logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित, सहकारी क्षेत्र को सशक्त बनाने पर जोर* *पैक्स गठन, गोदाम निर्माण, उर्वरक वितरण केंद्र, श्री अन्न मिलेट्स भंडार, समर्थन मूल्य खरीद सहित विभिन्न विषयों पर हुई समीक्षा* *सवाई माधोपुर, 30 अप्रैल।* जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला सहकारी विकास समिति (डीसीडीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सहकारी क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने तथा सहकारिता से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर ‘श्री अन्न मिलेट्स’ हेतु सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के पोस्टर का विमोचन किया गया। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि पैक्स विहीन ग्राम पंचायतों में अक्टूबर 2026 तक बहुउद्देश्यीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों (एम-पैक्स) का गठन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, स्वीकृत 500, 250 एवं 100 मीट्रिक टन क्षमता के गोदामों का निर्माण समयबद्ध पूर्ण कर नियमित मॉनिटरिंग की जाए। राष्ट्रीय सहकारिता डाटाबेस पोर्टल पर डेटा की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए वेरिफिकेशन एवं क्लीनिंग कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में दुग्ध एवं मत्स्य सहकारी समितियों के विस्तार, निष्क्रिय समितियों के पुनर्जीवन तथा सहकार भवन एवं समितियों के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया। जिला कलक्टर ने निर्देशित किया कि पैक्स समितियां फसली ऋण वितरण के साथ-साथ सीएचसी, सुपरमार्केट, एफपीओ, जन औषधि केंद्र जैसी अतिरिक्त गतिविधियां संचालित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें। इसके अतिरिक्त पैक्स के कंप्यूटरीकरण, उर्वरक वितरण केंद्र के रूप में विकास, कस्टम हायरिंग सेंटरों की संख्या बढ़ाने तथा समर्थन मूल्य पर खरीद व्यवस्था को पारदर्शी बनाते हुए किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उप पंजीयक डॉ. प्रीति यादव, प्रबंध निदेशक बृजेंद्र शर्मा, जिला रसद अधिकारी रामभजन मीणा, डेयरी संघ के प्रभारी अधिकारी, नाबार्ड के डीडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन:- 30 पीआरओ 1 एवं 2 बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते जिला कलक्टर काना राम। फोटो कैप्शन:- 30 पीआरओ 3 सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के पोस्टर का विमोचन जिला कलक्टर काना राम। ---000---

2 hrs ago
user_Rakesh Agarwal
Rakesh Agarwal
पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
2 hrs ago

*जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित, सहकारी क्षेत्र को सशक्त बनाने पर जोर* *पैक्स गठन, गोदाम निर्माण, उर्वरक वितरण केंद्र, श्री अन्न मिलेट्स भंडार, समर्थन मूल्य खरीद सहित विभिन्न विषयों पर हुई समीक्षा* *सवाई माधोपुर, 30 अप्रैल।* जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला सहकारी विकास समिति (डीसीडीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सहकारी क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने तथा सहकारिता से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर ‘श्री अन्न मिलेट्स’ हेतु सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के पोस्टर का विमोचन किया गया। