संपूर्ण समाधान दिवस में भाजपा ने सौंपा ज्ञापन,शमशान घाट सड़क निर्माण , बस स्टैंड , टेढ़ी बंधा व डिग्री कॉलेज सड़क निर्माण की मांग दुद्धी (सोनभद्र)।शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला अधिकारी चर्चित गौड़ को ज्ञापन सौंपा। भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने श्मशान घाट जाने वाले जर्जर मार्ग का निर्माण व स्टेट की खाली पड़ी भूमि पर बस स्टैंड बनाए जाने की मांग संदर्भित ज्ञापन सौंपा ।जबकि प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मंडल संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने टाउन दुद्धी से मल्देवा, बराईडाड़, जाबर, शाहपुर, पीपरडीह को जोड़ने वाली टेढ़ी बंधा मार्ग का सुचिता पूर्वक नक्शे में पैमाइश उपरांत पक्की सड़क निर्माण कर सैकड़ो वर्ष के गांव से शहरों को जोड़ने वाले प्राचीन मार्ग को अतिक्रमण मुक्त /बहाल करने की मांग रखीं । जिपर जिलाधिकारी सोनभद्र ने जनहित के मांग पर त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया। सभासद एवं मंडल महामंत्री प्रेम नारायण सिंह ने सब्जी मंडी से डिग्री कॉलेज तक जर्जर सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग संदर्भित ज्ञापन सौंपा। पीयूष कुमार कसेरा द्वारा नगर पंचायत दुद्धी शहरी क्षेत्र में 25 दिन कि बजाए ग्रामीण अंचल क्षेत्र के तर्ज पर 45 दिन में इंडियन गैस बुकिंग संदर्भित शोषण का मांग रखा । मुक्त जनहित संदर्भित सभी मांगों को गंभीरता पूर्वक जिला अधिकारी सोनभद्र चर्चित गौड़ ने सुना और क्रमशःसभी का निस्तारण करने का निर्देश दिया । इस मौके पर भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य सुमित सोनी ,पूर्व मंडल महामंत्री मनीष जायसवाल ,प्रिंस कुमार अग्रहरी , पीयूष कुमार आदि लोग मौजूद रहें।

- _अघोर गुरु पीठ ब्रह्म निष्ठालय बनौरा रायगढ़ छत्तीसगढ़ का 33वां स्थापना दिवस क्रिया कुटी आश्रम रेणुकुट में मनाया गया, रेणुकुट सोनभद्र* अघोर गुरु पीठ ब्रह्म निष्ठालय बनौरा का 33वां स्थापना दिवस दिन शुक्रवार को प्रातः क्रिया कुटी आश्रम रेणुकुट, सोनभद्र में औघड़ संत बाबा प्रियदर्शी राम जी के निर्देशन में बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। फूलों और मालाओं से सजी गाड़ी में परम पूज्य बाबा जी का चित्र रखकर भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालु आश्रम परिसर से हिन्डाल्को कॉलोनी होते हुए ग्रासिम मोड़ से पुनः आश्रम पर आए। इसके पश्चात ध्वजारोहण, सफलयोनि पाठ, आरती, सामूहिक अघोर गुरु गीता पाठ, पूजन और भजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस अवसर पर आश्रम परिसर में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया। श्रद्धालुओं ने मिलकर पौधे लगाए एवं पौधों के रख-रखाव करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। आश्रम के *व्यवस्थापक मंडल* ने बताया कि आश्रम सदैव राष्ट्र और समाज हित में अग्रसर रहता है। आश्रम द्वारा समाज में फैली तमाम कुरीतियों, नशा उन्मूलन, दहेज रहित शादी जैसे कार्यों में सहयोग किया जाता है। इसके साथ ही अवधूत कृपा महिला हस्तशिल्प केंद्र एवं महिला मंडल द्वारा निर्धन कन्याओं को हस्तकला एवं सिलाई की निःशुल्क ट्रेनिंग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य भी किया जा रहा है1
- जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने तहसील समाधान दिवस में 89 शिकायतें सुनी, 8 का निस्तारण दुद्धी (सोनभद्र)। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में विभिन्न मामलों से जुड़े 89 शिकायतें पंजीकृत हुईं। इनमें से मौके पर 7 शिकायतों का निस्तारण किया गया जबकि 1 मामले में संबंधित स्थान पर टीम भेजकर तत्काल कार्रवाई कर कुल 8 मामलों का समाधान किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने की। मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, डीपीआरओ, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, एसडीएम दुद्धी अशोक कुमार, तहसीलदार दुद्धी अंजनी गुप्ता सहित तहसील व जिले के कई अधिकारी–कर्मचारी मौजूद रहे। जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित फरियादियों के आवेदन पत्र एक एक कर सुने और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों का न सिर्फ समयबद्ध बल्कि गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने बताया कि आज के समाधान दिवस में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान ही सुशासन की पहचान है और अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।3
- आंध्र प्रदेश के भोगपुरम से लाइव भारत की विकास यात्रा को गति देने वाली विकास परियोजनाओं का शुभारंभ। आंध्र प्रदेश के भोगपुरम से लाइव भारत की विकास यात्रा को गति देने वाली विकास परियोजनाओं का शुभारंभ।1
- 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र सोन नदी में जाल उठाते समय 65 वर्षीय मछुआरे लल्लू केवट पर मगरमच्छ ने किया घातक हमला। 🐊 मगरमच्छ ने जबड़ों में जकड़कर पानी में खींचने की कोशिश की, ग्रामीणों के साहस से बची जान। घायल को CHC चोपन से जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर किया गया। 📍 करगरा, चोपन थाना क्षेत्र मगरमच्छों की बढ़ती मौजूदगी से मछुआरा समुदाय में दहशत। ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की। #Sonbhadra #Chopan #CrocodileAttack #BreakingNews1
- प्रोटेस्ट में रोने लगा यह लड़का, झारखंडी युवाओं का हाल देखिए प्रोटेस्ट में रोने लगा यह लड़का, झारखंडी युवाओं का हाल देखिए1
- जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल पहुंचाया अस्पताल सोनभद्र, दिनांक 01 अगस्त, 2026। सम्पूर्ण समाधान दिवस, दुद्धी में प्रतिभाग करने के लिए जाते समय गुरमुरा के समीप सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति को देखकर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। दोनों अधिकारियों ने तत्काल अपना काफिला रुकवाकर घायल व्यक्ति का हालचाल जाना और बिना किसी विलंब के अपने स्कॉर्ट वाहन से उसे निकटवर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाकर उपचार सुनिश्चित कराया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायल व्यक्ति को आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं तथा उपचार में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की त्वरित कार्रवाई से घायल को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। मौके पर उपस्थित लोगों ने दोनों अधिकारियों की तत्परता, संवेदनशीलता एवं मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की।1