*आज हमारी बहनें लाभार्थी नहीं, दूसरों को लाभ देने वाली बन रही हैं - सांसद श्रीमती संध्या राय* *महिलाओं-बेटियों की ताकत से ही बनेगा सशक्त समाज - श्रीमती कामना सिंह* *नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा कार्यक्रम का हुआ आयोजन* *भिण्ड 14 अप्रैल 2026/* महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा “नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा” कार्यक्रम का आयोजन कम्युनिटी हॉल मेला ग्राउंड भिण्ड के पास किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती संध्या राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जनपद पंचायत भिण्ड अध्यक्ष श्रीमती सरोज बघेल, कलेक्टर भिण्ड, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, एडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सांसद श्रीमती संध्या राय ने कार्यक्रम के दौरान महिला शक्ति के अधिकारों, सम्मान एवं सशक्तिकरण पर प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किए जाने जैसे महत्वपूर्ण कदम महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त बनाएंगे। यह पहल महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक प्रयास है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा को अपनाने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। सांसद श्रीमती राय ने नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी समाज की आधारशिला है और उसके सशक्त होने से ही परिवार, समाज एवं राष्ट्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़ने पर विशेष बल दिया। सांसद श्रीमती संध्या राय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को हृदय से धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का 2023 में इस बिल को पास किया, मैं उसकी साक्षी रही हूं, 20 सितम्बर और 21 सितम्बर ये दो दिन बहुत ही ऐतिहासिक थे, जिसमें ये नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास हुआ। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक योजनाएं लागू की हैं, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शुरू कर बेटियों को भ्रूण हत्या से बचाकर पढ़ा लिखाकर आगे बढ़ाने का काम किया है, देश की करोड़ों बहनों को शौचालय देकर उनका सम्मान बढ़ाने का काम किया है, करोड़ों बहनों को उज्ज्वला योजना का लाभ देकर धुएं से मुक्ति दिलाने का काम किया है, बहनों की आवास योजना का लाभ देकर स्वयं के घर का मालिकाना हक दिलाया है, जन-धन योजना, स्वसहायता समूह की बहनों को लाभ और एमएसएमई ऋण जैसी योजना शुरू कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। एमएसएमई ऋण योजना का लाभ लेकर हमारी बहनें स्वयं का उद्योग स्थापित कर लाभ कमा रही हैं, इसके साथ ही अन्य बहनों को रोजगार दे रही हैं। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि आज हमारी बहनें सिर्फ लाभार्थी नहीं हैं, लाभ लेने वाली नहीं हैं, दूसरों को लाभ देने वाली बन रही हैं और बहनों को जागरूक भी कर रही हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया ने नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की शक्ति ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नारी शक्ति को सम्मानित करने का यह पखवाड़ा हमें सशक्तिकरण की दिशा में नई ऊर्जा देगा। उन्होंने कहा कि आज "महिलाएं खेतों से लेकर पंचायत तक हर मोर्चे पर योगदान दे रही हैं। मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं जैसे लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री मातृत्व वंदना जैसी योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। लेकिन हमें सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ना होगा।" उन्होंने कहा कि संकल्प लें कि नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत हम जागरूकता शिविर चलाएंगे, ताकि हर महिला अपनी क्षमता को पहचाने।" कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही, जिन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण के संदेश को आत्मसात किया। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित महिला वक्ताओं ने अपनी राजनीतिक, आर्थिक, सफलता एवं जीवन यात्रा साझा करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी बढ़ानी चाहिए, जिससे वे समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।