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि पैक्स विहीन ग्राम पंचायतों में अक्टूबर 2026 तक बहुउद्देश्यीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों (एम-पैक्स) का गठन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, स्वीकृत 500, 250 एवं 100 मीट्रिक टन क्षमता के गोदामों का निर्माण समयबद्ध पूर्ण कर नियमित मॉनिटरिंग की जाए। राष्ट्रीय सहकारिता डाटाबेस पोर्टल पर डेटा की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए वेरिफिकेशन एवं क्लीनिंग कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में दुग्ध एवं मत्स्य सहकारी समितियों के विस्तार, निष्क्रिय समितियों के पुनर्जीवन तथा सहकार भवन एवं समितियों के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया। जिला कलक्टर ने निर्देशित किया कि पैक्स समितियां फसली ऋण वितरण के साथ-साथ सीएचसी, सुपरमार्केट, एफपीओ, जन औषधि केंद्र जैसी अतिरिक्त गतिविधियां संचालित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें। इसके अतिरिक्त पैक्स के कंप्यूटरीकरण, उर्वरक वितरण केंद्र के रूप में विकास, कस्टम हायरिंग सेंटरों की संख्या बढ़ाने तथा समर्थन मूल्य पर खरीद व्यवस्था को पारदर्शी बनाते हुए किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उप पंजीयक डॉ. प्रीति यादव, प्रबंध निदेशक बृजेंद्र शर्मा, जिला रसद अधिकारी रामभजन मीणा, डेयरी संघ के प्रभारी अधिकारी, नाबार्ड के डीडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन:- 30 पीआरओ 1 एवं 2 बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते जिला कलक्टर काना राम। फोटो कैप्शन:- 30 पीआरओ 3 सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के पोस्टर का विमोचन जिला कलक्टर काना राम। ---000---

More news from Rajasthan and nearby areas
  • *सवाई माधोपुर, 30 अप्रैल।* जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला सहकारी विकास समिति (डीसीडीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सहकारी क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने तथा सहकारिता से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर ‘श्री अन्न मिलेट्स’ हेतु सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के पोस्टर का विमोचन किया गया। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि पैक्स विहीन ग्राम पंचायतों में अक्टूबर 2026 तक बहुउद्देश्यीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों (एम-पैक्स) का गठन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, स्वीकृत 500, 250 एवं 100 मीट्रिक टन क्षमता के गोदामों का निर्माण समयबद्ध पूर्ण कर नियमित मॉनिटरिंग की जाए। राष्ट्रीय सहकारिता डाटाबेस पोर्टल पर डेटा की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए वेरिफिकेशन एवं क्लीनिंग कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में दुग्ध एवं मत्स्य सहकारी समितियों के विस्तार, निष्क्रिय समितियों के पुनर्जीवन तथा सहकार भवन एवं समितियों के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया। जिला कलक्टर ने निर्देशित किया कि पैक्स समितियां फसली ऋण वितरण के साथ-साथ सीएचसी, सुपरमार्केट, एफपीओ, जन औषधि केंद्र जैसी अतिरिक्त गतिविधियां संचालित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें। इसके अतिरिक्त पैक्स के कंप्यूटरीकरण, उर्वरक वितरण केंद्र के रूप में विकास, कस्टम हायरिंग सेंटरों की संख्या बढ़ाने तथा समर्थन मूल्य पर खरीद व्यवस्था को पारदर्शी बनाते हुए किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उप पंजीयक डॉ. प्रीति यादव, प्रबंध निदेशक बृजेंद्र शर्मा, जिला रसद अधिकारी रामभजन मीणा, डेयरी संघ के प्रभारी अधिकारी, नाबार्ड के डीडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन:- 30 पीआरओ 1 एवं 2 बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते जिला कलक्टर काना राम। फोटो कैप्शन:- 30 पीआरओ 3 सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के पोस्टर का विमोचन जिला कलक्टर काना राम। ---000---
    1
