Shuru
Apke Nagar Ki App…
कटरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौ तस्करों को किया गिरफ्तार गोंडा के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें एक कथित गौ-तस्कर गोली लगने से घायल हो गया और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और एक बड़ा चाकू बरामद करने का दावा किया है। यह कार्रवाई एक शिकायत के बाद शुरू हुई थी जिसमें खेत से बछिया गायब होने और मीट बेचने का संदेह जताया गया था। पुलिस के अनुसार घायलों में कबीउल्लाह, जबकि उसके साथी सुहेल और शमी शामिल हैं। कबीउल्लाह के खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं।
Brijesh Kumar Singh
कटरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौ तस्करों को किया गिरफ्तार गोंडा के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें एक कथित गौ-तस्कर गोली लगने से घायल हो गया और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और एक बड़ा चाकू बरामद करने का दावा किया है। यह कार्रवाई एक शिकायत के बाद शुरू हुई थी जिसमें खेत से बछिया गायब होने और मीट बेचने का संदेह जताया गया था। पुलिस के अनुसार घायलों में कबीउल्लाह, जबकि उसके साथी सुहेल और शमी शामिल हैं। कबीउल्लाह के खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चौदह कोसी परिक्रम मार्ग में हुई कार्रवाई से प्रभावित परिवारो से मिले विधायक प्रभावित परिवारों की होगी पुर्नवास की व्यवस्था वेद प्रकाश गुप्ता चौदह कोसी मार्ग में हुई कार्रवाई के प्रभावितों से मिले विधायक पुर्नवास को लेकर बुधवार को फिर से जिलाधिकारी से करेंगे मुलाकात अयोध्या। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण की कार्रवाई से प्रभावित परिवारों से मंगलवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मुलाकात की। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की स्थिति की जानकारी ली और प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की। विधायक ने बताया कि प्रभावित परिवारों के साथ सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की गई थी। कार्रवाई मानकों के अनुरूप नहीं किए जाने के आरोपों को लेकर जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने कहा कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर हुई कार्रवाई को देखा है। इसमें कुछ ऐसी कार्रवाई भी हुई है, जिसे टाला जा सकता था। उन्होंने कहा कि जिन प्रभावित परिवारों के पास रहने की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए आवास की व्यवस्था कराई जाएगी। जिनकी दुकानें कार्रवाई में प्रभावित हुई हैं, उनके पुनर्वास की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिलाधिकारी के साथ दोबारा बैठक होगी। इसमें प्रभावित परिवारों से जुड़े सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। विधायक ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में इस प्रकार की कार्रवाई किए जाने से पहले प्रभावित लोगों को इसकी जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि चौदह कोसी परिक्रमा से पहले मार्ग का निर्माण पूरा करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है, लेकिन घटना से प्रभावित परिवारों को हुई परेशानी का उन्हें दुख है। अब प्रभावित लोगों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। देवकाली मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल ने बताया कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। मौके पर मनोज जायसवाल, प्रकाश गुप्ता, प्रांशु अग्रवाल, मुरारी सिंह यादव, प्रीति चौहान सहित अन्य प्रभावित परिवारों के लोग मौजूद रहे।1
- अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण में घर व दुकान गिराए जाने के मामले में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व महानगर अध्यक्ष 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण में घर व दुकान गिराए जाने के मामले में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन के साथ महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम,उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव ने महानगर कमेटी के साथ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दर्द सुना सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया पूर्व मंत्री पवन पांडे ने पूर्व सभासद मुरारी यादव की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता करायी, इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा 11 घर व दुकान पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला जो दुखद है भाजपा नेता मुरारी यादव जो भारतीय जनता पार्टी के ही सभासद रहे उनके घर पर बिना नोटिस बुलडोजर चला दिया, एक परिवार के घर शादी थी उसको बिना बताये घर गिरा दिया सारे जेवरात उसी में दब गए जो दुखद है सारी बातों से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को