Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mirzapur: अस्पताल कालोनी में दिखा अजगर, देखते हुए पसीने से तर-बतर हुए स्वास्थ्य कर्मी मिर्ज़ापुर। गंगा नदी तट के मुहाने पर खड़े जिला मंडलीय अस्पताल परिसर में घुमंतू मवेशियों का ही बसेरा नहीं है बल्कि यहां विषैले सर्प इत्यादि से लेकर अजगर भी दिखाई देने लगे हैं जिससे अस्पताल कालोनी में रहने वालों की नींद उड़ गई है। गुरुवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित एडी आफिस से आगे कालोनी में अजगर दिखाई दे जाने पर लोगों के होश उड़ गए। बाद में किसी प्रकार लोगों ने पुलिस की मदद से उसे पकड़ कर सुरक्षित नदी के समीप झाड़ियों में छोड़ा है। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन फिर भी लोगों में अजगर को देख भय बना हुआ है।
Santosh dev giri
Mirzapur: अस्पताल कालोनी में दिखा अजगर, देखते हुए पसीने से तर-बतर हुए स्वास्थ्य कर्मी मिर्ज़ापुर। गंगा नदी तट के मुहाने पर खड़े जिला मंडलीय अस्पताल परिसर में घुमंतू मवेशियों का ही बसेरा नहीं है बल्कि यहां विषैले सर्प इत्यादि से लेकर अजगर भी दिखाई देने लगे हैं जिससे अस्पताल कालोनी में रहने वालों की नींद उड़ गई है। गुरुवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित एडी आफिस से आगे कालोनी में अजगर दिखाई दे जाने पर लोगों के होश उड़ गए। बाद में किसी प्रकार लोगों ने पुलिस की मदद से उसे पकड़ कर सुरक्षित नदी के समीप झाड़ियों में छोड़ा है। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन फिर भी लोगों में अजगर को देख भय बना हुआ है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मिर्जापुर विंध्याचल मंदिर में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ विंध्याचल धाम स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्र कल्याण, शांति और विकसित भारत की सिद्धि के लिए महायज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ महायज्ञ संपन्न हुआ। यज्ञ में राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति, जनकल्याण और देश के निरंतर विकास की कामना की गई। अनुष्ठान आचार्य अनुपम और विनय महाराज द्वारा विधि-विधान से कराया गया। महायज्ञ में शामिल लोगों ने राष्ट्र कल्याण और समाज की सुख-शांति के लिए आहुति दी। सेवा संकल्प अभियान के जरिए सेवा, समर्पण और राष्ट्र कल्याण का संदेश दिया गया। महायज्ञ में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।1
- Mirzapur: सड़को को गड्डा व धूल मुक्त कराने के लिए मानवाधिकार परिषद ने सौंपा ज्ञापन किया प्रदर्शन मिर्ज़ापुर। नगर सहित जिले की बदहाल हो चुकी सड़कों की खस्ताहाल को लेकर मानवाधिकार परिषद ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। परिषद के जिलाध्यक्ष मधुकर मिश्रा (शिवम) के नेतृत्व में परिषद के कार्यकताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि मीरजापुर नगर सहित जिले के अन्य हिस्सों के रोड व सड़कों को गड्डा व धूल मुक्त कराना आवश्यक है जिनकी वजह से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिलाधिकारी को दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मीरजापुर के भिन्न-भिन्न मार्गो की हालत बहुत ही खराब है। कही हर घर जल मिशन के द्वारा गड्डा कर के पूर्ण सही नहीं कराया गया है तो कहीं रोड बनाने में लापरवाही किया गया है। जिससे समय से पहले रोड क्षतिग्रस्त हो गए है। रमईपट्टी से तहसील चौराहा क्षतिग्रस्त और धूल से पटा हुआ है, तहसील चौराहा से पेहटी चौराहा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। आर्य कन्या महाविद्यालय वासलीगंज मार्ग बारिश पानी ठहराव होता है। तहसील चौराहा से सरदार पटेल चौराहा भरूहना क्षतिग्रस्त व धूल भरा हुआ है ऐसे में सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। इसी तरह चौरसिया तिराहा से पीएसी कालोनी जसोवर मार्ग क्षतिग्रस्त पड़ा है जिसे अविलंब दुरुस्त कराने की मांग की गई।2
