logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर की ओम जेवी आरडी टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर की ओम जेवीआरडी टायर फैक्ट्री में तेल टैंक लोडिंग के समय आग लग गई। तेल टैंक धमाके के साथ फट गया। फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर अंदर फंस गए है। दो मजदूर जिंदा जलकर मर गए। आग की लपटें दो किलोमीटर दूर तक दिख रही थीं। रेस्क्यू जारी है।

12 hrs ago
user_Ahmad Jilani khan
Ahmad Jilani khan
Media company रुदौली, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

कानपुर की ओम जेवी आरडी टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर की ओम जेवीआरडी टायर फैक्ट्री में तेल टैंक लोडिंग के समय आग लग गई। तेल टैंक धमाके के साथ फट गया। फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर अंदर फंस गए है। दो मजदूर जिंदा जलकर मर गए। आग की लपटें दो किलोमीटर दूर तक दिख रही थीं। रेस्क्यू जारी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुत्ते के काटने के 20 दिन बाद दो ग्रामीणों की मौत, एक ही ग्रामसभा में दो मौतों से दहशत कुत्ते के काटने के 20 दिन बाद दो ग्रामीणों की मौत, एक ही ग्रामसभा में दो मौतों से दहशत हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विकासखंड हैरिंग्टनगंज की ग्राम पंचायत रजौरा में मंगलवार को एक ही दिन दो ग्रामीणों की मौत से पूरे गांव में चिंता और दहशत का माहौल है। करीब 20 दिन पूर्व कुत्ते के काटने के बाद दोनों का इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान मंगलवार 22 सितंबर को दोनों की मौत हो गई। हालांकि मौत के वास्तविक कारण की चिकित्सकीय पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के अनुसार रजौरा बड़का निवासी पंकज कुमार (40) पुत्र जयप्रकाश को करीब 20 दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था। वहीं रजौरा पूरे पासी निवासी बिट्टन (45) पत्नी बिहारी लाल को भी इसी दौरान कुत्ते के काटने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों का करीब एक सप्ताह तक इलाज चला, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और मंगलवार को दोनों की मृत्यु हो गई। बिट्टन के पति बिहारी लाल ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनकी पत्नी को कुत्ते ने काटा है। घटना की जानकारी और इलाज से जुड़े तथ्यों को लेकर ग्रामीणों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पंकज कुमार तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे आकाश (9) व ऋषभ (5) हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पंकज बेहद गरीब परिवार से थे और परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। वहीं बिट्टन ग्रामसभा की सदस्य भी थीं और परिवार के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थीं। एक ही ग्रामसभा में एक दिन दो मौतों से ग्रामीण सहमे हुए हैं और घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं।
    1
    कुत्ते के काटने के 20 दिन बाद दो ग्रामीणों की मौत, एक ही ग्रामसभा में दो मौतों से दहशत

कुत्ते के काटने के 20 दिन बाद दो ग्रामीणों की मौत, एक ही ग्रामसभा में दो मौतों से दहशत
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विकासखंड हैरिंग्टनगंज की ग्राम पंचायत रजौरा में मंगलवार को एक ही दिन दो ग्रामीणों की मौत से पूरे गांव में चिंता और दहशत का माहौल है। करीब 20 दिन पूर्व कुत्ते के काटने के बाद दोनों का इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान मंगलवार 22 सितंबर को दोनों की मौत हो गई। हालांकि मौत के वास्तविक कारण की चिकित्सकीय पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
ग्रामीणों के अनुसार रजौरा बड़का निवासी पंकज कुमार (40) पुत्र जयप्रकाश को करीब 20 दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था। वहीं रजौरा पूरे पासी निवासी बिट्टन (45) पत्नी बिहारी लाल को भी इसी दौरान कुत्ते के काटने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि दोनों का करीब एक सप्ताह तक इलाज चला, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और मंगलवार को दोनों की मृत्यु हो गई।
बिट्टन के पति बिहारी लाल ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनकी पत्नी को कुत्ते ने काटा है। घटना की जानकारी और इलाज से जुड़े तथ्यों को लेकर ग्रामीणों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
पंकज कुमार तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे आकाश (9) व ऋषभ (5) हैं। ग्रामीणों के मुताबिक पंकज बेहद गरीब परिवार से थे और परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
