झाड़ियों में छिपा कुआं बना खतरा, भैंस गिरने से मौत पहले भी मवेशियों के गिरने का ग्रामीणों का दावा, कुएं को पाटने की मांग झाड़ियों में छिपा कुआं बना खतरा, भैंस गिरने से मौत पहले भी मवेशियों के गिरने का ग्रामीणों का दावा, कुएं को पाटने की मांग हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विकासखंड हैरिंग्टनगंज की ग्राम पंचायत अहरन सुवंस के पूरे रामनाथ गोसाई की बगिया में झाड़ियों से ढका पुराना कुआं हादसे का कारण बन गया। रविवार शाम करीब छह बजे कुएं में गिरने से सूरज लाल यादव पुत्र धोखई यादव की भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि कुआं लंबे समय से जंगल-झाड़ियों से ढका है। इसकी वजह से आसपास घूमने वाले मवेशियों को कुएं का पता नहीं चलता। भैंस के गिरने की सूचना डायल-112 को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और फायर विभाग को सूचना दी। फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी। भैंस की मौत हो चुकी थी, इसलिए उसे बाहर निकालने के बजाय कुएं में मिट्टी डलवाने की बात कही गई। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी शिवकुमार उपाध्याय, हितलाल समेत कई ग्रामीणों के मवेशी कुएं में गिर चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कुआं गजराज यादव समेत अन्य लोगों का बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कुएं में पानी भी नहीं है और लंबे समय से यह खुला पड़ा है। इसके बावजूद इसे अब तक सुरक्षित नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके की जांच कराकर कुएं को तत्काल पाटने या सुरक्षित कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी मवेशी के साथ-साथ किसी व्यक्ति के गिरने से बड़ा हादसा न हो।
झाड़ियों में छिपा कुआं बना खतरा, भैंस गिरने से मौत पहले भी मवेशियों के गिरने का ग्रामीणों का दावा, कुएं को पाटने की मांग झाड़ियों में छिपा कुआं बना खतरा, भैंस गिरने से मौत पहले भी मवेशियों के गिरने का ग्रामीणों का दावा, कुएं को पाटने की मांग हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विकासखंड हैरिंग्टनगंज की ग्राम पंचायत अहरन सुवंस के पूरे रामनाथ गोसाई की बगिया में झाड़ियों से ढका पुराना कुआं हादसे का कारण बन गया। रविवार शाम करीब छह बजे कुएं में गिरने से सूरज लाल यादव पुत्र धोखई यादव की भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि कुआं लंबे समय से जंगल-झाड़ियों से ढका है। इसकी वजह से आसपास घूमने वाले मवेशियों को कुएं का पता नहीं चलता। भैंस के गिरने की सूचना डायल-112 को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और फायर विभाग को सूचना दी। फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी। भैंस की मौत हो चुकी थी, इसलिए उसे बाहर निकालने के बजाय कुएं में मिट्टी डलवाने की बात कही गई। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी शिवकुमार उपाध्याय, हितलाल समेत कई ग्रामीणों के मवेशी कुएं में गिर चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कुआं गजराज यादव समेत अन्य लोगों का बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कुएं में पानी भी नहीं है और लंबे समय से यह खुला पड़ा है। इसके बावजूद इसे अब तक सुरक्षित नहीं कराया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके की जांच कराकर कुएं को तत्काल पाटने या सुरक्षित कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी मवेशी के साथ-साथ किसी व्यक्ति के गिरने से बड़ा हादसा न हो।
- सिंचाई विभाग का घोटाला आया सामने, विधायक ताहिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट सुल्तानपुर-इसौली विधानसभा क्षेत्र विकास खंड कुड़वार व दुबेपुर क्षेत्र में खंड 49 शारदा सहायक जौनपुर ब्रांच महेश्वर गंज से उचगांव होते हुए मुसाफिरखाना तक सिंचाई विभाग द्वारा लगभग 25 किलोमीटर नहर की पटरी की सड़क का निर्माण पिछले कुछ महीनो पूर्व कराया गया था, पहली बारिश आते ही जगह-जगह नहर की पटरी की सड़क धंस गई, रामापुर पुल से लेकर नरही के पुल तक तो सड़क बड़े-बड़े गड्ढे में तब्दील हो गई है, जिसमें कीचड़ और पानी भरा हुआ है आए दिन दो पहिया वाहन और पैदल सवार गिरकर चोटिल होते हैं | ऐसे में सवाल उठता है कि इसौली विधायक ताहिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट माने जाने वाला, और सिंचाई विभाग के करोड़ों के बजट में बनी सड़क का बुरा हाल है स्थानीय जगदंबा प्रसाद तिवारी, त्रिवेणी प्रसाद शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, अर्जुन कुमार शर्मा, संजय मिश्रा, ताज मोहम्मद, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, रिजवान अहमद आदि का कहना है कि सड़क का निर्माण गुणवक्ता पूर्ण से नहीं किया गया, इसी वजह से इतनी जल्दी सड़क खराब हो गई, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की लापरवाही का नतीजा है सड़क बनने से क्या फायदा हुआ, इससे भी पूर्व तो लोग गड्ढे और तालाब युक्त सड़क पर चलने को मजबूर थे, अब सड़क बनने के कुछ दिन बाद भी इस तरह से चलने को मजबूर हैं1