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन4
- सेवा संकल्प अभियान 2026 जन-सेवा और 'विकसित भारत @2047' के संकल्प के साथ देशभर में अभियान शुरू नित्यवार्ता डेस्क : मीरजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन व सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक देश भर में 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जा रहा है। देशभर में 17 सितंबर से एक माह तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी 'सेवा संकल्प अभियान 2026' की शुरुआत हो चुकी है। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। यह विशेष आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। अभियान के मुख्य बिंदु और उद्देश्य- इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और जन-सुविधाओं को सशक्त बनाना है। अभियान में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 'माय भारत' (MY Bharat) डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए वॉलंटियर्स को जोड़ा जा रहा है। अभियान के शुरुआती 15 दिन (17 सितंबर से 2 अक्टूबर - गांधी जयंती तक) 'सेवा पखवाड़ा' के रूप में मनाए जा रहे हैं। ० प्रमुख जमीनी गतिविधियां- देशभर में वृहद स्तर पर रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच कैंप और अस्पतालों में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के शुभारंभ दिवस पर देश व प्रदेश के लाखों बूथों पर लाभार्थियों द्वारा दीये प्रज्वलित कर 'विकसित भारत @2047' का संकल्प लिया जा रहा हैं। सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। नागरिकों को एक ही स्थान पर सभी शासकीय योजनाओं की जानकारी व लाभ प्रदान करने के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। इस अभियान के जरिए सरकार का लक्ष्य समाज कल्याण, स्टार्टअप/युवा इनोवेशन, और सुशासन के संदेश को सीधे जमीनी स्तर (गांव-गांव और चौपालों) तक पहुंचाना है। इसी क्रम में आज जनपद मीरजापुर में भाजपा पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों सहित मोदी फैन द्वारा भी विविध कार्यक्रम आयोजित कर सेवा, संकल्प अभियान को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा हैं। विंध्याचल मंदिर में विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह व अन्य गणमान्य लोगों द्वारा सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्र कल्याण, शांति एवं विकसित भारत की सिद्धि हेतु महायज्ञ भी किया गया।1
- भदोही: मकान के छत निर्माण का लिंटर गिरा दबने से एक मजदूर की मौत, एक घायल मकान का छत निर्माण के दौरान छत का शटरिंग/लिंटर अचानक गिरा मलबे में दबकर चंद्रेश कुमार उर्फ सभापति बिंद (50), निवासी बीरमपुर की मौके पर मौत बल्लू (40) निवासी बैरीपरवा मामूली घायल, चल रहा इलाज सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम व ग्रामीणों ने राहत-बचाव कार्य किया संतलाल पुत्र छोटेलाल नामक व्यक्ति का बताया गया निर्माणाधीन मकान शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा सुरियावां थाना क्षेत्र के जीयनपुर गांव का मामला भदोही: मकान के छत निर्माण का लिंटर गिरा दबने से एक मजदूर की मौत, एक घायल मकान का छत निर्माण के दौरान छत का शटरिंग/लिंटर अचानक गिरा मलबे में दबकर चंद्रेश कुमार उर्फ सभापति बिंद (50), निवासी बीरमपुर की मौके पर मौत बल्लू (40) निवासी बैरीपरवा मामूली घायल, चल रहा इलाज सूचना पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम व ग्रामीणों ने राहत-बचाव कार्य किया संतलाल पुत्र छोटेलाल नामक व्यक्ति का बताया गया निर्माणाधीन मकान शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा सुरियावां थाना क्षेत्र के जीयनपुर गांव का मामला1
- सतीश पाल का नवरात्री#song#देवी#गीत#2026#नवमी#बरत#पर्व#भक्तिस्टेटस#दुॅगा#पुजा#स्पेशल#song#जय#मातादी1
