जच्चा-बच्चा की मौत पर मथुरा के ब्रज नर्सिंग होम में हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप मथुरा। शहर के थाना कोतवाली क्षेत्र की चौकी बाग बहादुर इलाके में स्थित ब्रज नर्सिंग होम में शुक्रवार को जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। परिजनों का आरोप परिजनों के अनुसार गोवर्धन क्षेत्र के गांव पाडल निवासी दीपा (32) पत्नी खेमचंद को शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे प्रसव पीड़ा होने पर ब्रज नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। परिवार का आरोप है कि सुबह से शाम तक डॉक्टरों द्वारा डिलीवरी को सामान्य बताया जाता रहा, लेकिन शाम करीब 6:30 बजे अचानक जच्चा और बच्चे दोनों की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में मौजूद परिजन भड़क गए और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। परिवार में मचा कोहराम बताया गया है कि दीपा की यह तीसरी डिलीवरी थी। इससे पहले उसके दो बच्चे सामान्य प्रसव से हुए थे। जच्चा-बच्चा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका का पति खेमचंद मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। मां की मौत के बाद दो छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। डॉक्टर की सफाई इस मामले में अस्पताल के डॉक्टर अवधेश अग्रवाल ने बताया कि परिजन महिला को पहले गोवर्धन के एक निजी अस्पताल लेकर गए थे, जहां बच्चे की पहले ही मौत हो चुकी थी। बाद में महिला को गंभीर हालत में ब्रज नर्सिंग होम लाया गया था। अस्पताल में सुबह से उसका उपचार किया जा रहा था और परिजनों को स्थिति की जानकारी दी जाती रही, लेकिन दुर्भाग्यवश महिला को भी नहीं बचाया जा सका। पुलिस ने कराया मामला शांत घटना की सूचना मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

- Post by ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)1
- ➡️ विश्व युद्ध की आशंका के बीच धीरेंद्र शास्त्री का बयान: "भारत ही शांति का रास्ता" ➡️ काशी में बोले बागेश्वर पीठाधीश: "पूरी दुनिया युद्ध पथ पर, भारत देगा शांति का संदेश"1
- dakshay bhai ke sath galat ho raha hai video ko jada se jada share karo 🙏1
- Post by Brajvir Singh1
- मथुरा योगेंद्र सिंह कमांडो डोगराई बटालियन 3 जाट आर्मी नंबर 13629610 NSG कमांडो की हाथरस जनपद के कस्बा सादाबाद में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई उनके 3 दोस्तों की हालत गंभीर है कमांडो योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा गुरुवार को दोस्त के घर हाथरस में होली खेलने थार से आए थे शुक्रवार सुबह वापस मथुरा लौट रहे थे योगेंद्र ही थार चला रहे थे रास्ते में अचानक थार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां कमांडो की मौत हो गई टक्कर इतनी भीषण थी कि थार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई गेट और पहिए तक अलग हो गए एयरबैग खुला लेकिन कमांडो की जान नहीं बच सकी हादसा शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे सादाबाद थाना क्षेत्र में हुआ मथुरा के राया क्षेत्र के रहने वाले कमांडो योगेंद्र सिंह थे उनके तीन दोस्त विष्णु कुमार सत्यवीर सिंह और जीतू भी इसी इलाके के रहने वाले हैं विष्णु 28 नेवी में हैं उनकी तैनाती विशाखापत्तनम में है जबकि सत्यवीर 32 और जितेंद्र 30 मथुरा में ही रहते हैं होली पर योगेंद्र अपने तीनों दोस्तों विष्णु कुमार सत्यवीर सिंह और जीतू के साथ हाथरस में रहने वाले एक दोस्त से मिलने गए थे गुरुवार को घर पर होली खेलने के बाद वे हाथरस के लिए निकले और वहां दोस्त के घर होली खेली शुक्रवार तड़के वे मथुरा लौट रहे थे सादाबाद थाने के पल्हावत गांव के पास पहुंचे ही थे कि थार अनियंत्रित हो गई पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को अस्पताल पहुंचाया सादाबाद CHC में प्राथमिक इलाज के बाद आगरा रेफर कर दिया आगरा पहुंचने पर परिजनों ने कमांडो योगेंद्र सिंह को मिलिट्री हॉस्पिटल मथुरा में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई बाकी तीनों दोस्तों का आगरा में इलाज चल रहा है पुलिस का अनुमान है कि हादसे के वक्त थार की स्पीड 100 से 120 के बीच थी योगेंद्र सेना में साल 2010 में भर्ती हुए थे इस समय पठानकोट पंजाब में उनकी पोस्टिंग थी परिवार में माता पिता पत्नी एकता सिंह 5 साल की बेटी और 4 माह का बेटा है योगेंद्र 50 दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे योगेंद्र के बड़े भाई धर्मेंद्र ने बताया कि तीन भाइयों में योगेंद्र सबसे छोटे थे 31 मार्च 2026 को योगेंद्र की नौकरी के 15 साल पूरे होने थे इसके बाद वह VRS लेने वाले थे लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया4
- थाना हाईवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। स्कूल से घर लौट रहे एक छात्र की आर्मी की बस से कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने इसे महज हादसा नहीं बल्कि हत्या बताया है। जानकारी के मुताबिक मुकेश शर्मा नटवर नगर में किराए के मकान में रहते हैं और सेना में श्रीनगर में तैनात हैं। शुक्रवार सुबह उनका बेटा रोज की तरह स्कूल गया था। लेकिन स्कूल से लौटते समय मोती कुंज के पास वह आर्मी की बस की चपेट में आ गया। हादसा इतना भयावह था कि छात्र बस के पहियों के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सिर्फ सड़क हादसा नहीं है। उनका दावा है कि हर्षित को बस से धक्का दिया गया, जिसके कारण वह पहियों के नीचे आ गया। साथ ही उन्होंने मामले को एक्सीडेंट बताकर गुमराह करने का भी आरोप लगाया है। वहीं हाईवे थाना इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि छात्र की मौत स्कूल बस के पहिए के नीचे आने से हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि यह महज एक हादसा था या फिर इसके पीछे कोई साजिश छिपी है। पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।6
- Post by Vinay_creator1121
- Post by ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)1