गंगापुर सिटी में दिव्यांगजन हितों को लेकर अहम बैठक, समस्याओं के समाधान की बनी रणनीति दिव्यांग जनों की अनूठी पहल सार्वजनिक स्थानों पर बेजुबान पक्षियों के लिए बांधे परिंडे गंगापुर सिटी, 19 अप्रैल। निशक्तजन जागरण मंच के तत्वाधान में रविवार को प्रातः 9 बजे पंचायत समिति स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमजद खान एवं तहसील अध्यक्ष जगदीश बैरवा ने की। बैठक में दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही आगामी मुख्यमंत्री दिव्यांगजन स्कूटी योजना की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों के आवेदन फार्म भरवाए गए। योजना के तहत आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए समिति के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। इस अवसर पर एक सराहनीय पहल के तहत कार्यकर्ताओं एवं दिव्यांगजनों ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों—कोर्ट परिसर, एसडीओ कार्यालय, पंचायत समिति, राजकीय विद्यालय, नगर परिषद एवं राजकीय चिकित्सालय—में पक्षियों के लिए पानी पीने हेतु परिंडे बांधे। गर्मी के मौसम में जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का यह कदम लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। बैठक में रामनिवास, धर्म सिंह, अकबर, अरशद, गोपी, ममता, सरस्वती, विष्णु, रामचरण, गीता, पुष्पा, नवल, रूबीना, हफीज, इंतजार, साइवा, फरीद, रेखा, रुकसाना सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। बैठक के अंत में पदाधिकारियों ने दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
गंगापुर सिटी में दिव्यांगजन हितों को लेकर अहम बैठक, समस्याओं के समाधान की बनी रणनीति दिव्यांग जनों की अनूठी पहल सार्वजनिक स्थानों पर बेजुबान पक्षियों के लिए बांधे परिंडे गंगापुर सिटी, 19 अप्रैल। निशक्तजन जागरण मंच के तत्वाधान में रविवार को प्रातः 9 बजे पंचायत समिति स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अमजद खान एवं तहसील अध्यक्ष जगदीश बैरवा ने की। बैठक में दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही आगामी मुख्यमंत्री दिव्यांगजन स्कूटी योजना की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों के आवेदन फार्म भरवाए गए। योजना के तहत आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए समिति के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। इस अवसर पर एक सराहनीय पहल के तहत कार्यकर्ताओं एवं दिव्यांगजनों ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों—कोर्ट परिसर, एसडीओ कार्यालय, पंचायत समिति, राजकीय विद्यालय, नगर परिषद एवं राजकीय चिकित्सालय—में पक्षियों के लिए पानी पीने हेतु परिंडे बांधे। गर्मी के मौसम में जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का यह कदम लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। बैठक में रामनिवास, धर्म सिंह, अकबर, अरशद, गोपी, ममता, सरस्वती, विष्णु, रामचरण, गीता, पुष्पा, नवल, रूबीना, हफीज, इंतजार, साइवा, फरीद, रेखा, रुकसाना सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। बैठक के अंत में पदाधिकारियों ने दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।
- Post by Anil Kumar journalist1
- *“चंबल–नादौती–सवाई माधोपुर पेयजल परियोजना का जिला कलक्टर काना राम ने किया निरीक्षण”* *4060 करोड़ की महत्त्वपूर्ण योजना से सवाईमाधोपुर और करौली जिले के 1426 गांवों व 8 शहरों को मिलेगा लाभ* *सवाई माधोपुर जिले के 579 गांव एवं 4 शहरों में दीर्घकालिक पेयजल समाधान हेतु कार्यों में गुणवत्ता व समयसीमा पर सख्ती* *सवाई माधोपुर, 19 अप्रैल।* जिला कलक्टर काना राम ने रविवार को चंबल–नादौती–सवाई माधोपुर वृहद पेयजल परियोजना का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं तकनीकी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता चम्बल परियोजना के एम शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिला कलक्टर ने मण्डरायल स्थित चंबल सीडब्ल्यूआर सेंटर, फिल्टर प्लांट एवं राजघाट पर बने इनटेक वेल का भी अवलोकन कर जल उपलब्धता एवं क्षमता का आंकलन किया। इस दौरान उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल आपूर्ति की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जलदाय विभाग के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली । उन्होंने कहा कि यह परियोजना जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में दीर्घकालिक एवं सतत पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, अतः सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। जिला कलक्टर काना राम ने मण्डरायल के निकट चंबल नदी पर प्रस्तावित इनटेक वेल का निरीक्षण कर परियोजना की वर्तमान स्थिति का अवलोकन करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत मण्डरायल के निकट चंबल नदी पर प्रस्तावित इनटेक वेल से जल को पम्प कर रॉ-वॉटर जलाशय में संग्रहित किया जाएगा, तत्पश्चात जल शोधन संयंत्र के माध्यम से शुद्ध कर पाइपलाइन द्वारा उच्च जलाशयों में पहुंचाकर गांवों एवं शहरों में वितरित किया जाएगा। साथ ही 3 माह की अतिरिक्त जल आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त क्षमता के जलाशय भी निर्मित किए जाएंगे। अधीक्षण अभियंता जी.