logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लाड़थ बाड़ी की बेटी अल्का पठानिया बनी लेफ्टिनेंट, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत लाड़थ बाड़ी की बेटी अल्का पठानिया बनी लेफ्टिनेंट, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत बेटी की उपलब्धि पर पिता बलवीर सिंह पठानिया की आंखों में छलका गर्व, क्षेत्र में खुशी की लहर लोकेशन नूरपुर, भूषण शर्मा एंकर -उप तहसील राजा का तालाब के अंतर्गत ग्राम पंचायत लाड़थ बाड़ी की बेटी अल्का पठानिया के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और परिजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। अल्का की इस उपलब्धि से उनके परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। बेटी को लेफ्टिनेंट की वर्दी में देखकर उनके पिता बलवीर सिंह पठानिया भावुक नजर आए और उनकी आंखों में बेटी की सफलता का गर्व साफ झलक रहा था। अल्का पठानिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पहली कक्षा से 12वीं तक लाड़थ बाड़ी से पूरी की। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीटेक तथा पीटीयू जालंधर से एमटेक की पढ़ाई की। शिक्षा के साथ-साथ उन्होंने अपने लक्ष्य को लेकर निरंतर मेहनत जारी रखी और अपनी लगन व परिश्रम के बल पर लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल किया। अल्का के पिता बलवीर सिंह पठानिया सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के पद पर सेवाएं दे चुके हैं, जबकि उनकी माता रजनी पठानिया गृहिणी हैं। सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार से ताल्लुक रखने वाली अल्का ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर परिवार का गौरव बढ़ाया है। गांव पहुंचने पर अल्का का स्वागत करते हुए ग्रामीणों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि अल्का की सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपनी उपलब्धि से लाड़थ बाड़ी सहित पूरे नूरपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बाइट — अल्का पठानिया, लेफ्टिनेंट

23 hrs ago
user_भूषण शर्मा
भूषण शर्मा
Local News Reporter नूरपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
23 hrs ago

लाड़थ बाड़ी की बेटी अल्का पठानिया बनी लेफ्टिनेंट, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत लाड़थ बाड़ी की बेटी अल्का पठानिया बनी लेफ्टिनेंट, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत बेटी की उपलब्धि पर पिता बलवीर सिंह पठानिया की आंखों में छलका गर्व, क्षेत्र में खुशी की लहर लोकेशन नूरपुर, भूषण शर्मा एंकर -उप तहसील राजा का तालाब के अंतर्गत ग्राम पंचायत लाड़थ बाड़ी की बेटी अल्का पठानिया के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और परिजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। अल्का की इस उपलब्धि से उनके परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। बेटी को लेफ्टिनेंट की वर्दी में देखकर उनके पिता बलवीर सिंह पठानिया भावुक नजर आए और उनकी आंखों में बेटी की सफलता का गर्व साफ झलक रहा था। अल्का पठानिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पहली कक्षा से 12वीं तक लाड़थ बाड़ी से पूरी की। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीटेक तथा पीटीयू जालंधर से एमटेक की पढ़ाई की। शिक्षा के साथ-साथ उन्होंने अपने लक्ष्य को लेकर निरंतर मेहनत जारी रखी और अपनी लगन व परिश्रम के बल पर लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल किया। अल्का के पिता बलवीर सिंह पठानिया सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के पद पर सेवाएं दे चुके हैं, जबकि उनकी माता रजनी पठानिया गृहिणी हैं। सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार से ताल्लुक रखने वाली अल्का ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर परिवार का गौरव बढ़ाया है। गांव पहुंचने पर अल्का का स्वागत करते हुए ग्रामीणों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि अल्का की सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपनी उपलब्धि से लाड़थ बाड़ी सहित पूरे नूरपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बाइट — अल्का पठानिया, लेफ्टिनेंट

