logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नेशनल हाईवे पर कोयले से लदा ट्रक सजहर के जंगल में अनियंत्रित होकर पलटा चालक ने कूद कर बचाई जान नेशनल हाईवे पर कोयले से लदा ट्रक सजहर के जंगल में अनियंत्रित होकर पलटा चालक ने कूद कर बचाई जान

3 hrs ago
user_Sunil Pandey
Sunil Pandey
Local News Reporter सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
940a77e5-593e-4d24-ae01-9438ef66744b

नेशनल हाईवे पर कोयले से लदा ट्रक सजहर के जंगल में अनियंत्रित होकर पलटा चालक ने कूद कर बचाई जान नेशनल हाईवे पर कोयले से लदा ट्रक सजहर के जंगल में अनियंत्रित होकर पलटा चालक ने कूद कर बचाई जान

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • Jai Shri Ram jai hanuman ji Maharaj दोरज पहाड़ी हनुमान जी का दर्शन करे अपने जीवन को धन्य बनावे जय श्री राम जय हनुमान जी हनुमान जी सभी की मनोकामना पूर्ण करे जय श्री राम जय श्री राम जय श्री राम
    3
    Jai Shri Ram jai hanuman ji Maharaj दोरज पहाड़ी हनुमान जी का दर्शन करे अपने जीवन को धन्य बनावे जय श्री राम जय हनुमान जी हनुमान जी सभी की मनोकामना पूर्ण करे जय श्री राम जय श्री राम जय श्री राम
    user_Pramod kumar Tiwari
    Pramod kumar Tiwari
    Social worker Singrauli, Madhya Pradesh•
    23 hrs ago
  • Post by Singrauli Madhya Pradesh
    1
    Post by Singrauli Madhya Pradesh
    user_Singrauli Madhya Pradesh
    Singrauli Madhya Pradesh
    सिंगरौली नगर, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *जनपद – सोनभद्र (थाना चोपन)* *दिनांक – 31.03.2026* 🚨 *महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार* 🚨 *चोपन पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, अभियुक्त को भेजा गया न्यायालय* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक *श्री अनिल कुमार* व क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में महिला उत्पीड़न सम्बन्धी अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना चोपन पुलिस द्वारा *मु0अ0सं0 481/2025 धारा 333, 351(3), 64(1) बीएनएस* से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उक्त क्रम में दिनांक 31.03.2026 को समय करीब 03:50 बजे ग्राम गोटीबाँध, थाना रायपुर क्षेत्र से अभियुक्त *सोनू कुमार केशरी पुत्र चन्द्रेश निवासी सोनबरसा (सरईगढ़), थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष* को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। 💠 *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:* सोनू कुमार केशरी पुत्र चन्द्रेश निवासी सोनबरसा (सरईगढ़), थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष 💠 *अभियोग का विवरण:* मु0अ0सं0 481/2025 धारा 333, 351(3), 64(1) बीएनएस 💠 *गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान:* दिनांक – 31.03.2026 समय – 03:50 बजे स्थान – ग्राम गोटीबाँध, थाना रायपुर क्षेत्र 💠 *गिरफ्तार करने वाली टीम:* 1. उ0नि0 अतुल कुमार पटेल, चौकी प्रभारी गुरमा, थाना चोपन 2. का0 गुलशन सरोजा, थाना चोपन *सोनभद्र पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प*
    2
    *प्रेस नोट*
*जनपद – सोनभद्र (थाना चोपन)*
*दिनांक – 31.03.2026*
🚨 *महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
🚨 *चोपन पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, अभियुक्त को भेजा गया न्यायालय*
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक *श्री अनिल कुमार* व क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में महिला उत्पीड़न सम्बन्धी अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना चोपन पुलिस द्वारा *मु0अ0सं0 481/2025 धारा 333, 351(3), 64(1) बीएनएस* से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
