Shuru
Apke Nagar Ki App…
सत्ता परिवर्तन यात्रा मै बड़े भाई अभिषेक जाटव बहुजन शायर
Ravindra Jatav
सत्ता परिवर्तन यात्रा मै बड़े भाई अभिषेक जाटव बहुजन शायर
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- चंबल नदी के बीच स्टीमर खराब,50 से ज्यादा बाइक और करीब 100 यात्री फंसे भिंड। मुरैना के नगरा साहसपुर घाट से उत्तर प्रदेश के बटेश्वरा महादेव मंदिर जा रहा स्टीमर रविवार सुबह चंबल नदी के बीच अचानक खराब हो गया। इंजन बंद होने और डीजल खत्म होने के कारण स्टीमर तेज बहाव में बहने लगा। स्टीमर में 50 से ज्यादा मोटरसाइकिलों के साथ करीब 100 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है।यात्री महेश सिंह के मुताबिक स्टीमर के पंखे में कपड़ा फंस गया था। इसी दौरान डीजल भी खत्म हो गया जिससे स्टीमर का इंजन बंद हो गया। स्टीमर स्टाफ बल्लियों के सहारे उसे नदी के किनारे लगाने का प्रयास कर रहे थे।लेकिन चंबल नदी के तेज बहाव के कारण काफी परेशानी हो रही थी।बताया जा रहा है कि बहते-बहते स्टीमर भिंड जिले की सीमा की ओर पहुंच गया है। यात्रियों ने स्टीमर संचालन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन और पुलिस से तत्काल मदद की मांग की है। यात्रियों का कहना है कि बड़ी संख्या में लोग और बाइक सवार होने के कारण किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। प्रशासन नें कच्छ पुरा गांव के चंबल नदी में जल्द रेस्क्यू टीम पहुंच कर कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।1
- उरई (जालौन)। रामपुरा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित शातिर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। बड़ी खबर जनपद जालौन रिपोर्टर निखिल तिवारी मो9335270943 रामपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन: बाइक चोर गैंग पर शिकंजा, 10 गिरफ्तार उरई (जालौन)। रामपुरा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित शातिर वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश और चेकिंग के दौरान 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें, एक अधूरी बाइक, एक मोटरसाइकिल चेसिस, पांच मोबाइल फोन और वाहन खोलने के औजार बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी पहले मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही चाबी से लॉक खोलकर अथवा लॉक तोड़कर वाहन पार कर देते थे। चोरी के बाद कुछ वाहनों की नंबर प्लेट बदल दी जाती थी, जबकि कुछ मोटरसाइकिलों को खोलकर उनके पार्ट्स अलग-अलग कर कबाड़ियों को बेचने का काम किया जाता था। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान सुरदीप चंदेल उर्फ बंटी, शहाबुद्दीन उर्फ बुब्बा/लला, खुर्शीद अहमद, नमन तिवारी, सुरजीत कुमार शुक्ला, बबलू खां, इकरार अहमद, मंगल2
- धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम भिंड में* *और क्या-क्या कार्यक्रम हुऐ जरूर देखें यह खबर* धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम भिंड में* *और क्या-क्या कार्यक्रम हुऐ जरूर देखें यह खबर*1
- एसपी ने देररात्रि में देवकली मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया औरैया एसपी अभिषेक भारती ने रविवार देर रात श्रावण के तृतीय सोमवार के मद्देनजर देवकली मंदिर का निरीक्षण किया। चौराहों, कांवड़ मार्गों व संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा, यातायात व भीड़ प्रबंधन देखा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। पर्याप्त पुलिस बल तैनात। मौके पर एएसपी, सीओ नगर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।1
- श्रावण मास के तृतीय सोमवार को लेकर देवकली मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण औरैया। श्रावण मास के तृतीय सोमवार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध देवकली मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात तथा भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सतर्क निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक औरैया और क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।4
- जसवंतनगर में वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती मनाई गई: प्रेरणा स्थल पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन जसवंतनगर ब्लॉक कार्यालय परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर रविवार को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ने अपने साथियों के साथ वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के दौरान वीरांगना के शौर्य, साहस और देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए योगदान को याद किया गया। जसवंतनगर ब्लॉक कार्यालय परिसर स्थित प्रेरणा स्थल पर रविवार को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ने अपने साथियों के साथ वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के दौरान वीरांगना के शौर्य, साहस और देश की स्वतंत्रता के लिए दिए गए योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी भारतीय इतिहास की उन महान वीरांगनाओं में से हैं, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया। उनका जीवन देशभक्ति, स्वाभिमान और मातृभूमि के लिए त्याग की प्रेरणा देता है। उन्होंने नई पीढ़ी को वीरांगना अवंतीबाई लोधी जैसी महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से