logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सलूम्बर के परसाद क्षेत्र में चलती स्लीपर बस में अचानक लगी भीषण आग, 40 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान सलूंबर जिले में उदयपुर से अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर सोमवार एक बड़ा हादसा टल गया। परसाद थाना क्षेत्र में 40 यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बस धू-धू कर जलने लगी। हादसे के दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने इमरजेंसी खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार बस उदयपुर से अहमदाबाद जा रही थी। रास्ते में बस से अचानक धुआं उठने लगा। ड्राइवर और कंडक्टर ने स्थिति भांपते ही तुरंत यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा।

2 hrs ago
user_Local Tv News Channel
Local Tv News Channel
वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

सलूम्बर के परसाद क्षेत्र में चलती स्लीपर बस में अचानक लगी भीषण आग, 40 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान सलूंबर जिले में उदयपुर से अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर सोमवार एक बड़ा हादसा टल गया। परसाद थाना क्षेत्र में 40 यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बस धू-धू कर जलने लगी। हादसे के दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने इमरजेंसी खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार बस उदयपुर से अहमदाबाद जा रही थी। रास्ते में बस से अचानक धुआं उठने लगा। ड्राइवर और कंडक्टर ने स्थिति भांपते ही तुरंत यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • खेरवाड़ा के कानूवाड़ा में आयोजित ग्राम विकास चौपाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आमजन से किया संवाद उदयपुर जिले के खेरवाड़ा क्षेत्र के कानूवाड़ा में सोमवार को आयोजित ग्राम विकास चौपाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आमजन से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने धुलेव गांव स्थित केसरियाजी मंदिर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ (ऋषभदेव) के दर्शन कर प्रदेश वासियों की खुशहाली के लिए कामनाएं की। इस दौरान उन्होंने कहा की केसरियाजी की यह दिव्य प्रतिमा मन को असीम शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती है। इससे पूर्व ग्राम पंचायत कानूवाड़ा में ग्राम विकास चौपाल के दौरान राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, आगामी कार्य योजनाओं एवं समस्याओं के समाधान को लेकर महिलाओं, युवाओं, किसानों एवं वरिष्ठजनों से संवाद करते हुए विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
    1
    खेरवाड़ा के कानूवाड़ा में आयोजित ग्राम विकास चौपाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आमजन से किया संवाद
उदयपुर जिले के खेरवाड़ा क्षेत्र के कानूवाड़ा में सोमवार को आयोजित ग्राम विकास चौपाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आमजन से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने धुलेव गांव स्थित केसरियाजी मंदिर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ (ऋषभदेव) के दर्शन कर प्रदेश वासियों की खुशहाली के लिए कामनाएं की। इस दौरान उन्होंने कहा की केसरियाजी की यह दिव्य प्रतिमा मन को असीम शांति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती है। इससे पूर्व ग्राम पंचायत कानूवाड़ा में ग्राम विकास चौपाल के दौरान राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, आगामी कार्य योजनाओं एवं समस्याओं के समाधान को लेकर महिलाओं, युवाओं, किसानों एवं वरिष्ठजनों से संवाद करते हुए विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • पटना के दानापुर में एक बैंक ATM की जगह अब सैलून खुल गया है, लेकिन बाहर ATM का बोर्ड अभी भी लगा है। लोग पैसे निकालने पहुंचते हैं और अंदर बाल कटिंग का सेटअप देखकर चौंक जाते हैं। यह अनोखा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोग हैरान और भ्रमित हैं।
    1
    पटना के दानापुर में एक बैंक ATM की जगह अब सैलून खुल गया है, लेकिन बाहर ATM का बोर्ड अभी भी लगा है। लोग पैसे निकालने पहुंचते हैं और अंदर बाल कटिंग का सेटअप देखकर चौंक जाते हैं। यह अनोखा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोग हैरान और भ्रमित हैं।
    user_Rajasthan Nishpaksh
    Rajasthan Nishpaksh
