Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिसई / गुमला : फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार ; चैनपुर पुलिस ने भेजा जेल चैनपुर : डिजिटल युग में सोशल मीडिया के दुरुपयोग और महिलाओं की मर्यादा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ चैनपुर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। फेसबुक पर एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सिमडेगा से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
SHAMBHU. S. CHAUHAN
सिसई / गुमला : फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार ; चैनपुर पुलिस ने भेजा जेल चैनपुर : डिजिटल युग में सोशल मीडिया के दुरुपयोग और महिलाओं की मर्यादा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ चैनपुर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। फेसबुक पर एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सिमडेगा से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
More news from झारखंड and nearby areas
- चैनपुर : डिजिटल युग में सोशल मीडिया के दुरुपयोग और महिलाओं की मर्यादा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ चैनपुर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। फेसबुक पर एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सिमडेगा से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।1
- गुमला जिला के घाघरा प्रखंड अरंगी पंचायत अंतर्गत खंभिया गांव के ग्रामीणों ने एकता और एकजुटता की मिसाल पेश की है। ग्रामीणों ने गांव से चंदा इकट्ठा कर व श्रमदान कर जेसीबी मशीन की सहायता से खंभिया बाजार टाड़ से लेकर अटरिया गांव तक की खराब सड़क में मिट्टी मोरम गिरा कर जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क बनाया हैं।1
- Post by Pawan arya1
- गुमला जिला के सिसई थाना की एक नाबालिक बच्ची का 10 अप्रैल को गुमला बाजार से अपहरण कर लिया गया था। इस बाबत पीड़िता के परिजनों के द्वारा गुरदरी थाना के मरवई निवासी मंगलदेव नगेसिया के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। इसमें कहा गया था कि मंगलदेव खुद को माओवादी बताकर उसकी नाबालिक बच्ची का अपहरण कर लिया है। एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेसवार्ता कर बताया कि दर्ज कांड के बाद तत्काल एक छापामारी टीम का गठन किया गया और लातेहार, गुमला और लोहरदगा के कई ठिकानों पर छापामारी की गई। मोबाइल लोकेशन के आधार पर अभियुक्त को लोहरदगा से गिरफ्तार किया गया। साथ ही नाबालिक बच्ची को भी बरामद किया गया है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।1
- Post by Bikesh Oraon1
- बेसिक सुविधाओं से मरीज कोसो दूर प्रखंड स्तर सरकार की दवा दम तोड़ा वीडियों कर रहा है सच का बयां1
- Post by Jharkhand local news1
- सिसई (गुमला)। प्रखंड क्षेत्र के लरंगो पंचायत अंतर्गत छोटा चांपी गांव के ग्रामीणों ने अब धर्मांतरण और लव जिहाद को लेकर गोलबंद होना शुरू कर दिया है। लरंगो पंचायत के छोटा चांपि गांव में ग्रामीणों ने बैठक कर ग्रामीण क्षेत्रों में आदिवासियों के साथ हो रहे लव जिहाद व धर्मांतरण पर कड़ा विरोध जताया है वहीं सभी ग्रामीणों ने मिलकर निर्णय लिया है कि गांव में किसी प्रकार का लव जिहाद व धर्मांतरण नहीं होने दिया जायेगा यदि गांव के किसी परिवार द्वारा धर्मांतरण किया जाता है या फिर कोई महिला या युवती लव जिहाद का शिकार होती है तो ग्राम पंचायत द्वारा उसे एक बार समझाया जायेगा नहीं मानने पर गांव से वहिष्कार कर उनका उक्का पानी बंद कर दिया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम हुरहुरी थाना रातू जिला रांची निवासी आरिफ अंसारी नामक युवक द्वारा लरंगो पंचायत अंतर्गत छोटा चांपि गांव निवासी सूलेंद्र लोहरा की 21 वर्षीय पुत्री अनिता कुमारी को दो माह पूर्व शादी करने व धर्मांतरण के उद्देश्य से अपहरण कर ले गया था। जिसपर युवती के भाई और माँ, पंचायत जन प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में लोहरा समाज के लोग एवं ग्रामीण पुसो थाना पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि रातू निवासी युवक आरिफ अंसारी मेरी बहन अनिता कुमारी को बहला फुसलाकर दो माह पूर्व शादी करने व धर्मांतरण के उद्देश्य से अपहरण कर ले गया था। मेरे पिताजी शरीर से विकलांग हैं और हमेशा बीमार रहने के कारण बिस्तर पर पड़े रहते हैं और हमारी आर्थिक स्थिति कमजोर है जिसका उठाते हुए आरोपी युवक मेरे छोटे भाई को प्रलोभन देकर एक स्कूटी दे दिया है और धन का लालच देते हुए हमारे घर आना जाना करने लगा इसी दौरान मेरी बहन से दोस्ती कर लिया। जब हमलोगों को पता चला तो हमलोगों ने उसे ऐसा नहीं करने को कहा इसपर आरिफ द्वारा कई बार पूरे परिवार को जाति सूचक गाली गलौज देते हुए पूरे परिवार को धमकाया जाने लगा जिससे हम सभी परिवार अत्यंत परेशान हैं। उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग की है।4