वहीं बिट्टन ग्रामसभा की सदस्य भी थीं और परिवार के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थीं। एक ही ग्रामसभा में एक दिन दो मौतों से ग्रामीण सहमे हुए हैं और घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कटरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौ तस्करों को किया गिरफ्तार गोंडा के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें एक कथित गौ-तस्कर गोली लगने से घायल हो गया और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और एक बड़ा चाकू बरामद करने का दावा किया है। यह कार्रवाई एक शिकायत के बाद शुरू हुई थी जिसमें खेत से बछिया गायब होने और मीट बेचने का संदेह जताया गया था। पुलिस के अनुसार घायलों में कबीउल्लाह, जबकि उसके साथी सुहेल और शमी शामिल हैं। कबीउल्लाह के खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं।
    2
    कटरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौ तस्करों को किया गिरफ्तार 
गोंडा के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें एक कथित गौ-तस्कर गोली लगने से घायल हो गया और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और एक बड़ा चाकू बरामद करने का दावा किया है। यह कार्रवाई एक शिकायत के बाद शुरू हुई थी जिसमें खेत से बछिया गायब होने और मीट बेचने का संदेह जताया गया था। पुलिस के अनुसार घायलों में कबीउल्लाह, जबकि उसके साथी सुहेल और शमी शामिल हैं। कबीउल्लाह के खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं।
    user_Brijesh Kumar Singh
    Brijesh Kumar Singh
    गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • (अंकुर गर्ग ) पुलिस की जवाबी गोली से एक गोकश बदमाश घायल ,तीन गिरफ्तार (अंकुर गर्ग ) पुलिस की जवाबी गोली से एक गोकश बदमाश घायल ,तीन गिरफ्तार थाना कटरा बाजार क्षेत्रांतर्गत चेकिंग के दौरान कटरा बाजार पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा 01 वांछित गोकश अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल/गिरफ्तार सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से एक अवैध तमंचा ,01-01 जिंदा /खोखा कारतूस ,एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल( काले रंग की)तथा गाड़ी के डिग्गी में रखे एक अवैध चाकू के बरामद l
    3
    (अंकुर गर्ग ) पुलिस की जवाबी गोली से एक गोकश बदमाश घायल ,तीन गिरफ्तार 
(अंकुर गर्ग ) पुलिस की जवाबी गोली से एक गोकश बदमाश घायल ,तीन गिरफ्तार 
थाना कटरा बाजार क्षेत्रांतर्गत चेकिंग के दौरान कटरा बाजार पुलिस एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा 01 वांछित गोकश अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल/गिरफ्तार सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से एक अवैध तमंचा ,01-01 जिंदा /खोखा कारतूस ,एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल( काले रंग की)तथा गाड़ी के डिग्गी में रखे एक अवैध चाकू के बरामद l
    user_अंकुर गर्ग
    अंकुर गर्ग
    Local News Reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सफदरगंज में रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कथित अवैध मिट्टी खनन, संबंधित विभागों पर उठे सवाल रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कथित अवैध मिट्टी खनन, संबंधित विभागों पर उठे सवाल बाराबंकी। थाना सफदरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सफदरगंज में रेलवे क्रॉसिंग से कैलाशपुरी खड़ंजा मार्ग पर गोरखपुर ब्रिक फील्ड से पहले बाईं तरफ स्थित खेत से रात के अंधेरे में कथित रूप से मिट्टी का खनन और परिवहन किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मौके पर कन्वेयर बेल्ट मशीन के साथ दो-तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए मिट्टी निकालकर क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बिक्री की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी को करीब 1200 से 1300 रुपये में बेचे जाने की बात सामने आ रही है, जिससे राजस्व को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि थाना सफदरगंज से कुछ ही दूरी पर रात के अंधेरे में कथित रूप से मिट्टी खनन का कार्य चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इस संबंध में कई बार क्षेत्रीय लेखपाल सहित संबंधित विभाग के कर्मचारियों को जानकारी दी गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से कथित रूप से अवैध खनन में लगे लोगों के हौसले बढ़ने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है। सवाल यह भी है कि थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर रातभर खनन और मिट्टी का परिवहन होने के बावजूद संबंधित विभागों की निगरानी व्यवस्था पर इसकी भनक क्यों नहीं लगी। फिलहाल, अब देखना होगा कि खबर प्रसारित होने के बाद संबंधित विभाग मामले का संज्ञान लेते हैं या नहीं और कथित अवैध खनन के संबंध में जांच कर क्या कार्रवाई की जाती है।
    1
    सफदरगंज में रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कथित अवैध मिट्टी खनन, संबंधित विभागों पर उठे सवाल
रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कथित अवैध मिट्टी खनन, संबंधित विभागों पर उठे सवाल
बाराबंकी। थाना सफदरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सफदरगंज में रेलवे क्रॉसिंग से कैलाशपुरी खड़ंजा मार्ग पर गोरखपुर ब्रिक फील्ड से पहले बाईं तरफ स्थित खेत से रात के अंधेरे में कथित रूप से मिट्टी का खनन और परिवहन किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मौके पर कन्वेयर बेल्ट मशीन के साथ दो-तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए मिट्टी निकालकर क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बिक्री की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी को करीब 1200 से 1300 रुपये में बेचे जाने की बात सामने आ रही है, जिससे राजस्व को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि थाना सफदरगंज से कुछ ही दूरी पर रात के अंधेरे में कथित रूप से मिट्टी खनन का कार्य चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इस संबंध में कई बार क्षेत्रीय लेखपाल सहित संबंधित विभाग के कर्मचारियों को जानकारी दी गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
कार्रवाई न होने से कथित रूप से अवैध खनन में लगे लोगों के हौसले बढ़ने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है। सवाल यह भी है कि थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर रातभर खनन और मिट्टी का परिवहन होने के बावजूद संबंधित विभागों की निगरानी व्यवस्था पर इसकी भनक क्यों नहीं लगी।
फिलहाल, अब देखना होगा कि खबर प्रसारित होने के बाद संबंधित विभाग मामले का संज्ञान लेते हैं या नहीं और कथित अवैध खनन के संबंध में जांच कर क्या कार्रवाई की जाती है।
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण से टूटे घर व दुकान मामले में सपा नेता पवन पांडे पीड़ितों से मुलाकात कर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से करायी बात परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण से टूटे घर व दुकान मामले में सपा नेता पवन पांडे पीड़ितों से मुलाकात कर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से करायी बात अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण में घर व दुकान गिराए जाने के मामले में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने महानगर कमेटी के साथ पीड़ितों से मुलाकात कर पीड़ितों की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से करायी बात 11 घर व दुकान पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला जो दुखद है जिस परिवार में शादी होने को है, उसको बिना बताये गिरा दिया घर पीड़ित ने बताया घर के अंदर सारे जेवरात उसी में दब गए यह भी बात आई सामने अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण में घर व दुकान गिराए जाने के मामले में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन के साथ महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम,उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव ने महानगर कमेटी के साथ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दर्द सुना सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया पूर्व मंत्री पवन पांडे ने पूर्व सभासद मुरारी यादव की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता करायी, इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा 11 घर व दुकान पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला जो दुखद है भाजपा नेता मुरारी यादव जो भारतीय जनता पार्टी के ही सभासद रहे उनके घर पर बिना नोटिस बुलडोजर चला दिया, एक परिवार के घर शादी थी उसको बिना बताये घर गिरा दिया सारे जेवरात उसी में दब गए जो दुखद है सारी बातों से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को अवगत करा दिया है इनकी इस लड़ाई में पूरी समाजवादी पार्टी इनके साथ खड़ी है और आखिरी दम तक खड़ी रहेगी, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व भाजपा सभासद मुरारी यादव सहित जितने भी घर गिराए गए वो गैर कानूनी तरीके से गिराए गए मामला न्यायालय में होने के बावजूद घर गिराए गए, पूर्व सभासद मुरारी यादव को कस्टडी में ले लिया जब उनका घर टूट चुका तब छोड़ा ये तानाशाही है जब भाजपा के सभासद की भाजपा नहीं है तो आम जनता की क्या होगी, समाजवादी पार्टी मांग करती है पीड़ितों को पुनः मकान दिया जाए और जिस तरह से बुलडोजर के बाद वहां लूट हुई है जनरेटर, एoसी0 ,उठा ले गए उनपर अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जाए!इस मौके पर प्रदेश सचिव राम अचल यादव, महासचिव हामिद जाफर मीसम उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, पूर्व मंत्री अमृत राजपाल, संजय सिंह, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, भानु प्रताप सिंह, अनिल यादव, सभा प्रदेश सचिव देवा श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, अभय द्विवेदी, इत्यादि लोग मौजूद थे!!
