मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण हीट वेव प्रबंधन एवं बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश नागौर,,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने मंगलवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़वा तथा उप स्वास्थ्य केंद्र अठीयासन का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सैनी ने निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में उपलब्ध दवाइयों, साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, रिकॉर्ड संधारण तथा कार्मिकों की उपस्थिति की समीक्षा की। उन्होंने वर्तमान गर्मी एवं हीट वेव की स्थिति को देखते हुए चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक दवाइयों, ओआरएस, पेयजल, शीतल कक्ष तथा आपातकालीन उपचार व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन को लू से बचाव संबंधी जागरूकता गतिविधियां चलाने के लिए कहा।डॉ. जुगल किशोर सैनी ने 15 वर्ष तक की बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए चिकित्सा स्टाफ को निर्देश दिए कि वे विद्यालय स्तर पर जाकर बालिकाओं एवं अभिभावकों को एचपीवी टीके के महत्व के बारे में जागरूक करें तथा पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण है।निरीक्षण के दौरान उन्होंने नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, लैब जांच, दवा वितरण, जननी सुरक्षा योजनाओं तथा रोगी हित सेवाओं को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही समय पर ओपीडी संचालन, मरीजों से संवेदनशील व्यवहार तथा शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डिड़िया कलाँ का भी दौरा किया। यहां उन्होंने स्कूल स्टाफ एवं छात्राओं से संवाद कर एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक किया तथा अधिकाधिक बालिकाओं को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से यह अभियान सफल बनाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण हीट वेव प्रबंधन एवं बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश नागौर,,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी ने मंगलवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़वा तथा उप स्वास्थ्य केंद्र अठीयासन का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सैनी ने निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में उपलब्ध दवाइयों, साफ-सफाई व्यवस्था,
पेयजल, विद्युत आपूर्ति, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, रिकॉर्ड संधारण तथा कार्मिकों की उपस्थिति की समीक्षा की। उन्होंने वर्तमान गर्मी एवं हीट वेव की स्थिति को देखते हुए चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक दवाइयों, ओआरएस, पेयजल, शीतल कक्ष तथा आपातकालीन उपचार व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन को लू से बचाव संबंधी जागरूकता गतिविधियां चलाने के लिए कहा।डॉ. जुगल किशोर सैनी ने 15 वर्ष तक की बालिकाओं के एचपीवी टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा करते
हुए चिकित्सा स्टाफ को निर्देश दिए कि वे विद्यालय स्तर पर जाकर बालिकाओं एवं अभिभावकों को एचपीवी टीके के महत्व के बारे में जागरूक करें तथा पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में महत्वपूर्ण है।निरीक्षण के दौरान उन्होंने नियमित टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, लैब जांच, दवा वितरण, जननी सुरक्षा योजनाओं तथा रोगी हित सेवाओं को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश भी
दिए। साथ ही समय पर ओपीडी संचालन, मरीजों से संवेदनशील व्यवहार तथा शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डिड़िया कलाँ का भी दौरा किया। यहां उन्होंने स्कूल स्टाफ एवं छात्राओं से संवाद कर एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक किया तथा अधिकाधिक बालिकाओं को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से यह अभियान सफल बनाया जाएगा।
- थाना जसनगर: गश्त के दौरान मौजा भैंसड़ा क्षेत्र में लूणी नदी से अवैध रूप से बजरी परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर मय ट्रॉली जब्त किए गए। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ नागौर पुलिस का सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।2
- रियां बड़ी मे नीलगाय का तांडवः क्वार्टर से सड़क होते हुए दुकान मे घुसी, रियां बड़ी पंचायत समिति के पास बिजली विभाग क्वार्टर परिसर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक नीलगाय अचानक अंदर घुस आई। क्वार्टर क्षेत्र से दौड़ती हुई नीलगाय मुख्य सड़क पर पहुंची, जहा ं से गुजर रहे एक बाइक सवार ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को संभाला और बड़ा हादसा टल गया।नीलगाय तेज रफ्तार मे पास की एक दुकान मे जा घुसी। अचानक हुई इस घटना से इलाके मे हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।1
- राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रियांबड़ी (नागौर) में राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नामांकन वृद्धि और प्रवेशोत्सव अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक छात्राओं को विद्यालय से जोड़ना और सरकारी शिक्षा योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना है। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि अभियान के तहत कुल 60 नए प्रवेश हुए हैं। इन नवप्रवेशी छात्राओं का स्वागत भी किया गया। रैली में छात्राओं ने गांव की गलियों में घूमकर शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के नारे लगाए और अभिभावकों से अपनी बालिकाओं को स्कूल भेजने का आग्रह किया। इस अवसर पर विद्यालय की मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। वहीं, कक्षा 12वीं कला संकाय की प्रतिभाशाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ, जिसे प्रधानाचार्य और स्कूल स्टाफ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अभिभावकों से संवाद किया और उन्हें सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं तथा विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने बताया कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता लगातार बेहतर हो रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से छात्राओं को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन करवाकर शिक्षा के इस अभियान को सफल बनाएं। अभियान के अंत में विद्यालय स्टाफ ने संकल्प लिया कि वे हर घर तक शिक्षा का संदेश पहुंचाएंगे, ताकि कोई भी बालिका शिक्षा से वंचित न रहे।1
- agar dekhna he to bikaner me gawe 820 me he1
- अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई1
- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों पर अब ईरानी सेना के कमांडर ने करारा जवाब दिया है. ईरानी सेना के खतम अल अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के कमांडर अली अब्दोल्लाही ने कहा कि उनकी सेना दुश्मन की कार्रवाई का 'तुरंत और निर्णायक' जवाब देने के लिए तैयार है. कमांडर अली ने कहा कि इस लड़ाई में ईरानी सेना बढ़त बनाए हुए है. इसमें होर्मुज स्ट्रेट का प्रबंधन शामिल है. ईरानी कमांडर ने चेतावनी दी कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति को जमीनी हालात पर फर्जी दावा करने की अनुमति नहीं देंगे. इस बीच सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि ईरान और अमेरिका के बीच में दूसरे दौर की बातचीत 22 अप्रैल को हो सकती है. उधर, ईरानी मीडिया ने कहा है कि कोई भी ईरानी राजनयिक प्रतिनिधिमंडल अभी तक इस्लामाबाद में अमेरिका से बातचीत के लिए नहीं गया है. वहीं अल जजीरा ने सूत्रों के हवाले बताया है कि अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस बुधवार को वार्ता के लिए इस्लामाबाद पहुंच सकते हैं. जेडी वेंस देर रात को वापस वॉशिंगटन के लिए रवाना हो सकते हैं. अमेरिकी मीडिया का कहना है कि जेडी वेंस दूसरे दौर की बातचीत का नेतृत्व करेंगे. ईरान ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप लगातार धमकी दे रहे हैं, ऐसे में बातचीत नहीं हो सकती है.1
- Post by रमेश सिंह1
- रियां बड़ी पंचायत समिति के पास बिजली विभाग क्वार्टर परिसर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक नीलगाय अचानक अंदर घुस आई। क्वार्टर क्षेत्र से दौड़ती हुई नीलगाय मुख्य सड़क पर पहुंची, जहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को संभाला और बड़ा हादसा टल गया। नीलगाय तेज रफ्तार में पास की एक दुकान में जा घुसी। अचानक हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।2
- ब्यावर के बिजयनगर मे ं पुलिस के रोकने पर भी ट्रैक्टर चालक नही ं रुका, चलते हुए ट्रैक्टर मे ं बजरी खाली की1