logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मढ़िया टोला में मूलभूत सुविधाओं और भूमि सुरक्षा को लेकर आदिवासियों का विरोध प्रदर्शन एंकर ​जबलपुर के मढ़िया टोला में आदिवासी समाज के लोगों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी और अपनी शासकीय भूमि पर हो रहे वृक्षारोपण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आदिवासी समाज के मुखिया राजू सिंह मरावी ने बताया कि वर्षों पुरानी उनकी भूमि, जिसका उपयोग पूर्वजों के समय से मवेशियों के चरने, रास्ते और कब्रिस्तान के रूप में होता आ रहा है, वहाँ प्रशासन द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के वृक्षारोपण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके कारण स्थानीय लोगों का आवागमन बाधित हो गया है और उन्हें भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ​ग्रामीणों ने मांग की है कि उनकी भूमि पर पूर्व विधायक ईश्वरदास रोहाणी द्वारा दिए गए आश्वासनों के अनुसार सड़क, खेल का मैदान, स्कूल और अस्पताल जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके अलावा, क्षेत्र में लगी 50 में से 40 स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, समय पर पीने का पानी नहीं मिलता और नालियों की सफाई नहीं हो रही है। अधिकारियों द्वारा तीन दिन के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया है, लेकिन आदिवासियों ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी माँगें पूरी नहीं हुईं, तो वे दोबारा उग्र विरोध प्रदर्शन करेंगे। जबलपुर से पवन तिवारी

1 hr ago
user_पवन तिवारी मीडिया पत्रकार
पवन तिवारी मीडिया पत्रकार
Reporter जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

मढ़िया टोला में मूलभूत सुविधाओं और भूमि सुरक्षा को लेकर आदिवासियों का विरोध प्रदर्शन एंकर ​जबलपुर के मढ़िया टोला में आदिवासी समाज के लोगों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी और अपनी शासकीय भूमि पर हो रहे वृक्षारोपण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आदिवासी समाज के मुखिया राजू सिंह मरावी ने बताया कि वर्षों पुरानी

उनकी भूमि, जिसका उपयोग पूर्वजों के समय से मवेशियों के चरने, रास्ते और कब्रिस्तान के रूप में होता आ रहा है, वहाँ प्रशासन द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के वृक्षारोपण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके कारण स्थानीय लोगों का आवागमन बाधित हो गया है और उन्हें भारी समस्याओं का

सामना करना पड़ रहा है। ​ग्रामीणों ने मांग की है कि उनकी भूमि पर पूर्व विधायक ईश्वरदास रोहाणी द्वारा दिए गए आश्वासनों के अनुसार सड़क, खेल का मैदान, स्कूल और अस्पताल जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके अलावा, क्षेत्र में लगी 50 में से 40 स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, समय पर

पीने का पानी नहीं मिलता और नालियों की सफाई नहीं हो रही है। अधिकारियों द्वारा तीन दिन के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया है, लेकिन आदिवासियों ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी माँगें पूरी नहीं हुईं, तो वे दोबारा उग्र विरोध प्रदर्शन करेंगे। जबलपुर से पवन तिवारी

