logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जब म.प्र. में कोई डकैत गिरोह सक्रिय ही नहीं, तो फिर यह 'डकैत कानून' क्यों? लहार संवाददाता

23 hrs ago
user_विजय झा
विजय झा
Voice of people लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
23 hrs ago

जब म.प्र. में कोई डकैत गिरोह सक्रिय ही नहीं, तो फिर यह 'डकैत कानून' क्यों? लहार संवाददाता

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शिद्दत से18 साल सेना में सेवा देने वाले हवलदार शिवनारायण राठौर का सम्मान, डांग वाले हनुमान मंदिर में जुटे जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शिद्दत से18 साल सेना में सेवा देने वाले हवलदार शिवनारायण राठौर का सम्मान, डांग वाले हनुमान मंदिर में जुटे जनप्रतिनिधि और ग्रामीण सेंवढ़ा। देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक जहां बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं, वहीं आपातकालीन परिस्थितियों में आंतरिक सुरक्षा और नागरिकों की सहायता के लिए भी सदैव तत्पर रहते हैं। सैनिक का जीवन त्याग, अनुशासन, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यह बात एसडीएम अशोक अवस्थी ने 18 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए हवलदार शिवनारायण राठौर के सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही। बुधवार को डांग वाले हनुमान जी मंदिर बघेड़ी में सेवानिवृत्त हवलदार शिवनारायण राठौर के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए द्वारकाधीश मंदिर से करीब 4 किलोमीटर की दूरी तय कर जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण डांग वाले हनुमान मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हवलदार राठौर का पुष्पमालाओं एवं सम्मान के साथ अभिनंदन किया गया। एसडीएम अशोक अवस्थी ने कहा कि देश की सीमाओं पर सैनिक विपरीत परिस्थितियों के बीच पूरी निष्ठा से डटे रहते हैं। प्राकृतिक आपदा, आपातकाल या आंतरिक सुरक्षा की चुनौती के समय भी सैनिक अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटते। उन्होंने कहा कि 18 वर्षों तक सेना में सेवा देना अपने आप में गौरव की बात है। सैनिक की सेवा केवल नौकरी तक सीमित नहीं होती, बल्कि उसका अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना समाज के लिए प्रेरणा बनती है। एसडीओपी अजय चानना ने कहा कि सैनिकों के त्याग और समर्पण के कारण ही देशवासी सुरक्षित वातावरण में जीवन जी पाते हैं। परिवार से दूर रहकर कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी करना सैनिक के जीवन का हिस्सा है। हवलदार शिवनारायण राठौर ने जिस निष्ठा और अनुशासन के साथ सेना में देश की सेवा की, वह क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। तहसीलदार राजेंद्र सिंह जाटव ने कहा कि वर्दी में बिताया गया प्रत्येक दिन राष्ट्र के प्रति समर्पण का परिचायक होता है। सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि अपने अनुभवों को समाज और युवाओं के हित में लगाने की नई शुरुआत है। भाजपा नेता कालीचरण कुशवाहा ने हवलदार राठौर के स्वस्थ, सुखद और गौरवपूर्ण भविष्य की कामना की। सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रेश गुप्ता ने कहा कि सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करते हैं, इसलिए उनका सम्मान पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है। देशराज सिंह कुशवाह ने कहा कि सैनिक के साथ-साथ उसके परिवार का त्याग भी सम्मान का हकदार है। रमाशंकर नगरिया ने कहा कि देशसेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है और हवलदार राठौर ने इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया। कार्यक्रम को एसडीओ पीडब्ल्यूडी आशुतोष मिश्रा, इंजीनियर रवि सारस्वत, सुरेंद्र सिंह गुर्जर, सुरेश बाथम सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार यादव ने किया। समारोह में सुल्तान खां, सीताराम फौजी, जितेंद्र गुर्जर, रविन्द्र गुर्जर, बलवीर गुर्जर, डॉ. बबलू कुशवाह सेंवढ़ा, डॉ. देवेंद्र राठौर ग्वालियर, मोहित सिंह कुशवाह, स्टीफन यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक, पूर्व सैनिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। देशसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त हवलदार शिवनारायण राठौर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेना में सेवा के दौरान उन्होंने देश की सुरक्षा और राष्ट्रहित को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों, साथी सैनिकों और परिवार के सदस्यों के सहयोग