परिचित कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। अनुज मोंटी यादव ने आगे बताया कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी ने 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों के विरुद्ध रामगढ़ राज्य की ओर से मोर्चा संभाला था। उन्होंने अपने अदम्य साहस से अंग्रेजी सेना का मुकाबला किया। उनका संघर्ष केवल एक राज्य या क्षेत्र की रक्षा तक सीमित नहीं था, बल्कि वह स्वाधीनता और स्वाभिमान की लड़ाई का प्रतीक बन गया। गौरतलब है कि वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी का जन्म 16 अगस्त 1831 को हुआ था। उनकी जयंती प्रत्येक वर्ष 16 अगस्त को मनाई जाती है। उन्होंने अंग्रेजों की नीतियों का विरोध करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके साहस और बलिदान को आज भी देशभर में श्रद्धा के साथ याद किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर क्षेत्र के अनेक लोग और पूर्व ब्लॉक प्रमुख के समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल भारत माता और वीरांगना अवंतीबाई लोधी के जयकारों से देशभक्तिमय बना रहा।1
- जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय स्वतंत्रता दिवस पर जनपद वासियों को दी शुभकामनाएं संदेश* स्वतंत्रता सिर्फ उत्सव नहीं, जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय स्वतंत्रता दिवस पर जनपद वासियों को दी शुभकामनाएं संदेश* स्वतंत्रता सिर्फ उत्सव नहीं, जिम्मेदारी का भी दिन—डीएम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं और किसानों के सशक्तिकरण पर जोर दिया।1
- राहुल की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार: पीपरीपुरा गांव में तनाव, आरोपियों के घर पुलिस तैनात राहुल की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार: पीपरीपुरा गांव में तनाव, आरोपियों के घर पुलिस तैनात जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरीपुरा में शनिवार रात पुरानी रंजिश के चलते राहुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद रविवार को भी गांव में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस ने मामले में एक नामजद आरोपी रामा धार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद एहतियात के तौर पर पुलिस ने आरोपियों के घरों और घटनास्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। रविवार को दिनभर पुलिस की टीमें गांव में गश्त करती रहीं। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी। गांव में पुलिस बल की तैनाती के बीच सन्नाटा पसरा रहा। इधर, मृतक राहुल के घर पर परिजनों का दुखद स्थिति बनी हुई है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि राहुल की मौत से उन्हें गहरा सदमा लगा है। घटना के बाद से पूरे गांव में भी शोक का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने जानकारी दी कि मृतक के चाचा की तहरीर के आधार पर चार नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में एक नामजद आरोपी रामा धार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गांव की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है।1
- 👉भरथना।/इटावा ।✍️ 👉बकेवर थाना की बड़ी कामयाबी । 👉चोरी करने बाला गिरोह पकड़ा । 👉जवाबी हुई मुठभेड़ में चार चोर थे जिसमें तीन पकड़े गए दो के लगी पैर में गोली एक भागने में रहा सफल ।पुलिस की तलाश जारी । 👉थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से 1.25 कुंतल लोहे का सरिया चोरी करने वाले तीन आरोपियों को बकेवर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि एक आरोपी को पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर दबोच लिया। इस दौरान एक अन्य आरोपी झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 👉थाना मे, लोहिया नगर निवासी जीतपाल सिंह ने 15 अगस्त को थाने में तहरीर देकर बताया था कि 14 अगस्त की रात उनके निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोर करीब 1.25 कुंतल लोहे का सरिया चोरी कर ले गए। मामले में बकेवर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। 👉शनिवार को बकेवर पुलिस गौतमपुरा नहर पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चार संदिग्ध एक टिर्री में सवार होकर महेवा की ओर से गौतमपुरा नहर पुल की तरफ आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर टिर्री को रोकने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि टिर्री सवार बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में नईमुद्दीन उर्फ नईम के दाहिने पैर और संदीप के बाएं पैर में गोली लगी। वहीं अशोक कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। 👉पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे 315 बोर, छह जिंदा और चार खोखा कारतूस, दो एंड्राइड मोबाइल, एक कीपैड फोन, चोरी किया गया 1.25 कुंतल सरिया और घटना में प्रयुक्त टिर्री बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने लोहिया नगर में निर्माणाधीन मकान से सरिया चोरी करने की बात स्वीकार की। 👉फरार आरोपी सोनू पुत्र कन्हाई लाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। कार्रवाई थानाध्यक्ष विपिन मलिक के नेतृत्व में बकेवर पुलिस टीम ने की। 👉बकेवर थाना क्षेत्र की जनता ने ऐसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की भूरि भूरि प्रशंसा कर रही है ।1