logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंच,धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव, छात्राओं ने मटकी फोड़कर मनाया कान्हा का जन्मोत्सव जालौन के कोंच नगर के कमला नेहरू बालिका विद्यालय में गुरुवार सुबह 11 बजे जन्माष्टमी महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता अपनी पत्नी मोंटी गुप्ता के साथ मौजूद रहे। विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और जन्माष्टमी पर्व से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षिकाओं और अन्य विद्यार्थियों का मन मोह लिया। जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर में मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। छात्राओं ने उत्साह के साथ मटकी फोड़कर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और उनकी लीलाओं को जीवंत किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और छात्राओं ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि जन्माष्टमी जैसे पर्व बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और धार्मिक परंपराओं के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं। विद्यालय में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि छात्राओं की प्रतिभा को मंच मिल सके। इस अवसर पर अध्यापिका राखी गुप्ता, उर्वशी, अनामिका, गुड़िया, नीलू यादव, सुमनलता, कमलेश बाबू जी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ।

16 hrs ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार Konch, Jalaun•
16 hrs ago

कोंच,धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव, छात्राओं ने मटकी फोड़कर मनाया कान्हा का जन्मोत्सव जालौन के कोंच नगर के कमला नेहरू बालिका विद्यालय में गुरुवार सुबह 11 बजे जन्माष्टमी महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता अपनी पत्नी मोंटी गुप्ता के साथ मौजूद रहे। विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और जन्माष्टमी पर्व से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षिकाओं और अन्य विद्यार्थियों का मन मोह लिया। जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर में मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। छात्राओं ने उत्साह के साथ मटकी फोड़कर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और उनकी लीलाओं को जीवंत किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और छात्राओं ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि जन्माष्टमी जैसे पर्व बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और धार्मिक परंपराओं के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं। विद्यालय में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि छात्राओं की प्रतिभा को मंच मिल सके। इस अवसर पर अध्यापिका राखी गुप्ता, उर्वशी, अनामिका, गुड़िया, नीलू यादव, सुमनलता, कमलेश बाबू जी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ।

More news from Jalaun and nearby areas
  • कोंच से वाराणसी रोडवेज बस सेवा पुनः बहाल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत जालौन के कोंच में दिन शुक्रवार को सुबह 7 बजे नगर से करीब चार माह से बंद वाराणसी जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कोंच से वाराणसी के बीच संचालित रोडवेज बस सेवा को पुनः बहाल कर दिया गया है। रोडवेज आरएम के निर्देश पर यह बस अब प्रतिदिन निर्धारित समय पर कोंच से वाराणसी के लिए रवाना होगी। बस सेवा शुरू होने से कोंच सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को वाराणसी, प्रयागराज और रास्ते में पड़ने वाले अन्य शहरों तक सीधी यात्रा की सुविधा मिलेगी। रोडवेज बस चालक आशीष पाटकर और कंडक्टर राघवेंद्र ने बताया कि बस प्रतिदिन सुबह 7:10 बजे कोंच बस स्टैंड से वाराणसी के लिए रवाना होगी। बस कोंच से उरई, कानपुर, फतेहपुर और प्रयागराज होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। निर्धारित समय के अनुसार बस शाम करीब 4 बजे प्रयागराज पहुंचेगी, जबकि वाराणसी पहुंचने का समय शाम 7 से 8 बजे के बीच बताया गया है। बस सेवा के पुनः बहाल होने से यात्रियों में खुशी है। लंबे समय से कोंच से वाराणसी जाने वाले लोगों को सीधी बस सेवा का इंतजार था। इस बस के संचालन से यात्रियों को उरई या अन्य स्थानों पर बस बदलने की परेशानी से भी काफी हद तक राहत मिलेगी। बताया गया कि वाराणसी से वापसी में यही बस रात करीब 1:30 बजे वाराणसी से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर करीब 12 बजे तक उरई पहुंच जाएगी। इसके बाद बस कोंच की ओर आएगी। स्थानीय यात्रियों का कहना है कि कोंच से वाराणसी के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा धार्मिक, व्यापारिक, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक कार्यों से वाराणसी व प्रयागराज जाने वाले लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। यात्रियों ने रोडवेज विभाग से इस बस सेवा को नियमित रूप से संचालित किए जाने की मांग की है, ताकि इसका लाभ क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को मिल सके।
    1
    कोंच से वाराणसी रोडवेज बस सेवा पुनः बहाल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
