logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेवा संकल्प अभियान के प्रकाश से जगमगाया पूरा नगर व ग्रामीण क्षेत्र - पूरे जनपद में साढ़े 12 लाख दीपों से रोशन हुए घर, घाट और मन्दिर मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, जिला अध्यक्ष भाजपा, मुख्य विकास अधिकारी सहित अध्यक्ष नगर पालिका परिषद व नागरिकों ने दीप प्रज्ज्वलन में नगर फतहा घाट पर बढ़चढ़कर लिया हिस्सा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मा0 जनप्रतिनिधिगण के द्वारा किया गया दीप प्रज्ज्वलन मीरजापुर 17 सितम्बर 2026- मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितम्बर 2026 से प्रारम्भ होकर 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत पहले दिन जनपद में विविध कार्यक्रम का आयोजन कर एक कीर्तिमान स्थापित किया गया। इस अवसर पर पूरे जनपद में एक साथ नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों में 12 लाख 50 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। कार्यक्रम के तहत दीपों की रोशनी से केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के घरों, मन्दिरों, गंगा घाटों, ग्राम पंचायत भवनों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, आयुष्मान मन्दिर, अमृत सरोवरों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जगमगा उठे। मा0 जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य व्यक्ति, नगरीय व ग्रामीण अंचलों में प्रत्येक व्यक्ति सेवा के प्रकाश से सराबोर नजर आया।नगर के फतहा घाट पर आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, जिला अध्यक्ष भाजपा लाल बहादुर सरोज, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धर्मजीत सिंह व अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के द्वारा एक साथ दीप प्रज्ज्वलित किया गया। शासन की मंशानुसार केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों यथा- प्रधानमंत्री आवास के 70851, मुख्यमंत्री आवास के 25529, वृद्धा पेंशन 108883, दिव्यांग के 14786, एक लाख समूह की महिलाएं, 260 अमृत सरोवरों, 48 गौशाला, 2141 स्कूलों, 805 पंचायत भवनों, 2668 आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा 128 अन्नपूर्णा भवनों के अलावा मां विन्ध्यवासिनी देवी मन्दिर विन्ध्याचल, मां अष्टभुजा एवं मां कालीखोह, कोटारनाथ धाम, बदेवरानाथ धाम एवं पक्का घाट, फतहा घाट, नारघाट, बरियाघाट, चुनार किला, गंगा पुल, मां विन्ध्यवासिनी मन्दिर जाने वाले चारों मार्गों पर हिनौता हनुमान मन्दिर, रामपुर गणेश मन्दिर एवं अनुसूचित बस्ती, लोहंदी कला हनुमान मन्दिर, शिवलोक मन्दिर पहाड़ी, रामकिंकर उपाध्याय हनुमान मन्दिर बरैनी, कोटार नाथ मन्दिर हलिया, मार्ग के पुल पर, बदेवरानाथ मन्दिर छानबे तथा शिवमन्दिर दुबार कला, के अलावा मां विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मेडिकल कालेज, इंडियन आयल कॉरपोरेशन, मोतिया तालाब, अदवा/सिरसी बांध, जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय मड़िहान और परसिया तथा जनपद के अन्य प्रमुख स्थानों पर वृहद दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम किया गया। फतहा घाट पर गंगा की लहरों एवं नाव पर हजारों दीप जलाए गए, इस दृश्य को देखकर लोगों ने अत्यंत मनोहारी बताया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कहा कि यह केवल दीपोत्सव नहीं बल्कि सेवा संकल्प का प्रकाश है जो लाभार्थियों एवं सबके जीवन में खुशहाली का प्रतीक है। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर अंगद लाल के, भाजपा वेद प्रकाश पाठक, पदाधिकारी डाली अग्रहरि सहित अन्य लोगों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया।

2 hrs ago
user_Journalist S N Yadav
Journalist S N Yadav
Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह पर मुस्लिम समुदाय ने दीप जलाकर और दुआ कर मनाया पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन।
    1
    हज़रत निज़ामुद्दीन दरगाह पर मुस्लिम समुदाय ने दीप जलाकर और दुआ कर मनाया पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मिर्जापुर के नगर के विभिन्न गणेश भगवान के पूजा पंडाल में दर्शन करने पहुंचे आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं 396 नगर विधानसभा मिर्जापुर की जन सेवा सुनील कुमार पांडे एडवोकेट
    1
