logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन न्यूनतम 15 हजार रुपये मासिक मानदेय, समय से भुगतान और पांच लाख रुपये तक चिकित्सा सुविधा की उठाई मांग हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विकासखंड हैरिंग्टनगंज की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत कार्यरत समूह सखियों ने सोमवार को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समूह सखियों ने कहा कि वे स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ने, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा गांवों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में उन्हें मिलने वाला मानदेय अत्यंत सीमित है, जबकि दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ क्षेत्र में लगातार यात्रा और कार्य करने में खर्च होता है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए वर्तमान मानदेय में कार्य करना मुश्किल हो रहा है। समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाकर न्यूनतम 15 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग की। इसके साथ ही प्रत्येक माह मानदेय का नियमित एवं समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने, क्षेत्र भ्रमण और समूह संबंधी कार्यों के लिए उचित यात्रा भत्ता (टीए) दिए जाने, आवश्यक डिजिटल कार्यों के लिए टैबलेट उपलब्ध कराने तथा सभी समूह सखियों को आईडी कार्ड जारी करने की मांग की गई। ज्ञापन में समूह सखियों के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। समूह सखियों ने अधिकारियों से मांगों पर गंभीरता से विचार कर शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कराने की अपील की। ज्ञापन सौंपने के दौरान कई समूह सखियां मौजूद रहीं।

20 hrs ago
user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago

समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन न्यूनतम 15 हजार रुपये मासिक मानदेय, समय से भुगतान और पांच लाख रुपये तक चिकित्सा सुविधा की उठाई मांग हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विकासखंड हैरिंग्टनगंज की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत कार्यरत समूह सखियों ने सोमवार को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समूह सखियों ने कहा कि वे स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ने, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा गांवों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में उन्हें मिलने वाला मानदेय अत्यंत सीमित है, जबकि दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ क्षेत्र में लगातार यात्रा और कार्य करने में खर्च होता है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए वर्तमान मानदेय में कार्य करना मुश्किल हो रहा है। समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाकर न्यूनतम 15 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग की। इसके साथ ही प्रत्येक माह मानदेय का नियमित एवं समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने, क्षेत्र भ्रमण और समूह संबंधी कार्यों के लिए उचित यात्रा भत्ता (टीए) दिए जाने, आवश्यक डिजिटल कार्यों के लिए टैबलेट उपलब्ध कराने तथा सभी समूह सखियों को आईडी कार्ड जारी करने की मांग की गई। ज्ञापन में समूह सखियों के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। समूह सखियों ने अधिकारियों से मांगों पर गंभीरता से विचार कर शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कराने की अपील की। ज्ञापन सौंपने के दौरान कई समूह सखियां मौजूद रहीं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • झाड़ियों में छिपा कुआं बना खतरा, भैंस गिरने से मौत पहले भी मवेशियों के गिरने का ग्रामीणों का दावा, कुएं को पाटने की मांग झाड़ियों में छिपा कुआं बना खतरा, भैंस गिरने से मौत पहले भी मवेशियों के गिरने का ग्रामीणों का दावा, कुएं को पाटने की मांग हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विकासखंड हैरिंग्टनगंज की ग्राम पंचायत अहरन सुवंस के पूरे रामनाथ गोसाई की बगिया में झाड़ियों से ढका पुराना कुआं हादसे का कारण बन गया। रविवार शाम करीब छह बजे कुएं में गिरने से सूरज लाल यादव पुत्र धोखई यादव की भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि कुआं लंबे समय से जंगल-झाड़ियों से ढका है। इसकी वजह से आसपास घूमने वाले मवेशियों को कुएं का पता नहीं चलता। भैंस के गिरने की सूचना डायल-112 को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और फायर विभाग को सूचना दी। फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी। भैंस की मौत हो चुकी थी, इसलिए उसे बाहर निकालने के बजाय कुएं में मिट्टी डलवाने की बात कही गई। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी शिवकुमार उपाध्याय, हितलाल समेत कई ग्रामीणों के मवेशी कुएं में गिर चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कुआं गजराज यादव समेत अन्य लोगों का बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कुएं में पानी भी नहीं है और लंबे समय से यह खुला पड़ा है। इसके बावजूद इसे अब तक सुरक्षित नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके की जांच कराकर कुएं को तत्काल पाटने या सुरक्षित कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी मवेशी के साथ-साथ किसी व्यक्ति के गिरने से बड़ा हादसा न हो।
