Shuru
Apke Nagar Ki App…
8 फरवरी को शिकोहाबाद बनेगा सनातन शक्ति का केंद्र, देवकीनंदन महाराज होंगे मुख्य अतिथि। सनातन धर्म की एकता और जागरण के उद्देश्य से शिकोहाबाद में आगामी 8 फरवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य सम्मेलन में प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। हजारों सनातनी श्रद्धालुओं की उपस्थिति के साथ शिकोहाबाद उस दिन सनातन शक्ति का केंद्र बनेगा। आप सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें।
Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
8 फरवरी को शिकोहाबाद बनेगा सनातन शक्ति का केंद्र, देवकीनंदन महाराज होंगे मुख्य अतिथि। सनातन धर्म की एकता और जागरण के उद्देश्य से शिकोहाबाद में आगामी 8 फरवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य सम्मेलन में प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। हजारों सनातनी श्रद्धालुओं की उपस्थिति के साथ शिकोहाबाद उस दिन सनातन शक्ति का केंद्र बनेगा। आप सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फ़िरोज़ाबाद में शिवमहापुराण कथा में कथा वाचक महंत श्री राधेश्याम व्यास ने बताई ज्ञान की बातें1
- फिरोजाबाद: बच्चों ने चित्रों से बताया प्रदूषण का खतरा, परिवहन विभाग ने पॉल्यूशन पर दिया संदेश।1
- #crime #savdhan1
- यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मतपत्रों की छपाई पूरी, जिला मुख्यालयों तक पहुंचे। मंत्री ओम प्रकाश राजभर बोले – चुनाव होंगे समय पर और निष्पक्ष।1
- Post by Avadesh Kumar1
- टूंडला पहुंचे रेलवे जीएम, निरीक्षण के लिए निकले फर्रुखाबाद -परख निरीक्षण यह से टूंडला शिकोहाबाद फर्रुखाबाद रेल खंड का किया निरीक्षक रेलवे के महाप्रबंधक बुधवार सुबह टूंडला पहुंचे। यहां से उन्होंने परख स्पेशल ट्रेन से टूंडला से शिकोहाबाद फर्रुखाबाद रेल खंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां भी उन्हें कमियां दिखाई दी उन्हें दुरुस्त करने के लिए अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। उनके साथ प्रयागराज रेल मंडल प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एनसीआरईएस के केंद्रीय नेता ने रेलवे की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रयागराज जोन के रेल महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह सुबह 09:45 बजे मगध एक्सप्रेस से टूंडला स्टेशन पहुंचे। वहां पहले से मौजूद डिप्टी सीटीएम अमित आनंद ने अपने तमाम अधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया। एनसीआरईएस के केंद्रीय सहायक महामंत्री वीके गौतम ने एनसीआर मैदान की दुर्दशा और एनसीआर विद्यालय के संविदा के अध्यापकों को, विद्यालय में नई भर्ती के लिए ज्ञापन सौंपा। उसके उपरांत महाप्रबंधक अपने अधिनिस्तों के साथ परख निरिक्षण विशेष ट्रेन से फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद रेलखंड का निरीक्षण करने के लिए निकल गए। इस दौरान रेल मंडल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल, स्टेशन अधीक्षक सुजीत कुमार सिंह, एसीएम एके सिन्हा, सीएमआई मनोज कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे। सभी प्रकार की खबरों को देखने के लिए अखंड इंडिया हिंदी न्यूज नेटवर्क यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर लें1
- रिहावली के जंगल में भीषण आग, 100 बीघा क्षेत्र जलकर राख फतेहाबाद : गांव रिहावली के पास स्थित जंगल में गुरुवार शाम लगभग 5 बजे अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 100 बीघा से अधिक क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। जंगल से उठती तेज लपटें और घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत शुरू कर दी। वहीं वन विभाग के कर्मचारियों ने भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी देर तक संघर्ष करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग करते हुए पेड़ों और झाड़ियों को बचाने का प्रयास किया। हालांकि आग से जंगल के बड़े हिस्से में पेड़-पौधों और वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। वन क्षेत्राधिकारी विशाल सिंह राठौर के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक आशंका है कि सूखी झाड़ियों और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली। फिलहाल आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।1
- फ़िरोज़ाबाद विकास भवन के निकट 22 फरवरी को मेगा कैम्प में 44 विभागों के कैम्प में पात्रों को मिलेगा लाभ1