Shuru
Apke Nagar Ki App…
चयनित 3,567 प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ताओं (PGT) व सहायक अध्यापकों (TGT) को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया से अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में चयनित 3,567 प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ताओं (PGT) व सहायक अध्यापकों (TGT) को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे। युवाओं के सपनों को साकार करता यह अवसर उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और उज्ज्वल भविष्य को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं।
रिपोर्टर - PREMCHAND
चयनित 3,567 प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ताओं (PGT) व सहायक अध्यापकों (TGT) को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया से अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में चयनित 3,567 प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों, प्रवक्ताओं (PGT) व सहायक अध्यापकों (TGT) को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे। युवाओं के सपनों को साकार करता यह अवसर उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और उज्ज्वल भविष्य को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- त्रिधारा अंतर्राष्ट्रीय कला कार्यशाला में कलाकार सम्मानित प्रयागराज सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक डॉ सुदेश शर्मा को मिला अन्नपूर्णा देवी स्मृति अंतर्राष्ट्रीय कला सम्मान न्यूज टू इंडिया से संवाददाता प्रांजल त्रिपाठी की खास रिपोर्ट त्रिधारा अंतर्राष्ट्रीय कला कार्यशाला में सम्मानित हुए कलाकार, सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के निदेशक डॉ सुदेश शर्मा को मिला स्वर्गीय अन्नपूर्णा देवी स्मृति अंतर्राष्ट्रीय कला सम्मान प्रयागराज, ललिता ट्रस्ट गोरखपुर और राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित त्रिधारा अंतर्राष्ट्रीय कला कार्यशाला के तीसरे दिन राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कलाकार सम्मानित हुए इस आयोजन के मुख्य अभ्यागत उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्प दत्त जैन एवं संस्कृति कर्मी-समाजसेवी अचिंत्य लाहिरी थे, कार्यक्रम में पहली बार स्वर्गीया अन्नपूर्णा देवी स्मृति अंतर्राष्ट्रीय कला सम्मान-2026 उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के निदेशक सुदेश शर्मा को डॉ रोली बिंदल लाठ एवं ललिता ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ भारत भूषण द्वारा प्रदान किया गया सुदेश शर्मा की अनुपस्थिति में यह सम्मान, मोमेंटो और धनराशि का चेक और अंगवस्त्र उनके प्रतिनिधि नारायण आर्ट अकादमी के डायरेक्टर डॉ रवीन्द्र कुशवाहा को दिया गया कार्यशाला में प्रख्यात कवयित्री सुधा मोदी, डॉ वी.के.सिंह, डॉ रोली बिंदल लाठ, श्रीलंका के कलाकार कोपाला पिल्लई माथिसकुमार, सुथर्शन, जगदीश कुमार, अजीत वर्मा, मनोज पवार, डॉ एम.सी.बागोड़ी, डॉ रवीन्द्र कुशवाहा, डॉ सुदीप्ता बी.भूषण सहित कई कलाकारों को मोमेंटो एवं उत्तरीय देकर सम्मानित किया गया, साथ ही 4 वर्षीय सबसे कम उम्र के चित्रकार सारांश शिवानील को भी सम्मानित किया गया प्रख्यात चित्रकार डॉ. भारत भूषण को नारायण आर्ट अकादमी प्रयागराज के डायरेक्टर रवीन्द्र कुशवाहा द्वारा विश्व कला रत्न सम्मान प्रदान किया गया।1
- कलम के तेज धार से परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण में घर-दुकान तोड़े जाने पर कांग्रेस ने जताया विरोध अयोध्या। अयोध्या नाका स्थित हनुमानगढ़ी के सामने परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण के नाम पर मकान-दुकान तोड़े जाने के मामले में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सहयोग का आश्वासन दिया। जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि कार्रवाई से पहले समुचित पुनर्वास और उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए था। प्रशासन ने देर रात कार्रवाई कर लोगों को सामान हटाने का अवसर तक नहीं दिया। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि विकास के नाम पर मानवीय संवेदनशीलता बरती जानी चाहिए और प्रभावितों को नियमानुसार मुआवजा व पुनर्वास मिलना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, डॉ. विनोद गुप्ता, चंचल सोनकर, अवधेश तिवारी, धीरेंद्र सिंह बबलू सहित अन्य मौजूद रहे।4
- सेवा संकल्प अभियान-2026: 18 सितंबर से 15 अक्टूबर तक होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम1