    1
    झाड़ियों में छिपा कुआं बना खतरा, भैंस गिरने से मौत 
     पहले भी मवेशियों के गिरने का ग्रामीणों का दावा, कुएं को पाटने की मांग

झाड़ियों में छिपा कुआं बना खतरा, भैंस गिरने से मौत
पहले भी मवेशियों के गिरने का ग्रामीणों का दावा, कुएं को पाटने की मांग
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विकासखंड हैरिंग्टनगंज की ग्राम पंचायत अहरन सुवंस के पूरे रामनाथ गोसाई की बगिया में झाड़ियों से ढका पुराना कुआं हादसे का कारण बन गया। रविवार शाम करीब छह बजे कुएं में गिरने से सूरज लाल यादव पुत्र धोखई यादव की भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
ग्रामीणों ने बताया कि कुआं लंबे समय से जंगल-झाड़ियों से ढका है। इसकी वजह से आसपास घूमने वाले मवेशियों को कुएं का पता नहीं चलता। भैंस के गिरने की सूचना डायल-112 को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और फायर विभाग को सूचना दी। फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी। भैंस की मौत हो चुकी थी, इसलिए उसे बाहर निकालने के बजाय कुएं में मिट्टी डलवाने की बात कही गई।
ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी शिवकुमार उपाध्याय, हितलाल समेत कई ग्रामीणों के मवेशी कुएं में गिर चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कुआं गजराज यादव समेत अन्य लोगों का बताया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कुएं में पानी भी नहीं है और लंबे समय से यह खुला पड़ा है। इसके बावजूद इसे अब तक सुरक्षित नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके की जांच कराकर कुएं को तत्काल पाटने या सुरक्षित कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी मवेशी के साथ-साथ किसी व्यक्ति के गिरने से बड़ा हादसा न हो।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ‘नारी वंदन’ और ‘स्वतंत्र पत्रकारिता’ दोनों को चुनौती देता उप्र भाजपा का शासन-प्रशासन एक ईमानदार महिला पत्रकार की जान के पीछे सिर्फ़ इसलिए पड़ गया है क्योंकि उसने मुख्यमंत्री जी से ‘सवाल’ करना चाहा था। भाजपा पत्रकारों को मूक श्रोता बनाना चाहती है। तानाशाही और दानाशाही को चुनौती देने वाली साहसिक पत्रकारिता की आवाज़ अब और नहीं दबाई जा सकती है। पत्रकारों का अगर कोई संगठन सक्रिय हो तो वो संज्ञान ले और महिला आयोग भी। घोर निंदनीय!सपा प्रमुख अखिलेश यादव
    1
    ‘नारी वंदन’ और ‘स्वतंत्र पत्रकारिता’ दोनों को चुनौती देता उप्र भाजपा का शासन-प्रशासन एक ईमानदार महिला पत्रकार की जान के पीछे सिर्फ़ इसलिए पड़ गया है क्योंकि उसने मुख्यमंत्री जी से ‘सवाल’ करना चाहा था। 
भाजपा पत्रकारों को मूक श्रोता बनाना चाहती है। 
तानाशाही और दानाशाही को चुनौती देने वाली साहसिक पत्रकारिता की आवाज़ अब और नहीं दबाई जा सकती है।
पत्रकारों का अगर कोई संगठन सक्रिय हो तो वो संज्ञान ले और महिला आयोग भी।
घोर निंदनीय!सपा प्रमुख अखिलेश यादव
    user_Rajdev yadav (पत्रकार )
    Rajdev yadav (पत्रकार )
    बलदीराय, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अयोध्या में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत समूह सखियों ने गांधी पार्क में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया अयोध्या में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत समूह सखियों ने गांधी पार्क में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया। समूह की जिलाध्यक्ष पूजा श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ.. इस दौरान उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्थायी नियुक्ति, मानदेय वृद्धि, डिजिटल उपकरण और कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि जिले के सभी ब्लॉकों की समूह सखियां लगभग पांच वर्षों से कार्यरत हैं और गरीब महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचा रही हैं। वर्तमान में सारा कार्य ऑनलाइन करना पड़ता है, लेकिन मानदेय बहुत कम है। उन्होंने मांग की है कि सभी को स्थायी नियुक्ति पत्र दिया जाए, मानदेय कम से कम न्यूनतम मजदूरी के बराबर किया जाए, ऑनलाइन कार्य हेतु डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराया जाए और कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाए। साथ ही जिलाधिकारी से प्रार्थना पत्र को शासन के माध्यम से राज्यपाल तक पहुंचाने का अनुरोध किया गया है।
