निराशा के बीच उम्मीद: अंबे हॉस्पिटल ने बचाई कैंसर मरीज की जान आगरा के ट्रांस यमुना स्थित अंबे हॉस्पिटल में कैंसर से पीड़ित एक महिला की मेजर सर्जरी सफलतापूर्वक की गई, जिसके बाद मरीज अब स्वस्थ है। मरीज के स्वस्थ होने से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि महिला की हालत बेहद गंभीर थी और कई अस्पतालों से उन्हें निराशा हाथ लगी थी। ऐसे समय में किसी परिचित की सलाह पर वे अंबे हॉस्पिटल पहुंचे। यहां डॉ. दीपक कुमार और डॉ. सौरव सिंगल ने जांच के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया। सर्जरी सफल रही और अब मरीज की स्थिति सामान्य है। परिवार ने अस्पताल और स्टाफ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें यहां संतोषजनक इलाज और बेहतर देखभाल मिली। उन्होंने अन्य मरीजों को भी समय पर सही इलाज लेने की सलाह दी। अस्पताल संचालक डॉ. महेश चौधरी ने बताया कि जलेसर निवासी महिला बेहद गंभीर अवस्था में अस्पताल लाई गई थी। विशेषज्ञ टीम ने जांच के आधार पर ऑपरेशन किया, जो सफल रहा। अब मरीज सामान्य रूप से खाना खा रही है और दैनिक गतिविधियां कर पा रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य जनसेवा है और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
निराशा के बीच उम्मीद: अंबे हॉस्पिटल ने बचाई कैंसर मरीज की जान आगरा के ट्रांस यमुना स्थित अंबे हॉस्पिटल में कैंसर से पीड़ित एक महिला की मेजर सर्जरी सफलतापूर्वक की गई, जिसके बाद मरीज अब स्वस्थ है। मरीज के स्वस्थ होने से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि महिला की हालत बेहद गंभीर थी और कई अस्पतालों से उन्हें निराशा हाथ लगी थी। ऐसे समय में किसी परिचित की सलाह पर वे अंबे हॉस्पिटल पहुंचे। यहां डॉ. दीपक कुमार और डॉ. सौरव सिंगल ने जांच के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया। सर्जरी सफल रही और अब मरीज की स्थिति सामान्य है। परिवार ने अस्पताल और स्टाफ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें यहां संतोषजनक इलाज और बेहतर देखभाल मिली। उन्होंने अन्य मरीजों को भी समय पर सही इलाज लेने की सलाह दी। अस्पताल संचालक डॉ. महेश चौधरी ने बताया कि जलेसर निवासी महिला बेहद गंभीर अवस्था में अस्पताल लाई गई थी। विशेषज्ञ टीम ने जांच के आधार पर ऑपरेशन किया, जो सफल रहा। अब मरीज सामान्य रूप से खाना खा रही है और दैनिक गतिविधियां कर पा रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य जनसेवा है और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
- टूंडला पहुंचे रेलवे जीएम, निरीक्षण के लिए निकले फर्रुखाबाद -परख निरीक्षण यह से टूंडला शिकोहाबाद फर्रुखाबाद रेल खंड का किया निरीक्षक रेलवे के महाप्रबंधक बुधवार सुबह टूंडला पहुंचे। यहां से उन्होंने परख स्पेशल ट्रेन से टूंडला से शिकोहाबाद फर्रुखाबाद रेल खंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां भी उन्हें कमियां दिखाई दी उन्हें दुरुस्त करने के लिए अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। उनके साथ प्रयागराज रेल मंडल प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एनसीआरईएस के केंद्रीय नेता ने रेलवे की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रयागराज जोन के रेल महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह सुबह 09:45 बजे मगध एक्सप्रेस से टूंडला स्टेशन पहुंचे। वहां पहले से मौजूद डिप्टी सीटीएम अमित आनंद ने अपने तमाम अधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया। एनसीआरईएस के केंद्रीय सहायक महामंत्री वीके गौतम ने एनसीआर मैदान की दुर्दशा और एनसीआर विद्यालय के संविदा के अध्यापकों को, विद्यालय में नई भर्ती के लिए ज्ञापन सौंपा। उसके उपरांत महाप्रबंधक अपने अधिनिस्तों के साथ परख निरिक्षण विशेष ट्रेन से फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद रेलखंड का निरीक्षण करने के लिए निकल गए। इस दौरान रेल मंडल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल, स्टेशन अधीक्षक सुजीत कुमार सिंह, एसीएम एके सिन्हा, सीएमआई मनोज कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे। सभी प्रकार की खबरों को देखने के लिए अखंड इंडिया हिंदी न्यूज नेटवर्क यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर लें1