जालौन के  कोंच में दिन शुक्रवार को सुबह 7 बजे नगर से करीब चार माह से बंद वाराणसी जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। कोंच से वाराणसी के बीच संचालित रोडवेज बस सेवा को पुनः बहाल कर दिया गया है। रोडवेज आरएम के निर्देश पर यह बस अब प्रतिदिन निर्धारित समय पर कोंच से वाराणसी के लिए रवाना होगी। बस सेवा शुरू होने से कोंच सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को वाराणसी, प्रयागराज और रास्ते में पड़ने वाले अन्य शहरों तक सीधी यात्रा की सुविधा मिलेगी।
रोडवेज बस चालक आशीष पाटकर और कंडक्टर राघवेंद्र ने बताया कि बस प्रतिदिन सुबह 7:10 बजे कोंच बस स्टैंड से वाराणसी के लिए रवाना होगी। बस कोंच से उरई, कानपुर, फतेहपुर और प्रयागराज होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। निर्धारित समय के अनुसार बस शाम करीब 4 बजे प्रयागराज पहुंचेगी, जबकि वाराणसी पहुंचने का समय शाम 7 से 8 बजे के बीच बताया गया है।
बस सेवा के पुनः बहाल होने से यात्रियों में खुशी है। लंबे समय से कोंच से वाराणसी जाने वाले लोगों को सीधी बस सेवा का इंतजार था। इस बस के संचालन से यात्रियों को उरई या अन्य स्थानों पर बस बदलने की परेशानी से भी काफी हद तक राहत मिलेगी।
बताया गया कि वाराणसी से वापसी में यही बस रात करीब 1:30 बजे वाराणसी से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर करीब 12 बजे तक उरई पहुंच जाएगी। इसके बाद बस कोंच की ओर आएगी।
स्थानीय यात्रियों का कहना है कि कोंच से वाराणसी के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा धार्मिक, व्यापारिक, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक कार्यों से वाराणसी व प्रयागराज जाने वाले लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। यात्रियों ने रोडवेज विभाग से इस बस सेवा को नियमित रूप से संचालित किए जाने की मांग की है, ताकि इसका लाभ क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों को मिल सके।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    6 hrs ago
  • अजनारी बडेरा गौशाला 4 माह से बंद, किसानों में नाराजगी प्रधान पति ने CDO पर अनुमति न देने का आरोप *जालौन।* गांव की गौशाला करीब 4 माह से बंद होने से किसानों में नाराजगी है। आवारा गोवंश से फसलों को नुकसान पहुंचने की शिकायत सामने आ रही है। ग्राम प्रधान के पति ने सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा और जिलाधिकारी को पत्र देकर गौशाला दोबारा शुरू कराने की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि CDO ने गौशाला चलाने की अनुमति देने से इनकार किया है। ग्राम प्रधान के पति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप कर गौशाला खुलवाने की गुहार लगाई है। फिलहाल आरोपों पर प्रशासन का आधिकारिक पक्ष आना बाकी है।
    1
    अजनारी बडेरा गौशाला 4 माह से बंद, किसानों में नाराजगी प्रधान पति ने CDO पर अनुमति न देने का आरोप
*जालौन।* गांव की गौशाला करीब 4 माह से बंद होने से किसानों में नाराजगी है। आवारा गोवंश से फसलों को नुकसान पहुंचने की शिकायत सामने आ रही है।
ग्राम प्रधान के पति ने सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा और जिलाधिकारी को पत्र देकर गौशाला दोबारा शुरू कराने की मांग की है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि CDO ने गौशाला चलाने की अनुमति देने से इनकार किया है।
ग्राम प्रधान के पति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप कर गौशाला खुलवाने की गुहार लगाई है।
फिलहाल आरोपों पर प्रशासन का आधिकारिक पक्ष आना बाकी है।
    user_RC Rajpoot पत्रकार
    RC Rajpoot पत्रकार
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में स्थित है एक ऐसा मंदिर जहां मांगा हुआ वरदान खाली नहीं जाता नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध और प्राचीन द्वारिका धीष मंदिर से जुड़ी कुछ खास और रोचक तथ्य दिखाने जा रहे हैं
    1
    जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में स्थित है एक ऐसा मंदिर जहां मांगा हुआ वरदान खाली नहीं जाता 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध और प्राचीन द्वारिका धीष मंदिर से जुड़ी कुछ खास और रोचक तथ्य दिखाने जा रहे हैं
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • जालौन में कुत्तों की लड़ाई में फंसे मासूम पिल्ले को बंदर ने बचाया, इंसानियत का दिखा अनोखा नजारा!! जालौन। नगर की फल मंडी में उस समय लोग हैरान रह गए, जब कुत्तों के बीच हो रही लड़ाई में एक छोटा पिल्ला भी बुरी तरह फंस गया। कुत्ते पिल्ले को नोचने लगे, तभी वहां मौजूद एक बंदर ने अप्रत्याशित रूप से पिल्ले को अपनी बाहों में उठा लिया और उसे सुरक्षित स्थान की ओर ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बंदर ने पिल्ले को गले से लगाकर उठाया और कुत्तों से दूर ले गया। यह पूरा दृश्य देखकर फल मंडी में मौजूद दुकानदार और अन्य लोग दंग रह गए। घटना का वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस अनोखे नजारे ने इंसानियत और संवेदनशीलता को लेकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। लोगों का कहना है कि जिस संवेदना की उम्मीद इंसानों से की जाती है, वह इस घटना में एक जानवर के भीतर देखने को मिली। फल मंडी में मौजूद लोगों ने बंदर के इस व्यवहार को देखकर उसकी जमकर सराहना की। घटना ने यह संदेश भी दिया कि जीव-जंतुओं में भी ममता, संवेदना और दूसरे प्राणी को बचाने की भावना हो सकती है।
    1
    जालौन में कुत्तों की लड़ाई में फंसे मासूम पिल्ले को बंदर ने बचाया, इंसानियत का दिखा अनोखा नजारा!!
