logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पकरीबरावां मे कलम खरीदने निकली सात वर्षीय मासूम की हत्या, झाड़ियों में मिला अर्धनग्न शव; पकरीबरावां मे कलम खरीदने निकली सात वर्षीय मासूम की हत्या, झाड़ियों में मिला अर्धनग्न शव; दुष्कर्म की आशंका पकरीबरावां (नवादा)। नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड अंतर्गत डोला गांव के लखनपुरा टोला में सात वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। सोमवार शाम घर से कलम खरीदने निकली बच्ची का शव मंगलवार को धेवधा कॉलेज के पीछे झाड़ियों में अर्धनग्न अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई, लोगो में आक्रोश और भय का माहौल है। परिजनों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम, मेडिकल परीक्षण और एफएसएल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी । मृतका की मां चांदनी देवी ने बताया कि उनकी बेटी सोमवार शाम घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित गुमटी से कलम खरीदने गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पकरीबरावां थाना पुलिस को सूचना दी गई। पूरी रात परिजन और ग्रामीण बच्ची की तलाश करते रहे। मंगलवार को धेवधा कॉलेज के पिछवाड़े झाड़ियों में बच्ची का शव मिलने से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया, जिसने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी है। मृतका के पिता अवधेश साव गुपचुप बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। चार बेटियों और एक बेटे सहित सात सदस्यीय परिवार पर इस घटना के बाद दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, पूरे क्षेत्र में इस जघन्य वारदात को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कठोर से कठोर सजा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर घटना के सभी पहलुओं का खुलासा किया जाएगा।

4 hrs ago
user_Kanhai chaudhary
Kanhai chaudhary
गोविंदपुर, नवादा, बिहार•

More news from झारखंड and nearby areas
  • एकल अभियान संच ढोंढाकोला का मासिक आचार्य अभ्यास वर्ग पारहो आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित एकल अभियान के तहत कोडरमा अंचल के संच ढोंढाकोला का मासिक आचार्य अभ्यास वर्ग मंगलवार को पारहो आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ। बैठक में पिछले माह के कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी माह की कार्ययोजना बनाई गई। अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षक अरविंद कुमार ने नियमित विद्यालय संचालन, वृक्षारोपण, सोकता गड्ढा निर्माण, ग्राम समिति की बैठक एवं अन्य गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में विद्यालय का प्रतिदिन तीन घंटे संचालन, बच्चों की सहभागिता से पौधारोपण, ऑनलाइन उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने तथा पूर्णिमा पर ग्राम परिक्रमा कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में संच प्रशिक्षक हीरामन कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में आचार्य उपस्थित रहे। एकल अभियान संच ढोंढाकोला का मासिक आचार्य अभ्यास वर्ग पारहो आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित एकल अभियान के तहत कोडरमा अंचल के संच ढोंढाकोला का मासिक आचार्य अभ्यास वर्ग मंगलवार को पारहो आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ। बैठक में पिछले माह के कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी माह की कार्ययोजना बनाई गई। अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षक अरविंद कुमार ने नियमित विद्यालय संचालन, वृक्षारोपण, सोकता गड्ढा निर्माण, ग्राम समिति की बैठक एवं अन्य गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में विद्यालय का प्रतिदिन तीन घंटे संचालन, बच्चों की सहभागिता से पौधारोपण, ऑनलाइन उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने तथा पूर्णिमा पर ग्राम परिक्रमा कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में संच प्रशिक्षक हीरामन कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में आचार्य उपस्थित रहे।
    1
    एकल अभियान संच ढोंढाकोला का मासिक आचार्य अभ्यास वर्ग पारहो आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित

एकल अभियान के तहत कोडरमा अंचल के संच ढोंढाकोला का मासिक आचार्य अभ्यास वर्ग मंगलवार को पारहो आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ। बैठक में पिछले माह के कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी माह की कार्ययोजना बनाई गई।

अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षक अरविंद कुमार ने नियमित विद्यालय संचालन, वृक्षारोपण, सोकता गड्ढा निर्माण, ग्राम समिति की बैठक एवं अन्य गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में विद्यालय का प्रतिदिन तीन घंटे संचालन, बच्चों की सहभागिता से पौधारोपण, ऑनलाइन उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने तथा पूर्णिमा पर ग्राम परिक्रमा कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में संच प्रशिक्षक हीरामन कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में आचार्य उपस्थित रहे।

    user_झारखंड news
    झारखंड news
    Court reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    16 hrs ago
  • मसकेडीह मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, जानकी प्रसाद यादव ने किया उद्घाटन खेल ही नहीं, युवाओं के सपनों को नई उड़ान देता है मैदान : जानकी प्रसाद यादव मसकेडीह मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, जानकी प्रसाद यादव ने किया उद्घाटन खेल ही नहीं, युवाओं के सपनों को नई उड़ान देता है मैदान : जानकी प्रसाद यादव
    1
    मसकेडीह मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, जानकी प्रसाद यादव ने किया उद्घाटन

खेल ही नहीं, युवाओं के सपनों को नई उड़ान देता है मैदान : जानकी प्रसाद यादव
मसकेडीह मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, जानकी प्रसाद यादव ने किया उद्घाटन
खेल ही नहीं, युवाओं के सपनों को नई उड़ान देता है मैदान : जानकी प्रसाद यादव
    user_JANATA 1 NEWS
    JANATA 1 NEWS
    Media house कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    17 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान में वाहन चलाने के दौरान हुई दुर्घटना में बेलखुंडी गांव निवासी चालक उमेश यादव की असामयिक मौत के बाद ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान में वाहन चलाने के दौरान हुई दुर्घटना में बेलखुंडी गांव निवासी चालक उमेश यादव की असामयिक मौत के बाद ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान सभी ने दिवंगत चालक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने कहा कि संगठन दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने संबंधित वाहन मालिक से दिवंगत चालक के परिजन को उचित मुआवजा में ₹7 लाख दिलवाएं। उन्होंने कहा कि यदि परिवार को न्याय दिलाने के लिए किसी भी स्तर पर प्रयास करने की आवश्यकता होगी तो संगठन पीछे नहीं हटेगा। मंगलवार को इसकी जानकारी जिला सचिव शंभू यादव ने बताया कि ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार लगातार चालकों के अधिकारों और उनके हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले चालकों के परिवारों को आर्थिक सहायता और न्याय दिलाना संगठन की प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने संगठन के उद्देश्य एवं कार्यों की भी विस्तृत जानकारी दी।मौके पर जिला अध्यक्ष उदय कुमार, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, जिला सचिव शंभू यादव, जिला कोषाध्यक्ष सनोज यादव, जिला सचिव बबलू यादव, चेवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष रामजनम कुमार सहित संगठन के कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत उमेश यादव की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
    1
    पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान में वाहन चलाने के दौरान हुई दुर्घटना में बेलखुंडी गांव निवासी चालक उमेश यादव की असामयिक मौत के बाद ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात
पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान में वाहन चलाने के दौरान हुई दुर्घटना में बेलखुंडी गांव निवासी चालक उमेश यादव की असामयिक मौत के बाद ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने उनके पैतृक गांव पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान सभी ने दिवंगत चालक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने कहा कि संगठन दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने संबंधित वाहन मालिक से दिवंगत चालक के परिजन को उचित मुआवजा में  ₹7 लाख दिलवाएं। उन्होंने कहा कि यदि परिवार को न्याय दिलाने के लिए किसी भी स्तर पर प्रयास करने की आवश्यकता होगी तो संगठन पीछे नहीं हटेगा। मंगलवार को इसकी जानकारी जिला सचिव शंभू यादव ने बताया कि ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार लगातार चालकों के अधिकारों और उनके हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले चालकों के परिवारों को आर्थिक सहायता और न्याय दिलाना संगठन की प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने संगठन के उद्देश्य एवं कार्यों की भी विस्तृत जानकारी दी।मौके पर जिला अध्यक्ष उदय कुमार, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, जिला सचिव शंभू यादव, जिला कोषाध्यक्ष सनोज यादव, जिला सचिव बबलू यादव, चेवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष रामजनम कुमार सहित संगठन के कई सदस्य मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत उमेश यादव की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    12 hrs ago