उक्त क्रम में दिनांक 31.03.2026 को समय करीब 03:50 बजे ग्राम गोटीबाँध, थाना रायपुर क्षेत्र से अभियुक्त *सोनू कुमार केशरी पुत्र चन्द्रेश निवासी सोनबरसा (सरईगढ़), थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष* को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
💠 *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*
सोनू कुमार केशरी पुत्र चन्द्रेश निवासी सोनबरसा (सरईगढ़), थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष
💠 *अभियोग का विवरण:*
मु0अ0सं0 481/2025 धारा 333, 351(3), 64(1) बीएनएस
💠 *गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान:*
दिनांक – 31.03.2026
समय – 03:50 बजे
स्थान – ग्राम गोटीबाँध, थाना रायपुर क्षेत्र
💠 *गिरफ्तार करने वाली टीम:*
1. उ0नि0 अतुल कुमार पटेल, चौकी प्रभारी गुरमा, थाना चोपन
2. का0 गुलशन सरोजा, थाना चोपन
*सोनभद्र पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प*
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    1 hr ago
  • ​सीधी। जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में गेहूं की कटाई का कार्य अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। अमूमन देखा जाता है कि गेहूं की फसल लेने के बाद किसान भाई मानसून और धान की बुवाई के इंतजार में अपने खेतों को खाली छोड़ देते हैं। लेकिन कृषि विशेषज्ञों और 'विंध्य बलराम' के इस विशेष विश्लेषण के अनुसार, गेहूं की कटाई और खरीफ की बुवाई के बीच के ये 60 से 70 दिन किसानों के लिए 'गोल्डन पीरियड' साबित हो सकते हैं। इस समय को 'जायद' का सीजन कहा जाता है, जिसमें कम पानी और कम समय में तैयार होने वाली फसलें लगाकर किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। ​कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि इस समय मूंग और उड़द जैसी दलहनी फसलों की बुवाई करना सबसे समझदारी भरा निर्णय है। मूंग की उन्नत किस्में मात्र दो महीने में तैयार हो जाती हैं। दलहनी फसलों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इनकी जड़ें मिट्टी में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ाती हैं, जिससे आने वाली धान की फसल में यूरिया और अन्य खादों की जरूरत काफी कम हो जाती है। इससे न केवल लागत घटती है, बल्कि खेत की उपजाऊ शक्ति में भी अभूतपूर्व सुधार होता है। ​दूसरी ओर, जो किसान भाई नकदी आय (Cash Crop) की तलाश में हैं, उनके लिए सब्जी की खेती एक बेहतरीन विकल्प है। गर्मी के मौसम में बाजार में हरी सब्जियों की मांग और दाम दोनों ही ऊंचे रहते हैं। विशेषज्ञों की सलाह है कि इस समय किसान भाई लौकी, तोरई, करेला, भिंडी, खीरा और ककड़ी जैसी फसलों पर ध्यान दें। ये फसलें 40 से 50 दिनों के भीतर फल देना शुरू कर देती हैं, जिससे किसानों के पास दैनिक आय का जरिया बन जाता है। खासकर भिंडी और ग्वार फली जैसी फसलें भीषण गर्मी को सहने की क्षमता रखती हैं और कम सिंचाई में भी अच्छा उत्पादन देती हैं। ​इसके साथ ही, पशुपालन से जुड़े किसानों के लिए यह समय हरे चारे के संकट को दूर करने का है। खाली पड़े खेतों में मक्का, ज्वार या लोबिया की बुवाई कर अगले 45 दिनों में पौष्टिक चारा प्राप्त किया जा सकता है, जो गर्मियों में दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य और दूध उत्पादन के लिए अत्यंत आवश्यक है। ​अंत में, 'विंध्य बलराम' के माध्यम से मैं, रुद्र प्रताप सिंह, सभी किसान भाइयों से यह विशेष अपील करता हूँ कि गेहूं की कटाई के बाद बचे हुए अवशेषों (नरवाई) को कतई न जलाएं। नरवाई जलाने से मिट्टी के मित्र कीट मर जाते हैं और जमीन की उर्वरा शक्ति क्षीण होती है। इसके बजाय अवशेषों को खेत में ही जोतकर मिला दें, जिससे मिट्टी को प्राकृतिक खाद मिले। उचित बीज उपचार और समय पर हल्की सिंचाई के साथ जायद की फसलें अपनाकर किसान भाई आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम बढ़ा सकते हैं।
    4
    ​सीधी।
जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में गेहूं की कटाई का कार्य अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। अमूमन देखा जाता है कि गेहूं की फसल लेने के बाद किसान भाई मानसून और धान की बुवाई के इंतजार में अपने खेतों को खाली छोड़ देते हैं। लेकिन कृषि विशेषज्ञों और 'विंध्य बलराम' के इस विशेष विश्लेषण के अनुसार, गेहूं की कटाई और खरीफ की बुवाई के बीच के ये 60 से 70 दिन किसानों के लिए 'गोल्डन पीरियड' साबित हो सकते हैं। इस समय को 'जायद' का सीजन कहा जाता है, जिसमें कम पानी और कम समय में तैयार होने वाली फसलें लगाकर किसान अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं।
​कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि इस समय मूंग और उड़द जैसी दलहनी फसलों की बुवाई करना सबसे समझदारी भरा निर्णय है। मूंग की उन्नत किस्में मात्र दो महीने में तैयार हो जाती हैं। दलहनी फसलों की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इनकी जड़ें मिट्टी में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ाती हैं, जिससे आने वाली धान की फसल में यूरिया और अन्य खादों की जरूरत काफी कम हो जाती है। इससे न केवल लागत घटती है, बल्कि खेत की उपजाऊ शक्ति में भी अभूतपूर्व सुधार होता है।
​दूसरी ओर, जो किसान भाई नकदी आय (Cash Crop) की तलाश में हैं, उनके लिए सब्जी की खेती एक बेहतरीन विकल्प है। गर्मी के मौसम में बाजार में हरी सब्जियों की मांग और दाम दोनों ही ऊंचे रहते हैं। विशेषज्ञों की सलाह है कि इस समय किसान भाई लौकी, तोरई, करेला, भिंडी, खीरा और ककड़ी जैसी फसलों पर ध्यान दें। ये फसलें 40 से 50 दिनों के भीतर फल देना शुरू कर देती हैं, जिससे किसानों के पास दैनिक आय का जरिया बन जाता है। खासकर भिंडी और ग्वार फली जैसी फसलें भीषण गर्मी को सहने की क्षमता रखती हैं और कम सिंचाई में भी अच्छा उत्पादन देती हैं।
​इसके साथ ही, पशुपालन से जुड़े किसानों के लिए यह समय हरे चारे के संकट को दूर करने का है। खाली पड़े खेतों में मक्का, ज्वार या लोबिया की बुवाई कर अगले 45 दिनों में पौष्टिक चारा प्राप्त किया जा सकता है, जो गर्मियों में दुधारू पशुओं के स्वास्थ्य और दूध उत्पादन के लिए अत्यंत आवश्यक है।
​अंत में, 'विंध्य बलराम' के माध्यम से मैं, रुद्र प्रताप सिंह, सभी किसान भाइयों से यह विशेष अपील करता हूँ कि गेहूं की कटाई के बाद बचे हुए अवशेषों (नरवाई) को कतई न जलाएं। नरवाई जलाने से मिट्टी के मित्र कीट मर जाते हैं और जमीन की उर्वरा शक्ति क्षीण होती है। इसके बजाय अवशेषों को खेत में ही जोतकर मिला दें, जिससे मिट्टी को प्राकृतिक खाद मिले। उचित बीज उपचार और समय पर हल्की सिंचाई के साथ जायद की फसलें अपनाकर किसान भाई आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम बढ़ा सकते हैं।
    user_पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    Photographer गोपदबनास, सीधी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अनपरा (सोनभद्र)। खेल प्रेमियों के लंबे इंतजार का आखिरकार शानदार अंत हो गया। अनपरा कॉलोनी स्थित CISF मैदान पर आयोजित अनपरा प्रीमियर लीग (APL-12) 2026 का भव्य समापन रोमांच और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। लगभग दो महीने तक चले इस टूर्नामेंट ने स्थानीय विद्युत कर्मियों और युवाओं को खेल प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच दिया फाइनल में रोमांच चरम पर फाइनल मुकाबला फाइटर और स्मेसर टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मेसर ने 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 98 रन बनाए और फाइटर को 99 रनों का लक्ष्य दिया स्मेसर की ओर से अंकित ओझा ने 21 गेंदों में 30 रन और अजीत बिंद ने 15 गेंदों में 22 रन की अहम पारी खेली। फाइटर की शानदार जीत लक्ष्य का पीछा करते हुए फाइटर टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। अजय शर्मा ने 11 गेंदों में 19 रन और विजेंद्र राजभर ने 9 गेंदों में 20 