- अयोध्या सर्किट हाउस में बिजली व्यवस्था पर मंथन, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अधिकारियों को दिए निर्बाध आपूर्ति के निर्देश अयोध्या,विद्युत व्यवस्था में सुधार को लेकर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सर्किट हाउस में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में चीफ इंजीनियर, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर, एक्सईएन तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के एसडीओ मौजूद रहे।बैठक के बाद विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 2017 के बाद प्रदेश के विद्युत विभाग में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। उन्होंने कहा, "2017 से पहले बिजली आती ही नहीं थी। कब आएगी और कब जाएगी, यह मालूम ही नहीं था। शहरी क्षेत्रों में व्यापारी और उद्यमी परेशान थे, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में किसान सिंचाई को लेकर चिंतित रहते थे।1
- हर तालिका तीज माता बहनों ने आज अपने पति को प्यार स्नेह के साथ ब्रत किया यहाँ पति पत्नी का पवित्र बंधन विवाह को प्यार मजबूती के साथ दर्शता है सभी हर तालिका तीज पर्व को माता बहनों अटुट प्यार को शक्ति प्रदान करता है।।।।। ,आज सुबह टाइम्स,, Reporting, Lal chand SONI,,1
- साकेत गौशाला की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग को लेकर धर्म सेना के अध्यक्ष संतोष दुबे ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा अयोध्या के उदया चौराहे पर राम पथ स्थित साकेत गौशाला की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग को लेकर धर्म सेना के अध्यक्ष संतोष दुबे ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।संतोष दुबे का आरोप है कि उदया चौराहे पर साकेत गौशाला करीब 100 वर्षों से संचालित है। उनके मुताबिक गौशाला ट्रस्ट से जुड़े रामजी दास पर गंभीर आरोप हैं। उन्होंने दावा किया कि ट्रस्ट के नियमों के विपरीत गौशाला की जमीन को बेच दिया गया और वर्तमान में भी उस जमीन पर कब्जा बना हुआ है। धर्म सेना अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर गौशाला की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने और भूमि को गौशाला के उपयोग में लाने की मांग की है। ज्ञापन के जरिए उन्होंने प्रशासन से पूरे प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की। Byte - संतोष दुबे, अध्यक्ष धर्म सेना4
- राम मंदिर के पहले CEO के चयन पर उठे नये सवाल, हुई चार सौ वीसी पूर्व IPS अधिकारी एवं आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर, जो स्वयं राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के CEO पद के आवेदक रहे हैं, ने CEO के चयन की प्रक्रिया पर फिर गंभीर सवाल उठाये हैं। उन्होंने ट्रस्ट को भेजे अपने पत्र में कहा है कि पूर्व IPS अधिकारी राजेश पाण्डेय के हालिया सार्वजनिक पॉडकास्ट में दिये बयान के अनुसार, सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेन्द्र मिश्रा अंतिम चरण के 16 उम्मीदवारों में शामिल नहीं थे और उन्होंने साक्षात्कार में भाग नहीं लिया था। राजेश पाण्डेय ने यह भी कहा कि उन्हें अपना चयन लगभग निश्चित लग रहा था, लेकिन बाद में निर्णय बदल गया। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि यदि यह कथन सही पाया जाता है, तो यह केवल अंतिम नियुक्ति ही नहीं, बल्कि पूरी चयन प्रक्रिया को गंभीर रूप से प्रश्नांकित करता है। विशेष रूप से यह स्पष्ट होना चाहिए कि यदि मिश्रा अंतिम निर्धारित चरण में शामिल नहीं थे, तो उनका नाम अंतिम तीन में किस आधार पर आया और उनका चयन किस आधार पर किया गया। ठाकुर ने ट्रस्ट से स्पष्ट और संतोषजनक स्पष्टीकरण तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर वे चयन प्रक्रिया एवं नियुक्ति को उचित न्यायिक/वैधानिक मंच के समक्ष चुनौती देने सहित उपलब्ध विधिक उपाय अपनाएंगे।1
- सड़क हादसे में शिक्षामित्र अर्जुन भारती का निधन शिक्षा जगत और क्षेत्र में शोक की लहर सड़क हादसे में शिक्षामित्र अर्जुन भारती का निधन, शिक्षा जगत और क्षेत्र में शोक की लहर अयोध्या। कंपोजिट विद्यालय असरेवा के शिक्षामित्र एवं शिक्षामित्र संघ बीकापुर के अध्यक्ष अर्जुन भारती का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से शिक्षा जगत, सामाजिक क्षेत्र और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर दौड़ गई। अर्जुन भारती लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे और शिक्षामित्रों के हितों को लेकर लगातार आवाज उठाते रहे। उनके निधन से परिवार, सहकर्मियों , जनपद के विभिन्न पार्टियों के जनप्रतिनिधियों में बीकापुर पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, हाजी फिरोज खान गब्बर, राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप , निवर्तमान जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, युवा नेता एजाज अहमद, भाजपा नेता पूर्व प्रधान मिंटू दुबे, प्राथमिकशिक्षक संघ पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य युवा भाजपा नेता करुणाकर पांडे,य, बीकापुर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र पांडे य और शुभचिंतकों में गहरा दुख है। लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। विनम्र श्रद्धांजलि।4
- समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाने समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन न्यूनतम 15 हजार रुपये मासिक मानदेय, समय से भुगतान और पांच लाख रुपये तक चिकित्सा सुविधा की उठाई मांग हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। विकासखंड हैरिंग्टनगंज की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत कार्यरत समूह सखियों ने सोमवार को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समूह सखियों ने कहा कि वे स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ने, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा गांवों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में उन्हें मिलने वाला मानदेय अत्यंत सीमित है, जबकि दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ क्षेत्र में लगातार यात्रा और कार्य करने में खर्च होता है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए वर्तमान मानदेय में कार्य करना मुश्किल हो रहा है। समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाकर न्यूनतम 15 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग की। इसके साथ ही प्रत्येक माह मानदेय का नियमित एवं समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने, क्षेत्र भ्रमण और समूह संबंधी कार्यों के लिए उचित यात्रा भत्ता (टीए) दिए जाने, आवश्यक डिजिटल कार्यों के लिए टैबलेट उपलब्ध कराने तथा सभी समूह सखियों को आईडी कार्ड जारी करने की मांग की गई। ज्ञापन में समूह सखियों के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। समूह सखियों ने अधिकारियों से मांगों पर गंभीरता से विचार कर शासन स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कराने की अपील की। ज्ञापन सौंपने के दौरान कई समूह सखियां मौजूद रहीं।1
- नृपेंद्र मिश्रा का बयान राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा राम कथा संग्रहालय में गैलरी निर्माण के लिए 10 अक्टूबर से होंगे टेंडर अयोध्या। भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की बैठकों का दौर जारी, तीसरे दिन भी राम कथा संग्रहालय में हो रही है बैठक, नृपेंद्र मिश्र का बयान राम मंदिर का निर्माण पूरा अंतिम भुगतान की प्रक्रिया चरम पर भविष्य में भवन निर्माण की गुणवत्ता बनी रहेगी इसको लेकर कंपनियों से ली जा रही है बैंक गारंटी, 60 से 70% निर्माण के अंतिम बिलों का इंजिनियर्स इंडिया करेगी ऑडिट, राम कथा संग्रहालय में बनने वाली 20 गैलरियों के निर्माण के लिए 10 अक्टूबर से शुरू होंगे टेंडर, भगवान राम के जीवन चरित्र से जुड़ी गैलरियों का होगा निर्माण, 500 वर्षों से चल रहे राम मंदिर आंदोलन में न्यायालय की भूमिका भी होगी प्रदर्शित एकत्र किए जा रहे हैं आवश्यक दस्तावेज,1
- दुनिया ने देखा भारत की ताकत pM श्री नरेन्द्र मोदी जी भारत मंडपम,मे BRICES समीट शिखर सम्मेलन, अध्यक्षता बहुत अच्छा किये नई दिल्ली भारत मंडपम,मे विश्व के नेताओ को भारत वर्ष मे अथिति देव भाव,की भावना भी लोगो ने खूब देखी भारत मंडपम,मे BRICES समीट शिखर सम्मेलन, नई दिल्ली मे किया गया था भारत मंडपम मे दो दिवसीय शिखर सम्मेलन 12,13, सित 26 को BRICES समीट समेलन भारत रहा इसके मुख्य pM श्री नरेन्द्र मोदी जी अध्यक्षता किये इसमें अनेक देशों के रास्ट्र अध्यक्ष भारत में विराजमान होकर इनका खूब स्वागत किया गया सम्पूर्ण भारत वर्ष इनका स्वागत करता है यह महत्वपूर्ण भूमिका भारत निभा रहा है।।। Reporting,, Lal chand SONI,, आज सुबह टाइम्स,,, दुनिया ने देखा भारत की ताकत pM श्री नरेन्द्र मोदी जी भारत मंडपम,मे BRICES समीट शिखर सम्मेलन, अध्यक्षता बहुत अच्छा किये नई दिल्ली भारत मंडपम,मे विश्व के नेताओ को भारत वर्ष मे अथिति देव भाव,की भावना भी लोगो ने खूब देखी भारत मंडपम,मे BRICES समीट शिखर सम्मेलन, नई दिल्ली मे किया गया था भारत मंडपम मे दो दिवसीय शिखर सम्मेलन 12,13, सित 26 को BRICES समीट समेलन भारत रहा इसके मुख्य pM श्री नरेन्द्र मोदी जी अध्यक्षता किये इसमें अनेक देशों के रास्ट्र अध्यक्ष भारत में विराजमान होकर इनका खूब स्वागत किया गया सम्पूर्ण भारत वर्ष इनका स्वागत करता है यह महत्वपूर्ण भूमिका भारत निभा रहा है।।। Reporting,, Lal chand SONI,, आज सुबह टाइम्स,,,1