अवगत करा दिया है इनकी इस लड़ाई में पूरी समाजवादी पार्टी इनके साथ खड़ी है और आखिरी दम तक खड़ी रहेगी, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व भाजपा सभासद मुरारी यादव सहित जितने भी घर गिराए गए वो गैर कानूनी तरीके से गिराए गए मामला न्यायालय में होने के बावजूद घर गिराए गए, पूर्व सभासद मुरारी यादव को कस्टडी में ले लिया जब उनका घर टूट चुका तब छोड़ा ये तानाशाही है जब भाजपा के सभासद की भाजपा नहीं है तो आम जनता की क्या होगी, समाजवादी पार्टी मांग करती है पीड़ितों को पुनः मकान दिया जाए और जिस तरह से बुलडोजर के बाद वहां लूट हुई है जनरेटर, एoसी0 ,उठा ले गए उनपर अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जाए!इस मौके पर प्रदेश सचिव राम अचल यादव, महासचिव हामिद जाफर मीसम उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, पूर्व मंत्री अमृत राजपाल, संजय सिंह, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, भानु प्रताप सिंह, अनिल यादव, सभा प्रदेश सचिव देवा श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, अभय द्विवेदी, इत्यादि लोग मौजूद थे!! राकेश यादव एडवोकेट2
- अयोध्या के नाका हनुमानगढ़ी के पास जो मकान टूटे पूर्व विधायक तेज नारायण पवन पांडे जनता के बीच पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन पर बातचीत करते दिखाई दिए1
- । नाका स्थित हनुमानगढ़ी के सामने परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण के नाम पर मकान और दुकानें तोड़े जाने के मामले में कांग्रेस ने विरोध जताया है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि प्रभावित लोगों को पहले उचित पुनर्वास और मुआवजा दिया जाना चाहिए था, इसके बाद ही कार्रवाई की जानी चाहिए थी। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन की कार्रवाई के दौरान लोगों को अपना सामान हटाने का पर्याप्त अवसर नहीं मिला, जिससे परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि विकास कार्यों के दौरान प्रभावित लोगों के प्रति मानवीय संवेदनशीलता बरती जानी चाहिए। मकान-दुकान प्रभावित हुए लोगों को नियमानुसार उचितउचित मुआवजा और पुनर्वास उपलब्ध कराया जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, डॉ. विनोद गुप्ता, चंचल सोनकर, अवधेश तिवारी, धीरेंद्र सिंह ‘बबलू’ सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे। नेताओं ने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि उनके अधिकारों, उचित मुआवजे और पुनर्वास की मांग को लेकर कांग्रेस उनके साथ खड़ी रहेगी।4
- प्रभावित परिवारों की होगी पुर्नवास की व्यवस्था-वेद प्रकाश गुप्ता। चौदह कोसी मार्ग में हुई कार्रवाई के प्रभावितों से मिले विधायक, पुर्नवास को लेकर बुधवार को फिर से जिलाधिकारी से करेंगे मुलाकात। अयोध्या। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण की कार्रवाई से प्रभावित परिवारों से मंगलवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मुलाकात की। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की स्थिति की जानकारी ली और प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की। विधायक ने बताया कि प्रभावित परिवारों के साथ सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की गई थी। कार्रवाई मानकों के अनुरूप नहीं किए जाने के आरोपों को लेकर जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने कहा कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर हुई कार्रवाई को देखा है। इसमें कुछ ऐसी कार्रवाई भी हुई है, जिसे टाला जा सकता था। उन्होंने कहा कि जिन प्रभावित परिवारों के पास रहने की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए आवास की व्यवस्था कराई जाएगी। जिनकी दुकानें कार्रवाई में प्रभावित हुई हैं, उनके पुनर्वास की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिलाधिकारी के साथ दोबारा बैठक होगी। इसमें प्रभावित परिवारों से जुड़े सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। विधायक ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में इस प्रकार की कार्रवाई किए जाने से पहले प्रभावित लोगों को इसकी जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि चौदह कोसी परिक्रमा से पहले मार्ग का निर्माण पूरा करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है, लेकिन घटना से प्रभावित परिवारों को हुई परेशानी का उन्हें दुख है। अब प्रभावित लोगों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। देवकाली मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल ने बताया कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। मौके पर मनोज जायसवाल, प्रकाश गुप्ता, प्रांशु अग्रवाल, मुरारी सिंह यादव, प्रीति चौहान सहित अन्य प्रभावित परिवारों के लोग मौजूद रहे।1