    2
    अयोध्या में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत समूह सखियों ने गांधी पार्क में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया
अयोध्या में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत समूह सखियों ने गांधी पार्क में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया। समूह की जिलाध्यक्ष पूजा श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ.. इस दौरान उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्थायी नियुक्ति, मानदेय वृद्धि, डिजिटल उपकरण और कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि जिले के सभी ब्लॉकों की समूह सखियां लगभग पांच वर्षों से कार्यरत हैं और गरीब महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचा रही हैं। वर्तमान में सारा कार्य ऑनलाइन करना पड़ता है, लेकिन मानदेय बहुत कम है। उन्होंने मांग की है कि सभी को स्थायी नियुक्ति पत्र दिया जाए, मानदेय कम से कम न्यूनतम मजदूरी के बराबर किया जाए, ऑनलाइन कार्य हेतु डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराया जाए और कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाए। साथ ही जिलाधिकारी से प्रार्थना पत्र को शासन के माध्यम से राज्यपाल तक पहुंचाने का अनुरोध किया गया है।
    user_Mayank Srivastava
    Mayank Srivastava
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • आज खुशियों की बहार अयोध्या धाम में राम मंदिर के नव नियुक्ति कार्यकरी अधिकारी एयर मार्शल सेवानिवृत्त जितेंद्र मिश्र जी पधार रहे हैं आज पहली बार आने पर अयोध्या धाम के सभी स्वागत कर रहे हैं यह कार्यक्रम राम कथा संगरलय मे आयोजित किया गया है।। आज सुबह टाइम्स अयोध्या धाम से,, Reporting, Lal chand SONI,,,,, आज खुशियों की बहार अयोध्या धाम में राम मंदिर के नव नियुक्ति कार्यकरी अधिकारी एयर मार्शल सेवानिवृत्त जितेंद्र मिश्र जी पधार रहे हैं आज पहली बार आने पर अयोध्या धाम के सभी स्वागत कर रहे हैं यह कार्यक्रम राम कथा संगरलय मे आयोजित किया गया है।। आज सुबह टाइम्स अयोध्या धाम से,, Reporting, Lal chand SONI,,,,,
    1
    आज खुशियों की बहार अयोध्या धाम में राम मंदिर के नव नियुक्ति कार्यकरी अधिकारी एयर मार्शल सेवानिवृत्त  जितेंद्र मिश्र जी पधार रहे हैं आज पहली बार आने पर अयोध्या धाम के सभी स्वागत कर रहे हैं यह कार्यक्रम राम कथा संगरलय मे आयोजित किया गया है।।
आज सुबह टाइम्स अयोध्या धाम से,, 
Reporting, Lal chand SONI,,,,,
आज खुशियों की बहार अयोध्या धाम में राम मंदिर के नव नियुक्ति कार्यकरी अधिकारी एयर मार्शल सेवानिवृत्त  जितेंद्र मिश्र जी पधार रहे हैं आज पहली बार आने पर अयोध्या धाम के सभी स्वागत कर रहे हैं यह कार्यक्रम राम कथा संगरलय मे आयोजित किया गया है।।
आज सुबह टाइम्स अयोध्या धाम से,, 
Reporting, Lal chand SONI,,,,,
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • दलों के दीवारें टूटीं, अर्जुन भारती की अंतिम यात्रा बनी, एकता की मिसल!! बिपिन पांडेय पत्रकार अयोध्या अयोध्या- बीकापुर अयोध्या। शिक्षामित्र एवं शिक्षा मित्र संघ बीकापुर के अध्यक्ष अर्जुन भारती की अंतिम यात्रा में सोमवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने राजनीतिक और सामाजिक एकता की मिसाल पेश कर दी। भरतकुंड श्मशान घाट पर भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, अपना दल और निषाद पार्टी समेत विभिन्न दलों से जुड़े नेता और सैकड़ों लोग एक साथ उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। अल्पायु में अपनी बेबाक आवाज और सामाजिक सक्रियता से अलग पहचान बनाने वाले अर्जुन भारती दलित, शोषित और वंचित वर्गों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते थे। सड़क हादसे में उनके असमय निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम यात्रा में शिक्षक, ग्राम प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधिसामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। भरतकुंड श्मशान घाट पर पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू, भूपेश तिवारी, आनंद सेन यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष राशिद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रमोद सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष विशाल सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष केके पासी, शिक्षक नेता संजय उपाध्याय सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे। अर्जुन भारती की अंतिम यात्रा ने साफ
    4
    दलों के दीवारें टूटीं, अर्जुन भारती की अंतिम यात्रा बनी, एकता की मिसल!!
