लखनऊ में सख्त पुलिस चेकिंग शराब पीकर ड्राइविंग और मोडिफाइड साइलेंसर पर बड़ी कार्रवाई संवाददाता रोहित कुमार लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा सख्त चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और हुड़दंग करने वालों पर लगाम लगाना था। अभियान के दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चला रहे एक चार पहिया वाहन को सीज कर दिया। इसके साथ ही स्पोर्ट्स बाइकों में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने और स्टंट करने वाले कई युवकों की गाड़ियों को भी जब्त किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान सुधीर अवस्थी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने खुद निगरानी करते हुए नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि सड़क पर शराब पीकर वाहन चलाने, तेज आवाज में साइलेंसर बजाने और स्टंट करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का सख्त संदेश मिला है।
लखनऊ में सख्त पुलिस चेकिंग शराब पीकर ड्राइविंग और मोडिफाइड साइलेंसर पर बड़ी कार्रवाई संवाददाता रोहित कुमार लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा सख्त चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और हुड़दंग करने वालों पर लगाम लगाना था। अभियान के दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चला रहे एक चार पहिया वाहन को सीज कर दिया। इसके साथ ही स्पोर्ट्स बाइकों में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने और स्टंट करने वाले कई युवकों की गाड़ियों
को भी जब्त किया गया। चेकिंग अभियान के दौरान सुधीर अवस्थी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने खुद निगरानी करते हुए नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि सड़क पर शराब पीकर वाहन चलाने, तेज आवाज में साइलेंसर बजाने और स्टंट करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का सख्त संदेश मिला है।
- Post by Rohit Kumar3
- इटावा: दंपत्ति के साथ लूट करने वाले गिरोह के चार शातिर बदमाश विश्वास उर्फ विशु, राघवेंद्र शुक्ला, सूरज राजावत, शंकर सोनी सुनार पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश विश्वास उर्फ विशु और राघवेंद्र शुक्ला घायल, गिरफ्तार बदमाशों के पास से बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल, पंद्रह ग्राम पिघला हुआ सोना, पांच मोबाइल फोन, दो तमंचे छ जिंदा और चार खोखा कारतूस बरामद, थाना बकेवर पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने संयुक्त रूप से की कार्यवाही।4
- 🎥 *ब्रेकिंग न्यूज़ | इटावा* 👉🏻इटावा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। झपटमारी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामला थाना लवेदी क्षेत्र का है, जहां 28 मार्च को बाइक सवार बदमाशों ने एक दंपत्ति से सोने की चेन छीन ली थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर जांच शुरू की। 👉🏻बीती रात चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए, जबकि उनके दो अन्य साथियों को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य अभियुक्त विश्वास उर्फ विशु और राघवेंद्र शुक्ला शामिल हैं। इनके साथ रेकी करने वाला सूरज राजावत और चोरी का माल खरीदने वाला सुनार शंकर सोनी भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की अपाचे बाइक, 15 ग्राम पिघला हुआ सोना, 5 मोबाइल फोन, 2 अवैध तमंचे, कारतूस और नकदी बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1
- इटावा पुलिस ने थाना लवेदी क्षेत्र में हुई झपटमारी की घटना का सफल खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना 28 मार्च 2026 की है, जब बाइक सवार बदमाशों ने लालपुर पुलिया के पास एक दंपत्ति से सोने की चेन छीन ली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय थानों की संयुक्त टीम गठित की। 5/6 अप्रैल की रात चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही दो अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया गया, जिनमें एक रेकी करने वाला और एक सुनार शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से बिना नंबर की अपाचे बाइक, 15 ग्राम पिघला सोना, पांच मोबाइल फोन, अवैध तमंचे, कारतूस और नकदी बरामद की है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।3
- Post by Lion Prabhat Tripathi Karan1
- Post by Kanhaiya lal1
- ग्राम विचार पुरा के सामने हाइवे पर डंपर-ट्रक की हुई टक्कर, डंपर चालक हुआ घायल सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर जसवंतनगर के विचारपुरा के पास डंपर और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में डंपर चालक बालिस्टर (l गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस कर्मचारी द्वारा स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया. लेकर बेहतर इलाज के लिए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डंपर गिट्टी से लदा था और आगरा जा रहा था।1
- Post by Rohit Kumar2