logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस केस की धमकी देकर मांग रहे थे रिश्वत, ACB ने 10 हजार लेते दो सरकारी कर्मचारी रंगे हाथों दबोचे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए दो सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में कोष कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी मिलन भट्ट और तहसील कार्यालय के वरिष्ठ सहायक कचरू कटारा शामिल हैं। एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता के अनुसार परिवादी ने अपने ई-मित्र के माध्यम से एक आवेदक के जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इस दौरान वरिष्ठ सहायक कचरू कटारा ने आवेदन में पटवारी के फर्जी हस्ताक्षर होने का आरोप लगाते हुए परिवादी को पुलिस केस में फंसाने की धमकी दी और मामला निपटाने के लिए रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने पर एसीबी ने 26 और 27 फरवरी को शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें आरोपी द्वारा 10 हजार रुपए रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी के उप महानिरीक्षक रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में बांसवाड़ा इकाई ने ट्रैप की कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में एसीबी टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। इस दौरान वरिष्ठ सहायक कचरू कटारा ने परिवादी से 10 हजार रुपए लेकर अपने परिचित सहायक प्रशासनिक अधिकारी मिलन भट्ट को दे दिए। जैसे ही मिलन भट्ट ने राशि अपने पास रखी, एसीबी टीम ने दोनों को रिश्वत की रकम सहित रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके निवास स्थानों पर तलाशी की कार्रवाई भी जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

5 hrs ago
user_धर्मेंद्र उपाध्याय
धर्मेंद्र उपाध्याय
पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
5 hrs ago
62830626-1d82-4de8-aefe-374a39dba6ce

पुलिस केस की धमकी देकर मांग रहे थे रिश्वत, ACB ने 10 हजार लेते दो सरकारी कर्मचारी रंगे हाथों दबोचे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए दो सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में कोष कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी मिलन भट्ट और तहसील कार्यालय के वरिष्ठ सहायक कचरू कटारा शामिल हैं। एसीबी महानिदेशक गोविंद गुप्ता के अनुसार परिवादी ने अपने ई-मित्र के माध्यम से एक आवेदक के जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इस दौरान वरिष्ठ सहायक कचरू कटारा ने आवेदन में पटवारी के फर्जी हस्ताक्षर होने का आरोप लगाते हुए परिवादी को पुलिस केस में फंसाने की धमकी दी और मामला निपटाने के लिए रिश्वत की मांग की। शिकायत मिलने पर एसीबी ने 26 और 27 फरवरी को शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें आरोपी द्वारा 10 हजार रुपए रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी के उप महानिरीक्षक रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में बांसवाड़ा इकाई ने ट्रैप की कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में एसीबी टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। इस दौरान वरिष्ठ सहायक कचरू कटारा ने परिवादी से 10 हजार रुपए लेकर अपने परिचित सहायक प्रशासनिक अधिकारी मिलन भट्ट को दे दिए। जैसे ही मिलन भट्ट ने राशि अपने पास रखी, एसीबी टीम ने दोनों को रिश्वत की रकम सहित रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके निवास स्थानों पर तलाशी की कार्रवाई भी जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • बांसवाड़ा महालक्ष्मी चौक पर फाग उत्सव भजनों के साथ बहुत ही धूमधाम से मनाया गया
    1
    बांसवाड़ा महालक्ष्मी चौक पर फाग उत्सव भजनों के साथ बहुत ही धूमधाम से मनाया गया
    user_Ajay kumar Pandit
    Ajay kumar Pandit
    Photographer Banswara, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज संस्थान द्वारा कुशलगढ़ निवासी श्री हेमेन्द्र जी पंड्या को संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय मंत्री (कर्मकांड प्रकोष्ठ) पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर पूर्व पाली उपाध्यक्ष नितेश बैरागी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हेमेन्द्र पंड्या का माल्यार्पण कर और शुभकामनाएँ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में समाज संगठन को नई मजबूती और दिशा मिलेगी। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि हेमेन्द्र पंड्या समाज के लोगों को एकजुट करने और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हेमेन्द्र पंड्या ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा समाज के विकास और एकता के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
    1
    अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज संस्थान द्वारा कुशलगढ़ निवासी श्री हेमेन्द्र जी पंड्या को संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय मंत्री (कर्मकांड प्रकोष्ठ) पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर पूर्व पाली उपाध्यक्ष नितेश बैरागी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हेमेन्द्र पंड्या का माल्यार्पण कर और शुभकामनाएँ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में समाज संगठन को नई मजबूती और दिशा मिलेगी।
स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि हेमेन्द्र पंड्या समाज के लोगों को एकजुट करने और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
हेमेन्द्र पंड्या ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा समाज के विकास और एकता के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ मनाई शीतला सप्तमी माता रानी को चडाया ठंडे पकवानों का भौग मांगी अमन चैन की दुआ राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ सहित बड़ी सरवा, पाटन, छोटी सरवा,व मोहकमपुरा में शीतला सप्तमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ मनाया गया सभी सुहागन महिलाओं ने शीतला सप्तमी पर माता रानी के मंदिर पर पहुंच कर ठंडे पकवानों का भौग माता को अर्पण किया व कथा सुनी मान्यता हे कि श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ वर्त करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है कुशलगढ़ व मोहकमपुरा मंदिर पर ठंडे भौग चडाती महिलाएं
    4
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र  कुमार सोनी 