    मिर्जापुर के नगर के विभिन्न गणेश भगवान के पूजा पंडाल में दर्शन करने पहुंचे आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं 396 नगर विधानसभा मिर्जापुर की जन सेवा सुनील कुमार पांडे एडवोकेट
    user_Journalist S N Yadav
    Journalist S N Yadav
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Mirzapur: अस्पताल कालोनी में दिखा अजगर, देखते हुए पसीने से तर-बतर हुए स्वास्थ्य कर्मी मिर्ज़ापुर। गंगा नदी तट के मुहाने पर खड़े जिला मंडलीय अस्पताल परिसर में घुमंतू मवेशियों का ही बसेरा नहीं है बल्कि यहां विषैले सर्प इत्यादि से लेकर अजगर भी दिखाई देने लगे हैं जिससे अस्पताल कालोनी में रहने वालों की नींद उड़ गई है। गुरुवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित एडी आफिस से आगे कालोनी में अजगर दिखाई दे जाने पर लोगों के होश उड़ गए। बाद में किसी प्रकार लोगों ने पुलिस की मदद से उसे पकड़ कर सुरक्षित नदी के समीप झाड़ियों में छोड़ा है। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन फिर भी लोगों में अजगर को देख भय बना हुआ है।
    1
    Mirzapur: अस्पताल कालोनी में दिखा अजगर, देखते हुए पसीने से तर-बतर हुए स्वास्थ्य कर्मी
मिर्ज़ापुर। गंगा नदी तट के मुहाने पर खड़े जिला मंडलीय अस्पताल परिसर में घुमंतू मवेशियों का ही बसेरा नहीं है बल्कि यहां विषैले सर्प इत्यादि से लेकर अजगर भी दिखाई देने लगे हैं जिससे अस्पताल कालोनी में रहने वालों की नींद उड़ गई है। गुरुवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित एडी आफिस से आगे कालोनी में अजगर दिखाई दे जाने पर लोगों के होश उड़ गए। बाद में किसी प्रकार लोगों ने पुलिस की मदद से उसे पकड़ कर सुरक्षित नदी के समीप झाड़ियों में छोड़ा है। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन फिर भी लोगों में अजगर को देख भय बना हुआ है।
    user_Santosh dev giri
    Santosh dev giri
    Farmer मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Available for Sale Locality : Mirzapur Area (dimensions) : 43 फीट लम्बाई 18 फीट चौड़ाई Expected Price : ₹25,00,000 Property Type : फ्लैट/अपार्टमेंट Property Condition : New Bedrooms (BHK) : 5+ BHK Furnishing : Semi-Furnished 5 रूम 1 किचन 1बाथरूम 1टॉयलेट 1 बोर
    3
    Available for Sale
Locality : Mirzapur
Area (dimensions) : 43 फीट लम्बाई 18 फीट चौड़ाई
Expected Price : ₹25,00,000
Property Type : फ्लैट/अपार्टमेंट
Property Condition : New
Bedrooms (BHK) : 5+ BHK
Furnishing : Semi-Furnished
5 रूम 1 किचन 1बाथरूम 1टॉयलेट 1 बोर
    user_Sanjeet Kumar Maurya
    Sanjeet Kumar Maurya
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म
    2
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • माननीय विधायक श्री रमाशंकर सिंह पटेल जी ने फल वितरित एवं झाड़ू लगाकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मनाया जन्मदिन माननीय विधायक श्री रमाशंकर सिंह पटेल जी ने फल वितरित एवं झाड़ू लगाकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मनाया जन्मदिन --------------------------------------------------------------------------------------- आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान विधानसभा-मड़िहान जिला-मिर्जापुर में देश के लोकप्रिय एवं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन एवं उनके 25 वर्ष के सेवा,समर्पण एवं सुशासन के उपलक्ष्य में *सेवा*संकल्प*अभियान* के तहत पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक श्रीमान रमाशंकर सिंह पटेल जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया और अस्पताल परिसर में स्वच्छता के तहत झाड़ू लगाकर परिसर को साफ किया। माननीय विधायक जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के 25 वर्ष सेवा,समर्पण राष्ट्र को समर्पित रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में हो या देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने गरीब, किसान,युवा,महिला और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास के साथ-साथ सुशासन,आत्मनिर्भरता और अंत्योदय की दिशा में नई गति प्राप्त की है। माननीय विधायक जी ने माननीय प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं श्री मनीष सिंह एवं श्री दिनेश सिंह एवं श्री विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    माननीय विधायक श्री रमाशंकर सिंह पटेल जी ने फल वितरित एवं झाड़ू लगाकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मनाया जन्मदिन 