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी; 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार* * *मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी; 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार* लोकेशन नूरपुर, भूषण शर्मा एंकर -क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध संचरण पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से नूरपुर पुलिस द्वारा निरंतर सघन निगरानी एवं चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में सी.आई.ए. (CIA) नूरपुर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए *676 ग्राम चरस* सहित दो व्यक्तियों को काबू करने में सफलता प्राप्त की है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने बताया की शाम CIA नूरपुर की टीम गश्त एवं संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के दौरान लब चौक क्षेत्र में तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि गांव कैहरियां में शिव मंदिर के समीप दो व्यक्ति मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के सिलसिले में मौजूद हैं। धर्मचंद वर्मा ने बताया की प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वतंत्र साक्षी को साथ लेकर शिव मंदिर कैहरियां से कुछ दूरी पर संदिग्ध अवस्था में खड़े दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की। नियमानुसार ली गई तलाशी के दौरान एक व्यक्ति के पास मौजूद बैग से *676 ग्राम चरस (भांग)* बरामद हुई, जिसे विधिवत सील कर पुलिस कब्जे में लिया गया। *पकड़े गए आरोपियों का विवरण:-* *कुमार चंद, निवासी गांव भुलंग, डाकघर सुधार, तहसील पद्दर, जिला मंडी (उम्र 37 वर्ष)* *राकेश सिंह उर्फ लक्की, निवासी गांव व डाकघर कैहरियां, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा (उम्र 52 वर्ष)।* *कानूनी कार्रवाई:-* बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इस संदर्भ में *पुलिस थाना ज्वाली में मादक द्रव्य एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (ND&PS Act) की धारा 20, 29 के तहत प्राथमिकी संख्या 175/2026* पंजीकृत की गई है। मामले में आगामी कार्यवाई अमल में लाई जा रही है तथा इस अवैध नेटवर्क के स्रोतों व संपर्कों की गहन जांच की जा रही है। धर्मचंद वर्मा ने कहा की पुलिस जिला नूरपुर नशे के अवैध व्यापार के प्रति पूर्णतः सजग एवं प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल तत्वों के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। बाइट -धर्मचंद वर्मा *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक*,नूरपुर
    1
    मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी; 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार*
*
*मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी; 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार*
लोकेशन नूरपुर, भूषण शर्मा 
एंकर -क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध संचरण पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से नूरपुर पुलिस द्वारा निरंतर सघन निगरानी एवं चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में सी.आई.ए. (CIA) नूरपुर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए *676 ग्राम चरस* सहित दो व्यक्तियों को काबू करने में सफलता प्राप्त की है।
मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी  नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने बताया की  शाम CIA नूरपुर की टीम गश्त एवं संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के दौरान लब चौक क्षेत्र में तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि गांव कैहरियां में शिव मंदिर के समीप दो व्यक्ति मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के सिलसिले में मौजूद हैं।
धर्मचंद वर्मा ने बताया की प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वतंत्र साक्षी को साथ लेकर शिव मंदिर कैहरियां से कुछ दूरी पर संदिग्ध अवस्था में खड़े दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की। नियमानुसार ली गई तलाशी के दौरान एक व्यक्ति के पास मौजूद बैग से *676 ग्राम चरस (भांग)* बरामद हुई, जिसे विधिवत सील कर पुलिस कब्जे में लिया गया।
*पकड़े गए आरोपियों का विवरण:-*
*कुमार चंद, निवासी गांव भुलंग, डाकघर सुधार, तहसील पद्दर, जिला मंडी (उम्र 37 वर्ष)*
*राकेश सिंह उर्फ लक्की, निवासी गांव व डाकघर कैहरियां, तहसील ज्वाली, जिला कांगड़ा (उम्र 52 वर्ष)।*
*कानूनी कार्रवाई:-* बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। इस संदर्भ में *पुलिस थाना ज्वाली में मादक द्रव्य एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (ND&PS Act) की धारा 20, 29 के तहत प्राथमिकी संख्या 175/2026* पंजीकृत की गई है। मामले में आगामी कार्यवाई अमल में लाई जा रही है तथा इस अवैध नेटवर्क के स्रोतों व संपर्कों की गहन जांच की जा रही है।
धर्मचंद वर्मा ने कहा की पुलिस जिला नूरपुर नशे के अवैध व्यापार के प्रति पूर्णतः सजग एवं प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल तत्वों के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
बाइट -धर्मचंद वर्मा *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक*,नूरपुर
    user_भूषण शर्मा
    भूषण शर्मा
    Local News Reporter नूरपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • श्रद्धा और भक्ति के साथ लगा नूरपुर दुनेरा रोड नेरा टोल टैक्स बैरियर के पास बाबा क्यालू महाराज जी के दरबार में वार्षिक लंगर संजीव कुमार ( कांगडा जिला ) हर वर्ष की तरह इस बार भी बाबा क्यालू महाराज जी के दरबार नूरपुर दुनेरा रोड नजदीक टोल बैरियर नेरा में बहुत ही श्रद्धापूर्वक लंगर का आयोजन हुआ जिसमें सैकडों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया ।
    1
    श्रद्धा और भक्ति के साथ लगा नूरपुर दुनेरा रोड नेरा टोल टैक्स बैरियर के पास बाबा क्यालू महाराज जी के दरबार में वार्षिक लंगर 
संजीव कुमार ( कांगडा जिला )
हर वर्ष की तरह इस बार भी बाबा क्यालू महाराज जी के दरबार  नूरपुर दुनेरा रोड नजदीक टोल बैरियर नेरा में बहुत ही श्रद्धापूर्वक  लंगर का आयोजन हुआ जिसमें सैकडों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया ।
    user_Sanjeev kumar
    Sanjeev kumar
    फतेहपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शिमला-मटौर फोरलेन परियोजना के तहत कांगड़ा के कच्छियारी (Kachiari) से रानीताल के बीच बन रहा रियुंद पुल (Riyund Bridge) अब अपने निर्माण के अंतिम चरण (लगभग पूरा धर्मशाला नृपजीत निप्पी शिमला-मटौर फोरलेन परियोजना के तहत कांगड़ा के कच्छियारी (Kachiari) से रानीताल के बीच बन रहा रियुंद पुल (Riyund Bridge) अब अपने निर्माण के अंतिम चरण (लगभग पूरा) में है बस कुछ दिनों का और इंतजार
    1
    शिमला-मटौर फोरलेन परियोजना के तहत कांगड़ा के कच्छियारी (Kachiari) से रानीताल के बीच बन रहा रियुंद पुल (Riyund Bridge) अब अपने निर्माण के अंतिम चरण (लगभग पूरा
धर्मशाला नृपजीत निप्पी 
शिमला-मटौर फोरलेन परियोजना के तहत कांगड़ा के कच्छियारी (Kachiari) से रानीताल के बीच बन रहा रियुंद पुल (Riyund Bridge) अब अपने निर्माण के अंतिम चरण (लगभग पूरा) में है बस कुछ दिनों का और इंतजार
    user_नृपजीत सिंह
    नृपजीत सिंह
    Farmer धर्मशाला, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • काले बादल, हरियाली और इंद्रधनुष… धर्मशाला का मनमोहक नजारा धर्मशाला में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। आसमान में घने और काले बादलों ने डेरा डाल लिया, जिससे दिन में ही शाम जैसा नजारा देखने को मिला। बारिश के बाद खेतों और पहाड़ियों का इलाका हरियाली से और भी खूबसूरत नजर आया। वहीं, बादलों के बीच निकली हल्की धूप के साथ आसमान में इंद्रधनुष ने मौसम की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। घने बादलों, हरियाली और इंद्रधनुष का यह नजारा कैमरे में कैद हो गया। तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है मानो प्रकृति ने कांगड़ा की धरती पर अपनी खूबसूरती बिखेर दी हो।
    1
    काले बादल, हरियाली और इंद्रधनुष… धर्मशाला का मनमोहक नजारा
धर्मशाला में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। आसमान में घने और काले बादलों ने डेरा डाल लिया, जिससे दिन में ही शाम जैसा नजारा देखने को मिला।
बारिश के बाद खेतों और पहाड़ियों का इलाका हरियाली से और भी खूबसूरत नजर आया। वहीं, बादलों के बीच निकली हल्की धूप के साथ आसमान में इंद्रधनुष ने मौसम की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।
घने बादलों, हरियाली और इंद्रधनुष का यह नजारा कैमरे में कैद हो गया। तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है मानो प्रकृति ने कांगड़ा की धरती पर अपनी खूबसूरती बिखेर दी हो।
    user_हिमाचल न्यूज 1
    हिमाचल न्यूज 1
    धर्मशाला, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सुजानपुर बिजली में सब-स्टेशन में धमाका, मरम्मत कार्य जारी, सुजानपुर जल्द बहाल होगी बिजली सप्लाई, विभाग ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील सुजानपुर बिजली सब-स्टेशन में धमाका होने के बाद बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। घटना के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर मरम्मत कार्य में जुटी हुई है। विभाग का कहना है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि शांति बनाए रखें और थोड़ा संयम बरतें। तकनीकी खराबी को ठीक करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
    1
    सुजानपुर बिजली में सब-स्टेशन में धमाका, मरम्मत कार्य जारी,
सुजानपुर
जल्द बहाल होगी बिजली सप्लाई, विभाग ने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील
सुजानपुर बिजली सब-स्टेशन में धमाका होने के बाद बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। घटना के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर मरम्मत कार्य में जुटी हुई है। विभाग का कहना है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि शांति बनाए रखें और थोड़ा संयम बरतें। तकनीकी खराबी को ठीक करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • 18 हजार रुपये से अधिक की इनामी राशि के लिए उड़ान समूह ने आयोजित किया MSAT टैलेंट सर्च एग्जाम 2026 सामाजिक कल्याण संस्था उड़ान समूह द्वारा रविवार को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों के लिए उड़ान टैलेंट सर्च प्रतियोगिता “MSAT-2026” का आयोजन ऊना, बंगाणा और अंब में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 100 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा और अब तक की शैक्षणिक तैयारी को परखा। इस प्रतिभा खोज परीक्षा का मुख्य उद्देश्य ऐसे निर्धन एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान करना है, जो योग्यता होने के बावजूद आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी नहीं कर पाते अथवा पात्रता होने के बावजूद उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। उड़ान समूह का प्रयास है कि ऐसे होनहार विद्यार्थियों को उचित मंच और प्रोत्साहन मिले। संस्था अपनी आय एवं उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप पात्र मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करती है। इसके साथ ही MSAT जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक क्षमता का आकलन करने और भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को सही दिशा देने का अवसर मिलता है। संस्था के मुख्य संरक्षक योगराज भारद्वाज ने बताया कि MSAT-2026 में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की अनिवार्यता रखी गई है। निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले विद्यार्थियों में से प्रथम 11 स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को उड़ान समूह के वार्षिक समारोह में विशेष रूप से छात्रवृत्ति, इनामी राशि तथा उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के माध्यम से 18 हजार रुपये से अधिक की इनामी राशि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता को सफल बनाने में विभिन्न शिक्षण संस्थानों, शिक्षकों तथा उड़ान समूह के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। संस्था के मुख्य संरक्षक योगराज भारद्वाज ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा के प्रधानाचार्य राज पाल सिरोही, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ऊना के प्रधानाचार्य अमर सिंह तथा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब के प्रधानाचार्य संजय कुमार का विशेष आभार व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने सुख राम शर्मा, राकेश अरोड़ा, डॉ. राममूर्ति शर्मा, प्यारे लाल शर्मा, अरविंद शर्मा, पंकज शर्मा, रजत शर्मा, राकेश कुमार, मनीष शर्मा, सुनील शर्मा, संजीव भारद्वाज, सतीश डोगरा, दीपक पठानिया, संजय कुमार, अनुपम शर्मा, रजनीश कुमार, बेबी धीमान, बबीता चंदेल, नेहा तथा उड़ान समूह के समस्त सदस्यों का प्रतियोगिता को सफल बनाने में दिए गए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। उड़ान समूह ने कहा कि संस्था भविष्य में भी प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए इस प्रकार की प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करती रहेगी।
    1
    18 हजार रुपये से अधिक की इनामी राशि के लिए उड़ान समूह ने आयोजित किया MSAT टैलेंट सर्च एग्जाम 2026
सामाजिक कल्याण संस्था उड़ान समूह द्वारा रविवार को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों के लिए उड़ान टैलेंट सर्च प्रतियोगिता “MSAT-2026” का आयोजन ऊना, बंगाणा और अंब में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 100 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा और अब तक की शैक्षणिक तैयारी को परखा।
इस प्रतिभा खोज परीक्षा का मुख्य उद्देश्य ऐसे निर्धन एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की पहचान करना है, जो योग्यता होने के बावजूद आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी नहीं कर पाते अथवा पात्रता होने के बावजूद उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं।
उड़ान समूह का प्रयास है कि ऐसे होनहार विद्यार्थियों को उचित मंच और प्रोत्साहन मिले। संस्था अपनी आय एवं उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप पात्र मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करती है। इसके साथ ही MSAT जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक क्षमता का आकलन करने और भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को सही दिशा देने का अवसर मिलता है।