- आगरा के ट्रांस यमुना स्थित अंबे हॉस्पिटल में कैंसर से पीड़ित एक महिला की मेजर सर्जरी सफलतापूर्वक की गई, जिसके बाद मरीज अब स्वस्थ है। मरीज के स्वस्थ होने से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि महिला की हालत बेहद गंभीर थी और कई अस्पतालों से उन्हें निराशा हाथ लगी थी। ऐसे समय में किसी परिचित की सलाह पर वे अंबे हॉस्पिटल पहुंचे। यहां डॉ. दीपक कुमार और डॉ. सौरव सिंगल ने जांच के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया। सर्जरी सफल रही और अब मरीज की स्थिति सामान्य है। परिवार ने अस्पताल और स्टाफ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें यहां संतोषजनक इलाज और बेहतर देखभाल मिली। उन्होंने अन्य मरीजों को भी समय पर सही इलाज लेने की सलाह दी। अस्पताल संचालक डॉ. महेश चौधरी ने बताया कि जलेसर निवासी महिला बेहद गंभीर अवस्था में अस्पताल लाई गई थी। विशेषज्ञ टीम ने जांच के आधार पर ऑपरेशन किया, जो सफल रहा। अब मरीज सामान्य रूप से खाना खा रही है और दैनिक गतिविधियां कर पा रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य जनसेवा है और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।1
- आगरा शादी कार्यक्रम में पहुंचे रामगोपाल यादव ने जनरल की किताब को लेकर लगाई जा रही रोक-टोक पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश जानता है किताब में क्या लिखा है, फिर उसे पढ़ने से रोका क्यों जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि किताब बाजार में आई तो उसकी करोड़ों प्रतियां बिकेंगी। चीन मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि रोज़ भारतीय सीमा में घुसपैठ हो रही है और हजारों वर्ग मील जमीन पर चीन ने कब्जा कर लिया है, लेकिन सरकार चुप है। किसानों की आय को लेकर भी उन्होंने तंज कसा। कहा कि अमेरिका से आने वाले सामान पर टैक्स शून्य है, जबकि भारत से भेजने पर 18 प्रतिशत टैक्स लगाया जा रहा है। इससे विदेशी गेहूं सस्ता होगा और भारतीय किसान बर्बाद हो जाएंगे। उन्होंने कहा—किसानों की आय दोगुनी नहीं हो रही, बल्कि किसानों को मजदूर बनाया जा रहा है।1
- Post by Sanjay Gupta1
- # dimag lagakar account ko Khali kar deta hai Social Media news#1
- आगरा में रिश्तों का कत्ल, पुरानी रंजिश में भाई बना बहन का हत्यारा आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र स्थित अयोध्या कुंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते भाई द्वारा अपनी ही बहन को गोली मारकर ह*त्या किए जाने की सूचना है। घटना के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। आरोपी की तलाश में पुलिस द्वारा लगातार कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।1
- आगरा में पुरानी रंजिश के तहत भाई के बहिन की गोली मारकर हत्या1
- आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र के अन्तर्गत गांव अतैयापुरा में एक मासूम की कुत्ते के काटने के बाद रैबीज होने से मौत हो गई। कुत्ते ने घर के बाहर खेलते समय बच्चे के सिर और चेहरे पर काट लिया था। परिजनों ने बच्चे को एंटी रैबीज वैक्सीन भी लगवाई थी, लेकिन इसके बाद भी बच्चे में रेबीज फैल गया। दिल्ली में उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। गांव अतैयापुरा निवासी कुंवर सिंह के छह वर्षीय पुत्र अनुस उर्फ छोटू को 9 जनवरी की शाम घर के बाहर खेलते समय एक आवारा कुत्ते ने सिर में काट लिया था। परिजनो तत्काल उसे सीएचसी पिनाहट लेकर गए, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। इसके बाद निजी क्लीनिक पर ले जाकर एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाई। उन्होंने बच्चे को तीनों डोज लगवाई थीं। लेकिन इसके बावजूद हालत बिगड़ती चली गई। 26 जनवरी को अनुस उर्फ छोटू को तेज बुखार हुआ तो परिवार ने स्थानीय डॉक्टर को दिखाया, पर रात होते-होते बच्चे की तबियत अचानक बेहद खराब होने लगी और वह कुत्तों जैसी हरकतें करने लगा। घबराए परिजन उसे आगरा के कई अस्पतालों में ले गए, मगर उपचार से सभी ने हाथ खड़े कर दिए। आखिरकार परिवार उसे दिल्ली स्थित सफदरगंज अस्पताल लेकर पहुँचा, जहां एक फरवरी की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अनुज की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों ने आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे और ग्रामीण इलाकों में समय पर बेहतर उपचार की कमी पर गहरा आक्रोश जताया है। रविवार को गमगीन माहौल में मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया गया।1