    1
    परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण से टूटे घर व दुकान मामले में सपा नेता पवन पांडे 
पीड़ितों से मुलाकात कर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से करायी बात
परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण से टूटे घर व दुकान मामले में सपा नेता पवन पांडे 
पीड़ितों से मुलाकात कर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से करायी बात
अयोध्या। 
14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण में घर व दुकान गिराए जाने के मामले में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने महानगर कमेटी के साथ पीड़ितों से मुलाकात कर पीड़ितों की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से करायी बात
11 घर व दुकान पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला जो दुखद है
जिस परिवार में शादी होने को है, उसको बिना बताये गिरा दिया घर
पीड़ित ने बताया घर के अंदर सारे जेवरात उसी में दब गए यह भी बात आई सामने 
अयोध्या। 
14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण में घर व दुकान गिराए जाने के मामले में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन के साथ महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम,उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव ने महानगर कमेटी के साथ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दर्द सुना सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया पूर्व मंत्री पवन पांडे ने पूर्व सभासद मुरारी यादव की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता करायी, इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा  11 घर व दुकान पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला जो दुखद है भाजपा नेता मुरारी यादव जो भारतीय जनता पार्टी के ही सभासद रहे उनके घर पर बिना नोटिस बुलडोजर चला दिया, एक  परिवार के घर शादी थी उसको बिना बताये घर गिरा दिया सारे जेवरात उसी में दब गए जो दुखद है सारी बातों से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को अवगत करा दिया है इनकी इस लड़ाई में पूरी समाजवादी पार्टी इनके साथ खड़ी है और आखिरी दम तक खड़ी रहेगी, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व भाजपा सभासद मुरारी यादव सहित जितने भी घर गिराए गए वो गैर कानूनी तरीके से गिराए गए मामला न्यायालय में होने के बावजूद घर गिराए गए, पूर्व सभासद मुरारी यादव को कस्टडी में ले लिया जब उनका घर टूट चुका तब छोड़ा ये तानाशाही है जब भाजपा के सभासद की भाजपा नहीं है तो आम जनता की क्या होगी, समाजवादी पार्टी मांग करती है पीड़ितों को पुनः मकान दिया जाए और जिस तरह से बुलडोजर के बाद वहां लूट हुई है जनरेटर, एoसी0 ,उठा ले गए उनपर अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर  कार्यवाई की जाए!इस मौके पर प्रदेश सचिव राम अचल यादव, महासचिव हामिद जाफर मीसम उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, पूर्व मंत्री अमृत राजपाल, संजय सिंह, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, भानु प्रताप सिंह, अनिल यादव, सभा प्रदेश सचिव देवा श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, अभय द्विवेदी, इत्यादि लोग मौजूद थे!!
    user_अयोध्या वार्ता
    अयोध्या वार्ता
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अयोध्या के बुलडोजर प्रभावित पीड़ितों के फोन पर सपा प्रमुख को सुनाई आप बीती,किया सहायता की मांग अयोध्या शहर के नाका हनुमानगढ़ी के सामने 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण अभियान के तहत हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलचल दिखी तेज,चौड़ीकरण की जद में आए 11 मकानों को जिला प्रशासन द्वारा गिराए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडे द्वारा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल चल जाना।और पीड़ितों से सपा प्रमुख अखिलेश यादव से फोन पर कराई बात,फोन पर बातचीत के दौरान बेघर हुए पीड़ितों ने अपना दुखड़ा उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के प्रमुख अखिलेश यादव के सामने रखा। अखिलेश यादव द्वारापीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया गया कि समाजवादी पार्टी इस संकट की घड़ी में पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी। सपा ने इस कार्रवाई को अमानवीय बताते हुए प्रशासन के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं।
    1
    अयोध्या के बुलडोजर प्रभावित पीड़ितों के फोन पर सपा प्रमुख को सुनाई आप बीती,किया सहायता की मांग 
