Shuru
Apke Nagar Ki App…
मालपुरा में शादी समारोह के बीच मधुमक्खियों का हमला, 18 लोग पहुंचे अस्पताल (मालपुरा)। मालपुरा में एक शादी समारोह के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे खुशी का माहौल अफरा-तफरी में बदल गया. घटना में करीब 18 लोग घायल हुए, जिनमें दुल्हन का भाई और भाभी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है
MALPURA UPDATE NEWS
मालपुरा में शादी समारोह के बीच मधुमक्खियों का हमला, 18 लोग पहुंचे अस्पताल (मालपुरा)। मालपुरा में एक शादी समारोह के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे खुशी का माहौल अफरा-तफरी में बदल गया. घटना में करीब 18 लोग घायल हुए, जिनमें दुल्हन का भाई और भाभी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है
- Dhanraj bairwaUniara, Tonk🤝3 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- रमजान के पहले जुमे के दिन शहर की जामा मस्जिद सहित क्षेत्र की सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। शहर काजी सैयद वकार अहमद नकवी ने जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा कराई और मुस्लिम धर्मालंबियो लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह महीना अल्लाह की रहमत और मगफिरत का है। उन्होंने देश में अमन, चैन और शांति की दुआ कराई। नमाजियों ने हाथ उठाकर अल्लाह से देश और समाज में अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी1
- *बैरवा समाज के निर्माणधीन छात्रावास भवन का किया अवलोकन।* *केकड़ी 20 फरवरी (पब्लिक बोलेगी न्यूज़ नेटवर्क )* *बैरवा समाज द्वारा अजमेर रोड कॉलज के पीछे केकड़ी मे निर्माणाधीन बैरवा छात्रावास का निर्माण कार्य चल रहा था। लेकिन बारिश के मौसम के कारण बंद करना पड़ा था। जिसका बैरवा छात्रावास निर्माण समिति के पदाधिकारियों द्वारा अवलोकन किया गया।* *अवलोकन के बाद अब बारिश बंद होने के कारण छात्रावास का निर्माण कार्य को वापस चालू कराया जाएगा। छात्रावास निर्माण समिति के अध्यक्ष श्याम लाल बैरवा ने बताया की केकड़ी क्षेत्र के बैरवा समाज के भामाशाहो एवं क्षेत्र के बैरवा समाज के कर्मचारियों की मदद से छात्रावास की भूमि पर चार दीवारी का कार्य चल रहा है और उस कार्य को निरंतर चालू रखने के लिए समाज के भामाशाहो से आर्थिक सहयोग लिया जायगा।जिसके लिए समाज के वरिष्ठ जनो एवं पदाधिकारियों की टीमें ग्रामीण क्षेत्र मे जाकर समाज से आर्थिक सहयोग लेकर आएगी जिससे छात्रावास का निर्माण कार्य प्रारम्भ किया जा सके।* *आज उस अवसर पर निर्माण समिति के अध्यक्ष श्यामलाल बैरवा, महामंत्री बद्रीलाल बैरवा, कोषाध्यक्ष देवकरण बैरवा, गोपाल बैरवा, महावीर बैरवा सरसड़ी, मिडिया प्रभारी शंकर लाल बैरवा सहित कई समाज बंधु मौजूद रहे।*3
- 50 हजार रूपये गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार टोंक । जिला स्पेशल टीम द्वारा थाना मेहन्दवास इलाका एनएच 52 पर मां ब्रहाम्णी ढाबा संचालक द्वारा ढाबे पर खाने रेस्टोरेन्ट की बताकर गांजे की छोटी-छोटी पुडिय़ा बनाकर सप्लाई करने वाले आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 01.080 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत 50 हजार रूपये बताई जा रही है। खरीद-फरोख्त राशि 31 हजार 360 रूपये व 1 मोबाइल फोन को जप्त किया गया है। जिला स्पेशल टीम के प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि हैड कानि. शरीफ मो., कानि. शिवपाल, प्रधान, रुकमकेश, राधाकिशन एवं राजेश कुमार द्वारा थाना मेहन्दवास इलाका एनएच 52 पर मां ब्रहाम्णी ढाबा संचालक द्वारा ढाबे पर खाने रेस्टोरेन्ट की बताकर गांजे की छोटी-छोटी पुडिय़ा बनाकर सप्लाई करता है, जिसको जिला स्पेशल टीम ने नाकाम किया। आरोपी रामनारायण पुत्र रामनिवास जाट (50) निवासी डारडाहिन्द थाना मेहन्दवास जिला टोंक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01.080 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार में कीमत 50 हजार रूपये बताई जा रही है। खरीद फरोख्त राशि 31 हजार 360 रूपये व 01 मोबाईल फोन को जप्त किया गया।1
- दूदू: दूदू थाना इलाके में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर अमजन में रोष व्याप्त है बीती रात गागराडू गाँव में चोरी की वारदात हुई। चोरों ने जितेंद्र ज्योतिषी और रज्जाक साईं के घर को निशाना बनाया। गनीमत रही कि रज्जाक के यहाँ कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन जितेंद्र ज्योतिषी के घर से चोरों ने लगभग 3 से 4 लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के कीमती जेवरात पार कर ले गए। वही ग्रामीणों की सूचना पर दूदू थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया आपको बता दे की दूदू क्षेत्र में लगातार घर, मंदिर और वाहनों की चोरियां हो रही है, ऐसे में आमजन में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर आक्रोश व्याप्त है।1
- चाकसू में आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना को लेकर बैठक आयोजित, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश ---- चाकसू। (रिपोर्टर फकरुद्दीन खान) चाकसू ब्लॉक के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना के अंतर्गत शुक्रवार को उपखंड स्तरीय क्रियान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी चाकसू ने की। बैठक में योजना से संबंधित विभागों के अधिकारी तथा ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान जिला कलक्टर द्वारा उपलब्ध कराई गई Untied Fund राशि के उपयोग को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व स्वीकृत कार्यों में नियमानुसार राशि का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि स्वीकृत कार्यों की नियमित जांच की जाए तथा प्रत्येक 10 दिवस में प्रगति की समीक्षा की जाएगी। योजना के तहत उपलब्ध कराई गई राशि का उपयोग चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पोषण तथा शिक्षा से संबंधित आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर किया जाएगा, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।1
- नसीराबाद–ब्यावर मार्ग पर दहशत! भीमपुरा में पैंथर की एंट्री से हड़कंप, वन विभाग का सर्च ऑपरेशन तेज1
- बाबा सुणज्यो हैलो म्हारो1
- (मालपुरा)। मालपुरा में एक शादी समारोह के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे खुशी का माहौल अफरा-तफरी में बदल गया. घटना में करीब 18 लोग घायल हुए, जिनमें दुल्हन का भाई और भाभी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है1