  • बिहार के विराट मुशर्रफ आज़म बने Social Media Sensation, Facebook और Instagram पर मिला Meta Verified Blue Badge बिहार के विराट के नाम से मशहूर मुशर्रफ आज़म को Meta की ओर से Facebook और Instagram पर Verified Blue Badge मिल गया है। यह उपलब्धि उनकी लगातार मेहनत, बढ़ते डिजिटल प्रभाव और सोशल मीडिया पर मजबूत पहचान का प्रतीक है। अब वे आधिकारिक रूप से Meta Verified क्रिएटर के रूप में पहचान रखते हैं। 💬 मुशर्रफ आज़म को इस उपलब्धि पर अपनी शुभकामनाएँ कमेंट में जरूर दें! ❤️
    1
    बिहार के विराट मुशर्रफ आज़म बने Social Media Sensation, Facebook और Instagram पर मिला Meta Verified Blue Badge
बिहार के विराट के नाम से मशहूर मुशर्रफ आज़म को Meta की ओर से Facebook और Instagram पर Verified Blue Badge मिल गया है।
यह उपलब्धि उनकी लगातार मेहनत, बढ़ते डिजिटल प्रभाव और सोशल मीडिया पर मजबूत पहचान का प्रतीक है। अब वे आधिकारिक रूप से Meta Verified क्रिएटर के रूप में पहचान रखते हैं।
💬 मुशर्रफ आज़म को इस उपलब्धि पर अपनी शुभकामनाएँ कमेंट में जरूर दें! ❤️
    user_Bihar Sharif Times
    Bihar Sharif Times
    News Anchor बिहार, नालंदा, बिहार•
    13 hrs ago
  • नालंदा जिले के राजगीर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों ने किया हंगामा कैंपस में कई गाड़ियां तोड़ी, खुद को छात्रावास में किए हुए हैं बंद... नालंदा जिले के राजगीर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों ने किया हंगामा कैंपस में कई गाड़ियां तोड़ी, खुद को छात्रावास में किए हुए हैं बंद... विनीत कुमार शुक्ल, प्रिंसिपल
    1
    नालंदा जिले के राजगीर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों ने किया हंगामा कैंपस में कई गाड़ियां तोड़ी, खुद को छात्रावास में किए हुए हैं बंद...
नालंदा जिले के राजगीर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों ने किया हंगामा कैंपस में कई गाड़ियां तोड़ी, खुद को छात्रावास में किए हुए हैं बंद... विनीत कुमार शुक्ल, प्रिंसिपल
    user_ख़बरें टी वी
    ख़बरें टी वी
    Journalist Nalanda, Bihar•
    17 hrs ago
  • रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, सोनी कुमारी और शत्रुधन कुमार ने किया रक्तदान शेखपुरा। जिले के खांड पर निवासी सोनी कुमारी एवं शत्रुधन कुमार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। दोनों ने जरूरतमंद मरीज के लिए रक्त देकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। रक्तदान के बाद सोनी कुमारी और शत्रुधन कुमार ने कहा कि यदि उनके द्वारा दिए गए रक्त से किसी की जान बचती है, तो इससे बड़ा संतोष और कोई नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों से अपील की कि रक्तदान को लेकर किसी प्रकार का भ्रम या डर नहीं रखें और समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आगे आकर नियमित रक्तदान करने का आग्रह किया। उनके इस प्रेरणादायक कदम की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय पहल बताया।
    2
    रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, सोनी कुमारी और शत्रुधन कुमार ने किया रक्तदान
शेखपुरा। जिले के खांड पर निवासी सोनी कुमारी एवं शत्रुधन कुमार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। दोनों ने जरूरतमंद मरीज के लिए रक्त देकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। रक्तदान के बाद सोनी कुमारी और शत्रुधन कुमार ने कहा कि यदि उनके द्वारा दिए गए रक्त से किसी की जान बचती है, तो इससे बड़ा संतोष और कोई नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों से अपील की कि रक्तदान को लेकर किसी प्रकार का भ्रम या डर नहीं रखें और समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आगे आकर नियमित रक्तदान करने का आग्रह किया। उनके इस प्रेरणादायक कदम की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय पहल बताया।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
    18 hrs ago
  • पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने भाजपा एवं एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में मतदाताओं से वोट देने की अपील की है। उन्होंने जारी वीडियो संदेश में कहा कि विकास, सुशासन और क्षेत्र की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएं। साथ ही उन्होंने 30 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की भी अपील की। पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने भाजपा एवं एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में मतदाताओं से वोट देने की अपील की है। उन्होंने जारी वीडियो संदेश में कहा कि विकास, सुशासन और क्षेत्र की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएं। साथ ही उन्होंने 30 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की भी अपील की।
    1
    पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने भाजपा एवं एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में मतदाताओं से वोट देने की अपील की है। उन्होंने जारी वीडियो संदेश में कहा कि विकास, सुशासन और क्षेत्र की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएं। साथ ही उन्होंने 30 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की भी अपील की।

