Shuru
Apke Nagar Ki App…
‘हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति’ ने 21 अप्रैल को शहर में एक विशाल महापंचायत आयोजित करने की घोषणा
Pramendra kumar singh
‘हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति’ ने 21 अप्रैल को शहर में एक विशाल महापंचायत आयोजित करने की घोषणा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Pramendra kumar singh1
- झांसी। नगर निगम सदन की बैठक का पार्षदों ने किया वहिष्कार, आरोप अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे सभागार। पार्षद बैठे रहे सभागार में। अधिकारी बैठे रहे अपने चेंबर में।1
- झांसी थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा आई.पी.एल. में ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से सट्टा खिलाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे में 03 मोबाइस फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें सट्टा खिलाने के लिए प्रयोग किए जानी वाली वेबसाइट खुली पाई गई है। तथा वेबसाइट के वॉलेट से 16,28,92,111(सोलह करोड़ अट्ठाईस लाख बानवे हजार एक सौ ग्यारह) क्वाइंस मौजूद मिले हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर की वीडियो बाइट-*2
- झाँसी में सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों को लेकर एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। ‘हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति’ ने 21 अप्रैल को शहर में एक विशाल महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और हाल के विवादित मामलों पर जनसंवाद स्थापित करना बताया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ समय में अंतरधार्मिक संबंधों और कथित छल-प्रपंच से जुड़े मामलों ने समाज में चिंता बढ़ाई है। ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई गई है। समिति ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की जबरदस्ती या अवैध गतिविधि कानूनन अपराध है और इसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। 21 अप्रैल, मंगलवार को झांसी के मुक्ताकाशी मंच पर इस महापंचायत का आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। समिति ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सामाजिक जागरूकता और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर एकजुट होने की अपील की है।1
- … घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, आम जनता परेशान होती रही… लोग गर्मी और धूल में बेहाल नजर आए। सबसे चिंताजनक बात तब सामने आई, जब इसी जाम में एक एम्बुलेंस भी फँसी रही — जिसमें एक मरीज जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा… सोचने वाली बात ये है कि आखिर इस स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन है? स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का जाम अब आम बात हो चुकी है… लगातार बढ़ती भीड़, अव्यवस्थित ट्रैफिक और उचित प्रबंधन की कमी इसके मुख्य कारण बताए जा रहे हैं। सवाल यह भी उठता है कि क्या संबंधित विभाग और छावनी परिषद के अधिकारी इस समस्या से अनजान हैं… या फिर समस्या के समाधान के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया? हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में जरूरत है कि जिम्मेदार विभाग इस गंभीर मुद्दे को प्राथमिकता से लें… ताकि भविष्य में किसी की जान इस तरह के जाम में खतरे में न पड़े। कैमरा पर्सन के साथ दीपक रावत की रिपोर्ट #hmao_babina_up93 #BundeliVarta #NewsUpdate #newstoday #NewsAlert1
- Post by Abhishek Jain3
- उसके कब्जे से 16 करोड़ से अधिक के कॉन्स बरामद किए। बृजेंद्र आईपीएल मैच पर कर रहा था सट्टा की बुकिंग।1
- झांसी के थाना नवाबाद पुलिस द्वारा आईपीएल मैच के दौरान सनराइज़र्स हैदराबाद एवं चेन्नई सुपर किंग्स के मध्य खेले जा रहे मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं दो काले रंग के बैग में कुल ₹3,00,920/- नगद बरामद हुए। उक्त संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर की वीडियो बाइट-*2