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Deepak Vishawakarma
    1
    Post by Deepak Vishawakarma
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🚨 वायरल VIDEO के बाद पहली बार बोले निजाम सिंह लोधी! क्या BJP से आया था दबाव? | Exclusive Interview 📍 बनवार विद्युत मंडल | विधानसभा जबेरा | जिला दमोह (म.प्र.) बिजली कटौती को लेकर वायरल हुई हमारी पिछली ग्राउंड रिपोर्ट के बाद अब उसी मामले में बड़ा अपडेट। इस बार बीजेपी कार्यकर्ता निजाम सिंह लोधी ने कैमरे पर उन सवालों का जवाब दिया, जो वायरल वीडियो के बाद उठ रहे थे। आखिर उन्होंने क्या कहा? देखिए पूरी Exclusive रिपोर्ट और अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।
    1
    🚨 वायरल VIDEO के बाद पहली बार बोले निजाम सिंह लोधी! क्या BJP से आया था दबाव? | Exclusive Interview
📍 बनवार विद्युत मंडल | विधानसभा जबेरा | जिला दमोह (म.प्र.)
बिजली कटौती को लेकर वायरल हुई हमारी पिछली ग्राउंड रिपोर्ट के बाद अब उसी मामले में बड़ा अपडेट। इस बार बीजेपी कार्यकर्ता निजाम सिंह लोधी ने कैमरे पर उन सवालों का जवाब दिया, जो वायरल वीडियो के बाद उठ रहे थे। आखिर उन्होंने क्या कहा? देखिए पूरी Exclusive रिपोर्ट और अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।
    user_Pushpendra Lodhi
    Pushpendra Lodhi
    जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बारिश में जर्जर स्कूल बना खतरा, अमतरा प्राथमिक शाला की छत से टपक रहा पानी, 30 बच्चों की जान जोखिम में जबेरा (दमोह)। तहसील जबेरा अंतर्गत ग्राम अमतरा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला की भवन स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। लगातार हो रही बारिश के कारण स्कूल की छत से पानी का रिसाव हो रहा है, वहीं छत का प्लास्टर भी टूटकर नीचे गिरने लगा है। ऐसे में स्कूल में अध्ययनरत लगभग 30 छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों और पालकों का कहना है कि स्कूल भवन की हालत इतनी खराब है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसी डर के कारण कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतराने लगे हैं। पालकों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक स्कूल भवन की मरम्मत नहीं कराई गई। उनका कहना है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शासकीय प्राथमिक शाला अमतरा की तत्काल मरम्मत कराई जाए या सुरक्षित भवन में कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
    1
    बारिश में जर्जर स्कूल बना खतरा, अमतरा प्राथमिक शाला की छत से टपक रहा पानी, 30 बच्चों की जान जोखिम में

जबेरा (दमोह)। तहसील जबेरा अंतर्गत ग्राम अमतरा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला की भवन स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। लगातार हो रही बारिश के कारण स्कूल की छत से पानी का रिसाव हो रहा है, वहीं छत का प्लास्टर भी टूटकर नीचे गिरने लगा है। ऐसे में स्कूल में अध्ययनरत लगभग 30 छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्रामीणों और पालकों का कहना है कि स्कूल भवन की हालत इतनी खराब है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसी डर के कारण कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से कतराने लगे हैं।