के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सेना का सेवाकाल उनके जीवन का गौरवपूर्ण अध्याय रहा है और इस दौरान मिले अनुभव हमेशा उनके साथ रहेंगे। अधिकारियों ने मां का भी किया सम्मान समारोह के अंत में अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों द्वारा हवलदार शिवनारायण राठौर की मां का भी सम्मान किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सैनिक के पीछे उसके परिवार और विशेष रूप से माता-पिता का त्याग भी महत्वपूर्ण होता है। मां ने अपने बेटे को देशसेवा के लिए समर्पित किया, इसलिए उनका सम्मान भी सैनिक के सम्मान का अभिन्न हिस्सा है। मंदिर परिसर में हुए इस सम्मान समारोह के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना देखने को मिली।
    1
    शिद्दत से18 साल सेना में सेवा देने वाले हवलदार शिवनारायण राठौर का सम्मान, डांग वाले हनुमान मंदिर में जुटे जनप्रतिनिधि और ग्रामीण

शिद्दत से18 साल सेना में सेवा देने वाले हवलदार शिवनारायण राठौर का सम्मान, डांग वाले हनुमान मंदिर में जुटे जनप्रतिनिधि और ग्रामीण
सेंवढ़ा। देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक जहां बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं, वहीं आपातकालीन परिस्थितियों में आंतरिक सुरक्षा और नागरिकों की सहायता के लिए भी सदैव तत्पर रहते हैं। सैनिक का जीवन त्याग, अनुशासन, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यह बात एसडीएम अशोक अवस्थी ने 18 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए हवलदार शिवनारायण राठौर के सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही।
बुधवार को डांग वाले हनुमान जी मंदिर बघेड़ी में सेवानिवृत्त हवलदार शिवनारायण राठौर के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए द्वारकाधीश मंदिर से करीब 4 किलोमीटर की दूरी तय कर जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण डांग वाले हनुमान मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हवलदार राठौर का पुष्पमालाओं एवं सम्मान के साथ अभिनंदन किया गया।
एसडीएम अशोक अवस्थी ने कहा कि देश की सीमाओं पर सैनिक विपरीत परिस्थितियों के बीच पूरी निष्ठा से डटे रहते हैं। प्राकृतिक आपदा, आपातकाल या आंतरिक सुरक्षा की चुनौती के समय भी सैनिक अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटते। उन्होंने कहा कि 18 वर्षों तक सेना में सेवा देना अपने आप में गौरव की बात है। सैनिक की सेवा केवल नौकरी तक सीमित नहीं होती, बल्कि उसका अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना समाज के लिए प्रेरणा बनती है।
एसडीओपी अजय चानना ने कहा कि सैनिकों के त्याग और समर्पण के कारण ही देशवासी सुरक्षित वातावरण में जीवन जी पाते हैं। परिवार से दूर रहकर कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी करना सैनिक के जीवन का हिस्सा है। हवलदार शिवनारायण राठौर ने जिस निष्ठा और अनुशासन के साथ सेना में देश की सेवा की, वह क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है।
तहसीलदार राजेंद्र सिंह जाटव ने कहा कि वर्दी में बिताया गया प्रत्येक दिन राष्ट्र के प्रति समर्पण का परिचायक होता है। सेवानिवृत्ति सेवा का अंत नहीं, बल्कि अपने अनुभवों को समाज और युवाओं के हित में लगाने की नई शुरुआत है।
भाजपा नेता कालीचरण कुशवाहा ने हवलदार राठौर के स्वस्थ, सुखद और गौरवपूर्ण भविष्य की कामना की। सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रेश गुप्ता ने कहा कि सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करते हैं, इसलिए उनका सम्मान पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है। देशराज सिंह कुशवाह ने कहा कि सैनिक के साथ-साथ उसके परिवार का त्याग भी सम्मान का हकदार है। रमाशंकर नगरिया ने कहा कि देशसेवा का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है और हवलदार राठौर ने इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाया।
कार्यक्रम को एसडीओ पीडब्ल्यूडी आशुतोष मिश्रा, इंजीनियर रवि सारस्वत, सुरेंद्र सिंह गुर्जर, सुरेश बाथम सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिवकुमार यादव ने किया।
समारोह में सुल्तान खां, सीताराम फौजी, जितेंद्र गुर्जर, रविन्द्र गुर्जर, बलवीर गुर्जर, डॉ. बबलू कुशवाह सेंवढ़ा, डॉ. देवेंद्र राठौर ग्वालियर, मोहित सिंह कुशवाह, स्टीफन यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक, पूर्व सैनिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देशसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी
सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त हवलदार शिवनारायण राठौर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेना में सेवा के दौरान उन्होंने देश की सुरक्षा और राष्ट्रहित को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों, साथी सैनिकों और परिवार के सदस्यों के सहयोग के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सेना का सेवाकाल उनके जीवन का गौरवपूर्ण अध्याय रहा है और इस दौरान मिले अनुभव हमेशा उनके साथ रहेंगे।
अधिकारियों ने मां का भी किया सम्मान
समारोह के अंत में अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों द्वारा हवलदार शिवनारायण राठौर की मां का भी सम्मान किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सैनिक के पीछे उसके परिवार और विशेष रूप से माता-पिता का त्याग भी महत्वपूर्ण होता है। मां ने अपने बेटे को देशसेवा के लिए समर्पित किया, इसलिए उनका सम्मान भी सैनिक के सम्मान का अभिन्न हिस्सा है। मंदिर परिसर में हुए इस सम्मान समारोह के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना देखने को मिली।
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *भिंड में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल* दैनिक पुष्पांजलि टुडे *कहीं पेड़े में कीड़े तो कहीं समोसे में जोंक मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रही उंगलियां* भिंड। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा को लेकर लगातार सामने आ रही शिकायतों ने जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य सामग्री में मिलावट, खराब गुणवत्ता और कथित तौर पर दूषित खाद्य पदार्थ मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। हाल ही में कहीं पेड़े में कीड़े मिलने तो कहीं समोसे में जोंक मिलने की घटनाओं ने लोगों को चिंता में डाल दिया है।इन घटनाओं ने सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा किया है कि आखिर खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था कहां है? क्या खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों की नियमित जांच की जा रही है या फिर शिकायत सामने आने के बाद ही विभाग सक्रिय होता है खाने की चीजों में कीड़े और जोंक मिलने से लोगों में आक्रोश भिंड में सामने आई घटनाओं में खाद्य पदार्थों में आपत्तिजनक और स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक चीजें मिलने के आरोप लगाए गए हैं। पेड़े में कीड़े और समोसे में जोंक मिलने की शिकायतें यदि सही पाई जाती हैं तो यह आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ बेहद गंभीर खिलवाड़ माना जाएगा।लोगों का कहना है कि बाजार से परिवार के लिए खाद्य सामग्री खरीदते समय उन्हें भरोसा रहता है कि दुकानों पर बिकने वाला सामान खाने योग्य और सुरक्षित होगा। लेकिन यदि तैयार खाद्य पदार्थों में ही कीड़े अथवा अन्य जीव पाए जाने लगें तो आम उपभोक्ता आखिर किस पर भरोसा करे खाद्य विभाग की भूमिका पर उठे सवाल लगातार सामने आ रही शिकायतों के बाद अब खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का आरोप है कि विभाग द्वारा दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित एवं प्रभावी जांच नहीं होने के कारण कुछ दुकानदार बेखौफ होकर खाद्य सामग्री बेच रहे हैं। लोगों का कहना है कि खाद्य सुरक्षा विभाग का काम केवल शिकायत आने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नियमित निरीक्षण और सैंपलिंग के माध्यम से ऐसी घटनाओं को रोकना भी है। यदि किसी खाद्य प्रतिष्ठान से दूषित अथवा असुरक्षित खाद्य सामग्री मिलने की पुष्टि होती है तो नियमानुसार संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।किसी की जान जाने का इंतजार तो नहीं कर रहा विभाग सबसे गंभीर सवाल यही है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है? यदि समय रहते खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच नहीं की गई और किसी दूषित खाद्य सामग्री के सेवन से किसी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ती है या कोई गंभीर हादसा होता है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?जनता का कहना है कि खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों को सामान्य शिकायत मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह सीधे लोगों के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ा विषय है।कलेक्टर से जनहित में हस्तक्षेप की मांग स्थानीय लोगों ने भिंड कलेक्टर से मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की व्यापक जांच कराई जाए और संदिग्ध खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच कराई जाए। इसके साथ ही खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण, बिना लाइसेंस या नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों की जांच तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफनियमानुसार कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है जनता का सवाल साफ है जब खाद्य पदार्थों में लगातार ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं तो जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे भिंड की जनता चाहती है कि खाद्य सुरक्षा विभाग केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि बाजार में उतरकर खाद्य पदार्थों की वास्तविक स्थिति की जांच करे। लोगों की जिंदगी और स्वास्थ्य से जुड़े इस मामले में प्रशासन की सक्रियता बेहद जरूरी है।अब देखना यह होगा कि कलेक्टर भिंड इस मामले में क्या संज्ञान लेते हैं और खाद्य सुरक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली की जांच कराते हैं या नहीं।
    1
    *भिंड में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल*

दैनिक पुष्पांजलि टुडे 

*कहीं पेड़े में कीड़े तो कहीं समोसे में जोंक मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रही उंगलियां*

भिंड। जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा को लेकर लगातार सामने आ रही शिकायतों ने जिम्मेदार विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य सामग्री में मिलावट, खराब गुणवत्ता और कथित तौर पर दूषित खाद्य पदार्थ मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं। हाल ही में कहीं पेड़े में कीड़े मिलने तो कहीं समोसे में जोंक मिलने की घटनाओं ने लोगों को चिंता में डाल दिया है।इन घटनाओं ने सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा किया है कि आखिर खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था कहां है? क्या खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों की नियमित जांच की जा रही है या फिर शिकायत सामने आने के बाद ही विभाग सक्रिय होता है खाने की चीजों में कीड़े और जोंक मिलने से लोगों में आक्रोश भिंड में सामने आई घटनाओं में खाद्य पदार्थों में आपत्तिजनक और स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक चीजें मिलने के आरोप लगाए गए हैं। पेड़े में कीड़े और समोसे में जोंक मिलने की शिकायतें यदि सही पाई जाती हैं तो यह आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ बेहद गंभीर खिलवाड़ माना जाएगा।लोगों का कहना है कि बाजार से परिवार के लिए खाद्य सामग्री खरीदते समय उन्हें भरोसा रहता है कि दुकानों पर बिकने वाला सामान खाने योग्य और सुरक्षित होगा। लेकिन यदि तैयार खाद्य पदार्थों में ही कीड़े अथवा अन्य जीव पाए जाने लगें तो आम उपभोक्ता आखिर किस पर भरोसा करे खाद्य विभाग की भूमिका पर उठे सवाल लगातार सामने आ रही शिकायतों के बाद अब खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का आरोप है कि विभाग द्वारा दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित एवं प्रभावी जांच नहीं होने के कारण कुछ दुकानदार बेखौफ होकर खाद्य सामग्री बेच रहे हैं।
लोगों का कहना है कि खाद्य सुरक्षा विभाग का काम केवल शिकायत आने के बाद कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नियमित निरीक्षण और सैंपलिंग के माध्यम से ऐसी घटनाओं को रोकना भी है।
यदि किसी खाद्य प्रतिष्ठान से दूषित अथवा असुरक्षित खाद्य सामग्री मिलने की पुष्टि होती है तो नियमानुसार संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।किसी की जान जाने का इंतजार तो नहीं कर रहा विभाग सबसे गंभीर सवाल यही है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है? यदि समय रहते खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच नहीं की गई और किसी दूषित खाद्य सामग्री के सेवन से किसी व्यक्ति की तबीयत बिगड़ती है या कोई गंभीर हादसा होता है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?जनता का कहना है कि खाद्य सुरक्षा से जुड़े मामलों को सामान्य शिकायत मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह सीधे लोगों के स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ा विषय है।कलेक्टर से जनहित में हस्तक्षेप की मांग
स्थानीय लोगों ने भिंड कलेक्टर से मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की व्यापक जांच कराई जाए और संदिग्ध खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच कराई जाए।
इसके साथ ही खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण, बिना लाइसेंस या नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों की जांच तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफनियमानुसार कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है जनता का सवाल साफ है जब खाद्य पदार्थों में लगातार ऐसी शिकायतें सामने आ रही हैं तो जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे भिंड की जनता चाहती है कि खाद्य सुरक्षा विभाग केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि बाजार में उतरकर खाद्य पदार्थों की वास्तविक स्थिति की जांच करे। लोगों की जिंदगी और स्वास्थ्य से जुड़े इस मामले में प्रशासन की सक्रियता बेहद जरूरी है।अब देखना यह होगा कि कलेक्टर भिंड इस मामले में क्या संज्ञान लेते हैं और खाद्य सुरक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली की जांच कराते हैं या नहीं।
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कोशांबी हादसे के बाद एलर्ट मोड पर प्रशासन एक दर्जन से अधिक बारुद की दुकानों का निरीक्षण नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज प्रशासनिक अधिकारियों ने एक दर्जन से अधिक बारुद की दुकानों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं
    1
    कोशांबी हादसे के बाद एलर्ट मोड पर प्रशासन 
एक दर्जन से अधिक बारुद की दुकानों का निरीक्षण 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज प्रशासनिक अधिकारियों ने एक दर्जन से अधिक बारुद की दुकानों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जालौन.. जमरेही के पास पेड़ गिरने से रास्ता जाम वाहन चालक परेशान. कब हटेगा पेड़. जिससे आवा गमन सुचारु रूप से चल सके
    1
    जालौन.. जमरेही के पास पेड़ गिरने से रास्ता जाम वाहन चालक परेशान. कब हटेगा पेड़. जिससे आवा गमन सुचारु रूप से चल सके
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कोंच से वाराणसी रोडवेज बस सेवा पुनः बहाल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत जालौन के कोंच में दिन शुक्रवार को सुबह 7 बजे नगर से करीब चार माह से बंद वाराणसी जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कोंच से वाराणसी के बीच संचालित रोडवेज बस सेवा को पुनः बहाल कर दिया गया है। रोडवेज आरएम के निर्देश पर यह बस अब प्रतिदिन निर्धारित समय पर कोंच से वाराणसी के लिए रवाना होगी। बस सेवा शुरू होने से कोंच सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को वाराणसी, प्रयागराज और रास्ते में पड़ने वाले अन्य शहरों तक सीधी यात्रा की सुविधा मिलेगी। रोडवेज बस चालक आशीष पाटकर और कंडक्टर राघवेंद्र ने बताया कि बस प्रतिदिन सुबह 7:10 बजे कोंच बस स्टैंड से वाराणसी के लिए रवाना होगी। बस कोंच से उरई, कानपुर, फतेहपुर और प्रयागराज होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। निर्धारित समय के अनुसार बस शाम करीब 4 बजे प्रयागराज पहुंचेगी, जबकि वाराणसी पहुंचने का समय शाम 7 से 8 बजे के बीच बताया गया है। बस सेवा के पुनः बहाल होने से यात्रियों में खुशी है। लंबे समय से कोंच से वाराणसी जाने वाले लोगों को सीधी बस सेवा का इंतजार था। इस बस के संचालन से यात्रियों को उरई या अन्य स्थानों पर बस बदलने की परेशानी से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। बताया गया कि वाराणसी से वापसी में यही बस रात करीब 1:30 बजे वाराणसी से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर करीब 12 बजे तक उरई पहुंच जाएगी। इसके बाद बस कोंच की ओर आएगी। स्थानीय यात्रियों का कहना है कि कोंच से वाराणसी के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा धार्मिक, व्यापारिक, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक कार्यों से वाराणसी व प्रयागराज जाने वाले लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। यात्रियों ने रोडवेज विभाग से इस बस सेवा को नियमित रूप से संचालित किए जाने की मांग की है, ताकि इसका लाभ क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को मिल सके।
    1
    कोंच से वाराणसी रोडवेज बस सेवा पुनः बहाल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
जालौन के  कोंच में दिन शुक्रवार को सुबह 7 बजे नगर से करीब चार माह से बंद वाराणसी जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कोंच से वाराणसी के बीच संचालित रोडवेज बस सेवा को पुनः बहाल कर दिया गया है। रोडवेज आरएम के निर्देश पर यह बस अब प्रतिदिन निर्धारित समय पर कोंच से वाराणसी के लिए रवाना होगी। बस सेवा शुरू होने से कोंच सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को वाराणसी, प्रयागराज और रास्ते में पड़ने वाले अन्य शहरों तक सीधी यात्रा की सुविधा मिलेगी।
रोडवेज बस चालक आशीष पाटकर और कंडक्टर राघवेंद्र ने बताया कि बस प्रतिदिन सुबह 7:10 बजे कोंच बस स्टैंड से वाराणसी के लिए रवाना होगी। बस कोंच से उरई, कानपुर, फतेहपुर और प्रयागराज होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। निर्धारित समय के अनुसार बस शाम करीब 4 बजे प्रयागराज पहुंचेगी, जबकि वाराणसी पहुंचने का समय शाम 7 से 8 बजे के बीच बताया गया है।
बस सेवा के पुनः बहाल होने से यात्रियों में खुशी है। लंबे समय से कोंच से वाराणसी जाने वाले लोगों को सीधी बस सेवा का इंतजार था। इस बस के संचालन से यात्रियों को उरई या अन्य स्थानों पर बस बदलने की परेशानी से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।
बताया गया कि वाराणसी से वापसी में यही बस रात करीब 1:30 बजे वाराणसी से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर करीब 12 बजे तक उरई पहुंच जाएगी। इसके बाद बस कोंच की ओर आएगी।
स्थानीय यात्रियों का कहना है कि कोंच से वाराणसी के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा धार्मिक, व्यापारिक, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक कार्यों से वाराणसी व प्रयागराज जाने वाले लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। यात्रियों ने रोडवेज विभाग से इस बस सेवा को नियमित रूप से संचालित किए जाने की मांग की है, ताकि इसका लाभ क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को मिल सके।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    9 hrs ago
  • जब म.प्र. में कोई डकैत गिरोह सक्रिय ही नहीं, तो फिर यह 'डकैत कानून' क्यों? लहार संवाददाता
    1
    जब म.प्र. में कोई डकैत गिरोह सक्रिय ही नहीं, तो फिर यह 'डकैत कानून' क्यों?


लहार संवाददाता
    user_विजय झा
    विजय झा
    Voice of people लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • 12वीं की छात्रा के एक्सीडेंट मामले में दो नामजद समेत पांच पर केस, एक आरोपी हिरासत में कुठौंद। थाना क्षेत्र में कक्षा 12 की छात्रा के एक्सीडेंट के मामले में पुलिस ने छात्रा के भाई की तहरीर पर दो नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि दूसरे नामजद आरोपी के करीब डेढ़ माह से गुजरात में काम करने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर को डायल-112 के माध्यम से थाना कुठौंद पुलिस को सूचना मिली कि सिरसाकलार थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 12 की छात्रा का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायल छात्रा को उपचार के लिए सीएचसी कुठौंद ले जाया जा चुका था।
    1
    12वीं की छात्रा के एक्सीडेंट मामले में दो नामजद समेत पांच पर केस, एक आरोपी हिरासत में कुठौंद। थाना क्षेत्र में कक्षा 12 की छात्रा के एक्सीडेंट के मामले में पुलिस ने छात्रा के भाई की तहरीर पर दो नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि दूसरे नामजद आरोपी के करीब डेढ़ माह से गुजरात में काम करने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर को डायल-112 के माध्यम से थाना कुठौंद पुलिस को सूचना मिली कि सिरसाकलार थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 12 की छात्रा का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घायल छात्रा को उपचार के लिए सीएचसी कुठौंद ले जाया जा चुका था।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कोंच,धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव, छात्राओं ने मटकी फोड़कर मनाया कान्हा का जन्मोत्सव जालौन के कोंच नगर के कमला नेहरू बालिका विद्यालय में गुरुवार सुबह 11 बजे जन्माष्टमी महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता अपनी पत्नी मोंटी गुप्ता के साथ मौजूद रहे। विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और जन्माष्टमी पर्व से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षिकाओं और अन्य विद्यार्थियों का मन मोह लिया। जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर में मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। छात्राओं ने उत्साह के साथ मटकी फोड़कर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और उनकी लीलाओं को जीवंत किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और छात्राओं ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि जन्माष्टमी जैसे पर्व बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और धार्मिक परंपराओं के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं। विद्यालय में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि छात्राओं की प्रतिभा को मंच मिल सके। इस अवसर पर अध्यापिका राखी गुप्ता, उर्वशी, अनामिका, गुड़िया, नीलू यादव, सुमनलता, कमलेश बाबू जी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ।
