शादी समारोह में पहुंचे प्रो. रामगोपाल यादव, केंद्र और प्रदेश सरकार पर साधा निशान गुरुवार शाम फतेहाबाद रोड स्थित एक शादी समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे। इस दौरान उनके पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रो. रामगोपाल यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जनता से जुड़े मूल मुद्दों पर ध्यान देने में विफल रही है। महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे विषयों पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि आम जनता परेशान है और बदलाव चाहती है। प्रो गोपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। शादी समारोह के दौरान उन्होंने वर-वधु को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया और परिवार को शुभकामनाएं दीं।
शादी समारोह में पहुंचे प्रो. रामगोपाल यादव, केंद्र और प्रदेश सरकार पर साधा निशान गुरुवार शाम फतेहाबाद रोड स्थित एक शादी समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे। इस दौरान उनके पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रो. रामगोपाल यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जनता से जुड़े मूल मुद्दों पर ध्यान देने में विफल रही है। महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे विषयों पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि आम जनता परेशान है और बदलाव चाहती है। प्रो गोपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। शादी समारोह के दौरान उन्होंने वर-वधु को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया और परिवार को शुभकामनाएं दीं।
- गुरुवार शाम फतेहाबाद रोड स्थित एक शादी समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे। इस दौरान उनके पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रो. रामगोपाल यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जनता से जुड़े मूल मुद्दों पर ध्यान देने में विफल रही है। महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे विषयों पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि आम जनता परेशान है और बदलाव चाहती है। प्रो गोपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। शादी समारोह के दौरान उन्होंने वर-वधु को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया और परिवार को शुभकामनाएं दीं।1
- टूंडला पहुंचे रेलवे जीएम, निरीक्षण के लिए निकले फर्रुखाबाद -परख निरीक्षण यह से टूंडला शिकोहाबाद फर्रुखाबाद रेल खंड का किया निरीक्षक रेलवे के महाप्रबंधक बुधवार सुबह टूंडला पहुंचे। यहां से उन्होंने परख स्पेशल ट्रेन से टूंडला से शिकोहाबाद फर्रुखाबाद रेल खंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां भी उन्हें कमियां दिखाई दी उन्हें दुरुस्त करने के लिए अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। उनके साथ प्रयागराज रेल मंडल प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एनसीआरईएस के केंद्रीय नेता ने रेलवे की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रयागराज जोन के रेल महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह सुबह 09:45 बजे मगध एक्सप्रेस से टूंडला स्टेशन पहुंचे। वहां पहले से मौजूद डिप्टी सीटीएम अमित आनंद ने अपने तमाम अधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया। एनसीआरईएस के केंद्रीय सहायक महामंत्री वीके गौतम ने एनसीआर मैदान की दुर्दशा और एनसीआर विद्यालय के संविदा के अध्यापकों को, विद्यालय में नई भर्ती के लिए ज्ञापन सौंपा। उसके उपरांत महाप्रबंधक अपने अधिनिस्तों के साथ परख निरिक्षण विशेष ट्रेन से फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद रेलखंड का निरीक्षण करने के लिए निकल गए। इस दौरान रेल मंडल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल, स्टेशन अधीक्षक सुजीत कुमार सिंह, एसीएम एके सिन्हा, सीएमआई मनोज कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे। सभी प्रकार की खबरों को देखने के लिए अखंड इंडिया हिंदी न्यूज नेटवर्क यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर लें1
- my1
- आगरा शादी कार्यक्रम में पहुंचे रामगोपाल यादव ने जनरल की किताब को लेकर लगाई जा रही रोक-टोक पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश जानता है किताब में क्या लिखा है, फिर उसे पढ़ने से रोका क्यों जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि किताब बाजार में आई तो उसकी करोड़ों प्रतियां बिकेंगी। चीन मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि रोज़ भारतीय सीमा में घुसपैठ हो रही है और हजारों वर्ग मील जमीन पर चीन ने कब्जा कर लिया है, लेकिन सरकार चुप है। किसानों की आय को लेकर भी उन्होंने तंज कसा। कहा कि अमेरिका से आने वाले सामान पर टैक्स शून्य है, जबकि भारत से भेजने पर 18 प्रतिशत टैक्स लगाया जा रहा है। इससे विदेशी गेहूं सस्ता होगा और भारतीय किसान बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने कहा—किसानों की आय दोगुनी नहीं हो रही, बल्कि किसानों को मजदूर बनाया जा रहा है।1
- Post by Sanjay Gupta1
- # dimag lagakar account ko Khali kar deta hai Social Media news#1
- आगरा में रिश्तों का कत्ल, पुरानी रंजिश में भाई बना बहन का हत्यारा आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र स्थित अयोध्या कुंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते भाई द्वारा अपनी ही बहन को गोली मारकर ह*त्या किए जाने की सूचना है। घटना के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। आरोपी की तलाश में पुलिस द्वारा लगातार कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।1
- आगरा के ट्रांस यमुना स्थित अंबे हॉस्पिटल में कैंसर से पीड़ित एक महिला की मेजर सर्जरी सफलतापूर्वक की गई, जिसके बाद मरीज अब स्वस्थ है। मरीज के स्वस्थ होने से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि महिला की हालत बेहद गंभीर थी और कई अस्पतालों से उन्हें निराशा हाथ लगी थी। ऐसे समय में किसी परिचित की सलाह पर वे अंबे हॉस्पिटल पहुंचे। यहां डॉ. दीपक कुमार और डॉ. सौरव सिंगल ने जांच के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया। सर्जरी सफल रही और अब मरीज की स्थिति सामान्य है। परिवार ने अस्पताल और स्टाफ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें यहां संतोषजनक इलाज और बेहतर देखभाल मिली। उन्होंने अन्य मरीजों को भी समय पर सही इलाज लेने की सलाह दी। अस्पताल संचालक डॉ. महेश चौधरी ने बताया कि जलेसर निवासी महिला बेहद गंभीर अवस्था में अस्पताल लाई गई थी। विशेषज्ञ टीम ने जांच के आधार पर ऑपरेशन किया, जो सफल रहा। अब मरीज सामान्य रूप से खाना खा रही है और दैनिक गतिविधियां कर पा रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य जनसेवा है और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।1