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई इस शानदार प्रदर्शन के लिए अजय शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया ये रहे स्टार खिलाड़ी मैन ऑफ द मैच: अजय शर्मा बेस्ट बल्लेबाज एवं सीरीज: श्रीकांत वर्मा बेस्ट गेंदबाज: प्रवीण राय इतिहास रच गई फाइटर टीम फाइटर टीम के कप्तान इं. असुर जीत शर्मा ने टीम का शानदार नेतृत्व करते हुए फाइनल जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की और एक नया इतिहास रच दिया। मुख्य अतिथि का संदेश समापन समारोह में मुख्य अतिथि अनपरा तापीय परियोजना के महाप्रबंधक ई. दूधनाथ यादव ने कहा— "खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है आयोजन की शानदार सफलता मुख्य आयोजक इं. कुमार गौरव ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों और टीम कप्तानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया खेल भावना का शानदार उदाहरण वर्षों से आयोजित हो रहा APL टूर्नामेंट न सिर्फ क्रिकेट के प्रति जुनून बढ़ा रहा है, बल्कि स्थानीय युवाओं और विद्युत कर्मियों के लिए मनोरंजन और प्रतिभा का प्रमुख मंच बन चुका है।
    1
    अनपरा (सोनभद्र)। खेल प्रेमियों के लंबे इंतजार का आखिरकार शानदार अंत हो गया। अनपरा कॉलोनी स्थित CISF मैदान पर आयोजित अनपरा प्रीमियर लीग (APL-12) 2026 का भव्य समापन रोमांच और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। लगभग दो महीने तक चले इस टूर्नामेंट ने स्थानीय विद्युत कर्मियों और युवाओं को खेल प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच दिया फाइनल में रोमांच चरम पर
फाइनल मुकाबला फाइटर और स्मेसर टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मेसर ने 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 98 रन बनाए और फाइटर को 99 रनों का लक्ष्य दिया
स्मेसर की ओर से अंकित ओझा ने 21 गेंदों में 30 रन और अजीत बिंद ने 15 गेंदों में 22 रन की अहम पारी खेली।
फाइटर की शानदार जीत
लक्ष्य का पीछा करते हुए फाइटर टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। अजय शर्मा ने 11 गेंदों में 19 रन और विजेंद्र राजभर ने 9 गेंदों में 20 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई इस शानदार प्रदर्शन के लिए अजय शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया ये रहे स्टार खिलाड़ी
मैन ऑफ द मैच: अजय शर्मा
बेस्ट बल्लेबाज एवं सीरीज: श्रीकांत वर्मा बेस्ट गेंदबाज: प्रवीण राय
इतिहास रच गई फाइटर टीम
फाइटर टीम के कप्तान इं. असुर जीत शर्मा ने टीम का शानदार नेतृत्व करते हुए फाइनल जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की और एक नया इतिहास रच दिया।
मुख्य अतिथि का संदेश
समापन समारोह में मुख्य अतिथि अनपरा तापीय परियोजना के महाप्रबंधक ई. दूधनाथ यादव ने कहा—
"खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है, जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है आयोजन की शानदार सफलता
मुख्य आयोजक इं. कुमार गौरव ने सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों और टीम कप्तानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया खेल भावना का शानदार उदाहरण
वर्षों से आयोजित हो रहा APL टूर्नामेंट न सिर्फ क्रिकेट के प्रति जुनून बढ़ा रहा है, बल्कि स्थानीय युवाओं और विद्युत कर्मियों के लिए मनोरंजन और प्रतिभा का प्रमुख मंच बन चुका है।