अशोकनगर कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने किया जनगणना 2027 मकान सूचीकरण कार्य का शुभारंभ कलेक्टर ने किया जनगणना 2027 मकान सूचीकरण कार्य का शुभारंभ -- जिले में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्री साकेत मालवीय द्वारा नगरपालिका अशोकनगर क्षेत्र स्थित टीचर कालोनी अशोकनगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम आंवरी माफी में औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस दौरान टीचर कालोनी अशोकनगर में श्री मुकेश कुमार जैन एवं श्री गंगाराम कुशवाह के घर पर पहुंच कर प्रगणक द्वारा कार्य कराकर जनगणना 2027 मकान सूचीकरण कार्य का शुभारंभ किया । इस अवसर पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से संपन्न किया जाए। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विभिन्न योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे घर-घर जाकर सही एवं सटीक जानकारी एकत्र करें, ताकि जिले का वास्तविक आंकड़ा सामने आ सके। कलेक्टर ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे जनगणना कर्मियों को सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी की सहभागिता से ही जनगणना 2027 को सफल बनाया जा सकता है। इस दौरान एसडीएम श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी,तहसीलदार श्री भारतेन्द्र यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री विनोद उन्नीतान सहित जनगणना से जुडे अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अशोकनगर कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने किया जनगणना 2027 मकान सूचीकरण कार्य का शुभारंभ कलेक्टर ने किया जनगणना 2027 मकान सूचीकरण कार्य का शुभारंभ -- जिले में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्री साकेत मालवीय द्वारा नगरपालिका अशोकनगर क्षेत्र स्थित टीचर कालोनी अशोकनगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम आंवरी माफी में औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस दौरान टीचर कालोनी अशोकनगर में श्री मुकेश कुमार जैन एवं श्री गंगाराम कुशवाह के घर पर पहुंच कर प्रगणक द्वारा कार्य कराकर जनगणना 2027 मकान सूचीकरण कार्य का शुभारंभ किया । इस अवसर पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से संपन्न किया जाए। उन्होंने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विभिन्न योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन किया जाता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे घर-घर जाकर सही एवं सटीक जानकारी एकत्र करें, ताकि जिले का वास्तविक आंकड़ा सामने आ सके। कलेक्टर ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे जनगणना कर्मियों को सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी की सहभागिता से ही जनगणना 2027 को सफल बनाया जा सकता है। इस दौरान एसडीएम श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी,तहसीलदार श्री भारतेन्द्र यादव, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री विनोद उन्नीतान सहित जनगणना से जुडे अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- खबर जिला सागर से। लोकेशन, खिमलासा,बीना। दिन भर से छाए बादल सूरज की होती रही लुका छिपी, इसके बाद अभी अभी तीन बजे लगभग आंधी आई जिससे छोटे सामान, और छोटी अन्य बस्तुएं उड़ती हुई दिखाई, गनीमत ये रही कि आंधी ज्यादा देर तक नहीं चली जिससे नुकसान कम हुआ।1
- लोकळ न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत थाना परिसर में डीजे संचालकों की बैठक, तेज आवाज पर प्रशासन की सख्त चेतावनी डीजे संचालकों को निर्देश बीना थाना परिसर में आज डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम, एसडीओपी और थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित मानकों से अधिक तेज आवाज में डीजे न बजाएं, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में प्रशासन ने कहा कि धार्मिक, सामाजिक और निजी आयोजनों में ध्वनि प्रदूषण के नियमों का पालन अनिवार्य है। तेज आवाज से बुजुर्गों, बच्चों, मरीजों और आमजन को परेशानी होती है, इसलिए सभी संचालक जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। प्रशासन ने डीजे संचालकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था और जनसुविधा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।1
- कोतवाली मड़ावरा में भीषण सड़क हादसा, दो की मौके पर मौत पाली (ललितपुर)। कोतवाली मड़ावरा क्षेत्र में जीसस एंड मेरी स्कूल के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में थीं और अचानक आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली मड़ावरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन भी बाधित रहा। पुलिस ने यातायात को सुचारु कराते हुए लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।1
- Post by बिजय चोहन1
- Post by Arvind khuswaha ji Lalitpur1
- जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ जमकर वायरल देखिए रिपोर्ट - LNN-न्यूज़ पर.1
- लोकल न्यूज़ बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना में मालगाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर घायल, जिला अस्पताल सागर रेफर इस वक्त की बड़ी ख़बर हम आपको दिख रहे हैं बीना के बाहरी क्षेत्र में मालगाड़ी से टकराने की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि इस्लाम नगर नट मोहल्ला इटावा बाहरी क्षेत्र निवासी करीब 50 वर्षीय आशिक पिता बली मोहम्मद मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 के पायलट इमरत सेन और विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे तथा घायल को बीना अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर दीपक तिवारी ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर घायल को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।1
- लोकेशन: सागर इंस्टाग्राम लाइव के बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या, प्रेमी पर ब्लैकमेलिंग और शोषण के आरोप सागर। जिले के बांदरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां 22 वर्षीय नवविवाहिता ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपनी आपबीती सुनाने के बाद आत्महत्या कर ली। मृतका का शव उसके मायके में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं परिजन और ग्रामीण आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात को युवती ने आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उसने गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में युवती ने कहा कि आरोपी लंबे समय से उसे पुराने संबंधों के आधार पर ब्लैकमेल कर रहा था और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। उसने यह भी आरोप लगाया कि युवक ने उसके निजी और आपत्तिजनक वीडियो तथा जानकारी उसके पति तक पहुंचा दी, जिससे उसका वैवाहिक जीवन पूरी तरह से टूट गया। बताया जा रहा है कि युवती की शादी करीब 10 महीने पहले हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी युवक उसे लगातार बदनाम करने की धमकी देता था। वीडियो में युवती ने साफ तौर पर कहा कि वह इस मानसिक तनाव को और बर्दाश्त नहीं कर पा रही है और अपनी जान देने जा रही है। इसके कुछ समय बाद ही गुरुवार रात को उसका शव मायके में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन स्तब्ध रह गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। मृतका के पिता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया है कि आरोपी युवक उनकी बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता था। उन्होंने यह भी कहा कि युवक ने लंबे समय तक उनकी बेटी का शारीरिक शोषण किया और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। पिता के अनुसार, बेटी लगातार तनाव में थी और समाज में बदनामी के डर से वह काफी परेशान रहती थी। इसी दबाव के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। इस घटना के बाद शुक्रवार को आक्रोशित परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण बांदरी थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इलाके में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बांदरी थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत ने बताया कि परिजनों से शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ है। मृतका का मोबाइल फोन और इंस्टाग्राम वीडियो को साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के विस्तृत बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है, ताकि आरोपों की पुष्टि की जा सके और दोषी के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जा सके। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो आरोपी युवक पर ब्लैकमेलिंग, उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जा सकता है। यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया के दुरुपयोग और व्यक्तिगत संबंधों में ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर अपराधों की ओर इशारा करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में पीड़ितों को समय रहते कानूनी मदद लेनी चाहिए और परिवार तथा समाज को भी संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और परिजन न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं। Byte: सुमेर सिंह, थाना प्रभारी Byte: मृतिका के परिजन4
- हॉस्पिटल की समस्या आम जनता को हो रही है परेशानी Lalitpur hospital2