(श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ मनाई शीतला सप्तमी  माता रानी को चडाया ठंडे पकवानों का भौग मांगी अमन चैन की दुआ 
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ सहित बड़ी सरवा, पाटन, छोटी सरवा,व मोहकमपुरा में शीतला सप्तमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ मनाया गया सभी सुहागन महिलाओं ने शीतला सप्तमी पर माता रानी के मंदिर पर पहुंच कर ठंडे पकवानों का भौग माता को अर्पण किया व कथा सुनी मान्यता हे कि श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ वर्त करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है कुशलगढ़ व मोहकमपुरा मंदिर पर ठंडे भौग चडाती महिलाएं
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    Kushalgarh, Banswara•
    4 hrs ago
  • Post by Chothmal meena Chothmal meena
    1
    Post by Chothmal meena Chothmal meena
    user_Chothmal meena Chothmal meena
    Chothmal meena Chothmal meena
    सुहागपुरा, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • प्रतापगढ़ राजस्थान में आदिवासी इलाके में आदिवासी ने गैर नृत्य किया गया है उसमें महिला पुरुष ने भाग लेकर गैर नृत्य को आगे बढ़ाया और बड़े उत्सव के साथ खेला गया है गांव गांव ढाणी ढाणी में गैर खेला गया हैं आदिवासी ने अपने परंपरागत संस्कृति वेशभूषा पहनकर गैर नृत्य किया है यह हर फागण माह में किया जाता है महिला ने फागण गीत गाकर अपने परंपरा के अनुसार समाप्त किया तो सब मिलकर लड्डू प्रसाद खाकर समाप्त किया गया हैं
    1
    प्रतापगढ़ राजस्थान में आदिवासी इलाके में आदिवासी ने गैर नृत्य किया गया है उसमें महिला पुरुष ने भाग लेकर गैर नृत्य को आगे बढ़ाया और बड़े उत्सव के साथ खेला गया है गांव गांव ढाणी ढाणी में गैर खेला गया हैं आदिवासी ने अपने परंपरागत संस्कृति वेशभूषा पहनकर गैर नृत्य किया है यह हर फागण माह में किया जाता है महिला ने फागण गीत गाकर  अपने परंपरा के अनुसार समाप्त किया तो सब मिलकर लड्डू प्रसाद खाकर समाप्त किया गया हैं
    user_रिपोर्टर/मुकेश निनामा
    रिपोर्टर/मुकेश निनामा
    News Anchor प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    22 min ago
  • Post by X_item_ptg
    1
    Post by X_item_ptg
    user_X_item_ptg
    X_item_ptg
    Salesperson प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    43 min ago
  • Post by Parmeshvar redash
    1
    Post by Parmeshvar redash
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • बांसवाड़ा जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव की अध्यक्षता में सोमवार को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वीसी कक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनसमस्याओं के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजीव द्विवेदी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल लाल स्वर्णकार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। जिला कलक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का सेफ्टी ऑडिट करवाने के निर्देश दिए। आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए समर कंटिंजेंसी से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने तथा इस संबंध में ब्लॉक स्तर पर बैठक आयोजित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कचरे के ढेर और गंदगी पाए जाने पर संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को सफाई के लिए पाबंद करने तथा फील्ड विजिट के दौरान गंदगी मिलने पर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जनसुनवाई, संपर्क, सतर्कता और मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान करने और संतुष्टि प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही विद्यालयों में शौचालय निर्माण, आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा खराब विद्युत पोल, लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत कर उच्च जोखिम वाले बिंदुओं को शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विकास कार्यों के लिए लंबित भूमि आवंटन मामलों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में सामाजिक सुरक्षा से जुड़े लंबित आवेदनों, पेंशन प्रकरणों के निस्तारण, पालनहार योजना के वार्षिक सत्यापन, पशुओं के टीकाकरण कार्यक्रम और सड़क मरम्मत कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने सभी विभागों को योजनाओं और कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
    4
    बांसवाड़ा जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव की अध्यक्षता में सोमवार को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वीसी कक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनसमस्याओं के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजीव द्विवेदी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल लाल स्वर्णकार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
जिला कलक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का सेफ्टी ऑडिट करवाने के निर्देश दिए। आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए समर कंटिंजेंसी से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने तथा इस संबंध में ब्लॉक स्तर पर बैठक आयोजित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कचरे के ढेर और गंदगी पाए जाने पर संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को सफाई के लिए पाबंद करने तथा फील्ड विजिट के दौरान गंदगी मिलने पर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में जनसुनवाई, संपर्क, सतर्कता और मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान करने और संतुष्टि प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही विद्यालयों में शौचालय निर्माण, आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा खराब विद्युत पोल, लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत कर उच्च जोखिम वाले बिंदुओं को शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विकास कार्यों के लिए लंबित भूमि आवंटन मामलों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक में सामाजिक सुरक्षा से जुड़े लंबित आवेदनों, पेंशन प्रकरणों के निस्तारण, पालनहार योजना के वार्षिक सत्यापन, पशुओं के टीकाकरण कार्यक्रम और सड़क मरम्मत कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने सभी विभागों को योजनाओं और कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.