logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झांसी मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर ‘प्याऊ’ के माध्यम से निःशुल्क शीतल पेयजल सेवा प्रारंभ झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में ग्रीष्म ऋतु के दौरान यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से झांसी मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ‘प्याऊ’ के माध्यम से निःशुल्क शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। इस क्रम में गैर-सरकारी संगठनों (NGOs), सामाजिक संस्थाओं, स्काउट एवं गाइड तथा स्वयंसेवी व्यक्तियों के सहयोग से ग्वालियर, डबरा, दतिया, मुरैना, भिंड, बेलाताल, झांसी, ललितपुर, मऊरानीपुर, बरुआसागर, बांदा एवं हरपालपुर सहित अनेक स्टेशनों पर सामान्य श्रेणी (GS) कोचों के सामने प्लेटफार्मों पर ‘प्याऊ’ स्थापित किए गए हैं। इन ‘प्याऊ’ केंद्रों पर स्वयंसेवकों द्वारा यात्रियों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसमें स्वच्छता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस कार्य में ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम (झांसी), वीरांगना लक्ष्मीबाई ट्रस्ट (प्रेम नगर, झांसी), आगरा नारी क्लब (सीपरी बाजार, झांसी), भारत स्काउट्स एवं गाइड्स (स्कूल शिक्षा विभाग, भोपाल, म.प्र.), एनसीआर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स (झांसी मंडल), ऑल मीना ट्रेन मैनेजर्स (झांसी), हरि माधव परमार्थ सत्संग समिति (कटनी शाखा, झांसी), श्री आनंदपुर धाम (ललितपुर), श्री लक्ष्मणदास डामले इंटर कॉलेज (मऊरानीपुर, झांसी), बांदा रोटी बैंक सोसाइटी (बांदा), श्री मारुति मानस संघ (हरपालपुर, छतरपुर, म.प्र.), ग्वालियर पंजाबी परिषद समिति (पंजीकृत), पतंकर बाजार, लश्कर ग्वालियर (म.प्र.), दिशा मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी (तानसेन नगर, ग्वालियर, म.प्र.), बाबा कंपनी फ्रेंड्स क्लब (लश्कर ग्वालियर), राधे-राधे जल सेवा समिति (डबरा, म.प्र.), संत असुदा राम सेवा समिति (दतिया, म.प्र.), रोटरैक्ट क्लब ऑफ दतिया (म.प्र.), दीपमाला उत्थान समिति (मुरैना, म.प्र.), नेहरू युवा केंद्र एवं हडवंसी युवा मंडल (मुरैना, म.प्र.), मानवता परिवार (भिंड, म.प्र.) का सराहनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है। अनेक स्टेशनों पर यह सेवा प्रारंभ हो चुकी है तथा शेष कुछ स्थानों पर शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। मंडल प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि यात्रियों को यात्रा के दौरान पेयजल की किसी प्रकार की कमी न हो। यह पहल विशेष रूप से सामान्य श्रेणी के यात्रियों को भीषण गर्मी में राहत प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इस प्रकार के जनसहभागिता आधारित प्रयास भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

20 hrs ago
user_TODAY समाचार
TODAY समाचार
Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago
bec08255-d71e-41de-9256-848986d604dc

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Pramendra kumar singh
    1
    Post by Pramendra kumar singh
    user_Pramendra kumar singh
    Pramendra kumar singh
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झांसी। नगर निगम सदन की बैठक का पार्षदों ने किया वहिष्कार, आरोप अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे सभागार। पार्षद बैठे रहे सभागार में। अधिकारी बैठे रहे अपने चेंबर में।
    1
    झांसी। नगर निगम सदन की बैठक का
पार्षदों ने किया वहिष्कार, आरोप अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे सभागार। पार्षद बैठे रहे सभागार में। अधिकारी बैठे रहे अपने चेंबर में।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झांसी थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा आई.पी.एल. में ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से सट्टा खिलाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे में 03 मोबाइस फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें सट्टा खिलाने के लिए प्रयोग किए जानी वाली वेबसाइट खुली पाई गई है। तथा वेबसाइट के वॉलेट से 16,28,92,111(सोलह करोड़ अट्ठाईस लाख बानवे हजार एक सौ ग्यारह) क्वाइंस मौजूद मिले हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर की वीडियो बाइट-*
    2
    झांसी थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा आई.पी.एल. में ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से सट्टा खिलाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे में 03 मोबाइस फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें सट्टा खिलाने के लिए प्रयोग किए जानी वाली वेबसाइट खुली पाई गई है। तथा वेबसाइट के वॉलेट से 16,28,92,111(सोलह करोड़ अट्ठाईस लाख बानवे हजार एक सौ ग्यारह) क्वाइंस मौजूद मिले हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर की वीडियो बाइट-*