    user_कौशल कुमार पाण्डेय
    कौशल कुमार पाण्डेय
    Media company कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • सावन से पूर्व आस्था और भक्ति के वातावरण के बीच बरबीघा नगर क्षेत्र में सोमवार को माँ महारानी आषाढ़ी पूजा महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सावन से पूर्व आस्था और भक्ति के वातावरण के बीच बरबीघा नगर क्षेत्र में सोमवार को माँ महारानी आषाढ़ी पूजा महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माँ के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।महोत्सव का आयोजन देवी स्थान, चन्दूकुआँ, देवी स्थान, परसोबीघा तथा देवी स्थान, विश्वकर्मा नगर में भव्य रूप से किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। वैदिक मंत्रोच्चार, विशेष पूजा, आरती और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी महोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए गए थे। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि माँ महारानी आषाढ़ी पूजा महोत्सव क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण पर्व है। यह आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, श्रद्धा और सामाजिक एकता का संदेश देता है। पूरे दिन जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच बरबीघा का वातावरण भक्तिरस में सराबोर रहा। यह पूजा अर्चना मंगलवार की शाम 3 बजे तक चलता रहा।
    1
    सावन से पूर्व आस्था और भक्ति के वातावरण के बीच बरबीघा नगर क्षेत्र में सोमवार को माँ महारानी आषाढ़ी पूजा महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया।
सावन से पूर्व आस्था और भक्ति के वातावरण के बीच बरबीघा नगर क्षेत्र में सोमवार को माँ महारानी आषाढ़ी पूजा महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माँ के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।महोत्सव का आयोजन देवी स्थान, चन्दूकुआँ, देवी स्थान, परसोबीघा तथा देवी स्थान, विश्वकर्मा नगर में भव्य रूप से किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। वैदिक मंत्रोच्चार, विशेष पूजा, आरती और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया।
पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी महोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए गए थे। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि माँ महारानी आषाढ़ी पूजा महोत्सव क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण पर्व है। यह आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, श्रद्धा और सामाजिक एकता का संदेश देता है। पूरे दिन जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच बरबीघा का वातावरण भक्तिरस में सराबोर रहा। यह पूजा अर्चना मंगलवार की शाम 3 बजे तक चलता रहा।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    12 hrs ago
  • कोडरमा घाटी में सड़क हादसा, राहत एवं बचाव कार्य जारी कोडरमा घाटी में बीती रात को सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। दुर्घटना में घायल लोगों को सदर अस्पताल कोडरमा में इलाज किया जा रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने मंगलवार को सुबह 7 बजे बताया कि सड़क की स्थिति बदतर है । घुमावदार सड़क और सड़क पर छोटे बड़े  जानलेवा है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोडरमा घाटी में सड़क हादसा, राहत एवं बचाव कार्य जारी कोडरमा घाटी में बीती रात को सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। दुर्घटना में घायल लोगों को सदर अस्पताल कोडरमा में इलाज किया जा रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने मंगलवार को सुबह 7 बजे बताया कि सड़क की स्थिति बदतर है । घुमावदार सड़क और सड़क पर छोटे बड़े  जानलेवा है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    कोडरमा घाटी में सड़क हादसा, राहत एवं बचाव कार्य जारी

कोडरमा घाटी में बीती रात को सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। दुर्घटना में घायल लोगों को सदर अस्पताल कोडरमा में इलाज किया जा रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने मंगलवार को सुबह 7 बजे बताया कि सड़क की स्थिति बदतर है । घुमावदार सड़क और सड़क पर छोटे बड़े  जानलेवा है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

कोडरमा घाटी में सड़क हादसा, राहत एवं बचाव कार्य जारी
कोडरमा घाटी में बीती रात को सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। दुर्घटना में घायल लोगों को सदर अस्पताल कोडरमा में इलाज किया जा रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने मंगलवार को सुबह 7 बजे बताया कि सड़क की स्थिति बदतर है । घुमावदार सड़क और सड़क पर छोटे बड़े  जानलेवा है । पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_झारखंड news
    झारखंड news
    Court reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.