logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बार एसोसिएशन फतेहाबाद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न फतेहाबाद (दाता संदेश)।बार एसोसिएशन फतेहाबाद की वर्ष 2026 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को बार परिसर में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में अधिवक्ताओं एवं गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य श्री चोब सिंह एडवोकेट ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री पंकज कुमार गुप्ता, महासचिव श्री विष्णु गुर्जर एवं कोषाध्यक्ष श्री इन्द्रजीत शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय न्यायाधीश श्री कृष्ण मोहन पाण्डेय, उप-रजिस्ट्रार श्री आशीष कुमार सक्सेना, श्री सगीर अहमद एवं निवर्तमान अध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह गुर्जर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की। समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर विशेष रूप से जयपाल सिंह यादव एड., त्रिलोकी नाथ एड., लक्ष्मीनारायण धाकरे, दिनेश पाठक एड., दिनेश शर्मा एड., आशीष गुप्ता एड.,अमरदीप कंसाना, अनिल कुमार गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह तोमर, ज्ञानदेव धाकरे, शैलेन्द्र सिंह, नागेन्द्र तोमर, अवधेश मझवार एड., रविन्द्र एड., अवनीश कुमार एड., सुभाष शर्मा एड., लाखन सिंह, शैलेन्द्र वशिष्ठ एड. व चेयरमैन प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या, अमित गोरख, आलोक वछरवार, सहित अनेक अधिवक्ता तथा गणमान्य उपस्थित रहे।

6 hrs ago
user_Virendra Verma
Virendra Verma
पत्रकार फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

बार एसोसिएशन फतेहाबाद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न फतेहाबाद (दाता संदेश)।बार एसोसिएशन फतेहाबाद की वर्ष 2026 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को बार परिसर में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में अधिवक्ताओं एवं गणमान्य अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य श्री चोब सिंह एडवोकेट ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री पंकज कुमार गुप्ता, महासचिव श्री विष्णु गुर्जर एवं कोषाध्यक्ष श्री इन्द्रजीत शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माननीय न्यायाधीश श्री कृष्ण मोहन पाण्डेय, उप-रजिस्ट्रार श्री आशीष कुमार सक्सेना, श्री सगीर अहमद एवं निवर्तमान अध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह गुर्जर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की। समारोह में क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर विशेष रूप से जयपाल सिंह यादव एड., त्रिलोकी नाथ एड., लक्ष्मीनारायण धाकरे, दिनेश पाठक एड., दिनेश शर्मा एड., आशीष गुप्ता एड.,अमरदीप कंसाना, अनिल कुमार गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह तोमर, ज्ञानदेव धाकरे, शैलेन्द्र सिंह, नागेन्द्र तोमर, अवधेश मझवार एड., रविन्द्र एड., अवनीश कुमार एड., सुभाष शर्मा एड., लाखन सिंह, शैलेन्द्र वशिष्ठ एड. व चेयरमैन प्रतिनिधि रवि प्रकाश शल्या, अमित गोरख, आलोक वछरवार, सहित अनेक अधिवक्ता तथा गणमान्य उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फ़िरोज़ाबाद विकास भवन के निकट 22 फरवरी को मेगा कैम्प में 44 विभागों के कैम्प में पात्रों को मिलेगा लाभ
    1
    फ़िरोज़ाबाद विकास भवन के निकट 22 फरवरी को मेगा कैम्प में 44 विभागों के कैम्प में पात्रों को मिलेगा लाभ
    user_LK NEWS 83
    LK NEWS 83
    Court reporter फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सनातन धर्म की एकता और जागरण के उद्देश्य से शिकोहाबाद में आगामी 8 फरवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य सम्मेलन में प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। हजारों सनातनी श्रद्धालुओं की उपस्थिति के साथ शिकोहाबाद उस दिन सनातन शक्ति का केंद्र बनेगा। आप सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें।
    1
    सनातन धर्म की एकता और जागरण के उद्देश्य से शिकोहाबाद में आगामी 8 फरवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य सम्मेलन में प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
हजारों सनातनी श्रद्धालुओं की उपस्थिति के साथ शिकोहाबाद उस दिन सनातन शक्ति का केंद्र बनेगा। आप सभी से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें।
    user_Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
    Manish rajput नेशनल एक्सप्रेस
    पत्रकार फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Avadesh Kumar
    1
    Post by Avadesh Kumar
    user_Avadesh Kumar
    Avadesh Kumar