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झाँसी में सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों को लेकर एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। ‘हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति’ ने 21 अप्रैल को शहर में एक विशाल महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और हाल के विवादित मामलों पर जनसंवाद स्थापित करना बताया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ समय में अंतरधार्मिक संबंधों और कथित छल-प्रपंच से जुड़े मामलों ने समाज में चिंता बढ़ाई है। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई गई है। समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की जबरदस्ती या अवैध गतिविधि कानूनन अपराध है और इसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। 21 अप्रैल, मंगलवार को झांसी के मुक्ताकाशी मंच पर इस महापंचायत का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। समिति ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सामाजिक जागरूकता और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर एकजुट होने की अपील की है।
    1
    झाँसी में सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों को लेकर एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। ‘हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति’ ने 21 अप्रैल को शहर में एक विशाल महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और हाल के विवादित मामलों पर जनसंवाद स्थापित करना बताया जा रहा है।
समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ समय में अंतरधार्मिक संबंधों और कथित छल-प्रपंच से जुड़े मामलों ने समाज में चिंता बढ़ाई है। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई गई है। समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की जबरदस्ती या अवैध गतिविधि कानूनन अपराध है और इसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए।
21 अप्रैल, मंगलवार को झांसी के मुक्ताकाशी मंच पर इस महापंचायत का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। समिति ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सामाजिक जागरूकता और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर एकजुट होने की अपील की है।
    user_अतुल वर्मा
    अतुल वर्मा
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • … घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, आम जनता परेशान होती रही… लोग गर्मी और धूल में बेहाल नजर आए। सबसे चिंताजनक बात तब सामने आई, जब इसी जाम में एक एम्बुलेंस भी फँसी रही — जिसमें एक मरीज जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा… सोचने वाली बात ये है कि आखिर इस स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन है? स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का जाम अब आम बात हो चुकी है… लगातार बढ़ती भीड़, अव्यवस्थित ट्रैफिक और उचित प्रबंधन की कमी इसके मुख्य कारण बताए जा रहे हैं। सवाल यह भी उठता है कि क्या संबंधित विभाग और छावनी परिषद के अधिकारी इस समस्या से अनजान हैं… या फिर समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया? हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में जरूरत है कि जिम्मेदार विभाग इस गंभीर मुद्दे को प्राथमिकता से लें… ताकि भविष्य में किसी की जान इस तरह के जाम में खतरे में न पड़े। कैमरा पर्सन के साथ दीपक रावत की रिपोर्ट #hmao_babina_up93 #BundeliVarta #NewsUpdate #newstoday #NewsAlert
    1
    …
घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, आम जनता परेशान होती रही… लोग गर्मी और धूल में बेहाल नजर आए।
सबसे चिंताजनक बात तब सामने आई, जब इसी जाम में एक एम्बुलेंस भी फँसी रही —
जिसमें एक मरीज जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा…
सोचने वाली बात ये है कि आखिर इस स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का जाम अब आम बात हो चुकी है…
लगातार बढ़ती भीड़, अव्यवस्थित ट्रैफिक और उचित प्रबंधन की कमी इसके मुख्य कारण बताए जा रहे हैं।
सवाल यह भी उठता है कि क्या संबंधित विभाग और छावनी परिषद के अधिकारी इस समस्या से अनजान हैं…
या फिर समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया?
हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
ऐसे में जरूरत है कि जिम्मेदार विभाग इस गंभीर मुद्दे को प्राथमिकता से लें…
ताकि भविष्य में किसी की जान इस तरह के जाम में खतरे में न पड़े।
कैमरा पर्सन के साथ दीपक रावत की रिपोर्ट
#hmao_babina_up93 #BundeliVarta #NewsUpdate #newstoday #NewsAlert
    user_Hmao_babina_up93
    Hmao_babina_up93
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Abhishek Jain
    3
    Post by Abhishek Jain
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • उसके कब्जे से 16 करोड़ से अधिक के कॉन्स बरामद किए। बृजेंद्र आईपीएल मैच पर कर रहा था सट्टा की बुकिंग।
    1
    उसके कब्जे से 16 करोड़ से अधिक के कॉन्स बरामद किए। बृजेंद्र आईपीएल मैच पर कर रहा था सट्टा की बुकिंग।
    user_S News
    S News
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • झांसी के थाना नवाबाद पुलिस द्वारा आईपीएल मैच के दौरान सनराइज़र्स हैदराबाद एवं चेन्नई सुपर किंग्स के मध्य खेले जा रहे मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं दो काले रंग के बैग में कुल ₹3,00,920/- नगद बरामद हुए। उक्त संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर की वीडियो बाइट-*
    2
    झांसी के थाना नवाबाद पुलिस द्वारा आईपीएल मैच के दौरान सनराइज़र्स हैदराबाद एवं चेन्नई सुपर किंग्स के मध्य खेले जा रहे मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं दो काले रंग के बैग में कुल ₹3,00,920/- नगद बरामद हुए। उक्त संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर की वीडियो बाइट-*
    user_प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.