    *सवाई माधोपुर, 30 अप्रैल।* जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला सहकारी विकास समिति (डीसीडीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सहकारी क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने तथा सहकारिता से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर ‘श्री अन्न मिलेट्स’ हेतु सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के पोस्टर का विमोचन किया गया।
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि पैक्स विहीन ग्राम पंचायतों में अक्टूबर 2026 तक बहुउद्देश्यीय ग्राम सेवा सहकारी समितियों (एम-पैक्स) का गठन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, स्वीकृत 500, 250 एवं 100 मीट्रिक टन क्षमता के गोदामों का निर्माण समयबद्ध पूर्ण कर नियमित मॉनिटरिंग की जाए। राष्ट्रीय सहकारिता डाटाबेस पोर्टल पर डेटा की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए वेरिफिकेशन एवं क्लीनिंग कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में दुग्ध एवं मत्स्य सहकारी समितियों के विस्तार, निष्क्रिय समितियों के पुनर्जीवन तथा सहकार भवन एवं समितियों के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया। जिला कलक्टर ने निर्देशित किया कि पैक्स समितियां फसली ऋण वितरण के साथ-साथ सीएचसी, सुपरमार्केट, एफपीओ, जन औषधि केंद्र जैसी अतिरिक्त गतिविधियां संचालित कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें।
इसके अतिरिक्त पैक्स के कंप्यूटरीकरण, उर्वरक वितरण केंद्र के रूप में विकास, कस्टम हायरिंग सेंटरों की संख्या बढ़ाने तथा समर्थन मूल्य पर खरीद व्यवस्था को पारदर्शी बनाते हुए किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उप पंजीयक डॉ. प्रीति यादव, प्रबंध निदेशक बृजेंद्र शर्मा, जिला रसद अधिकारी रामभजन मीणा, डेयरी संघ के प्रभारी अधिकारी, नाबार्ड के डीडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन:- 30 पीआरओ 1 एवं 2 बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते जिला कलक्टर काना राम।
फोटो कैप्शन:- 30 पीआरओ 3 सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार के पोस्टर का विमोचन जिला कलक्टर काना राम।
---000---
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • राजगढ़ जिले के ब्यावरा के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यात्रियों से भरी एक बस तेज़ रफ़्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई और पुलिया के पास हवा में लटक गई। यदि बस नीचे गिर जाती तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। ​स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत बस से बाहर निकाला गया और ब्यावरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है और घटना की जांच की जा रही है। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें। #सड़क_हादसा #ब्रेकिंग_न्यूज़ #मध्य_प्रदेश #राजगढ़ #ब्यावरा #बस_एक्सीडेंट #BusAccident #MadhyaPradesh #RoadSafety #MPNews
    1
    राजगढ़ जिले के ब्यावरा के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यात्रियों से भरी एक बस तेज़ रफ़्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई और पुलिया के पास हवा में लटक गई। यदि बस नीचे गिर जाती तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।
​स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत बस से बाहर निकाला गया और ब्यावरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है और घटना की जांच की जा रही है। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।
#सड़क_हादसा #ब्रेकिंग_न्यूज़ #मध्य_प्रदेश #राजगढ़ #ब्यावरा #बस_एक्सीडेंट #BusAccident #MadhyaPradesh #RoadSafety #MPNews
    user_Altabkhan
    Altabkhan