- *आज हमारी बहनें लाभार्थी नहीं, दूसरों को लाभ देने वाली बन रही हैं - सांसद श्रीमती संध्या राय* *महिलाओं-बेटियों की ताकत से ही बनेगा सशक्त समाज - श्रीमती कामना सिंह* *नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा कार्यक्रम का हुआ आयोजन* *भिण्ड 14 अप्रैल 2026/* महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा “नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा” कार्यक्रम का आयोजन कम्युनिटी हॉल मेला ग्राउंड भिण्ड के पास किया गया। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती संध्या राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान विधायक भिण्ड श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जनपद पंचायत भिण्ड अध्यक्ष श्रीमती सरोज बघेल, कलेक्टर भिण्ड, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड, एडीएम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सांसद श्रीमती संध्या राय ने कार्यक्रम के दौरान महिला शक्ति के अधिकारों, सम्मान एवं सशक्तिकरण पर प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किए जाने जैसे महत्वपूर्ण कदम महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त बनाएंगे। यह पहल महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक प्रयास है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा को अपनाने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। सांसद श्रीमती राय ने नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी समाज की आधारशिला है और उसके सशक्त होने से ही परिवार, समाज एवं राष्ट्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सरकारी योजनाओं के लाभ से जुड़ने पर विशेष बल दिया। सांसद श्रीमती संध्या राय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को हृदय से धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का 2023 में इस बिल को पास किया, मैं उसकी साक्षी रही हूं, 20 सितम्बर और 21 सितम्बर ये दो दिन बहुत ही ऐतिहासिक थे, जिसमें ये नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास हुआ। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक योजनाएं लागू की हैं, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना शुरू कर बेटियों को भ्रूण हत्या से बचाकर पढ़ा लिखाकर आगे बढ़ाने का काम किया है, देश की करोड़ों बहनों को शौचालय देकर उनका सम्मान बढ़ाने का काम किया है, करोड़ों बहनों को उज्ज्वला योजना का लाभ देकर धुएं से मुक्ति दिलाने का काम किया है, बहनों की आवास योजना का लाभ देकर स्वयं के घर का मालिकाना हक दिलाया है, जन-धन योजना, स्वसहायता समूह की बहनों को लाभ और एमएसएमई ऋण जैसी योजना शुरू कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। एमएसएमई ऋण योजना का लाभ लेकर हमारी बहनें स्वयं का उद्योग स्थापित कर लाभ कमा रही हैं, इसके साथ ही अन्य बहनों को रोजगार दे रही हैं। आज हम गर्व से कह सकते हैं कि आज हमारी बहनें सिर्फ लाभार्थी नहीं हैं, लाभ लेने वाली नहीं हैं, दूसरों को लाभ देने वाली बन रही हैं और बहनों को जागरूक भी कर रही हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया ने नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की शक्ति ही समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नारी शक्ति को सम्मानित करने का यह पखवाड़ा हमें सशक्तिकरण की दिशा में नई ऊर्जा देगा। उन्होंने कहा कि आज "महिलाएं खेतों से लेकर पंचायत तक हर मोर्चे पर योगदान दे रही हैं। मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं जैसे लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री मातृत्व वंदना जैसी योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा रहा है। लेकिन हमें सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ना होगा।" उन्होंने कहा कि संकल्प लें कि नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत हम जागरूकता शिविर चलाएंगे, ताकि हर महिला अपनी क्षमता को पहचाने।" कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही, जिन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण के संदेश को आत्मसात किया। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित महिला वक्ताओं ने अपनी राजनीतिक, आर्थिक, सफलता एवं जीवन यात्रा साझा करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी बढ़ानी चाहिए, जिससे वे समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।1
- Post by श्री राम श्री राम1
- एमपी के झाबुआ से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला काकनवानी थाना क्षेत्र के ग्राम बालवासा से सामने आया है। जहां एक महिला को कथित आरोप लगाकर उसके ही पति और अन्य लोगों ने सार्वजनिक उसका अपमान किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला का सार्वजनिक जबरन मुंडन कर उसके बाल काट दिए गए और अमानवीयता की हदें पार करते हुए उसके पति को महिला के कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, जो समाज की संवेदनहीनता को भी उजागर करता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। वही पुलिस अन्य आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।1