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • गुरुवार शाम फतेहाबाद रोड स्थित एक शादी समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे। इस दौरान उनके पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रो. रामगोपाल यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जनता से जुड़े मूल मुद्दों पर ध्यान देने में विफल रही है। महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे विषयों पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि आम जनता परेशान है और बदलाव चाहती है। प्रो गोपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। शादी समारोह के दौरान उन्होंने वर-वधु को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया और परिवार को शुभकामनाएं दीं।
    1
    गुरुवार शाम फतेहाबाद रोड स्थित एक शादी समारोह में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंचे। इस दौरान उनके पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रो. रामगोपाल यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जनता से जुड़े मूल मुद्दों पर ध्यान देने में विफल रही है। महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे विषयों पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि आम जनता परेशान है और बदलाव चाहती है। प्रो गोपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। शादी समारोह के दौरान उन्होंने वर-वधु को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया और परिवार को शुभकामनाएं दीं।
    user_लवी किशोर
    लवी किशोर
    पत्रकार एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • टूंडला पहुंचे रेलवे जीएम, निरीक्षण के लिए निकले फर्रुखाबाद -परख निरीक्षण यह से टूंडला शिकोहाबाद फर्रुखाबाद रेल खंड का किया निरीक्षक रेलवे के महाप्रबंधक बुधवार सुबह टूंडला पहुंचे। यहां से उन्होंने परख स्पेशल ट्रेन से टूंडला से शिकोहाबाद फर्रुखाबाद रेल खंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां भी उन्हें कमियां दिखाई दी उन्हें दुरुस्त करने के लिए अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। उनके साथ प्रयागराज रेल मंडल प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एनसीआरईएस के केंद्रीय नेता ने रेलवे की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रयागराज जोन के रेल महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह सुबह 09:45 बजे मगध एक्सप्रेस से टूंडला स्टेशन पहुंचे। वहां पहले से मौजूद डिप्टी सीटीएम अमित आनंद ने अपने तमाम अधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया। एनसीआरईएस के केंद्रीय सहायक महामंत्री वीके गौतम ने एनसीआर मैदान की दुर्दशा और एनसीआर विद्यालय के संविदा के अध्यापकों को, विद्यालय में नई भर्ती के लिए ज्ञापन सौंपा। उसके उपरांत महाप्रबंधक अपने अधिनिस्तों के साथ परख निरिक्षण विशेष ट्रेन से फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद रेलखंड का निरीक्षण करने के लिए निकल गए। इस दौरान रेल मंडल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल, स्टेशन अधीक्षक सुजीत कुमार सिंह, एसीएम एके सिन्हा, सीएमआई मनोज कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे। सभी प्रकार की खबरों को देखने के लिए अखंड इंडिया हिंदी न्यूज नेटवर्क यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर लें
    1
    टूंडला पहुंचे रेलवे जीएम, निरीक्षण के लिए निकले फर्रुखाबाद 
-परख निरीक्षण यह से टूंडला शिकोहाबाद फर्रुखाबाद रेल खंड का किया निरीक्षक 
रेलवे के महाप्रबंधक बुधवार सुबह टूंडला पहुंचे। यहां से उन्होंने परख स्पेशल ट्रेन से टूंडला से शिकोहाबाद फर्रुखाबाद रेल खंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां भी उन्हें कमियां दिखाई दी उन्हें दुरुस्त करने के लिए अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। उनके साथ प्रयागराज रेल मंडल प्रबंधक एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान एनसीआरईएस के केंद्रीय नेता ने रेलवे की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। 
प्रयागराज जोन के रेल महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह सुबह 09:45 बजे मगध एक्सप्रेस से टूंडला स्टेशन पहुंचे। वहां पहले से मौजूद डिप्टी सीटीएम अमित आनंद ने अपने तमाम  अधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया। एनसीआरईएस के केंद्रीय सहायक महामंत्री वीके गौतम ने एनसीआर मैदान की दुर्दशा और एनसीआर विद्यालय के संविदा के अध्यापकों को, विद्यालय में नई भर्ती के लिए ज्ञापन सौंपा। उसके उपरांत महाप्रबंधक अपने अधिनिस्तों के साथ परख निरिक्षण विशेष ट्रेन से फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद रेलखंड का निरीक्षण करने के लिए निकल गए। इस दौरान रेल मंडल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल, स्टेशन अधीक्षक सुजीत कुमार सिंह, एसीएम एके सिन्हा, सीएमआई मनोज कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