संस्था के मुख्य संरक्षक योगराज भारद्वाज ने बताया कि MSAT-2026 में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की अनिवार्यता रखी गई है। निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले विद्यार्थियों में से प्रथम 11 स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को उड़ान समूह के वार्षिक समारोह में विशेष रूप से छात्रवृत्ति, इनामी राशि तथा उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के माध्यम से 18 हजार रुपये से अधिक की इनामी राशि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में विभिन्न शिक्षण संस्थानों, शिक्षकों तथा उड़ान समूह के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। संस्था के मुख्य संरक्षक योगराज भारद्वाज ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा के प्रधानाचार्य राज पाल सिरोही, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय ऊना के प्रधानाचार्य अमर सिंह तथा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब के प्रधानाचार्य संजय कुमार का विशेष आभार व्यक्त किया।
इसके अतिरिक्त उन्होंने सुख राम शर्मा, राकेश अरोड़ा, डॉ. राममूर्ति शर्मा, प्यारे लाल शर्मा, अरविंद शर्मा, पंकज शर्मा, रजत शर्मा, राकेश कुमार, मनीष शर्मा, सुनील शर्मा, संजीव भारद्वाज,  सतीश डोगरा, दीपक पठानिया, संजय कुमार, अनुपम शर्मा, रजनीश कुमार, बेबी धीमान, बबीता चंदेल, नेहा तथा उड़ान समूह के समस्त सदस्यों का प्रतियोगिता को सफल बनाने में दिए गए सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।
उड़ान समूह ने कहा कि संस्था भविष्य में भी प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए इस प्रकार की प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करती रहेगी।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों से प्रभावित होकर बीडीसी सदस्य ममता ने थामा कांग्रेस का हाथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों से प्रभावित होकर बीडीसी सदस्य ममता ने थामा कांग्रेस का हाथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, आत्मा प्रोजेक्ट के चेयरमैन कैप्टन सुनील दत्त, आरटीए सदस्य विवेक कटोच, मीरा शर्मा और सरोज कुमारी की मौजूदगी में ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की जनकल्याणकारी नीतियों और विकासपरक सोच से प्रभावित होकर बीडीसी कश्मीर मनसाई क्षेत्र की बीडीसी सदस्य ममता ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, आत्मा प्रोजेक्ट के चेयरमैन कैप्टन सुनील दत्त, आरटीए सदस्य विवेक कटोच, मीरा शर्मा और सरोज कुमारी विशेष रूप से मौजूद रहे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद बीडीसी सदस्य ममता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनहितैषी नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां आम जनता, ग्रामीण क्षेत्रों और समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रही हैं। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने ममता का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की नीतियों के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने बीडीसी सदस्य ममता को पार्टी में नई जिम्मेदारी और राजनीतिक सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।
    1
    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों से प्रभावित होकर बीडीसी सदस्य ममता ने थामा कांग्रेस का हाथ
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों से प्रभावित होकर बीडीसी सदस्य ममता ने थामा कांग्रेस का हाथ
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, आत्मा प्रोजेक्ट के चेयरमैन कैप्टन सुनील दत्त, आरटीए सदस्य विवेक कटोच, मीरा शर्मा और सरोज कुमारी की मौजूदगी में ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की जनकल्याणकारी नीतियों और विकासपरक सोच से प्रभावित होकर बीडीसी कश्मीर मनसाई क्षेत्र की बीडीसी सदस्य ममता ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, आत्मा प्रोजेक्ट के चेयरमैन कैप्टन सुनील दत्त, आरटीए सदस्य विवेक कटोच, मीरा शर्मा और सरोज कुमारी विशेष रूप से मौजूद रहे।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद बीडीसी सदस्य ममता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनहितैषी नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां आम जनता, ग्रामीण क्षेत्रों और समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रही हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने ममता का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की नीतियों के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर कार्य कर रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं ने बीडीसी सदस्य ममता को पार्टी में नई जिम्मेदारी और राजनीतिक सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।
