logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान: सामाजिक सुरक्षा पेंशन में इजाफा, 91 लाख लाभार्थियों को मिलेगा 1300 रुपए महीना झालावाड़। प्रदेश की जनता, खासकर वृद्ध, विधवा, एकलनारी, दिव्यांगजन एवं लघु-सीमान्त कृषकों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि को 1250 रुपए से बढ़ाकर 1300 रुपए प्रति माह कर दिया गया है। राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी अधिनियम, 2023 के प्रावधानों की अनुपालना में यह निर्णय लिया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि बढ़ी हुई पेंशन राशि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी तथा फरवरी 2026 से देय होगी। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से राज्य सरकार पर प्रतिवर्ष लगभग 550 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा, लेकिन सरकार जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए यह कदम उठा रही है। यह फैसला अंत्योदय की भावना को सशक्त करेगा और जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक संबल प्रदान करेगा। प्रदेश के लगभग 91 लाख पेंशनर्स को इस निर्णय का सीधा लाभ मिलेगा। झालावाड़ जिले में भी हजारों लाभार्थियों को बढ़ी हुई पेंशन का फायदा मिलेगा, जिससे उनके दैनिक जीवन और आवश्यक खर्चों में राहत मिलेगी। राज्य सरकार के इस फैसले का झालावाड़ सहित पूरे प्रदेश में स्वागत किया जा रहा है और नागरिकों ने इसे कमजोर वर्गों के सम्मानजनक जीवन की दिशा में सकारात्मक कदम बताया है।

3 hrs ago
user_पत्रकार आयुष गुप्ता
पत्रकार आयुष गुप्ता
Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
3 hrs ago
c053e414-bae3-439e-827c-ca188a16e11f

भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान: सामाजिक सुरक्षा पेंशन में इजाफा, 91 लाख लाभार्थियों को मिलेगा 1300 रुपए महीना झालावाड़। प्रदेश की जनता, खासकर वृद्ध, विधवा, एकलनारी, दिव्यांगजन एवं लघु-सीमान्त कृषकों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत दी जाने वाली मासिक पेंशन राशि को 1250 रुपए से बढ़ाकर 1300 रुपए प्रति माह कर दिया गया है। राजस्थान न्यूनतम आय गारंटी अधिनियम, 2023 के प्रावधानों की अनुपालना में यह निर्णय लिया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि बढ़ी हुई पेंशन राशि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी तथा फरवरी 2026 से देय होगी। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से राज्य सरकार पर प्रतिवर्ष लगभग 550 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा, लेकिन सरकार जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए यह कदम उठा रही है। यह फैसला अंत्योदय की भावना को सशक्त करेगा और जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक संबल प्रदान करेगा। प्रदेश के लगभग 91 लाख पेंशनर्स को इस निर्णय का सीधा लाभ मिलेगा। झालावाड़ जिले में भी हजारों लाभार्थियों को बढ़ी हुई पेंशन का फायदा मिलेगा, जिससे उनके दैनिक जीवन और आवश्यक खर्चों में राहत मिलेगी। राज्य सरकार के इस फैसले का झालावाड़ सहित पूरे प्रदेश में स्वागत किया जा रहा है और नागरिकों ने इसे कमजोर वर्गों के सम्मानजनक जीवन की दिशा में सकारात्मक कदम बताया है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • झालावाड़ सर्ग अस्पताल के जनाना वार्ड में लगे पालना गृह में आज अस्पताल की ओर से एक 5 दिन के शिशु को
    1
    झालावाड़ सर्ग अस्पताल के जनाना वार्ड में लगे पालना गृह में आज अस्पताल की ओर से एक 5 दिन के शिशु को
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • रायपुर तहसील के ग्राम दुबलिया में हुई अचानक बारिश ओला दर्जी 5 मिनट तक गिरे ओले अंते श्री के किसानों का होगा ऊपरी नुकसान
    1
    रायपुर तहसील के ग्राम दुबलिया में हुई अचानक बारिश ओला दर्जी 5 मिनट तक गिरे ओले अंते श्री के किसानों का होगा ऊपरी नुकसान
    user_जय बाबा री सा
    जय बाबा री सा
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by देवराज साउथ कोठारी भील बस्ती
    1
    Post by देवराज साउथ कोठारी भील बस्ती
    user_देवराज साउथ कोठारी भील बस्ती
    देवराज साउथ कोठारी भील बस्ती
    हिंगलाजगढ़, मध्य प्रदेश 458775, भारत रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • मोड़क क्षेत्र में फिर बदला मौसम बुधवार सुबह हुईं हल्की बूंदाबांदी खेतों में खड़ी कटी पड़ी धान कि फसलों को लेकर किसान चिंतित सबसे ज्यादा इसका असर फसलों कि पैदावार पर पड़ेगा और घनिया कि क्वालिटी फिकी पड़ सकती हैं मंगलवार को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तेज़ हवाओं के साथ बारिश हुईं हैं
    8
    मोड़क क्षेत्र में फिर बदला मौसम बुधवार सुबह हुईं हल्की बूंदाबांदी खेतों में खड़ी कटी पड़ी धान कि फसलों को लेकर किसान चिंतित सबसे ज्यादा इसका असर फसलों कि पैदावार पर पड़ेगा और घनिया कि क्वालिटी फिकी पड़ सकती हैं मंगलवार को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तेज़ हवाओं के साथ बारिश हुईं हैं