- नेपालबाढ़ प्रकृति की विनाशकारी ताकत का खौफनाक मंजर,चीन के तिब्बत क्षेत्र से आए भारी मलबे और मिट्टी के भूस्खलन का खौफनाक मंजर सामने आया है यह घटना 26 अगस्त 2026 (भाद्र 10, 2083) को सुबह 9:21 बजे नेपाल के रसुवा जिले के मेलुंग स्थित त्रिशूली-3A जलविद्युत परियोजना (60 मेगावाट) के डीसैंडर क्षेत्र के ऊपरी हिस्से में रिकॉर्ड की गई। वीडियो में पहाड़ से भारी मात्रा में मिट्टी और मलबा तेजी से नीचे की ओर आते हुए दिखाई दे रहा है। प्राकृतिक आपदा की यह घटना प्रकृति की विशाल और विनाशकारी शक्ति को दर्शाती है। #नेपालबाढ़ #भूस्खलन #त्रिशूली3A #जलविद्युतपरियोजना #रसुवा #प्राकृतिकआपदा #NepalFloods #Landslide #Hydropower #NaturalDisaster1
- बहुचर्चित फिल्म हनुमान अंश के निर्माता- निर्देशक और कलाकारों की पूरी मंडली पहुंंची अयोध्या तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास पूरी मंडली को साथ लेकर करवाए दर्शन सभी ने मंदिर परिसर के समस्त निर्माण को जिज्ञासा पूर्वक देखा फिल्म की सफलता के बाद अयोध्या आना मेरे लिए भावुक पल- अनुप्रिया नागर। अयोध्या। नीब करोरी बाबा के जीवन पर बनी बहुचर्चित फिल्म हनुमान अंश के निर्माता- निर्देशक और कलाकारों की पूरी मंडली आज बाईस सितम्बर मंगलवार को प्रभु श्रीराम का दर्शन पूजन करने भव्य दिव्य श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर पहुंची। तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास जी महाराज पूरी मंडली को साथ लेकर दर्शन कराने आए। सभी मंदिर परिसर के समस्त निर्माण को जिज्ञासा पूर्वक देखा। फिल्म की सफलता के बाद अयोध्या पहुंचीं है अनुप्रिया नागर। संतों से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद,अनुप्रिया नागर बोलीं फिल्म की सफलता के बाद अयोध्या आना मेरे लिए भावुक पल। पूरा हुआ एक सर्किल,हनुमान अंश की सफलता को अनुप्रिया नागर ने बताया हनुमान जी की कृपा, गुरुजी से मिली हनुमान जी से की भेंट।1
- सपा के पूर्व मंत्री तेजनरायण पाण्डेय ने कालातीत अखिलेश यादव से पीड़ितो की बात। अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण में घर व दुकान गिराए जाने के मामले में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने महानगर कमेटी के साथ पीड़ितों से मुलाकात कर पीड़ितों की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से करायी बात!!14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण में घर व दुकान गिराए जाने के मामले में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन के साथ महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम,उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव ने महानगर कमेटी के साथ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दर्द सुना सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया पूर्व मंत्री पवन पांडे ने पूर्व सभासद मुरारी यादव की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता करायी, इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा 11 घर व दुकान पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला जो दुखद है भाजपा नेता मुरारी यादव जो भारतीय जनता पार्टी के ही सभासद रहे उनके घर पर बिना नोटिस बुलडोजर चला दिया, एक परिवार के घर शादी थी उसको बिना बताये घर गिरा दिया सारे जेवरात उसी में दब गए जो दुखद है सारी बातों से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को अवगत करा दिया है इनकी इस लड़ाई में पूरी समाजवादी पार्टी इनके साथ खड़ी है और आखिरी दम तक खड़ी रहेगी, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व भाजपा सभासद मुरारी यादव सहित जितने भी घर गिराए गए वो गैर कानूनी तरीके से गिराए गए मामला न्यायालय में होने के बावजूद घर गिराए गए, पूर्व सभासद मुरारी यादव को कस्टडी में ले लिया जब उनका घर टूट चुका तब छोड़ा ये तानाशाही है जब भाजपा के सभासद की भाजपा नहीं है तो आम जनता की क्या होगी, समाजवादी पार्टी मांग करती है पीड़ितों को पुनः मकान दिया जाए और जिस तरह से बुलडोजर के बाद वहां लूट हुई है जनरेटर, एoसी0 ,उठा ले गए उनपर अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जाए!इस मौके पर प्रदेश सचिव राम अचल यादव, महासचिव हामिद जाफर मीसम उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, पूर्व मंत्री अमृत राजपाल, संजय सिंह, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, भानु प्रताप सिंह, अनिल यादव, सभा प्रदेश सचिव देवा श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, अभय द्विवेदी, इत्यादि लोग मौजूद थे!!1
- कानपुर की ओम जेवी आरडी टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर की ओम जेवीआरडी टायर फैक्ट्री में तेल टैंक लोडिंग के समय आग लग गई। तेल टैंक धमाके के साथ फट गया। फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर अंदर फंस गए है। दो मजदूर जिंदा जलकर मर गए। आग की लपटें दो किलोमीटर दूर तक दिख रही थीं। रेस्क्यू जारी है।1