पालकों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक स्कूल भवन की मरम्मत नहीं कराई गई। उनका कहना है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शासकीय प्राथमिक शाला अमतरा की तत्काल मरम्मत कराई जाए या सुरक्षित भवन में कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • बंदरों के हमले से चीनी सोनी का निधन दहशत में लोग, प्रशासन से ठोस कदम उठाने की लगाई गुहार बंदरों के हमले से चीनी सोनी का निधन दहशत में लोग, प्रशासन से ठोस कदम उठाने की लगाई गुहार नारायणगंज नगर में बंदरों का आतंक अब जानलेवा हो चुका है। शनिवार को बंदरों के हमले के कारण छत से गिरकर स्थानीय निवासी चीनी सोनी का दुखद निधन हो गया। इस घटना से पूरे नगर में शोक और भय का माहौल है। लगातार बढ़ रही इन घटनाओं के कारण लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और बच्चों को छतों या बालकनी में भेजने से भी डर रहे हैं। इस जानलेवा खतरे के विरोध में और चीनी सोनी जी को श्रद्धांजलि देने के लिए आज संपूर्ण नारायणगंज बंद का आह्वान किया गया है। स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। 00000000000000000000000000000
    1
    बंदरों के हमले से चीनी सोनी का निधन
दहशत में लोग, प्रशासन से ठोस कदम उठाने की लगाई गुहार
बंदरों के हमले से चीनी सोनी का निधन
दहशत में लोग, प्रशासन से ठोस कदम उठाने की लगाई गुहार
नारायणगंज नगर में बंदरों का आतंक अब जानलेवा हो चुका है। शनिवार को बंदरों के हमले के कारण छत से गिरकर स्थानीय निवासी चीनी सोनी का दुखद निधन हो गया। इस घटना से पूरे नगर में शोक और भय का माहौल है।
लगातार बढ़ रही इन घटनाओं के कारण लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और बच्चों को छतों या बालकनी में भेजने से भी डर रहे हैं। इस जानलेवा खतरे के विरोध में और चीनी सोनी जी को श्रद्धांजलि देने के लिए आज संपूर्ण नारायणगंज बंद का आह्वान किया गया है। स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
00000000000000000000000000000
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मंडला के मेढ़ा से वायरल ऑडियो-वीडियो ने खोली कथित वसूली की पोल,एम्बुलेंस में बैठाने के लिए 2500 रूपये की जा रही वसूली, ऑडियो-वीडियो वायरल
    1
    मंडला के मेढ़ा से वायरल ऑडियो-वीडियो ने खोली कथित वसूली की पोल,एम्बुलेंस में बैठाने के लिए 2500 रूपये  की जा रही वसूली, ऑडियो-वीडियो वायरल
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🔴 जबलपुर में कथित देह व्यापार मामले का खुलासा, पुलिस जांच में कई अहम तथ्य सामने आए - 📍जबलपुर में कथित देह व्यापार मामले में पुलिस जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आने का दावा किया गया है। - पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कथित मास्टरमाइंड नरसिंहपुर से नेटवर्क संचालित कर रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि महिलाओं और युवतियों से अच्छी नौकरी, आकर्षक वेतन और मुफ्त रहने-खाने का लालच देकर संपर्क किया जाता था। इसके बाद उन्हें कथित तौर पर अवैध गतिविधियों में शामिल किया जाता था। - आधारताल थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद जांच आगे बढ़ी और मुख्य आरोपी तक पुलिस पहुंची। - पुलिस का कहना है कि आरोपी के मोबाइल से 100 से अधिक संपर्क नंबर, तस्वीरें और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। - प्रारंभिक जांच के अनुसार, इस नेटवर्क के कई राज्यों तक जुड़े होने की आशंका है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। - पुलिस ने बताया कि मामला अभी जांच के अधीन है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। --- ⚠️ डिस्क्लेमर यह समाचार पुलिस द्वारा साझा की गई प्रारंभिक जानकारी और उपलब्ध तथ्यों पर आधारित है। मामले की जांच जारी है। आरोप न्यायालय में सिद्ध होने तक संबंधित व्यक्ति आरोपी माने जाते हैं।
    1
    🔴 जबलपुर में कथित देह व्यापार मामले का खुलासा, पुलिस जांच में कई अहम तथ्य सामने आए

-
📍जबलपुर में कथित देह व्यापार मामले में पुलिस जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आने का दावा किया गया है।
-
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कथित मास्टरमाइंड नरसिंहपुर से नेटवर्क संचालित कर रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि महिलाओं और युवतियों से अच्छी नौकरी, आकर्षक वेतन और मुफ्त रहने-खाने का लालच देकर संपर्क किया जाता था। इसके बाद उन्हें कथित तौर पर अवैध गतिविधियों में शामिल किया जाता था।
-
आधारताल थाना क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद जांच आगे बढ़ी और मुख्य आरोपी तक पुलिस पहुंची।
-
पुलिस का कहना है कि आरोपी के मोबाइल से 100 से अधिक संपर्क नंबर, तस्वीरें और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
-
प्रारंभिक जांच के अनुसार, इस नेटवर्क के कई राज्यों तक जुड़े होने की आशंका है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
-
पुलिस ने बताया कि मामला अभी जांच के अधीन है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
---
⚠️ डिस्क्लेमर
यह समाचार पुलिस द्वारा साझा की गई प्रारंभिक जानकारी और उपलब्ध तथ्यों पर आधारित है। मामले की जांच जारी है। आरोप न्यायालय में सिद्ध होने तक संबंधित व्यक्ति आरोपी माने जाते हैं।
    user_Deepak Vishwakarma
    Deepak Vishwakarma
    Photographer जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.