माननीय विधायक श्री रमाशंकर सिंह पटेल जी ने फल वितरित एवं झाड़ू लगाकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का मनाया जन्मदिन 
---------------------------------------------------------------------------------------
आज दिनांक 17 सितंबर 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान विधानसभा-मड़िहान जिला-मिर्जापुर में देश के लोकप्रिय एवं यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन एवं उनके 25 वर्ष के सेवा,समर्पण एवं सुशासन के उपलक्ष्य में *सेवा*संकल्प*अभियान* के तहत पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक श्रीमान रमाशंकर सिंह पटेल जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया और अस्पताल परिसर में स्वच्छता के तहत झाड़ू लगाकर परिसर को साफ किया। माननीय विधायक जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के 25 वर्ष सेवा,समर्पण राष्ट्र को समर्पित रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में हो या देश के प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने गरीब, किसान,युवा,महिला और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किये है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास के साथ-साथ सुशासन,आत्मनिर्भरता और अंत्योदय की दिशा में नई गति प्राप्त की है। माननीय विधायक जी ने माननीय प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं श्री मनीष सिंह एवं श्री दिनेश सिंह एवं श्री विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_वीटी न्यूज़
    वीटी न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • लखनऊ: बहुचर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में बर्खास्त सिपाही प्रशांत चौधरी दोषी करार, संदीप बरी।
    1
    लखनऊ: बहुचर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में बर्खास्त सिपाही प्रशांत चौधरी दोषी करार, संदीप बरी।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • डंडे से वृद्ध महिला पर हमला, अस्पताल पहुंचने पर मौत; आरोपी हिरासत में जिगना थाना क्षेत्र के खैरा गांव की घटना, बीच-बचाव करने पहुंचे दो परिजनों से भी मारपीट; पुलिस ने आलाकत्ल बरामद किया मिर्जापुर/जिगना। थाना जिगना क्षेत्र के ग्राम खैरा में गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को एक वृद्ध महिला की मारपीट के बाद मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी अंकित दूबे पुत्र अखिलेश दूबे ने करीब 70 वर्षीय निदयरा देवी पत्नी राजनारायण पाल के साथ कथित तौर पर डंडे से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के रमाकांत पाल और तेरसू के साथ भी मारपीट किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद परिजन घायल निदयरा देवी को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना जिगना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और नामजद आरोपी अंकित दूबे को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से कथित आलाकत्ल भी बरामद किया है। मामले में नियमानुसार अग्रेतर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।
    1
    डंडे से वृद्ध महिला पर हमला, अस्पताल पहुंचने पर मौत; आरोपी हिरासत में
जिगना थाना क्षेत्र के खैरा गांव की घटना, बीच-बचाव करने पहुंचे दो परिजनों से भी मारपीट; पुलिस ने आलाकत्ल बरामद किया
मिर्जापुर/जिगना। थाना जिगना क्षेत्र के ग्राम खैरा में गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को एक वृद्ध महिला की मारपीट के बाद मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी अंकित दूबे पुत्र अखिलेश दूबे ने करीब 70 वर्षीय निदयरा देवी पत्नी राजनारायण पाल के साथ कथित तौर पर डंडे से मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के रमाकांत पाल और तेरसू के साथ भी मारपीट किए जाने की जानकारी सामने आई है।
घटना के बाद परिजन घायल निदयरा देवी को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना जिगना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया और नामजद आरोपी अंकित दूबे को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने घटनास्थल से कथित आलाकत्ल भी बरामद किया है। मामले में नियमानुसार अग्रेतर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.