सभी प्रकार की खबरों को देखने के लिए अखंड इंडिया हिंदी न्यूज नेटवर्क यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब कर लें
    user_Anuj Rawat Editor In Chief
    Anuj Rawat Editor In Chief
    टूंडला, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • my
    1
    my
    user_Vinod Maurya
    Vinod Maurya
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आगरा के ट्रांस यमुना स्थित अंबे हॉस्पिटल में कैंसर से पीड़ित एक महिला की मेजर सर्जरी सफलतापूर्वक की गई, जिसके बाद मरीज अब स्वस्थ है। मरीज के स्वस्थ होने से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि महिला की हालत बेहद गंभीर थी और कई अस्पतालों से उन्हें निराशा हाथ लगी थी। ऐसे समय में किसी परिचित की सलाह पर वे अंबे हॉस्पिटल पहुंचे। यहां डॉ. दीपक कुमार और डॉ. सौरव सिंगल ने जांच के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया। सर्जरी सफल रही और अब मरीज की स्थिति सामान्य है। परिवार ने अस्पताल और स्टाफ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें यहां संतोषजनक इलाज और बेहतर देखभाल मिली। उन्होंने अन्य मरीजों को भी समय पर सही इलाज लेने की सलाह दी। अस्पताल संचालक डॉ. महेश चौधरी ने बताया कि जलेसर निवासी महिला बेहद गंभीर अवस्था में अस्पताल लाई गई थी। विशेषज्ञ टीम ने जांच के आधार पर ऑपरेशन किया, जो सफल रहा। अब मरीज सामान्य रूप से खाना खा रही है और दैनिक गतिविधियां कर पा रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य जनसेवा है और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
    1
    आगरा के ट्रांस यमुना स्थित अंबे हॉस्पिटल में कैंसर से पीड़ित एक महिला की मेजर सर्जरी सफलतापूर्वक की गई, जिसके बाद मरीज अब स्वस्थ है। मरीज के स्वस्थ होने से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि महिला की हालत बेहद गंभीर थी और कई अस्पतालों से उन्हें निराशा हाथ लगी थी। ऐसे समय में किसी परिचित की सलाह पर वे अंबे हॉस्पिटल पहुंचे। यहां डॉ. दीपक कुमार और डॉ. सौरव सिंगल ने जांच के बाद ऑपरेशन का निर्णय लिया। सर्जरी सफल रही और अब मरीज की स्थिति सामान्य है। परिवार ने अस्पताल और स्टाफ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें यहां संतोषजनक इलाज और बेहतर देखभाल मिली। उन्होंने अन्य मरीजों को भी समय पर सही इलाज लेने की सलाह दी। अस्पताल संचालक डॉ. महेश चौधरी ने बताया कि जलेसर निवासी महिला बेहद गंभीर अवस्था में अस्पताल लाई गई थी। विशेषज्ञ टीम ने जांच के आधार पर ऑपरेशन किया, जो सफल रहा। अब मरीज सामान्य रूप से खाना खा रही है और दैनिक गतिविधियां कर पा रही है। उन्होंने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य जनसेवा है और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
    user_लवी किशोर
    लवी किशोर
    पत्रकार एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • थाना नगला खंगर के निवासी अनिल कुमार का पुत्र विपिन कुमार अपने साथ मैकेनिक रामनिवास को लेकर बाइक से शिकोहाबाद आया था। वह शिकोहाबाद की दिव्यांश होंडा एजेंसी से सामान लेकर बाइक से घर वापस जा रहे थे। नौशहरा हाईवे पर मंगलवार रात करीब 7 बजे पीछे से आए एक ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी। इस घटना में विपिन की मौके पर ही मौत हो गई थी।जबकि मैकेनिक रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसी को लेकर मृतक के पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है
    1
    थाना नगला खंगर के निवासी अनिल कुमार का पुत्र विपिन कुमार अपने साथ मैकेनिक रामनिवास को लेकर बाइक से शिकोहाबाद आया था। वह शिकोहाबाद की दिव्यांश होंडा एजेंसी से सामान लेकर बाइक से घर वापस जा रहे थे। नौशहरा हाईवे पर मंगलवार रात करीब 7 बजे पीछे से आए एक ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी। इस घटना में विपिन की मौके पर ही मौत हो गई थी।जबकि मैकेनिक रामनिवास गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसी को लेकर मृतक के पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है
    user_Thakur Aditya pratap singh
    Thakur Aditya pratap singh
    पत्रकार सिरसागंज, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Avdhesh Singh Tomar
    2
    Post by Avdhesh Singh Tomar
    user_Avdhesh Singh Tomar
    Avdhesh Singh Tomar
    Local News Reporter अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.