अयोध्या शहर के नाका हनुमानगढ़ी के सामने 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण अभियान के तहत हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलचल दिखी तेज,चौड़ीकरण की जद में आए 11 मकानों को जिला प्रशासन द्वारा गिराए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडे द्वारा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल चल जाना।और पीड़ितों से सपा प्रमुख अखिलेश यादव से  फोन पर कराई बात,फोन पर बातचीत के दौरान बेघर हुए पीड़ितों ने अपना दुखड़ा उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के प्रमुख अखिलेश यादव के सामने रखा। अखिलेश यादव द्वारापीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया गया कि समाजवादी पार्टी इस संकट की घड़ी में पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी।
सपा ने इस कार्रवाई को अमानवीय बताते हुए प्रशासन के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पुरानी बात को लेकर विवाद में महिला व बेटी पर लाठी-डंडे से हमला, दोनों घायल पुरानी बात को लेकर विवाद में महिला व बेटी पर लाठी-डंडे से हमला, दोनों घायल हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। थाना इनायतनगर क्षेत्र के खड़भड़िया पूरे मोती गांव में पुरानी बात को लेकर हुए विवाद में महिला और उसकी बेटी के साथ लाठी-डंडे से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता शांति पत्नी रामकेवल निवासी खड़भड़िया पूरे मोती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 सितंबर की रात करीब आठ बजे उसके पड़ोसी मढ़ई पुत्र फत्तई, भल्लू पुत्र फत्तई, शीला पत्नी सुभाष चंद्र तथा गायत्री पुत्री भल्लू पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। आरोप है कि उसके पति विद्याप्रसाद, गुड्डू रामकेवल प्रजापति तथा ससुर लल्लू ने गाली देने से मना किया। पीड़िता के अनुसार इसी बात से नाराज होकर आरोपितों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में परिवार के लोगों को चोटें आईं। उसकी बेटी अंशिका भी घटना में घायल हो गई। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से भाग गए। घटना के बाद पीड़िता ने थाना इनायतनगर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा घटना में शामिल लोगों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    पुरानी बात को लेकर विवाद में महिला व बेटी पर लाठी-डंडे से हमला, दोनों घायल
पुरानी बात को लेकर विवाद में महिला व बेटी पर लाठी-डंडे से हमला, दोनों घायल
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। थाना इनायतनगर क्षेत्र के खड़भड़िया पूरे मोती गांव में पुरानी बात को लेकर हुए विवाद में महिला और उसकी बेटी के साथ लाठी-डंडे से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता शांति पत्नी रामकेवल निवासी खड़भड़िया पूरे मोती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 सितंबर की रात करीब आठ बजे उसके पड़ोसी मढ़ई पुत्र फत्तई, भल्लू पुत्र फत्तई, शीला पत्नी सुभाष चंद्र तथा गायत्री पुत्री भल्लू पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। आरोप है कि उसके पति विद्याप्रसाद, गुड्डू रामकेवल प्रजापति तथा ससुर लल्लू ने गाली देने से मना किया।
पीड़िता के अनुसार इसी बात से नाराज होकर आरोपितों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में परिवार के लोगों को चोटें आईं। उसकी बेटी अंशिका भी घटना में घायल हो गई। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से भाग गए।
घटना के बाद पीड़िता ने थाना इनायतनगर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा घटना में शामिल लोगों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कानपुर की ओम जेवी आरडी टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर की ओम जेवीआरडी टायर फैक्ट्री में तेल टैंक लोडिंग के समय आग लग गई। तेल टैंक धमाके के साथ फट गया। फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर अंदर फंस गए है। दो मजदूर जिंदा जलकर मर गए। आग की लपटें दो किलोमीटर दूर तक दिख रही थीं। रेस्क्यू जारी है।
    1
    कानपुर  की ओम जेवी आरडी टायर फैक्ट्री में लगी  भीषण आग
कानपुर।
उत्तर प्रदेश के कानपुर की ओम जेवीआरडी टायर फैक्ट्री में तेल टैंक लोडिंग के समय आग लग गई। तेल टैंक धमाके के साथ फट गया। फैक्ट्री में काम कर रहे कई मजदूर अंदर फंस गए है। दो मजदूर जिंदा जलकर मर गए। आग की लपटें दो किलोमीटर दूर तक दिख रही थीं। रेस्क्यू जारी है।
    user_Ahmad Jilani khan
    Ahmad Jilani khan
    Media company रुदौली, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.