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रिपोर्टर रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • रायपुर क्षेत्र में मौसम ने करवट बदलते हुए किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। आज सुबह रिमझिम वर्षा का दौर शुरु हुआ जो 15 मिनिट तक जारी रहा। मावठ की बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला, वहीं खेतों में कटी धनिये की फसल गिली होने से धनिया बदरंग हो गया। किसानों के मुताबिक धनिये मसूर की फसल को बारिश से नुकसान उठाना पड़ेगा। गेहूं, लहसुन की फसल को मावठ की बारिश से फायदा हुआ है। मावठ की बारिश से मौसम में फिर से ठंडक गई। अचानक बारिश से फसलों में नुकसान की आशंका जाहिर की है। क्षेत्र में धनिया सरसों की फसल पकने वाली है। रतनलाल गुर्जर ने बताया कि रायपुर सहित आस-पास के गांवों मावठ गिरने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। करीब 9:00 बजे हुई 15 मिनट की हल्की बारिश के कारण सर्दी बढ़ने के साथ-साथ रबी की फसलों में भी नुकसान पहुंचा है । गुर्जर का कहना हैं कि धनिए की फसल पहले से लोंगिया रोग से प्रभावित है। महंगे दाम के कीटनाशक छिड़ककर रोग से बचाने के प्रयास कर रहे है लेकिन बारिश के कारण धनिया की फसल में गुणवत्ता और धनिया का रंग बदरंग सहित अधिक नुकसान पहुंचा है।
    2
    रायपुर क्षेत्र में मौसम ने करवट बदलते हुए किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। आज सुबह रिमझिम वर्षा का दौर शुरु हुआ जो 15 मिनिट तक जारी रहा। मावठ की बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला, वहीं खेतों में कटी धनिये की फसल गिली होने से धनिया बदरंग हो गया। किसानों के मुताबिक धनिये मसूर की फसल को बारिश से नुकसान उठाना पड़ेगा। गेहूं, लहसुन की फसल को मावठ की बारिश से फायदा हुआ है।
मावठ की बारिश से मौसम में फिर से ठंडक गई। अचानक बारिश से फसलों में नुकसान की आशंका जाहिर की है। क्षेत्र में धनिया सरसों की फसल पकने वाली है।
रतनलाल गुर्जर ने बताया कि रायपुर सहित आस-पास के गांवों  मावठ गिरने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। करीब 9:00 बजे हुई 15 मिनट की हल्की बारिश के कारण सर्दी बढ़ने के साथ-साथ रबी की फसलों में भी नुकसान पहुंचा है ।
गुर्जर का कहना हैं कि धनिए की फसल पहले से लोंगिया रोग से प्रभावित है। महंगे दाम के कीटनाशक छिड़ककर रोग से बचाने के प्रयास कर रहे है लेकिन बारिश के कारण धनिया की फसल में गुणवत्ता और धनिया का रंग बदरंग सहित  अधिक नुकसान पहुंचा है।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • कोटा राजस्थान का मौसम खराब हो रहा है आज
    1
    कोटा राजस्थान का मौसम खराब हो रहा है आज
    user_Mr Ravindra Meena kota Rajasth
    Mr Ravindra Meena kota Rajasth
    Grain Trader Sangod, Kota•
    14 hrs ago
  • विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के 70वें जन्मदिन पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 1055 मरीजों की जांच छीपाबड़ौद - विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के 70वें जन्मदिन पर रक्तकोष फाउंडेशन व कर्मचारी महासंघ की ओर से चौथ माता मंदिर परिसर में 16वां विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। जिला प्रमुख भरतलाल बाठला व महाराज सिंह सिंघवी ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी अभिमन्यु सिंह कुंतल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शिविर में 1055 मरीजों की जांच कर निःशुल्क उपचार दिया गया, जबकि 75 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
    2
    विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के 70वें जन्मदिन पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 1055 मरीजों की जांच
छीपाबड़ौद -
विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के 70वें जन्मदिन पर रक्तकोष फाउंडेशन व कर्मचारी महासंघ की ओर से चौथ माता मंदिर परिसर में 16वां विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ।
जिला प्रमुख भरतलाल बाठला व महाराज सिंह सिंघवी ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी अभिमन्यु सिंह कुंतल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
शिविर में 1055 मरीजों की जांच कर निःशुल्क उपचार दिया गया, जबकि 75 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • रायपुर क्षेत्र में ग्राम दुबलिया में आज हुई हल्की बारिश हल्की चली हवा इसलिए किसानों की फसल बड़ी आदि
    2
    रायपुर क्षेत्र में ग्राम दुबलिया में आज हुई हल्की बारिश हल्की चली हवा इसलिए किसानों की फसल बड़ी आदि
    user_जय बाबा री सा
    जय बाबा री सा
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.