एस. शर्मा ने अवगत कराया कि राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा वर्ष 2024-25 के अंतर्गत लगभग 4060 करोड़ रुपये की लागत से चंबल आधारित इस वृहद पेयजल परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। पूर्व में एस.एल.एस.एस.सी. की स्वीकृति अनुसार सवाईमाधोपुर और करौली जिले के कुल 1426 गांव एवं 8 शहरों को कवर किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें सवाई माधोपुर जिले के 579 गांव एवं 4 शहर (सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बामनवास एवं महूकलां) शामिल हैं। परियोजना के तहत सवाई माधोपुर जिले की विभिन्न तहसीलों में वजीरपुर के 40 गांव, गंगापुर सिटी के 78, बामनवास के 139, खण्डार के 126, सवाई माधोपुर के 147 एवं चौथ का बरवाड़ा के 49 गांवों को लाभान्वित किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2054 तक की पेयजल मांग को ध्यान में रखते हुए योजना बनाई गई है, जिसमें सवाई माधोपुर जिले की 2054 में अनुमानित जनसंख्या लगभग 19.5 लाख तक को ध्यान में रखते हुए जल आपूर्ति का प्रावधान किया गया है। परियोजना के अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत सवाई माधोपुर जिले के 126 गांवों में लगभग 22,098 घरेलू जल कनेक्शन प्रदान किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उल्लेखनीय है कि परियोजना को तीन पैकेजों में विभाजित कर कार्य किया जा रहा है— प्रथम (इनटेक वेल एवं रॉ-वॉटर संरचना), द्वितीय (क्लस्टर पम्प हाउस एवं मुख्य पाइपलाइन) एवं तृतीय (गांवों में वितरण प्रणाली)। जिला कलक्टर ने भूमि आवंटन की प्रगति की समीक्षा करते हुए शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। वर्तमान में अधिकांश स्थलों पर भूमि आवंटन किया जा चुका है तथा शेष कार्य प्रक्रियाधीन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजना से जुड़े सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा विभागों के मध्य समन्वय स्थापित कर कार्यों में गति लाई जाए। गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। *गंगापुर सिटी में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश* निरीक्षण उपरांत जिला कलक्टर काना राम ने अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह के साथ गंगापुर सिटी स्थित चम्बल पम्प हाउस (हिंगोटिया) का निरीक्षण कर जलदाय विभाग कार्यालय में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने ट्यूबवेल संचालन हेतु विद्युत कनेक्शन जारी करने के लिए विद्युत विभाग को 7 दिवस की समयसीमा निर्धारित की तथा 15 नए ट्यूबवेल प्रारंभ करने के निर्देश अधिशाषी अभियंता गंगापुर सिटी रामकेश मीणा को दिए। साथ ही परियोजना से अतिरिक्त 2 एमएलडी जल उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए बताया कि वर्तमान में 4 एमएलडी जल प्राप्त हो रहा है, जिसे बढ़ाकर लगभग 6 एमएलडी किए जाने से गंगापुर सिटी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में उल्लेखनीय सुधार होगा और आमजन को राहत मिलेगी। जिला कलक्टर ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में पेयजल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी तथा इसके पूर्ण होने पर हजारों परिवारों को दीर्घकालिक राहत प्राप्त होगी। —000—4
- गंगापुर सिटी में अतिक्रमण को लेकर लगातार उठ रहे सवालों को लेकर नगर परिषद की टीम पहुंची मार्केट में, मार्केट में हो रही अतिक्रमण को लेकर दी गई सख्त चेतावनी, एक तरफ अतिक्रमण की गाड़ी सायरन बजाती रही वहीं दूसरी और व्यापारियों ने दुकानों के बाहर तख्ती और बेंच लगा रखे थे, नहीं हटाया अतिक्रमण, जैसे-तैसे अतिक्रमण हटाया तो गाड़ी के वापस जाने के बाद ही तुरंत अतिक्रमण लगा दिया गया, प्रशासन मुख दर्शक बनकर देखा रहा1