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • डाला (सोनभद्र) | विशेष रिपोर्ट सोनभद्र जनपद के चोपन थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। परासपानी से जवाडी डांड मार्ग पर स्थित चोरपनिया गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। मिली जानकारी के अनुसार, प्रयागराज से अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) की ओर जा रही एक कार को रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान किशोर कुमार (38 वर्ष), पुत्र संत नारायण चौधरी, निवासी सीमोड, रांची (झारखंड) के रूप में हुई है। हादसे के वक्त उनकी पत्नी नितू देवी और लगभग 3 वर्षीय पुत्र वैदिक भी कार में सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कैसे हुआ? रविवार शाम करीब 3:30 बजे यह हादसा हुआ, जब सामने से रॉन्ग साइड पर आ रहे ट्रक ने कार को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। रेस्क्यू ऑपरेशन: घटना की सूचना राहगीरों द्वारा तुरंत डायल 112 और चोपन पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और डायल 112 टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को तत्काल एंबुलेंस से चोपन अस्पताल भेजा गया। पुलिस जांच में जुटी: हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। चोपन पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: बताया जा रहा है कि पूरा परिवार अंबिकापुर की ओर जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा उनकी जिंदगी में दर्द बनकर उतर आया। एक ओर जहां परिवार के मुखिया की मौत हो गई, वहीं पत्नी और मासूम बेटा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। बड़ा सवाल: आखिर कब तक रॉन्ग साइड ड्राइविंग और लापरवाही से लोगों की जान जाती रहेगी? यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
    2
    डाला (सोनभद्र) | विशेष रिपोर्ट
सोनभद्र जनपद के चोपन थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। परासपानी से जवाडी डांड मार्ग पर स्थित चोरपनिया गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रयागराज से अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) की ओर जा रही एक कार को रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान किशोर कुमार (38 वर्ष), पुत्र संत नारायण चौधरी, निवासी सीमोड, रांची (झारखंड) के रूप में हुई है। हादसे के वक्त उनकी पत्नी नितू देवी और लगभग 3 वर्षीय पुत्र वैदिक भी कार में सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा कैसे हुआ?
रविवार शाम करीब 3:30 बजे यह हादसा हुआ, जब सामने से रॉन्ग साइड पर आ रहे ट्रक ने कार को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।
रेस्क्यू ऑपरेशन:
घटना की सूचना राहगीरों द्वारा तुरंत डायल 112 और चोपन पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और डायल 112 टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को तत्काल एंबुलेंस से चोपन अस्पताल भेजा गया।
पुलिस जांच में जुटी:
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। चोपन पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़:
बताया जा रहा है कि पूरा परिवार अंबिकापुर की ओर जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा उनकी जिंदगी में दर्द बनकर उतर आया। एक ओर जहां परिवार के मुखिया की मौत हो गई, वहीं पत्नी और मासूम बेटा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
बड़ा सवाल:
आखिर कब तक रॉन्ग साइड ड्राइविंग और लापरवाही से लोगों की जान जाती रहेगी? यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
    user_Kiran Sahani
    Kiran Sahani
    Media company Obra, Sonbhadra•
    23 hrs ago
  • सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा की बाइट-
    1
    सोनभद्र के थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा की बाइट-
    user_GYAN PRAKASH
    GYAN PRAKASH
    Local News Reporter Robertsganj, Sonbhadra•