    Local News Reporter वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by Chandmal menariya
    1
    Post by Chandmal menariya
    user_Chandmal menariya
    Chandmal menariya
    Farmer डूंगला, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • राजसमंद में अवैध बजरी खनन का बड़ा खुलासा! ग्रामीणों ने CM से लगाई गुहार | Illegal Mining News
    1
    राजसमंद में अवैध बजरी खनन का बड़ा खुलासा! ग्रामीणों ने CM से लगाई गुहार | Illegal Mining News
    user_Suresh Bagora
    Suresh Bagora
    Newspaper publisher राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राजसमंद के गुड़ला में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विचार गोष्ठी और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को विज्ञान व नवाचार के लिए प्रेरित करना तथा भारत की तकनीकी उपलब्धियों को सम्मान देना था। कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया और छात्राओं को एच.पी.वी. वैक्सीनेशन के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।
    1
    राजसमंद के गुड़ला में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विचार गोष्ठी और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को विज्ञान व नवाचार के लिए प्रेरित करना तथा भारत की तकनीकी उपलब्धियों को सम्मान देना था। कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया और छात्राओं को एच.पी.वी. वैक्सीनेशन के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।
    user_Tarun Joshi, Rajsamand
    Tarun Joshi, Rajsamand
    राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • उदयपुर जिले के बंटार गांव में विकास के वादे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। गांव की सड़कें टूटी-फूटी और कच्ची हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायतें सुनवाई नहीं करतीं और आश्वासन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
    1
    उदयपुर जिले के बंटार गांव में विकास के वादे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। गांव की सड़कें टूटी-फूटी और कच्ची हैं, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायतें सुनवाई नहीं करतीं और आश्वासन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
    user_Prem Kumar Bhil
    Prem Kumar Bhil
    गोगुंदा, उदयपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • उदयपुर के झाड़ोल थाने ने 'सुदर्शन चक्र-2' अभियान के तहत 4 साल से फरार स्थाई वारंटी प्रेमलाल उर्फ नानालाल को गिरफ्तार किया। यह आरोपी राजसमंद जिले में नकबजनी के मामले में वांछित था और पुलिस की टॉप-10 सूची में शामिल था।
    1
    उदयपुर के झाड़ोल थाने ने 'सुदर्शन चक्र-2' अभियान के तहत 4 साल से फरार स्थाई वारंटी प्रेमलाल उर्फ नानालाल को गिरफ्तार किया। यह आरोपी राजसमंद जिले में नकबजनी के मामले में वांछित था और पुलिस की टॉप-10 सूची में शामिल था।
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • डींगरकिया में डिजिटल इंडिया की तरफ बढ़े कदम, प्रगणक राहुल ने पूर्ण किया स्वगणना का कार्य, तहसीलदार ने किया सम्मान उदयपुर जिले के ​घासा तहसील क्षेत्र में भारत की जनगणना 2027 के तहत डिजिटल गणना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में घासा तहसील के डींगरकिया गांव में नियुक्त प्रगणक राहुल ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपने आवंटित क्षेत्र के समस्त मकानों की स्वगणना का कार्य सोमवार को सफलतापूर्वक शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया। इस तत्परता और कार्यकुशलता को देखते हुए तहसील कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    1
    डींगरकिया में डिजिटल इंडिया की तरफ बढ़े कदम, प्रगणक राहुल ने पूर्ण किया स्वगणना का कार्य, तहसीलदार ने किया सम्मान
उदयपुर जिले के ​घासा तहसील क्षेत्र में भारत की जनगणना 2027 के तहत डिजिटल गणना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में घासा तहसील के डींगरकिया गांव में नियुक्त प्रगणक राहुल ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपने आवंटित क्षेत्र के समस्त मकानों की स्वगणना का कार्य सोमवार को सफलतापूर्वक शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया। इस तत्परता और कार्यकुशलता को देखते हुए तहसील कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.