- मिर्ज़ापुर: पीएम मोदी के जन्मदिन पर मोतिया तालाब मुक्तेश्वर धाम 16 हजार दीपों से जगमगाया।1
- सेवा संकल्प अभियान के प्रकाश से जगमगाया पूरा नगर व ग्रामीण क्षेत्र - पूरे जनपद में साढ़े 12 लाख दीपों से रोशन हुए घर, घाट और मन्दिर मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, जिला अध्यक्ष भाजपा, मुख्य विकास अधिकारी सहित अध्यक्ष नगर पालिका परिषद व नागरिकों ने दीप प्रज्ज्वलन में नगर फतहा घाट पर बढ़चढ़कर लिया हिस्सा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मा0 जनप्रतिनिधिगण के द्वारा किया गया दीप प्रज्ज्वलन मीरजापुर 17 सितम्बर 2026- मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितम्बर 2026 से प्रारम्भ होकर 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत पहले दिन जनपद में विविध कार्यक्रम का आयोजन कर एक कीर्तिमान स्थापित किया गया। इस अवसर पर पूरे जनपद में एक साथ नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में 12 लाख 50 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। कार्यक्रम के तहत दीपों की रोशनी से केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों, मन्दिरों, गंगा घाटों, ग्राम पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, आयुष्मान मन्दिर, अमृत सरोवरों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जगमगा उठे। मा0 जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य व्यक्ति, नगरीय व ग्रामीण अंचलों में प्रत्येक व्यक्ति सेवा के प्रकाश से सराबोर नजर आया।नगर के फतहा घाट पर आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, जिला अध्यक्ष भाजपा लाल बहादुर सरोज, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह व अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के द्वारा एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किया गया। शासन की मंशानुसार केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों यथा- प्रधानमंत्री आवास के 70851, मुख्यमंत्री आवास के 25529, वृद्धा पेंशन 108883, दिव्यांग के 14786, एक लाख समूह की महिलाएं, 260 अमृत सरोवरों, 48 गौशाला, 2141 स्कूलों, 805 पंचायत भवनों, 2668 आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा 128 अन्नपूर्णा भवनों के अलावा मां विन्ध्यवासिनी देवी मन्दिर विन्ध्याचल, मां अष्टभुजा एवं मां कालीखोह, कोटारनाथ धाम, बदेवरानाथ धाम एवं पक्का घाट, फतहा घाट, नारघाट, बरियाघाट, चुनार किला, गंगा पुल, मां विन्ध्यवासिनी मन्दिर जाने वाले चारों मार्गों पर हिनौता हनुमान मन्दिर, रामपुर गणेश मन्दिर एवं अनुसूचित बस्ती, लोहंदी कला हनुमान मन्दिर, शिवलोक मन्दिर पहाड़ी, रामकिंकर उपाध्याय हनुमान मन्दिर बरैनी, कोटार नाथ मन्दिर हलिया, मार्ग के पुल पर, बदेवरानाथ मन्दिर छानबे तथा शिवमन्दिर दुबार कला, के अलावा मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मेडिकल कालेज, इंडियन आयल कॉरपोरेशन, मोतिया तालाब, अदवा/सिरसी बांध, जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय मड़िहान और परसिया तथा जनपद के अन्य प्रमुख स्थानों पर वृहद दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम किया गया। फतहा घाट पर गंगा की लहरों एवं नाव पर हजारों दीप जलाए गए, इस दृश्य को देखकर लोगों ने अत्यंत मनोहारी बताया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कहा कि यह केवल दीपोत्सव नहीं बल्कि सेवा संकल्प का प्रकाश है जो लाभार्थियों एवं सबके जीवन में खुशहाली का प्रतीक है। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर अंगद लाल के, भाजपा वेद प्रकाश पाठक, पदाधिकारी डाली अग्रहरि सहित अन्य लोगों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया।1
- #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन4