Shuru
Apke Nagar Ki App…
जन्माष्टमी एवं बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाह जी के शहादत दिवस पर विशेष संदेश..
Betal Singh gaur
जन्माष्टमी एवं बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाह जी के शहादत दिवस पर विशेष संदेश..
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शिद्दत से18 साल सेना में सेवा देने वाले हवलदार शिवनारायण राठौर का सम्मान, डांग वाले हनुमान मंदिर में जुटे जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शिद्दत से18 साल सेना में सेवा देने वाले हवलदार शिवनारायण राठौर का सम्मान, डांग वाले हनुमान मंदिर में जुटे जनप्रतिनिधि और ग्रामीण सेंवढ़ा। देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक जहां बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं, वहीं आपातकालीन परिस्थितियों में आंतरिक सुरक्षा और नागरिकों की सहायता के लिए भी सदैव तत्पर रहते हैं। सैनिक का जीवन त्याग, अनुशासन, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यह बात एसडीएम अशोक अवस्थी ने 18 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए हवलदार शिवनारायण राठौर के सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही। बुधवार को डांग वाले हनुमान जी मंदिर बघेड़ी में सेवानिवृत्त हवलदार शिवनारायण राठौर के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए द्वारकाधीश मंदिर से करीब 4 किलोमीटर की दूरी तय कर जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण डांग वाले हनुमान मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हवलदार राठौर का पुष्पमालाओं एवं सम्मान के साथ अभिनंदन किया गया। एसडीएम अशोक अवस्थी ने कहा कि देश की सीमाओं पर सैनिक विपरीत परिस्थितियों के बीच पूरी निष्ठा से डटे रहते हैं। प्राकृतिक आपदा, आपातकाल या आंतरिक सुरक्षा की चुनौती के समय भी सैनिक अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटते। उन्होंने कहा कि 18 वर्षों तक सेना में सेवा देना अपने आप में गौरव की बात है। सैनिक की सेवा केवल नौकरी तक सीमित नहीं होती, बल्कि उसका अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना समाज के लिए प्रेरणा बनती है। एसडीओपी अजय चानना ने कहा कि सैनिकों के त्याग और समर्पण के कारण ही देशवासी सुरक्षित वातावरण में जीवन जी पाते हैं। परिवार से दूर रहकर कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी करना सैनिक के जीवन का हिस्सा है। हवलदार शिवनारायण राठौर ने जिस निष्ठा और अनुशासन के साथ सेना में देश की सेवा की, वह क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। तहसीलदार राजेंद्र सिंह जाटव ने कहा कि वर्दी में बिताया गया प्रत्येक दिन राष्ट्र के प्रति समर्पण का परिचायक होता है। सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि अपने अनुभवों को समाज और युवाओं के हित में लगाने की नई शुरुआत है। भाजपा नेता कालीचरण कुशवाहा ने हवलदार राठौर के स्वस्थ, सुखद और गौरवपूर्ण भविष्य की कामना की। सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रेश गुप्ता ने कहा कि सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करते हैं, इसलिए उनका सम्मान पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है। देशराज सिंह कुशवाह ने कहा कि सैनिक के साथ-साथ उसके परिवार का त्याग भी सम्मान का हकदार है। रमाशंकर नगरिया ने कहा कि देशसेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है और हवलदार राठौर ने इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया। कार्यक्रम को एसडीओ पीडब्ल्यूडी आशुतोष मिश्रा, इंजीनियर रवि सारस्वत, सुरेंद्र सिंह गुर्जर, सुरेश बाथम सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार यादव ने किया। समारोह में सुल्तान खां, सीताराम फौजी, जितेंद्र गुर्जर, रविन्द्र गुर्जर, बलवीर गुर्जर, डॉ. बबलू कुशवाह सेंवढ़ा, डॉ. देवेंद्र राठौर ग्वालियर, मोहित सिंह कुशवाह, स्टीफन यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक, पूर्व सैनिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। देशसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त हवलदार शिवनारायण राठौर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेना में सेवा के दौरान उन्होंने देश की सुरक्षा और राष्ट्रहित को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों, साथी सैनिकों और परिवार के सदस्यों के सहयोग के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सेना का सेवाकाल उनके जीवन का गौरवपूर्ण अध्याय रहा है और इस दौरान मिले अनुभव हमेशा उनके साथ रहेंगे। अधिकारियों ने मां का भी किया सम्मान समारोह के अंत में अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों द्वारा हवलदार शिवनारायण राठौर की मां का भी सम्मान किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सैनिक के पीछे उसके परिवार और विशेष रूप से माता-पिता का त्याग भी महत्वपूर्ण होता है। मां ने अपने बेटे को देशसेवा के लिए समर्पित किया, इसलिए उनका सम्मान भी सैनिक के सम्मान का अभिन्न हिस्सा है। मंदिर परिसर में हुए इस सम्मान समारोह के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना देखने को मिली।1
