Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहपुर में खुला ऑफिस नंबर किया जारी............................ पेटीएम ऑफिस, बिहपुर में खुल जाने बिजनस करना हुआ और भी आसान..... Paytm बिज़नेस से सम्बंधित कोई भी शिकायत हो तो आप संपर्क कर सकते है इस नंबर पर 9113346030
Shubham Kumar
बिहपुर में खुला ऑफिस नंबर किया जारी............................ पेटीएम ऑफिस, बिहपुर में खुल जाने बिजनस करना हुआ और भी आसान..... Paytm बिज़नेस से सम्बंधित कोई भी शिकायत हो तो आप संपर्क कर सकते है इस नंबर पर 9113346030
More news from बिहार and nearby areas
- गोगरी प्रखंड अंतर्गत महेशखूंट पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, 16 स्टॉल पर लोगों की उमड़ी भीड़। गोगरी प्रखंड की महेशखूंट पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पंचायत की मुखिया श्वेता भारती, मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण चौरसिया, डीसीएलआर राजकुमार, बीडीओ रघुनंदन आनंद, सीओ आमिर हुसैन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से कुल 16 स्टॉल लगाए गए थे। अलग-अलग विभागों से जुड़े स्टॉल पर लोगों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। शिविर में सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी थी। दोपहर दो बजे तक बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचकर अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिले। अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के सहयोग शिविर के आयोजन से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी विभागों का लाभ एक ही स्थान पर मिल जाता है। इससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ता है।1
- 15 august कानपुर में सब आदमी की बधाइयां मिलती हुई 15 अगस्त kanpur dehat 15 अगस्त को लेकर सब लोग की अच्छी कानपुर में2
- विषहरी पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, मनसा देवी मंदिर में एसडीओ ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भागलपुर। अंग क्षेत्र की प्रसिद्ध विषहरी पूजा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा और मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है। इसी क्रम में भागलपुर एसडीओ विकास कुमार, नाथनगर थानाध्यक्ष अभय शंकर और शांति समिति के सदस्य संजय कुमार यादव ने मुख्य मंदिर मनसा देवी परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसडीओ विकास कुमार ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। वहीं, शांति समिति के सदस्य संजय कुमार यादव ने बताया कि अंगनगरी भागलपुर के चंपानगर से विषहरी पूजा की शुरुआत मानी जाती है। यही वजह है कि मनसा देवी के मुख्य मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए भागलपुर सहित दूर-दराज के इलाकों और दूसरे राज्यों से भी लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पूजा समितियों और शांति समिति के सदस्य भी लगातार व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि विषहरी पूजा शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।1
- पीडब्ल्यूडी रोड से अम्बा डीह तक सड़क निर्माण का विधायक बबलू कुमार मंडल ने किया कार्यारंभ वर्षों से जर्जर सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को मिलेगी राहत, विधायक बोले—विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या पर है मेरी नजर खगड़िया। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी रोड से अम्बा डीह तक बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का कार्यारंभ किया। कार्यारंभ कार्यक्रम कासिमपुर पंचायत स्थित दाढ़ी मोर स्थित भोला बाबा स्थान मंदिर के समीप आयोजित किया गया। सड़क निर्माण की पहल से लंबे समय से जर्जर सड़क के कारण आवागमन की समस्या झेल रहे ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया। कार्यारंभ के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर वह लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या पर उनकी नजर है और प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान कराने की दिशा में काम किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि पीडब्ल्यूडी रोड से अम्बा डीह तक जाने वाली सड़क काफी समय से जर्जर स्थिति में थी। सड़क की खराब हालत के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दिनों में स्थिति और अधिक खराब हो जाती थी। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के लोगों को वर्षों पुरानी समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में अच्छी सड़क व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका है। सड़क सिर्फ आवागमन का माध्यम नहीं बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से भी सीधे जुड़ी होती है। बेहतर सड़क बनने से ग्रामीणों को बाजार, अस्पताल, विद्यालय और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा होगी। ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री से रखी गई है सड़कों की समस्या विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में कई ऐसी सड़कें हैं, जो लंबे समय से जर्जर स्थिति में हैं। उन्होंने इन सड़कों की स्थिति से ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री को अवगत कराया है। क्षेत्र की विभिन्न सड़कों की स्थिति और लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए मंत्री की ओर से जल्द से जल्द सड़कों के निर्माण एवं आवश्यक मरम्मत कार्य कराने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण सड़कों को चरणबद्ध तरीके से बेहतर बनाया जाए। जहां सड़क निर्माण की आवश्यकता है, वहां निर्माण कराया जाए और जहां मरम्मत से समस्या का समाधान संभव है, वहां शीघ्र मरम्मत कार्य कराया जाए। छह माह में दर्जनों विकास योजनाओं ने पकड़ी रफ्तार शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद जदयू के वरिष्ठ नेता उमेश सिंह पटेल एवं कासिमपुर पंचायत के मुखिया अमरजीत कुमार ने विधायक बबलू कुमार मंडल के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विधायक के लगभग छह माह के कार्यकाल में क्षेत्र की दर्जनों विकास योजनाओं ने रफ्तार पकड़ी है। उन्होंने कहा कि शहर के ड्रेनेज प्रोजेक्ट से लेकर सदर अस्पताल में जलजमाव की समस्या तक विधायक ने लगातार आवाज उठाई और संबंधित विभागों के समक्ष समस्याओं को मजबूती से रखा। उन्होंने कहा कि विधायक बबलू कुमार मंडल एक जमीनी कार्यकर्ता हैं और लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझते हैं। उमेश सिंह पटेल और कासिमपुर पंचायत के मुखिया अमरजीत कुमार ने कहा कि पीडब्ल्यूडी रोड से अम्बा डीह तक की सड़क वर्षों से जर्जर थी। ग्रामीण लगातार सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। विधायक बनने के बाद बबलू कुमार मंडल ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सड़क निर्माण की दिशा में पहल की, जिसका परिणाम अब धरातल पर दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों में दिखी खुशी सड़क निर्माण के कार्यारंभ को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भी उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण रोजाना आवागमन में परेशानी होती थी। खासकर बुजुर्गों, विद्यार्थियों, मरीजों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सड़क बनने के बाद क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने विधायक की पहल के प्रति आभार जताते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही सड़क की समस्या के समाधान की दिशा में शिलान्यास एक महत्वपूर्ण कदम है। लोगों ने उम्मीद जताई कि सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द पूरा होगा और उन्हें सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विकास, सड़क निर्माण और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई। विधायक ने लोगों को भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी और जनता से जुड़ी समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर उनके समाधान का लगातार प्रयास किया जाएगा। मौके पर भदास के सरपंच नीलकमल पटेल, अंगद कुमार, राणा राघव कुमार, देवेश कुमार, वार्ड सदस्य देवक कुमार सिंह, सुबोध कुमार, संजय कुमार, शंकर यादव, सोनू यादव, अरुण यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सड़क निर्माण के कार्यारंभ के साथ स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और विकास की अन्य योजनाओं को भी गति मिलेगी।1
- झोपड़ी में ब्राउन शुगर की खेप! भागलपुर पुलिस ने 5 को पकड़ा, नेटवर्क की जांच जारी1
- Akhilesh Yadav ke bare mein aap log kya kahana chahte Hain Akhilesh Yadav ke bare mein aap log kya kahana chahte Hain1
- परबत्ता विधायक बाबू लाल शौर्य ने अपने आवास पर 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। 🇮🇳 “तिरंगा हमारी आन है, तिरंगा हमारी शान है, इसके लिए कुर्बान हुआ, देश का हर वीर जवान है।” 🇮🇳 जय हिंद। वंदे मातरम्🇮🇳1
- अंग क्षेत्र में आस्था और लोक परंपरा के रंग में रंगी बिहुला-विषहरी पूजा, देर रात्रि बाला लखेद्र का निकली बारात और भव्य कलश शोभायात्रा अंग क्षेत्र में प्रसिद्ध बिहुला-विषहरी पूजा सोमवार को आस्था और लोक परंपरा के रंग में रंगी नजर आई। चंपानगर स्थित मुख्य मनसा देवी मंदिर समेत विभिन्न विषहरी मंदिरों में सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां मनसा-विषहरी की पूजा-अर्चना कर डलिया चढ़ाई और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। रात में मंजूषा शोभायात्रा और बाला लखेंद्र की बारात निकाली गई। जयकारों से पूरा इलाका गूंजता रहा। देर रात करीब साढ़े 12 बजे सती बिहुला और बाला लखेंद्र का विवाह संपन्न हुआ। इसके बाद सुबह करीब 5 बजे सरकारी पूजा और मुख्य पुजारी के घर डलिया चढ़ाने की परंपरा पूरी की गई। मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। भक्तों ने बांस की डलिया में नारियल, केला, पान-सुपारी, नींबू, भुट्टा, बोड़ा, सेब, मूली, अमरूद, दूध, लावा, अरवा चावल, चना और ईख सहित विभिन्न प्रसाद चढ़ाए। चंपानगर के मुख्य मनसा मंदिर में डलिया चढ़ाने के लिए भागलपुर, बांका समेत कई जिलों से श्रद्धालु पहुंचे। महाशय ड्योढ़ी स्थित बाला बिहुला के लौह-बांस गृह के पिंड पर भी मां विषहरी की छोटी प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा की गई। वहीं, नगर निगम ने विषहरी प्रतिमा विसर्जन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पूजा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी सक्रिय रहा।1
- 28 अगस्त की रात से विक्रमशिला सेतु होगा बंद! स्टील ब्रिज से शुरू होगी बड़ी मरम्मत, जानें पूरा अपडेट1