- लेढ़ूपुर विद्युत उपकेंद्र के पास हाईवे पर अतिक्रमण, राहगीरों को परेशानी जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता हरीशचंद्र पटेल वाराणसी1
- #jamuecase #jamueincounter #jamueviralvideo #viralvideo #awaazebharat1
- लहरतारा वाराणसी मे दस दिन से पीने का पानी बरबाद हो रहा वाराणसी मे गेल की तरफ से पूरे शहर में खुदाई का काम चल रहा पर हर जगह खुदाई के बाद पीने के पानी की लाइन को काट कर छोड़ दिया है। जिस वजह से जल की बरबादी हो रहा है और नगर निगम वाराणसी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।1
- पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने दो आईपीएस अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई आईपीएस प्रमोद कुमार और श्रुति श्रीवास्तव के योगदान को सराहा,नई तैनाती के लिए दी शुभकामनाएं न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट वाराणसी पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा आईपीएस अधिकारी श्री प्रमोद कुमार एवं श्रीमती श्रुति श्रीवास्तव के स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा आज दिनांक 22.09.2026 को कैम्प कार्यालय में स्थानान्तरित अधिकारियों श्री प्रमोद कुमार, आईपीएस-आरआर 2015 एवं श्रीमती श्रुति श्रीवास्तव, आईपीएस-आरआर 2020 के स्थानान्तरण के अवसर पर गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया, इस अवसर पर पुलिस आयुक्त द्वारा दोनों अधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनके सेवाकाल में किए गए उल्लेखनीय कार्यों एवं योगदान की सराहना की गई पुलिस आयुक्त महोदय ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने पुलिस उपायुक्त के रूप में जोन/इकाई में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की प्रभावी कमान संभालते हुए अपराधों की रोकथाम एवं अनावरण, वांछित एवं सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, संवेदनशील प्रकरणों में त्वरित एवं निष्पक्ष पुलिस कार्रवाई तथा जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता दी उनके द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की नियमित समीक्षा एवं प्रभावी पर्यवेक्षण के माध्यम से पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित किया गया विदाई समारोह के दौरान पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल द्वारा श्री प्रमोद कुमार एवं श्रीमती श्रुति श्रीवास्तव को स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया, पुलिस आयुक्त ने कहा कि स्थानान्तरण पुलिस सेवा की सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है और दोनों अधिकारियों को नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं समारोह में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय श्री शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त काशी जोन श्री गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन श्री राजेश पाण्डेय, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन श्रीमती नीतू सहित कमिश्नरेट वाराणसी के अन्य राजपत्रित अधिकारीगण उपस्थित रहे।1
- कलम के तेज धार से प्रभावित परिवारों की होगी पुनर्वास की व्यवस्था: वेद प्रकाश गुप्ता अयोध्या। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण से प्रभावित परिवारों से मंगलवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मुलाकात की। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की स्थिति देखी और प्रभावितों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने बताया कि सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात में मानकों के उल्लंघन के आरोपों पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। जांच में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि कुछ कार्रवाई टाली जा सकती थी। जिन परिवारों के पास रहने की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए आवास और दुकान प्रभावितों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था कराई जाएगी। बुधवार को जिलाधिकारी के साथ दोबारा बैठक कर सभी मुद्दों पर चर्चा होगी। विधायक ने कहा कि चौदह कोसी परिक्रमा से पहले मार्ग निर्माण पूरा करने के लिए कार्रवाई की गई, लेकिन प्रभावितों की परेशानी का दुख है। भविष्य में कार्रवाई से पहले लोगों को सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, मनोज जायसवाल, प्रकाश गुप्ता सहित प्रभावित परिवार मौजूद रहे।4
- गरीब की मड़ई में फिर धधकी आग, अज्ञात अराजक तत्वों पर आग लगाने का आरोप जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली1