डीएम ने बैठक के माध्यम से बोर्ड परीक्षा के केन्द्र व्यवस्थापकों को दिए निर्देश बदायूं। आगामी 18 फरवरी से 12 मार्च के मध्य संचालित होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के सम्बंध में डायट ऑडिटोरियम में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन, सूचितापूर्ण व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराना शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी, केन्द्र व्यवस्थापक व मजिस्ट्रेट बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक आयोजित कराना सुनिश्चित करें तथा परिषद के निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा हेतु 98 परीक्षा केन्द्रों पर एक-एक केन्द्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक की नियुक्ति की गई है। नियुक्त किए गए बाहय केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि वह आवंटित परीक्षा केन्द्र पर तत्काल पहुंचकर दोनों ओर वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरा, प्रधानाचार्य कक्ष से अलग डबल लॉक युक्त कमरा जिसमें 04 डबल लॉक युक्त अलमारी होना अनिवार्य हैं तथा कमरें के अन्दर तथा गेट के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हो, डीवीआर की 30 दिन की रिकार्डिंग सहित स्वच्छ पेयजल, बालक/बालिका अलग-2 शौचालय की व्यवस्था, पर्याप्त फर्नीचर आदि की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक के द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती जाती है, तो उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी, जिन प्रधानाचार्यां, प्रवक्ता, सहायक अध्यापकों के पाल्य परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा दे रहे हों वे कदापि केन्द्र व्यवस्थापक/बाड्य केन्द्र व्यवस्थापक का पदभार ग्रहण नहीं करेंगे।

- बदायूं। वर्ष 2018 में रेडीमेड व्यापारी उमेश रस्तोगी के घर लूट के दौरान परिवार की महिला की हत्या करने के आरोपी तीन युवकों को बुधवार को अदालत ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है साथ ही प्रत्येक पर ₹80हजार का जुर्माना भी लगाया है। बदायूं के रेडीमेड गारमेंट रेडीमेड गारमेंट का व्यापार करने वाले उमेश रस्तोगी के घर वर्ष 2018 में 14 अक्टूबर को कुछ बदमाश घुस गए और लूटपाट की। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों बदमाशों ने उमेश रस्तोगी की पत्नी की हत्या कर दी जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और सब के आधार पर उनके ही दुकान के नौकर शिवम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब पूरा मामला खुल गया शिवम ने ही अपने दो दोस्तों खेड़ाबुजुर्ग गांव निवासी दिलीप और सोनू के साथ लूट के वारदात को अंजाम दिया था शिवम ने स्वीकार किया उमेश की पत्नी ने विरोध के साथ उन्हें पहचान भी लिया जिससे उनकी हत्या कर दी। मामला खुलासा होने के बाद पुलिस ने दिलीप और सोनू को भी गिरफ्तार कर लिया और इसके बाद जेल भेज दिया। यह मामला स्पेशल जज दस्यु प्रभावित क्षेत्र की अदालत में चल रहा था। बुधवार को स्पेशल जज कुमारी रिंकू ने फैसला सुनाते हुए शिवम दिलीप और सोनू को दोषी करार दिया और तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई साथ ही ₹80000 का जुर्माना भी लगाया सजा सुने जाने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है।1
- भाकियू (चढ़ूनी)ने बिजली बिल वसूली अभियान को रोकने के लिए दिया ज्ञापन बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट की मासिक पंचायत में किसानों एवं जनहित के मुद्दे मालवीय आवास ग्रह में छाए रहे। बुधवार को मालवीय आवास ग्रह पर भाकियू चढूनी की मासिक पंचायत आयोजित हुई जिसमें किसानों के मुद्दों पर किसान नेताओं ने अपने अपने वक्तव्य दिए। ज़िला प्रभारी कृष्ण अवतार शाक्य ने अपने संबोधन में सदर तहसील परिसर में बने शौचालय पर अवैध वसूली को रोकने के लिए माँग करते हुए कहा कि प्रतिदिन तहसील में सैकड़ों किसान आते हैं शौचालय प्रयोग पर 5 से 10 रुपये की वसूली की जाती है जिसे तत्काल रोक कर निःशुल्क किया जाए। बिसौली तहसील अध्यक्ष रजनेश उपाध्याय ने माँग करते हुए कहा कि इस वर्ष जनपद में गेहूँ क्रय केंद्रों की संख्या को बड़ाया जाए। जिससे किसानों को लम्बी दूरी तय न करनी पड़े। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने पंचायत को संबोधित करते हुए तमाम किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। साथ ही कहा इस समय किसानों की आलू, गेहूँ एवं सरसों की फसल खड़ी है वहीं बिजली विभाग वसूली अभियान चला रहा है। ज़िला प्रशासन को चाहिए किसानों की फसल उठने तक अभियान को रोक दिया जाए। वहीं ग्राम उतरना में करोड़ों रुपये से बने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को चालू कराने की भी माँग की। पंचायत में आज इरशाद खां को सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। पंचायत के बाद भाकियू चढूनी का 5 सूत्रीय जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर पंचायत में बदायूँ नगर अध्यक्ष नूरुद्दीन, उसावां ब्लॉक अध्यक्ष सतेंद्र यादव, शराफत खां, यादवेंद्र यादव, मुंशीलाल, भगवान दास, बलवीर, प्रेमवती, इसरार, अशोक बीईशु दास आदि लोग उपस्थित रहे।2
- Post by Prabhu Rajput Prabhu Rajput1
- बदायूं सदर तहसील में एस.आई.आर. नोटिस के जवाब में आए व्यक्ति का हार्ट अटैक से निधन1
- उझानी। महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर अखिल भारतीय श्री राम नाम जागरण मंच के तत्वावधान में आयोजित 11 दिवसीय श्रीराम कथा अमृत महोत्सव के द्वितीय दिवस कथा का भव्य आयोजन हुआ। द्वितीय दिवस की कथा में सती दाह, शिव-पार्वती विवाह तथा तृतीय दिवस में प्रभु श्रीराम के जन्म की कथा का सुंदर वर्णन किया गया। अयोध्या नगरी से पधारे प्रसिद्ध कथा व्यास रमेश भाई शुक्ल ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा व्यास ने अपने प्रवचन में कहा कि राम नाम जप से मनुष्य के भीतर के विकार नष्ट हो जाते हैं। संसार रूपी भवसागर को पार करने का सबसे सरल और श्रेष्ठ मार्ग भगवत भक्ति है। कथा पंडाल में उपस्थित श्रोतागण भक्ति रस में डूबे नजर आए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और वातावरण श्रीराम नाम से गूंज उठा।1
- Post by राजेश कुमार वर्मा1
- कैमरे से इन पुलिस वालों को क्या परेशानी है, क्यों बार बार कैमरा बंद करने को कह रहे हैं.... ये वीडियो यूपी के प्रयागराज की है, जहां यह युवक FIR लिखवाने पहुंचा है और रिसीविंग मांग रहा है, जिसके बाद पुलिस वाले उसे कानून का पाठ पढ़ा रहे हैं...!1
- डीएम ने बैठक के माध्यम से बोर्ड परीक्षा के केन्द्र व्यवस्थापकों को दिए निर्देश बदायूं। आगामी 18 फरवरी से 12 मार्च के मध्य संचालित होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के सम्बंध में डायट ऑडिटोरियम में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन, सूचितापूर्ण व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराना शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी, केन्द्र व्यवस्थापक व मजिस्ट्रेट बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सफलतापूर्वक आयोजित कराना सुनिश्चित करें तथा परिषद के निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा हेतु 98 परीक्षा केन्द्रों पर एक-एक केन्द्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक की नियुक्ति की गई है। नियुक्त किए गए बाहय केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि वह आवंटित परीक्षा केन्द्र पर तत्काल पहुंचकर दोनों ओर वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरा, प्रधानाचार्य कक्ष से अलग डबल लॉक युक्त कमरा जिसमें 04 डबल लॉक युक्त अलमारी होना अनिवार्य हैं तथा कमरें के अन्दर तथा गेट के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हो, डीवीआर की 30 दिन की रिकार्डिंग सहित स्वच्छ पेयजल, बालक/बालिका अलग-2 शौचालय की व्यवस्था, पर्याप्त फर्नीचर आदि की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक के द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती जाती है, तो उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी, जिन प्रधानाचार्यां, प्रवक्ता, सहायक अध्यापकों के पाल्य परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा दे रहे हों वे कदापि केन्द्र व्यवस्थापक/बाड्य केन्द्र व्यवस्थापक का पदभार ग्रहण नहीं करेंगे।1