बिपिन पांडेय 
पत्रकार 
अयोध्या
अयोध्या- बीकापुर
अयोध्या। शिक्षामित्र एवं शिक्षा मित्र संघ बीकापुर के अध्यक्ष अर्जुन भारती की अंतिम यात्रा में सोमवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने राजनीतिक और सामाजिक एकता की मिसाल पेश कर दी। भरतकुंड श्मशान घाट पर भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस, अपना दल और निषाद पार्टी समेत विभिन्न दलों से जुड़े नेता और सैकड़ों लोग एक साथ उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।
अल्पायु में अपनी बेबाक आवाज और सामाजिक सक्रियता से अलग पहचान बनाने वाले अर्जुन भारती दलित, शोषित और वंचित वर्गों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते थे। सड़क हादसे में उनके असमय निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम यात्रा में शिक्षक, ग्राम प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधिसामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पत्रकार और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।
भरतकुंड श्मशान घाट पर पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू, भूपेश तिवारी, आनंद सेन यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष राशिद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रमोद सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष विशाल सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष केके पासी, शिक्षक नेता संजय उपाध्याय सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।
अर्जुन भारती की अंतिम यात्रा ने साफ
    user_Vipin pandey Ayodhya
    Vipin pandey Ayodhya
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता कबीर दुहन सिंह अयोध्या पहुंचे और सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। ब्रेकिंग अयोध्या। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता कबीर दुहन सिंह अयोध्या पहुंचे और सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने राम जन्मभूमि परिसर में प्रभु श्री रामलला के दर्शन किए। अभिनेता ने देश और समाज की समृद्धि की कामना की। कबीर दुहन सिंह ने अयोध्या के संतों से भी आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि वह एक मीटिंग के सिलसिले में लखनऊ आए थे। अभिनेता ने कहा कि लखनऊ आने के बाद हनुमानगढ़ी आए बिना लौटना उनके लिए संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि अयोध्या पहुंचते ही मन और हृदय को असीम शांति और खुशी मिलती है। कबीर ने बताया कि वह पिछले महीने भी अयोध्या दर्शन के लिए आए थे। फिल्म प्रोजेक्ट्स को लेकर उन्होंने कहा कि अयोध्या और भगवान राम से जुड़े कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है, जिन्हें जल्द सार्वजनिक किया जाएगा। फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर अभिनेता ने कहा कि शुरुआत में प्रतिक्रिया धीमी रही, लेकिन अब माउथ पब्लिसिटी के चलते दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं और सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं।
    2
    प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता कबीर दुहन सिंह अयोध्या पहुंचे और सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।
ब्रेकिंग 
अयोध्या।
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता कबीर दुहन सिंह अयोध्या पहुंचे और सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।
इसके बाद उन्होंने राम जन्मभूमि परिसर में प्रभु श्री रामलला के दर्शन किए।
अभिनेता ने देश और समाज की समृद्धि की कामना की।
कबीर दुहन सिंह ने अयोध्या के संतों से भी आशीर्वाद लिया।
उन्होंने बताया कि वह एक मीटिंग के सिलसिले में लखनऊ आए थे।
अभिनेता ने कहा कि लखनऊ आने के बाद हनुमानगढ़ी आए बिना लौटना उनके लिए संभव नहीं था।