    1
    कोंच,धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव, छात्राओं ने मटकी फोड़कर मनाया कान्हा का जन्मोत्सव
जालौन के कोंच नगर के कमला नेहरू बालिका विद्यालय में गुरुवार सुबह 11 बजे जन्माष्टमी महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता अपनी पत्नी मोंटी गुप्ता के साथ मौजूद रहे। विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और जन्माष्टमी पर्व से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षिकाओं और अन्य विद्यार्थियों का मन मोह लिया।
जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर में मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। छात्राओं ने उत्साह के साथ मटकी फोड़कर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और उनकी लीलाओं को जीवंत किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और छात्राओं ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि जन्माष्टमी जैसे पर्व बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और धार्मिक परंपराओं के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं। विद्यालय में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि छात्राओं की प्रतिभा को मंच मिल सके।
इस अवसर पर अध्यापिका राखी गुप्ता, उर्वशी, अनामिका, गुड़िया, नीलू यादव, सुमनलता, कमलेश बाबू जी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    20 hrs ago
  • घायल युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और लोहे की रॉड रिपोर्ट विजय शर्मा बुंदेली मंच ब्यूरो चीफ जालौन मो 9662116534 जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पहलवान बाड़ा में मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान लाठी-डंडों के साथ लोहे की रॉड से हमला किए जाने के आरोप भी सामने आए हैं। मारपीट में महिलाओं के भी शामिल होने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि घर के बाहर बैठे एक युवक पर अचानक हमला किए जाने का आरोप है। घायल युवक ने आरोप लगाया कि उसके साथ लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट की गई। युवक ने सभासद समेत कई लोगों पर हमला और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मारपीट की इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आने की बात सामने आई है। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और लाठी-डंडे चलते दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। घायल युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि विवाद की असली वजह क्या थी और मारपीट में किसकी भूमिका रही। 📍 स्थान: मोहल्ला पहलवान बाड़ा, जालौन कोतवाली क्षेत्र
    1
    घायल युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन
मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और लोहे की रॉड
रिपोर्ट विजय शर्मा 
बुंदेली मंच ब्यूरो चीफ जालौन 
मो 9662116534
जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पहलवान बाड़ा में मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान लाठी-डंडों के साथ लोहे की रॉड से हमला किए जाने के आरोप भी सामने आए हैं। मारपीट में महिलाओं के भी शामिल होने का वीडियो सामने आया है।
बताया जा रहा है कि घर के बाहर बैठे एक युवक पर अचानक हमला किए जाने का आरोप है। घायल युवक ने आरोप लगाया कि उसके साथ लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट की गई। युवक ने सभासद समेत कई लोगों पर हमला और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
मारपीट की इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आने की बात सामने आई है। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और लाठी-डंडे चलते दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
घायल युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।
फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि विवाद की असली वजह क्या थी और मारपीट में किसकी भूमिका रही।
📍 स्थान: मोहल्ला पहलवान बाड़ा, जालौन कोतवाली क्षेत्र
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.