    Video Creator सवाई माधोपुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • मलारना डूंगर उपखंड की कोथाली गांव में करीब 60 वर्ष पुराने कुएं, सामुदायिक भवन, और आंगनबाड़ी केंद्र के चारों ओर गोबर के ढेर नजर आ रहे हैं यह कुआं है जो करीब 60-70 वर्ष पहले 60 हाथ की गहराई से पानी पीने के लिए खोदा गया था यह एकमात्र कुआं था जिससे ग्रामीण राहगीर और दूर जरा से आने वाले लोग अपनी प्यास बुझाया करते है इस कुएं के अंदर लगने वाली रस्सी करीब साठ हाथ से ज्यादा की थी जिस रस्सी को बाहर निकाल कर कुएं के वाहर होकर कुएं की जमीन थी लेकिन आज लोगों ने इस पर गोबर और लकड़ी डालकर अवैध कब्जा कर रखा है जिससे कुएं पर पानी लेने जाने वाली महिलाएं और बच्चे बहुत ज्यादा परेशान होते हैं वही कुएं के बगल में बना सामुदायिक भवन और आंगनबाड़ी केंद्र की भी यही हालत है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता क्या कहना है कि कई बार हमने विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है लेकिन समस्या जस से तस बनी हुई है वही सामुदायिक भवन के किवाड़ तक गायब है जबकि इस कुएं के अलावा गांव में दो कुएं और है जिनमें से एक कुएं का निर्माण ग्राम वासियों और पंचायत के प्रयासों से करीब 35 से 40 वर्ष पहले हुआ था उसे पर भी लोगों ने लड़कियां डालकर कब्जा कर रखा है वहीं तीसरे कुए का निर्माण 25 वर्ष पूर्व में सवाई माधोपुर mla यास्मीन अबरार और राज्यसभा सदस्य अबरार अहमद की द्वारा इसका निर्माण किया गया था जिस पर भी आज आने जाने का रास्ता नहीं है आज जब मकसूदनपुरा सरपंच उर्मिला देवी से दैनिक भास्कर ने बात की तो उन्होंने यह कहकर नकार दिया कि हमारे पास कोई बजट नहीं है अभी हम प्रशासक लगे हुए हैं तो आप पंचायत सेक्रेटरी से बात करें जब पंचायत सेक्रेटरी के पास कॉल किया तो 3 कॉल करने के बाद भी ग्राम पंचायत सेक्रेटरी ने अपना फोन नहीं उठाया कोथाली गांव के लोग बहुत ज्यादा परेशान हैं आने वाले दिनों में बरसात आने वाली है इससे बहुत ज्यादा मच्छर और बरसाती कीड़े पैदा हो जाएंगे जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाएगा
    4
    मलारना डूंगर उपखंड की कोथाली गांव में करीब 60 वर्ष पुराने कुएं, सामुदायिक भवन, और आंगनबाड़ी केंद्र के चारों ओर गोबर के ढेर नजर आ रहे हैं यह कुआं है जो करीब 60-70 वर्ष पहले 60 हाथ की गहराई से पानी पीने के लिए खोदा गया था यह एकमात्र कुआं था जिससे ग्रामीण राहगीर और दूर जरा से आने वाले लोग अपनी प्यास बुझाया करते है इस कुएं के अंदर लगने वाली रस्सी करीब साठ हाथ से ज्यादा की थी जिस रस्सी को बाहर निकाल कर कुएं के  वाहर होकर कुएं की जमीन थी लेकिन आज लोगों ने इस पर गोबर और लकड़ी डालकर अवैध कब्जा कर रखा है जिससे कुएं पर पानी लेने जाने वाली महिलाएं और बच्चे बहुत ज्यादा परेशान होते हैं वही कुएं के बगल में बना सामुदायिक भवन और आंगनबाड़ी केंद्र की भी यही हालत है आंगनबाड़ी कार्यकर्ता क्या कहना है कि कई बार हमने विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है लेकिन समस्या जस से तस बनी हुई है वही सामुदायिक भवन के किवाड़ तक गायब है जबकि इस कुएं के अलावा गांव में दो कुएं और है जिनमें से एक कुएं का निर्माण ग्राम वासियों और पंचायत के प्रयासों से करीब 35 से 40 वर्ष पहले हुआ था उसे पर भी लोगों ने लड़कियां डालकर कब्जा कर रखा है वहीं तीसरे कुए का निर्माण 25 वर्ष पूर्व में सवाई माधोपुर mla यास्मीन अबरार और राज्यसभा सदस्य अबरार अहमद की द्वारा इसका निर्माण किया गया था जिस पर भी आज आने जाने का रास्ता नहीं है आज जब मकसूदनपुरा सरपंच उर्मिला देवी से दैनिक भास्कर ने बात की तो उन्होंने यह कहकर नकार दिया कि हमारे पास कोई बजट नहीं है अभी हम प्रशासक लगे हुए हैं तो आप पंचायत सेक्रेटरी से बात करें जब पंचायत सेक्रेटरी के पास कॉल किया तो 3 कॉल करने के बाद भी ग्राम पंचायत सेक्रेटरी ने अपना फोन नहीं उठाया कोथाली गांव के लोग बहुत ज्यादा परेशान हैं आने वाले दिनों में बरसात आने वाली है इससे बहुत ज्यादा मच्छर और बरसाती कीड़े पैदा हो जाएंगे जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाएगा
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ बूंदी जिले के इंद्रगढ़ क्षेत्र में स्थित बिजासन माता जी की छतरी पर अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग छतरी के ऊपरी हिस्से में लगी, जिसकी लपटें दूर से ही दिखाई देने लगीं।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़
बूंदी जिले के इंद्रगढ़ क्षेत्र में स्थित बिजासन माता जी की छतरी पर अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग छतरी के ऊपरी हिस्से में लगी, जिसकी लपटें दूर से ही दिखाई देने लगीं।
    user_Lokesh meena
    Lokesh meena
    इंद्रगढ़, बूंदी, राजस्थान•
    8 min ago
  • जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। DST टीम और देवली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक कार से अवैध मादक पदार्थ बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में करीब 2.741 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा मौके से 5,950 रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, मिक्सर ग्राइंडर और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पुलिस ने मामले में संकरलाल (45) निवासी कासिर, थाना देवली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    3
    जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। DST टीम और देवली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक कार से अवैध मादक पदार्थ बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में करीब 2.741 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा मौके से 5,950 रुपये नकद, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, मिक्सर ग्राइंडर और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
पुलिस ने मामले में संकरलाल (45) निवासी कासिर, थाना देवली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Sandeep Gupta
    Sandeep Gupta
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • *महादेव 🙇‍♂️🥀🙏🥰* ♡ㅤ          ⎙    ㅤ     ⌲ ˡᶦᵏᵉ           ˢᵃᵛᵉ         ˢʰᵃʳᵉ ━━━━•⊰᯽⊱•━━━━ *▙░▓▓▓▓▓❖◣🙇◢❖▓▓▓▓▓░▟* _~*- 𓂃𝄟♥️ꕥ⃟❥︎महादेव❥︎⃝ꕥ♥️𝄟𓂃 -*~_ 🌼⎢⎢༐..🔱 *_M_A_H_A_D_E_V_* 🔱..༐⎢⎢🌼 *▙░▓▓▓▓▓❖◣🙏🏻◢❖▓▓▓▓▓░▟* ━━━━•⊰᯽⊱•━━━━ ⇆  ◁ㅤㅤ❚❚ㅤㅤ▷  ↻
    1
    *महादेव 🙇‍♂️🥀🙏🥰*
♡ㅤ          ⎙    ㅤ     ⌲ 
ˡᶦᵏᵉ           ˢᵃᵛᵉ         ˢʰᵃʳᵉ
━━━━•⊰᯽⊱•━━━━
*▙░▓▓▓▓▓❖◣🙇◢❖▓▓▓▓▓░▟*
_~*- 𓂃𝄟♥️ꕥ⃟❥︎महादेव❥︎⃝ꕥ♥️𝄟𓂃 -*~_
🌼⎢⎢༐..🔱 *_M_A_H_A_D_E_V_* 🔱..༐⎢⎢🌼 *▙░▓▓▓▓▓❖◣🙏🏻◢❖▓▓▓▓▓░▟*
━━━━•⊰᯽⊱•━━━━
⇆  ◁ㅤㅤ❚❚ㅤㅤ▷  ↻
    user_Vijendra jangid
    Vijendra jangid
    बोंली, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • बारां में व्यापारी किडनैप, 14 लाख फिरौती, आरोपी गिरफ्तार,#rajasthan #baran #antanews #latestupdates
    1
    बारां में व्यापारी किडनैप, 14 लाख फिरौती, आरोपी गिरफ्तार,#rajasthan #baran #antanews #latestupdates
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सवाई माधोपुर से बड़ी खबर जिला मुख्यालय के शहर स्थित भेरू दरवाजे पर जलदाय विभाग की पानी की टंकी से हजारों लीटर बहता पानी। देर रात करीबन ढाई बजे की घटना हजारों लीटर पानी बहा सड़क पर व्यर्थ, जिला मुख्यालय पर कई जगह लोगों को नहीं मिल रहा पर्याप्त पीने को पानी। विभाग के कर्मचारियों की उदासीनता लापरवाही के चलते सड़कों पर बह रहा पानी।
    1
    सवाई माधोपुर से बड़ी खबर 
जिला मुख्यालय के शहर स्थित भेरू दरवाजे पर जलदाय विभाग की पानी की टंकी से हजारों लीटर बहता पानी।
देर रात करीबन ढाई बजे की घटना हजारों लीटर पानी बहा सड़क पर व्यर्थ, जिला मुख्यालय पर कई जगह लोगों को नहीं मिल रहा पर्याप्त पीने को पानी।
विभाग के कर्मचारियों की उदासीनता लापरवाही के चलते  सड़कों पर बह रहा पानी।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.