- करौली जिले के बालघाट थाना पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया थाना अधिकारी महेश कुमार मीणा ने रविवार सुबह 9:00 बजे बताया कि दिनाक 16.03.2026 को श्रीकिशन राजपूत निवासी गोरडा ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश कि की दिनाक 13-03-26 को करीब रात 01 बजे को उसकी एक भैंस व एक पाडा हमारे घर के सामने बधे हुये थे रात्री को हम सब घर वाले घर के अन्दर सो गये थे रात्री को प्रार्थी बजे बाहर निकला तो प्रार्थी ने अपनी भैस व पाडा को गायब देखा आस पास देखने पर हमे हमारी भैंस नही मिली हमने पेट्रोल पम्प के सीसीटीवी फुटेज व राकेश सरपंच नागल के सीसीटीवी फुटेज में देखा तो हमारी भैस को एक टेम्पू मैजिक दिन भर उक्त टेम्पू को ढूंढा लेकिन हमे नही मिला हमारी गैस पाडा को अज्ञात चोर मेजिक टेम्पू से चुराकर ले गए।आदि परिवाद की जांच की गई दौराने जांच फुटेज प्रति प्राप्त कर शामिल जांच कि गई एवं नगला अण्डुवा थाना बयाना से जरिये मोबाइल वार्ता कि जिस पर जाहिर किया कि मैने मेरा उक्त टेम्पू जरिये इकरारनामा पर आदिल कुरेशी कसाई पाडा बयाना को बेचा था, लेकिन आदिल ने भी टेम्पू उक्त को जरिये इकरारनामा शोईब कुरेशी कसाई पाडा हिण्डौन सिटी को बेच दिया था संदिगघ उक्त टेम्पू कि तलाश हेतु हिण्डौन सिटी पहुंच कर टेम्पू की जाच की।हाल वाहन स्वामी शोईब कुरैशी की जांच हेतू तलाश किया नहीं मिला जिस पर जांच कर वाहन टेम्पू को थाना बालघाट पर खडा किया गया।दौराने जांच पाया गया शोईब कुरैशी व नदीम कुरैशी वगै० संदिग्ध कार्य करन हेतू टैंपू को उपयोग में लेते हैं। दौराने अनुसंधान मैजिक टैम्पू को जप्त किया जाकर आरोपी नदीम पुत्र फकरू निवासी कसाई पाडा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।1
- गुलरघटा बरखेड़ा की रहने वाली 21 वर्षीय लड़की की जहरीला पदार्थ खाने हुई मौत1
- लालसोट के डीडवाना की धाकड़ा ढाणी में महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित नवम सामूहिक विवाह सम्मेलन बड़े धूमधाम के साथ आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में सभी प्रकार की रस्में पूरी विधि विधान से आयोजित की गई। वही इस सम्मेलन में सैनी समाज का यह सम्मेलन एक ऐतिहासिक सम्मेलन हुआ। जिसमें 131 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। जिसमें सैनी समाज द्वारा तन मन धन से पूर्ण सहयोग किया गया । सामूहिक विवाह सम्मेलन में बांदीकुई विधायक भागचंद टाकड़ा, लालसोट विधायक रामविलास मीणा, दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा, पूर्व चिकित्सा का मंत्री परसादी लाल मीणा ने भी पहुंचकर वर वधु को आशीर्वाद दिया। साथ ही उनके कुशाल जीवन की कामना की। इस तरह का सामूहिक विवाह सम्मेलन और समाजो को भी प्रेरणा देता है। जिससे फालतू खर्चों से बचा जा सकता है। वही समाज एकजुट होकर एक मंच पर समानता का भाव पैदा करता है। तथा आपसी मिल- वर्तन और भाईचारे को भी मजबूत करता है। इस सामूहिक सेवा सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। और वर वधु को आशीर्वाद प्रदान किया। यह सम्मेलन लालसोट की धरती पर एक ऐतिहासिक सम्मेलन साबित हुआ। इस सम्मेलन में आए हुऐ अतिथियों का महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा समिति द्वारा भव्य स्वागत सत्कार किया गया।4
- 131 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न लालसोट। डीडवाना धाकड़ा ढाणी में महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा समिति के तत्वावधान में सैनी समाज का नवम सामूहिक विवाह सम्मेलन अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में 131 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पाणिग्रहण संस्कार कर वैवाहिक बंधन में बंधे। सम्मेलन की शुरुआत गणेश स्थापना के साथ हुई। आयोजन के दौरान 2100 कलशों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। डीजे, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों और पुष्पवर्षा ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। समिति द्वारा 40 बीघा भूमि पर विशाल पंडाल, आवास व्यवस्था और भोजनशाला तैयार की गई, जहां 100 हलवाइयों की टीम और 5000 कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभालीं। करीब 10 जिलों से आए लगभग 60 हजार लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। नवदंपतियों को समाज की ओर से उपहार भेंट किए गए तथा सभी जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने उन्हें आशीर्वाद देकर उनके सुखद दाम्पत्य जीवन की कामना की। कार्यक्रम में सांसद, विधायक एवं कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शाम को आशीर्वाद एवं विदाई समारोह के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।7
- हिंडौन शहर में मेडिकल वालों द्वारा मरीजो से लूट का एक नया मामला सामने आया है।जहां डॉक्टर की लिखी पर्ची पर मैडीकल द्वारा मरीज को दिया गोलियों का पैकेट पत्ता अंदर से खाली निकाला जिसमें एक भी गोली नहीं मिली।ये देखकर मरीज के होश उड गए।मरीज उमेश सिंह निवासी मिल्की का पुरा ने अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए हिंडौन जिला अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर राम हरी मीणा से दवाई की पर्ची लिखवाई थी, जब वह दवाई लेने मेडिकल पर पहुंचा तो मेडिकल वालों ने गोलियों का पैकेट उसको दे दिया।मरीज उमेश सिंह ने गोलियों का पैकेट खोला तो पत्ता पूरी तरह खाली निकला खाली पैकिंग का गोलियों का पैकेट मेडिकल वालों ने मरीज उमेश सिंह को थमा दिया, यह देखकर उमेश सिंह को ठगी का एहसास हुआ रविवार सुबह मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।1