    2 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *थाना – रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र* *दिनांक – 31.03.2026* 🚨 *सोनभद्र पुलिस की प्रभावी कार्यवाही से साइबर ठगी की ₹3,46,920/- धनराशि पीड़ित को वापस* 🚨 *सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से बड़ी साइबर ठगी का सफल निराकरण* अवगत कराना है कि आवेदक अजीत सिंह पुत्र रामप्रसाद सिंह द्वारा बताया गया कि दिनांक 14.10.2025 को सोलर कंपनी की फ्रेंचाइजी एवं सोलर किट उपलब्ध कराने के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके एक्सिस बैंक एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खातों से कुल ₹3,46,920/- की धनराशि ठगी कर ली गई थी। इस संबंध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.go पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज *श्री राम स्वरुप वर्मा* के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर त्वरित कार्रवाई की गई। साइबर टीम द्वारा संबंधित खातों को होल्ड कराते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर संबंधित बैंक शाखाओं से पत्राचार किया गया, जिसके फलस्वरूप आवेदक की *सम्पूर्ण धनराशि ₹3,46,920/-* उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई। इस पर आवेदक द्वारा रॉबर्ट्सगंज पुलिस की सराहना की गई। 💠 *धनराशि वापस कराने वाली टीम:* 01. श्री राम स्वरुप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक, थाना रॉबर्ट्सगंज 02. का0 अमित कुमार, साइबर हेल्प डेस्क, थाना रॉबर्ट्सगंज 03. का0 अभिषेक शुक्ला, साइबर हेल्प डेस्क, थाना रॉबर्ट्सगंज 🚨 *साइबर जागरूकता हेतु अपील:* • अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या, नेट बैंकिंग विवरण, पासवर्ड एवं OTP किसी के साथ साझा न करें। • अनजान QR कोड स्कैन न करें तथा किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। *नोट:* साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें, नजदीकी थाने पर रिपोर्ट करें या cybercrim पर शिकायत दर्ज कराएं। *सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — सोनभद्र पुलिस*
    1
    *प्रेस नोट*
*थाना – रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र*
*दिनांक – 31.03.2026*
🚨 *सोनभद्र पुलिस की प्रभावी कार्यवाही से साइबर ठगी की ₹3,46,920/- धनराशि पीड़ित को वापस*
🚨 *सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से बड़ी साइबर ठगी का सफल निराकरण*
अवगत कराना है कि आवेदक अजीत सिंह पुत्र रामप्रसाद सिंह द्वारा बताया गया कि दिनांक 14.10.2025 को सोलर कंपनी की फ्रेंचाइजी एवं सोलर किट उपलब्ध कराने के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके एक्सिस बैंक एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खातों से कुल ₹3,46,920/- की धनराशि ठगी कर ली गई थी। इस संबंध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.go पर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना रॉबर्ट्सगंज *श्री राम स्वरुप वर्मा* के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर त्वरित कार्रवाई की गई।
साइबर टीम द्वारा संबंधित खातों को होल्ड कराते हुए आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर संबंधित बैंक शाखाओं से पत्राचार किया गया, जिसके फलस्वरूप आवेदक की *सम्पूर्ण धनराशि ₹3,46,920/-* उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई। इस पर आवेदक द्वारा रॉबर्ट्सगंज पुलिस की सराहना की गई।
💠 *धनराशि वापस कराने वाली टीम:*
01. श्री राम स्वरुप वर्मा, प्रभारी निरीक्षक, थाना रॉबर्ट्सगंज
02. का0 अमित कुमार, साइबर हेल्प डेस्क, थाना रॉबर्ट्सगंज
03. का0 अभिषेक शुक्ला, साइबर हेल्प डेस्क, थाना रॉबर्ट्सगंज
🚨 *साइबर जागरूकता हेतु अपील:*
• अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या, नेट बैंकिंग विवरण, पासवर्ड एवं OTP किसी के साथ साझा न करें।
• अनजान QR कोड स्कैन न करें तथा किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
*नोट:* साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर कॉल करें, नजदीकी थाने पर रिपोर्ट करें या cybercrim पर शिकायत दर्ज कराएं।
*सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — सोनभद्र पुलिस*
    user_कालचिंतन समाचार
    कालचिंतन समाचार
    Obra, Sonbhadra•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.