आवारा कुत्ते के काटने से मासूम की मौत, एन्टी रेबीज के बाद भी नही बची जान आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र के अन्तर्गत गांव अतैयापुरा में एक मासूम की कुत्ते के काटने के बाद रैबीज होने से मौत हो गई। कुत्ते ने घर के बाहर खेलते समय बच्चे के सिर और चेहरे पर काट लिया था। परिजनों ने बच्चे को एंटी रैबीज वैक्सीन भी लगवाई थी, लेकिन इसके बाद भी बच्चे में रेबीज फैल गया। दिल्ली में उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। गांव अतैयापुरा निवासी कुंवर सिंह के छह वर्षीय पुत्र अनुस उर्फ छोटू को 9 जनवरी की शाम घर के बाहर खेलते समय एक आवारा कुत्ते ने सिर में काट लिया था। परिजनो तत्काल उसे सीएचसी पिनाहट लेकर गए, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। इसके बाद निजी क्लीनिक पर ले जाकर एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाई। उन्होंने बच्चे को तीनों डोज लगवाई थीं। लेकिन इसके बावजूद हालत बिगड़ती चली गई। 26 जनवरी को अनुस उर्फ छोटू को तेज बुखार हुआ तो परिवार ने स्थानीय डॉक्टर को दिखाया, पर रात होते-होते बच्चे की तबियत अचानक बेहद खराब होने लगी और वह कुत्तों जैसी हरकतें करने लगा। घबराए परिजन उसे आगरा के कई अस्पतालों में ले गए, मगर उपचार से सभी ने हाथ खड़े कर दिए। आखिरकार परिवार उसे दिल्ली स्थित सफदरगंज अस्पताल लेकर पहुँचा, जहां एक फरवरी की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अनुज की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों ने आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे और ग्रामीण इलाकों में समय पर बेहतर उपचार की कमी पर गहरा आक्रोश जताया है। रविवार को गमगीन माहौल में मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

- आगरा के ट्रांस यमुना स्थित अंबे हॉस्पिटल में कैंसर से पीड़ित एक महिला की मेजर सर्जरी सफलतापूर्वक की गई, जिसके बाद मरीज अब स्वस्थ है। मरीज के स्वस्थ होने से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि महिला की हालत बेहद गंभीर थी और कई अस्पतालों से उन्हें निराशा हाथ लगी थी। ऐसे समय में किसी परिचित की सलाह पर वे अंबे हॉस्पिटल पहुंचे। यहां डॉ. दीपक कुमार और डॉ. सौरव सिंगल ने जांच के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया। सर्जरी सफल रही और अब मरीज की स्थिति सामान्य है। परिवार ने अस्पताल और स्टाफ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें यहां संतोषजनक इलाज और बेहतर देखभाल मिली। उन्होंने अन्य मरीजों को भी समय पर सही इलाज लेने की सलाह दी। अस्पताल संचालक डॉ. महेश चौधरी ने बताया कि जलेसर निवासी महिला बेहद गंभीर अवस्था में अस्पताल लाई गई थी। विशेषज्ञ टीम ने जांच के आधार पर ऑपरेशन किया, जो सफल रहा। अब मरीज सामान्य रूप से खाना खा रही है और दैनिक गतिविधियां कर पा रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य जनसेवा है और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।1
- Post by Sanjay Gupta1
- # dimag lagakar account ko Khali kar deta hai Social Media news#1
- आगरा में रिश्तों का कत्ल, पुरानी रंजिश में भाई बना बहन का हत्यारा आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र स्थित अयोध्या कुंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुरानी रंजिश के चलते भाई द्वारा अपनी ही बहन को गोली मारकर ह*त्या किए जाने की सूचना है। घटना के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। आरोपी की तलाश में पुलिस द्वारा लगातार कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।1
- आगरा में पुरानी रंजिश के तहत भाई के बहिन की गोली मारकर हत्या1
- मेरा नाम सरिता कुमारी है, मैं इनको लेकर भागी हूं, ये मुझे लेकर नहीं भागे हैं। मैंने इनसे जोर जबरदस्ती किया है , तो प्लीज इनके घर वालों को कुछ मत कीजिएगा। अगर इनके घर वालों को कुछ होगा, तो मेरे घर वालों कि जिम्मेदारी होगा।1
- maine bahut acchi baat boli hai1
- आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र के अन्तर्गत गांव अतैयापुरा में एक मासूम की कुत्ते के काटने के बाद रैबीज होने से मौत हो गई। कुत्ते ने घर के बाहर खेलते समय बच्चे के सिर और चेहरे पर काट लिया था। परिजनों ने बच्चे को एंटी रैबीज वैक्सीन भी लगवाई थी, लेकिन इसके बाद भी बच्चे में रेबीज फैल गया। दिल्ली में उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। गांव अतैयापुरा निवासी कुंवर सिंह के छह वर्षीय पुत्र अनुस उर्फ छोटू को 9 जनवरी की शाम घर के बाहर खेलते समय एक आवारा कुत्ते ने सिर में काट लिया था। परिजनो तत्काल उसे सीएचसी पिनाहट लेकर गए, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। इसके बाद निजी क्लीनिक पर ले जाकर एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाई। उन्होंने बच्चे को तीनों डोज लगवाई थीं। लेकिन इसके बावजूद हालत बिगड़ती चली गई। 26 जनवरी को अनुस उर्फ छोटू को तेज बुखार हुआ तो परिवार ने स्थानीय डॉक्टर को दिखाया, पर रात होते-होते बच्चे की तबियत अचानक बेहद खराब होने लगी और वह कुत्तों जैसी हरकतें करने लगा। घबराए परिजन उसे आगरा के कई अस्पतालों में ले गए, मगर उपचार से सभी ने हाथ खड़े कर दिए। आखिरकार परिवार उसे दिल्ली स्थित सफदरगंज अस्पताल लेकर पहुँचा, जहां एक फरवरी की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अनुज की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों ने आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे और ग्रामीण इलाकों में समय पर बेहतर उपचार की कमी पर गहरा आक्रोश जताया है। रविवार को गमगीन माहौल में मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया गया।1