- भिंड जिला के गोरमी नगर में स्थित उपाध्याय फर्नीचर की तीन मंजिला इमारत में लगी आग लाखों का सामान जलकर हुआ खाक आंग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है1
- होटल का खाना खाने की रुचि रखने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर यह है कि अब एलपीजी गैस की सप्लाई की कमी होटल में होने के चलते श्मशान घाट की चिता से कोयला बुझाया जा रहा है और उसे बोरे में भरकर होटलो में दिया जा रहा है और उसी से खाना पकाया जा रहा है। 1 मिनट 31 सेकंड के वीडियो में देखें और सुनें लिट्टी चोखा भी ऐसे ही ईंधन पर पकाए जा रहे हैं। मनुष्य का पतन अब चरम की ओर चल पड़ा है, अच्छा ही है, एक तरह से यह अंत की शुरुआत का लक्षण है।1
- विकास खंड महेवा की ग्राम पंचायत असदपुर में निर्माण कार्यों में लापरवाही का मामला सामने आया है। गांव के जनसेवा केन्द्र के पीछे हाल ही में खड़ंजा उखाड़कर इंटरलॉकिंग ईंटें बिछाई गईं, लेकिन नाली निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार नाली तो बनाई गई, लेकिन उसे दूसरी गली की नाली से जोड़ा नहीं गया। नतीजतन गंदा पानी खुली नाली से बहकर मुख्य गली में जमा हो रहा है, जिससे वहां से निकलना दूभर हो गया है। गली में बदबू और गंदगी के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है और संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है। इस संबंध में जब ग्रामीणों ने ग्राम सचिव से शिकायत की, तो उन्होंने बजट न होने का हवाला दिया। ग्रामीणों का सवाल है कि जब बजट ही नहीं था, तो नाली निर्माण कार्य शुरू क्यों कराया गया। अधूरी नाली छोड़कर उसे दूसरी गली में खोल देना सीधे तौर पर लोगों को गंदे पानी में चलने के लिए मजबूर करना है। ग्रामीण अजय कुमार, अविनाश कुमार, रवीश, लालाराम, प्रेमशंकर, सुनील कुमार, नारायण, गौरव और रविन्द्र कुमार समेत कई लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इस मामले में पंचायत सचिव रवि शंखवार ने कहा कि उन्हें इस समस्या की जानकारी मिली है और वह मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण कर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई कराएंगे।1
- Post by Rohit Kumar1
- पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन आज राष्ट्रीय अध्यक्ष वेटर्न जोगिंदर सिंह सेंगर ने सभी से की अपील बड़े हनुमान मंदिर अटेर रोड से एस पी ऑफिस तक शांति मार्च भिंड , अटेर विधान सभा अंतर्गत कल्याणपुरा जो देहात थाने में आता है पूर्व सैनिक हरिदास देपुरिया जी की पत्नी की एक साल पहिले हत्या हो गई जेवर नगदी चला गया एक साल से भिंड पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं पीड़ित वृद्ध सैनिक इस बीच काफी परेशान रहे उनके बेटे को हार्ट अटैक आया उसके इलाज में लगे रहे अब वापिस आकर सैनिक संगठनों से मिले और अपनी आवाज को बुलंद किया इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संघटन के जिला संयोजक सुनील फौजी ने बताया कि सभी सैनिक संगठनों के पदाधिकारी इस आंदोलन में भाग ले रहे हैं इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संघटन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेटर्न जोगिंदर सिंह सेंगर भी भिंड पहुंच रहे हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी सभी भूतपूर्व सैनिकों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की है पीड़ित सैनिक के परिवार जनों के अलावा आई वी ओ के संभागीय अध्यक्ष सूबेदार मेजर सुरेश सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष भिंड सूबेदार मेजर शिव बहादुर भदोरिया, सैनिक कल्याण संघ के ग्वालियर अध्यक्ष सूबेदार मेजर राम अवतार सिंह परमार, पूर्व सैनिक कल्याण सेवा संघ ग्वालियर अध्यक्ष जितेंद्र सिंह भदौरिया, इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ग्वालियर अध्यक्ष कैप्टन अर्जुन यादव, ग्वालियर नगर निगम पार्षद पूर्व सैनिक बलबीर सिंह तोमर , जाबांज सैनिक संघटन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ब्लॉक अध्यक्ष गोहद महेश करारिया, लहार अध्यक्ष सूबेदार बसंत सिंह साहब , अर्ध सैनिक कल्याण संघ भिंड अध्यक्ष असिस्टेंट कमांडेंट गंगा सिंह राजावत ,कैप्टन कालीचरण शर्मा ,सूबेदार राजेश शर्मा ,संजय भदौरिया , सतेंद्र सिंह भदौरिया, यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, मोनू भदौरिया बिजोरा, बलबीर लोधी , सूबेदार मुन्ना लाल यादव,सूबेदार जितेंद्र सिंह तोमर,संजय यादव, धर्मेंद्र सिंह तोमर सर्वा, सूबेदार अनंत राम प्रजापति,सूबेदार रामदत्त शुक्ला, जनक सिंह जाटव , धर्मेंद्र सिंह तोमर, राजेश सिंह राजावत, पूरन सिंह चौहान, अरुण शर्मा, कैलाश सिंह भदौरिया सांकरी, राजवीर सिंह तोमर, सूबेदार मेजर रामपाल सिंह , सूबेदार मेजर परम सिंह साहब ,कैप्टन विशाल सिंह भदौरिया जामपुरा ने जिले के सभी पूर्व सैनिकों से सुबह 11 बजे सभी पूर्व सैनिकों से भाग लेने की अपील की है1