    user_Hamirpur news
    Hamirpur news
    हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लाड़थ बाड़ी की बेटी अल्का पठानिया बनी लेफ्टिनेंट, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत लाड़थ बाड़ी की बेटी अल्का पठानिया बनी लेफ्टिनेंट, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत बेटी की उपलब्धि पर पिता बलवीर सिंह पठानिया की आंखों में छलका गर्व, क्षेत्र में खुशी की लहर लोकेशन नूरपुर, भूषण शर्मा एंकर -उप तहसील राजा का तालाब के अंतर्गत ग्राम पंचायत लाड़थ बाड़ी की बेटी अल्का पठानिया के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और परिजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। अल्का की इस उपलब्धि से उनके परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। बेटी को लेफ्टिनेंट की वर्दी में देखकर उनके पिता बलवीर सिंह पठानिया भावुक नजर आए और उनकी आंखों में बेटी की सफलता का गर्व साफ झलक रहा था। अल्का पठानिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पहली कक्षा से 12वीं तक लाड़थ बाड़ी से पूरी की। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीटेक तथा पीटीयू जालंधर से एमटेक की पढ़ाई की। शिक्षा के साथ-साथ उन्होंने अपने लक्ष्य को लेकर निरंतर मेहनत जारी रखी और अपनी लगन व परिश्रम के बल पर लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल किया। अल्का के पिता बलवीर सिंह पठानिया सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के पद पर सेवाएं दे चुके हैं, जबकि उनकी माता रजनी पठानिया गृहिणी हैं। सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार से ताल्लुक रखने वाली अल्का ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर परिवार का गौरव बढ़ाया है। गांव पहुंचने पर अल्का का स्वागत करते हुए ग्रामीणों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि अल्का की सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपनी उपलब्धि से लाड़थ बाड़ी सहित पूरे नूरपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बाइट — अल्का पठानिया, लेफ्टिनेंट
    1
    लाड़थ बाड़ी की बेटी अल्का पठानिया बनी लेफ्टिनेंट, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
लाड़थ बाड़ी की बेटी अल्का पठानिया बनी लेफ्टिनेंट, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
बेटी की उपलब्धि पर पिता बलवीर सिंह पठानिया की आंखों में छलका गर्व, क्षेत्र में खुशी की लहर
लोकेशन नूरपुर, भूषण शर्मा
एंकर -उप तहसील राजा का तालाब के अंतर्गत ग्राम पंचायत लाड़थ बाड़ी की बेटी अल्का पठानिया के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद गांव पहुंचने पर ग्रामीणों और परिजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। अल्का की इस उपलब्धि से उनके परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। बेटी को लेफ्टिनेंट की वर्दी में देखकर उनके पिता बलवीर सिंह पठानिया भावुक नजर आए और उनकी आंखों में बेटी की सफलता का गर्व साफ झलक रहा था।
अल्का पठानिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पहली कक्षा से 12वीं तक लाड़थ बाड़ी से पूरी की। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से बीटेक तथा पीटीयू जालंधर से एमटेक की पढ़ाई की। शिक्षा के साथ-साथ उन्होंने अपने लक्ष्य को लेकर निरंतर मेहनत जारी रखी और अपनी लगन व परिश्रम के बल पर लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल किया।
अल्का के पिता बलवीर सिंह पठानिया सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के पद पर सेवाएं दे चुके हैं, जबकि उनकी माता रजनी पठानिया गृहिणी हैं। सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार से ताल्लुक रखने वाली अल्का ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर परिवार का गौरव बढ़ाया है।
गांव पहुंचने पर अल्का का स्वागत करते हुए ग्रामीणों ने उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि अल्का की सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपनी उपलब्धि से लाड़थ बाड़ी सहित पूरे नूरपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
बाइट — अल्का पठानिया, लेफ्टिनेंट
    user_भूषण शर्मा
    भूषण शर्मा
    Local News Reporter नूरपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.