- आलमपुर में श्री कृष्ण गौशाला में 11 वी वार मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आप सभी को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं1
- तहसीलदार के आश्वासन के बाद नागरिकों ने किया धरना समाप्त,9 घंटे तक चला धरना-प्रदर्शन गोहद नगर के बरथरा रोड पर बह रहा नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में भरा गया।जिसको लेकर वार्ड वासी एवं जनप्रतिनिधि गंदे पानी के बीच रोड पर बैठकर धरना प्रदर्शन करने लगे।जो गुरुवार को 11 बजे से रात 8 बजे तक निरंतर पानी के बीच बैठे रहे।र य 8 बजे तहसीलदार राकेश श्रीवास्तव के पहुंचने पर उनके आश्वासन के बाद लोगों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया1
- दतिया ब्रेकिंग। इंदरगढ़ में यातायात सुधार की सराहनीय पहल, जन्माष्टमी पर जाम से निजात दिलाने सड़कों पर उतरे आरआई अजय वर्मा इंदरगढ़। नगर में लंबे समय से बनी यातायात और जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने पुलिस विभाग लगातार सक्रिय नजर आ रहा है। जन्माष्टमी पर्व पर बाजारों में उमड़ी भारी भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस विभाग के आरआई अजय वर्मा अपनी टीम के साथ सुबह से ही प्रमुख मार्गों पर मुस्तैद रहे। त्योहार के चलते बाजारों में श्रद्धालुओं और खरीदारी करने पहुंचे लोगों की भीड़ बढ़ गई थी। ऐसे में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए आरआई अजय वर्मा ने पुलिस टीम के साथ जगह-जगह यातायात व्यवस्था संभाली। टीम ने सड़क पर खड़े वाहनों को व्यवस्थित कराया और दुकानदारों तथा राहगीरों को समझाइश देते हुए सड़क पर वाहन खड़े नहीं करने की अपील की। बारिश के दौरान भी आरआई अजय वर्मा पुलिस टीम के साथ यातायात की कमान संभालते नजर आए। उनकी सक्रियता से जन्माष्टमी के अवसर पर प्रमुख बाजारों और मार्गों पर यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रही। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। आरआई अजय वर्मा ने कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़कों पर वाहन खड़े न करने की अपील की।1
- नगर में दिव्या ज्योति ऑप्टिकल एवं जांच केंद्र का भाव उद्घाटन सेवड़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल द्वारा किया जाएगा इंदरगढ़ नगर में दतिया सेवाड़ा मार्ग पर मस्जिद के पास दिव्या ज्योति ऑप्टिकल एवं जांच केंद्र का उद्घाटन आज सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल द्वारा किया जाएगा इस अवसर पर समस्त नेत्र रोगियों की फ्री जांच की जाएगी डॉक्टर के सी राठौर नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा जांच की जाएगी प्रतिष्ठा के बारे में जानकारी देते हुए अमित राठौर ने बताया कि आज सभी मरीजों की जांच निशुल्क की जाएगी1
- जब म.प्र. में कोई डकैत गिरोह सक्रिय ही नहीं, तो फिर यह 'डकैत कानून' क्यों? लहार संवाददाता1
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी की डबरा में धूम, घरो में कृष्णजी जनमने की तैयारियां होने लगी हैं, सभी को शुभकामनायें1
- मृदा परीक्षण प्रयोगशाला वर्षों से उद्घाटन के इंतजार में है परंतु कृषि विभाग संचालक द्वारा ईश्वर आज तक कोई ध्यान नहीं दिया गया ना ही इसे शुरू किया गया और ना ही इसका उद्घाटन हुआ प्राप्त समाचार के अनुसार कई वर्षों से इंदरगढ़ ग्वालियर रोड पर मृदा परीक्षण प्रयोगशाला बनाई गई है लेकिन कृषि विभाग के आल्हा अफसर ने आज तक इस मृदा परीक्षण प्रयोगशाला को ना तो उद्घाटित किया और ना ही इसमें कोई स्टाफ आज तक आया इंदरगढ़ क्षेत्र में करीब 100 गांव लगते हैं इन ग्रामीण किसानों को अपनी मिट्टी का परीक्षण करवाने के लिए दतिया भागना पड़ता है और उनका समय भी नष्ट होता है पैसे की बर्बादी होती है अगर इंदरगढ़ में कृषि विभाग का यह मृदा परीक्षण प्रयोगशाला शुरू हो जाती तो किसानों को अपनी मिट्टी परीक्षण कर यह विदित हो जाता कि क्यों उर्वरक एवं रसायन की मात्रा का ज्ञान हो जाता परंतु प्रशासन की उदासीनता के कारण यह भवन वर्षों से धूल खा रहा है अब देखना है की कृषि विभाग के वरिष्ठ आल्हा अधिकारी इस और ध्यान देकर अपनी जवाब देही का निर्वहन करते हैं या नही ग्रामीण कृषकों का जिला कलेक्टर से इस मृदा परीक्षण प्रयोगशाला को शीघ्र शुरू करने की मांग की1
- भैंस चरा रहे किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, गंभीर घायल,भिंड से ग्वालियर रेफर भिंड ।लहार थाना क्षेत्र के अरुषी गांव में गुरुवार शाम भैंस चरा रहे एक किसान के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल किसान को उपचार के लिए लहार अस्पताल लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भिंड जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार अरुषी गांव निवासी 37 वर्षीय विनोद दोहरे पुत्र रामप्रकाश दोहरे गुरुवार दोपहर खेत के पास अपनी भैंस चरा रहे थे। शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम बिगड़ने के दौरान आकाशीय बिजली विनोद के ऊपर गिर गई। बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर मुँह के बल गिर पड़े। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी जिसके बाद उन्हें तत्काल लहार अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर होने पर भिंड जिला अस्पताल रेफर किया। भिंड में उपचार के दौरान हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने विनोद को ग्वालियर रेफर कर दिया।1