उन्होंने कहा कि अयोध्या पहुंचते ही मन और हृदय को असीम शांति और खुशी मिलती है।
कबीर ने बताया कि वह पिछले महीने भी अयोध्या दर्शन के लिए आए थे।
फिल्म प्रोजेक्ट्स को लेकर उन्होंने कहा कि अयोध्या और भगवान राम से जुड़े कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है, जिन्हें जल्द सार्वजनिक किया जाएगा।
फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर अभिनेता ने कहा कि शुरुआत में प्रतिक्रिया धीमी रही, लेकिन अब माउथ पब्लिसिटी के चलते दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं और सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं।
    user_Ashwani Sonkar
    Ashwani Sonkar
    Local News Reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • भरतकुंड में भ्रष्टाचार की आवाज उठाने महंत परमात्मा दास को मिल रही धमकी उन्होंने वीडियो बयान में कहा मुझे कुछ हुआ तो चेयरमैन और ई ओ नगर पंचायत होगा जिम्मेदार अतयोध्या। नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा में एक बार फिर भरतकुंड मंदिर के महंत परमात्मा दास ने कहा नगर पंचायत में बहुत भ्रष्टाचार है जिसकी आवाज मै बराबर उठा रहा हूँ वही सरकारी पद का दुरुपयोग कर पदो का दुरुपयोग का जनता के टैक्स का पैसा सरकार का पैसा गलत नीतियां बनाकर उड़ाया जा रहा है सनातन के कार्य के लिए नगर पंचायत कुछ नहीं करती वहीं जहां कोई आबादी नहीं है पचासों पेड़ो को तोड़कर सरकारी तालाब के पेड़ तोड़ कर मोर एवं पक्षियों को बेघर कर किसी को व्यक्ति लाभ पहुंचाए के लिए सरकारी व्यस्था एवं धन का दुरूपयोग कर रही है वही मामले में महंत परमात्मा दास ने बताया कि उन्हें चेयरमैन द्वारा बराबर धमकियां मिल रही है अगर उन्हें कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार चेयरमैन नगर पंचायत और ई ओ नगर पंचायत होंगे वही मामले में नगर पंचायत ईओ ने बताया सारे तालाब पर चल रहे कार्य रोक दिए गए है मेरे द्वारा कोई पेड़ भी तोड़वाया गया न ही जे सी बी चलाने की अनुमति दी गई जिसमें ये कृत्य किया गलत किया ओ जाने उसकी कार्यवाही से मेरा कोई लेना देना नहीं राजस्व टीम माप करेगी यदि जमीन तालाब की है तो फर्जी प्रस्ताव देने वाले सभासद के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी
    1
    भरतकुंड में भ्रष्टाचार की आवाज उठाने महंत परमात्मा दास को मिल रही धमकी

उन्होंने वीडियो बयान में कहा मुझे कुछ हुआ तो चेयरमैन और ई ओ नगर पंचायत होगा जिम्मेदार
अतयोध्या। नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा में एक बार फिर भरतकुंड मंदिर के महंत परमात्मा दास ने कहा नगर पंचायत में बहुत भ्रष्टाचार है जिसकी आवाज मै बराबर उठा रहा हूँ वही सरकारी पद का दुरुपयोग कर पदो का दुरुपयोग का जनता के टैक्स का पैसा सरकार का पैसा गलत नीतियां बनाकर  उड़ाया जा रहा है सनातन के कार्य के लिए नगर पंचायत कुछ नहीं करती वहीं जहां कोई आबादी नहीं है पचासों पेड़ो को तोड़कर सरकारी तालाब के पेड़ तोड़ कर मोर एवं पक्षियों को बेघर कर किसी को व्यक्ति लाभ पहुंचाए के लिए सरकारी व्यस्था एवं धन का दुरूपयोग कर रही है 
वही मामले में महंत परमात्मा दास ने बताया कि उन्हें चेयरमैन द्वारा बराबर धमकियां मिल रही है अगर उन्हें कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार चेयरमैन नगर पंचायत और ई ओ नगर पंचायत होंगे
वही मामले में नगर पंचायत ईओ ने बताया सारे तालाब पर चल रहे कार्य रोक दिए गए है मेरे द्वारा कोई पेड़ भी तोड़वाया गया न ही जे सी बी चलाने की अनुमति दी गई जिसमें ये कृत्य किया गलत किया ओ जाने उसकी कार्यवाही से मेरा कोई लेना देना नहीं राजस्व टीम माप करेगी यदि जमीन तालाब की है तो फर्जी प्रस्ताव देने वाले सभासद के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी
    user_पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    पत्रकार राकेश तिवारी अयोध्या
    फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सर्पदंश से मृत मुकेश शर्मा के परिवार को मिली पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता सर्पदंश से मृत मुकेश शर्मा के परिवार को मिली पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री आपदा कोष से चार लाख और अतिरिक्त एक लाख रुपये की सहायता, पत्नी व बेटे को सौंपा गया चेक हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विकासखंड हैरिंग्टनगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाराताजपुर में सर्पदंश से मृत मुकेश शर्मा के परिवार को सोमवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मुख्यमंत्री आपदा कोष से चार लाख रुपये तथा अतिरिक्त एक लाख रुपये की सहायता मिलाकर कुल पांच लाख रुपये का चेक पीड़ित परिवार को सौंपा गया। सहायता राशि का चेक मुकेश शर्मा की पत्नी और उनके बेटे को मिल्कीपुर उपजिलाधिकारी पवन कुमार, मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान तथा खंड विकास अधिकारी आरएन भारती की मौजूदगी में प्रदान किया गया। बताया गया कि मुकेश शर्मा की सर्पदंश के बाद मौत हो गई थी। घटना के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया था। शासन की ओर से आपदा राहत के तहत पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। सोमवार को प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सहायता राशि का चेक परिवार को सौंपा गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सहायता राशि मिलने से परिवार को आर्थिक कठिनाइयों से उबरने में मदद मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र मणि त्रिपाठी उर्फ सल्ले भैया, पलिया प्रधान अभिषेक भद्र सिंह, पाराताजपुर के कोटेदार राकेश कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल गिरीशचंद्र, ग्राम पंचायत सचिव अरविंद कुमार वर्मा सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    सर्पदंश से मृत मुकेश शर्मा के परिवार को मिली पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता
सर्पदंश से मृत मुकेश शर्मा के परिवार को मिली पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री आपदा कोष से चार लाख और अतिरिक्त एक लाख रुपये की सहायता, पत्नी व बेटे को सौंपा गया चेक
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विकासखंड हैरिंग्टनगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाराताजपुर में सर्पदंश से मृत मुकेश शर्मा के परिवार को सोमवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मुख्यमंत्री आपदा कोष से चार लाख रुपये तथा अतिरिक्त एक लाख रुपये की सहायता मिलाकर कुल पांच लाख रुपये का चेक पीड़ित परिवार को सौंपा गया। सहायता राशि का चेक मुकेश शर्मा की पत्नी और उनके बेटे को मिल्कीपुर उपजिलाधिकारी पवन कुमार, मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान तथा खंड विकास अधिकारी आरएन भारती की मौजूदगी में प्रदान किया गया।
बताया गया कि मुकेश शर्मा की सर्पदंश के बाद मौत हो गई थी। घटना के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया था। शासन की ओर से आपदा राहत के तहत पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। सोमवार को प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सहायता राशि का चेक परिवार को सौंपा गया।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सहायता राशि मिलने से परिवार को आर्थिक कठिनाइयों से उबरने में मदद मिलने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र मणि त्रिपाठी उर्फ सल्ले भैया, पलिया प्रधान अभिषेक भद्र सिंह, पाराताजपुर के कोटेदार राकेश कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल गिरीशचंद्र, ग्राम पंचायत सचिव अरविंद कुमार वर्मा सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.