Shuru
Apke Nagar Ki App…
भानपुरा आत्महत्या मामला: न्याय की मांग को लेकर परिजन पहुंचे एसपी कार्यालय मंदसौर जिले के भानपुरा में 8 मार्च को हुए बुजुर्ग आत्महत्या प्रकरण को लेकर परिजनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में परिजन व समाजजन कलेक्टर और एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
भानपुरा आत्महत्या मामला: न्याय की मांग को लेकर परिजन पहुंचे एसपी कार्यालय मंदसौर जिले के भानपुरा में 8 मार्च को हुए बुजुर्ग आत्महत्या प्रकरण को लेकर परिजनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में परिजन व समाजजन कलेक्टर और एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पशुपतिनाथ मंदिर में दानपेटी खोलते ही भक्तों की आस्था का बड़ा स्वरूप सामने आया। मंगलवार को हुई गिनती में 14 लाख 15 हजार 700 रुपए नकद प्राप्त हुए। इसके अलावा सोने-चांदी के आभूषण और विदेशी मुद्रा भी दानपात्र से मिली। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे दान में लगातार इजाफा हो रहा है1
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1
- आलोट मंडी लहसुन के आवक दिनांक 24 मार्च 2026 के दिन देखिए वीडियो में कितनी रही आवक चैनल को फॉलो करके आपको जाना भाव जान सकते हैं1
- नीमच। केंट थाने के टीआई नीलेश अवस्थी का हाल ही में नीमच केंट से मनासा थाना में तबादला हो गया है। इस तबादले के बाद आज अवस्थी ने केंट थाने से अनोखी विदाई ली। वे घोड़े पर सवार होकर फूलों की माला पहने मनासा के लिए रवाना हुए। यह विदाई चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि आमतौर पर पुलिस अधिकारियों का तबादला होने पर वे साधारण तरीके से ही विदा होते हैं। अवस्थी का इस तरह घोड़े पर सवार होकर विदा होना लोगों को आश्चर्यचकित कर रहा है। कुछ लोगों का मानना है कि अवस्थी ने यह विदाई इसलिए चुनी ताकि वे यादगार बन सकें। वहीं कुछ लोग इसे दिखावा मान रहे हैं।लेकिन वजह जो भी हो, अवस्थी की यह विदाई निश्चित रूप से नीमच में चर्चा का विषय बनी हुई है।1
- मंदसौर। विश्व टीबी दिवस के अवसर पर मंदसौर शहर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले की 205 ग्राम पंचायतों को क्षय रोग (टीबी) से मुक्त घोषित करते हुए सरपंच, सचिवों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, विधायक विपिन जैन, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, मेडिकल कॉलेज डीन, सीएमएचओ गोविन्द चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, विधायक विपिन जैन एवं कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग द्वारा टीबी मुक्त भारत प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम का संचालन सतीश शर्मा गरोठ द्वारा किया गया।4
- मध्य प्रदेश के आगर मालवा में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। अफवाह का असर ऐसा रहा कि शहर के कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग जल्द से जल्द ईंधन भरवाने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। स्थानीय लोगों के अनुसार, सोशल मीडिया पर पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर खबरें वायरल हुईं, जिसके बाद अचानक मांग बढ़ गई। हालात ऐसे बन गए कि कुछ पेट्रोल पंपों पर भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करनी पड़ी। प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना घबराहट के जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें। इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि अफवाहें किस तरह आम जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं और अनावश्यक परेशानी पैदा कर सकती हैं।1
- मंदसौर जिले के भानपुरा में 8 मार्च को हुए बुजुर्ग आत्महत्या प्रकरण को लेकर परिजनों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में परिजन व समाजजन कलेक्टर और एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।1
- रामप्रसाद धनगर कि खबर PM मोदी का बड़ा बयान! "हॉर्मुज़ स्ट्रेट से आवाजाही काफी मुश्किल हो गई है, लेकिन भारत बातचीत और कूटनीति के जरिए तेल और गैस की सप्लाई सुनिश्चित कर रहा है। हाल के दिनों में कच्चा तेल और LPG लेकर जहाज भारत पहुंच चुके हैं और आगे भी यह प्रयास जारी रहेंगे।"1
- शामगढ़के वर्षों पुराना मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर प्रांगण में क्षेत्र की बड़ी नवरात्र में खेला जाता है प्रांगण में गरबा होते ही नौ दिनों तक कई प्रकार केआयोजन दूर दराज सेआकर नवरात्रि मेंभक्ति करते हैं दर्शनहोती है इस मंदिर में भक्तों की मनोकामना पूर्ण1