हेडलाइन: भावुक पल: डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को खीरी में भव्य विदाई, प्रमोशन के बाद बनीं देवीपाटन मंडल की आयुक्त संवाददाता : आकाश सिंह AIMA (लखीमपुर खीरी लखीमपुर खीरी। जनपद की जिलाधिकारी रहीं दुर्गा शक्ति नागपाल को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अटल सभागार में भावभीनी विदाई दी गई। उनके पदोन्नति के बाद देवीपाटन मंडल की आयुक्त बनाए जाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके कार्यकाल को यादगार बताया। कार्यक्रम के दौरान कई क्षण भावुक भी रहे, जहां कर्मचारियों ने उनके नेतृत्व और कार्यशैली की सराहना की। अपने संबोधन में दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि लखीमपुर खीरी में बिताया गया समय उनके लिए बेहद खास रहेगा और यहां की यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी। उन्होंने टीम भावना और सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।

- संवाददाता पीयूष दीक्षित जिला लखीमपुर खीरी के विकासखंड बांकेगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत पसियापुर में मंगलवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर तीन ग्रामीणों की झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जिससे उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद पुत्र नथु लाल, मुनेश पुत्र रामविलास तथा ओमवीर पुत्र श्रीकृष्ण की झोपड़ियां आग की चपेट में आ गईं। आग लगने से छप्पर, चारपाई, बिस्तर, उपले, लकड़ी सहित दैनिक उपयोग का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं चौकी प्रभारी संसारपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों के अनुसार इसी स्थान पर पूर्व में भी आग लगने की घटना हो चुकी है, जिसे विद्युत तारों से निकली चिंगारी के कारण बताया गया था। इस बार भी आग लगने का संभावित कारण बिजली के तारों से चिंगारी बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।1
- Post by News click india1
- नेपाल बॉर्डर पर बालेन शाह की फ़ौज कस्टम ड्यूटी के नाम पर महिलाओं का पर्स छीन रही है लोगों के फलों से भरी पालीथीन को भी जब्त कर लिया जा रहा है1
- समाज का हाथ पकड़कर चलों, दूसरे लोगों के पांव पकड़ने की जरुरत नहीं पड़ेगी। #भारशिव_पासी_परिवार #लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत #लाखन_आर्मी_शाहजहांपुर1
- समाज का हाथ पकड़कर चलों, दूसरे लोगों के पांव पकड़ने की जरुरत नहीं पड़ेगी। #भारशिव_पासी_परिवार #लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत #लाखन_आर्मी_शाहजहांपुर1
- संवाददाता: AIMA बिहार ब्यूरो पटना में दिनदहाड़े हुई एक बड़ी लूट की वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के एक ज्वेलरी शोरूम को निशाना बनाते हुए हेलमेट पहने पांच हथियारबंद बदमाशों ने गन प्वाइंट पर करीब 20 लाख रुपये की ज्वेलरी लूट ली और मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाश अचानक शोरूम में घुसे और कर्मचारियों को हथियार दिखाकर काउंटर से जेवरात समेटने लगे। पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बदमाशों की पहचान हो सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, इस सनसनीखेज वारदात के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।1
- 20/4/20261
- सरसो का तेल लूटने को मची होड़ लोग आपदा में भी अवसर तलाश ही लेते हैं। कुछ ऐसा ही नज़ारा शनिवार सुबह टोंक से गुजरते नेशनल हाईवे-52 पर देखने को मिला, जहां दाखिया गांव के पास कोटा से जयपुर जा रहे सरसों तेल से भरे टैंकर को पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से टैंकर के ऊपरी हिस्से में छेद हो गया और तेल सड़क पर बहने लगा। इसके बाद तो गांव वालों में सरसों तेल बटोरने की होड़ मच गई- कोई ड्रम, कोई पीपा तो कोई बाल्टी लेकर सड़क से तेल भरता नजर आया1