Shuru
Apke Nagar Ki App…
पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, समय पर होंगे चुनाव यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मतपत्रों की छपाई पूरी, जिला मुख्यालयों तक पहुंचे। मंत्री ओम प्रकाश राजभर बोले – चुनाव होंगे समय पर और निष्पक्ष।
Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट, समय पर होंगे चुनाव यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मतपत्रों की छपाई पूरी, जिला मुख्यालयों तक पहुंचे। मंत्री ओम प्रकाश राजभर बोले – चुनाव होंगे समय पर और निष्पक्ष।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सनातन धर्म की एकता और जागरण के उद्देश्य से शिकोहाबाद में आगामी 8 फरवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य सम्मेलन में प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। हजारों सनातनी श्रद्धालुओं की उपस्थिति के साथ शिकोहाबाद उस दिन सनातन शक्ति का केंद्र बनेगा। आप सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें।1
- Post by Avadesh Kumar1
- बार एसोसिएशन फतेहाबाद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न फतेहाबाद (दाता संदेश)।बार एसोसिएशन फतेहाबाद की वर्ष 2026 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को बार परिसर में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में अधिवक्ताओं एवं गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य श्री चोब सिंह एडवोकेट ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री पंकज कुमार गुप्ता, महासचिव श्री विष्णु गुर्जर एवं कोषाध्यक्ष श्री इन्द्रजीत शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय न्यायाधीश श्री कृष्ण मोहन पाण्डेय, उप-रजिस्ट्रार श्री आशीष कुमार सक्सेना, श्री सगीर अहमद एवं निवर्तमान अध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह गुर्जर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की। समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर विशेष रूप से जयपाल सिंह यादव एड., त्रिलोकी नाथ एड., लक्ष्मीनारायण धाकरे, दिनेश पाठक एड., दिनेश शर्मा एड., आशीष गुप्ता एड.,अमरदीप कंसाना, अनिल कुमार गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह तोमर, ज्ञानदेव धाकरे, शैलेन्द्र सिंह, नागेन्द्र तोमर, अवधेश मझवार एड., रविन्द्र एड., अवनीश कुमार एड., सुभाष शर्मा एड., लाखन सिंह, शैलेन्द्र वशिष्ठ एड. व चेयरमैन प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या, अमित गोरख, आलोक वछरवार, सहित अनेक अधिवक्ता तथा गणमान्य उपस्थित रहे।1
- गुरुवार शाम फतेहाबाद रोड स्थित एक शादी समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे। इस दौरान उनके पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रो. रामगोपाल यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जनता से जुड़े मूल मुद्दों पर ध्यान देने में विफल रही है। महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे विषयों पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि आम जनता परेशान है और बदलाव चाहती है। प्रो गोपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। शादी समारोह के दौरान उन्होंने वर-वधु को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया और परिवार को शुभकामनाएं दीं।1
- Post by विकाश यादव मीडिया1
- आगरा विनाश प्राधिकरण द्वारा 127 करोड़ की सरकारी योजना भ्रष्टाचार के की भेंट चढ़ गई है #नेता25% #अधिकारी20% #ठेकेदार25% #AajTakSocial #HarEkKaamDeshKeNaam #MYogiAdityanath #agrabsa #AmarUjalaNewspaper #Governance #PMOffice #UPNews #agra #RahulGandhiVoiceOfIndia #PriyankaGandhi #AkhileshYadav #NDTV #ABPNews #ada #viralphotochallenge @cmofficeup1
- आगरा के ट्रांस यमुना स्थित अंबे हॉस्पिटल में कैंसर से पीड़ित एक महिला की मेजर सर्जरी सफलतापूर्वक की गई, जिसके बाद मरीज अब स्वस्थ है। मरीज के स्वस्थ होने से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि महिला की हालत बेहद गंभीर थी और कई अस्पतालों से उन्हें निराशा हाथ लगी थी। ऐसे समय में किसी परिचित की सलाह पर वे अंबे हॉस्पिटल पहुंचे। यहां डॉ. दीपक कुमार और डॉ. सौरव सिंगल ने जांच के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया। सर्जरी सफल रही और अब मरीज की स्थिति सामान्य है। परिवार ने अस्पताल और स्टाफ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें यहां संतोषजनक इलाज और बेहतर देखभाल मिली। उन्होंने अन्य मरीजों को भी समय पर सही इलाज लेने की सलाह दी। अस्पताल संचालक डॉ. महेश चौधरी ने बताया कि जलेसर निवासी महिला बेहद गंभीर अवस्था में अस्पताल लाई गई थी। विशेषज्ञ टीम ने जांच के आधार पर ऑपरेशन किया, जो सफल रहा। अब मरीज सामान्य रूप से खाना खा रही है और दैनिक गतिविधियां कर पा रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य जनसेवा है और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।1
- Post by विकाश यादव मीडिया1
- my1