जालौन। नगर की फल मंडी में उस समय लोग हैरान रह गए, जब कुत्तों के बीच हो रही लड़ाई में एक छोटा पिल्ला भी बुरी तरह फंस गया। कुत्ते पिल्ले को नोचने लगे, तभी वहां मौजूद एक बंदर ने अप्रत्याशित रूप से पिल्ले को अपनी बाहों में उठा लिया और उसे सुरक्षित स्थान की ओर ले गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बंदर ने पिल्ले को गले से लगाकर उठाया और कुत्तों से दूर ले गया। यह पूरा दृश्य देखकर फल मंडी में मौजूद दुकानदार और अन्य लोग दंग रह गए।
घटना का वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस अनोखे नजारे ने इंसानियत और संवेदनशीलता को लेकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। लोगों का कहना है कि जिस संवेदना की उम्मीद इंसानों से की जाती है, वह इस घटना में एक जानवर के भीतर देखने को मिली।
फल मंडी में मौजूद लोगों ने बंदर के इस व्यवहार को देखकर उसकी जमकर सराहना की। घटना ने यह संदेश भी दिया कि जीव-जंतुओं में भी ममता, संवेदना और दूसरे प्राणी को बचाने की भावना हो सकती है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन.. जालौन तहसील के ग्राम देवरी मे मजदूर माताप्रसाद का घर गिरा जिसमे बकरी सहित खाने पीने का सामान भी दब गया जिससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ है भारी बारिश मे मकान गिरने से उसपर आर्थिक संकट आ गया..
    1
    जालौन.. जालौन तहसील के ग्राम देवरी मे मजदूर माताप्रसाद का घर गिरा जिसमे बकरी  सहित खाने पीने का सामान भी दब गया जिससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ है भारी बारिश मे मकान गिरने से उसपर आर्थिक संकट आ गया..
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमन फिल्म स्टूडियो 🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂 पता रामकुंड गेट के बगल से बैल बाजार पाठकपुरा उरई हमारे यहां शादी पार्टी धार्मिक आयोजन या किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधियों में फोटोग्राफी के लिए संपर्क करें हम शादियों में वीडियो एडिटिंग में सिनेमैटिक वीडियो एवं ट्रेडिशनल वीडियो दोनों के लिए बुकिंग करते हैं साथ ही एडिटिंग के दौरान वर बधू के नाम से गाने भी एडिट करते हैं यह सुनहरा मौका हाथ से न जाने दें
    1
    अमन फिल्म स्टूडियो 
🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂🫂
पता रामकुंड गेट के बगल से बैल बाजार  पाठकपुरा उरई 
हमारे यहां शादी पार्टी धार्मिक आयोजन या किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधियों में फोटोग्राफी के लिए संपर्क करें
हम शादियों में वीडियो एडिटिंग में सिनेमैटिक वीडियो एवं ट्रेडिशनल वीडियो दोनों के लिए बुकिंग करते हैं साथ ही एडिटिंग के दौरान वर बधू के नाम से गाने भी एडिट करते हैं यह सुनहरा मौका हाथ से न जाने दें
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कोंच,धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव, छात्राओं ने मटकी फोड़कर मनाया कान्हा का जन्मोत्सव जालौन के कोंच नगर के कमला नेहरू बालिका विद्यालय में गुरुवार सुबह 11 बजे जन्माष्टमी महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता अपनी पत्नी मोंटी गुप्ता के साथ मौजूद रहे। विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और जन्माष्टमी पर्व से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षिकाओं और अन्य विद्यार्थियों का मन मोह लिया। जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर में मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। छात्राओं ने उत्साह के साथ मटकी फोड़कर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और उनकी लीलाओं को जीवंत किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और छात्राओं ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि जन्माष्टमी जैसे पर्व बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और धार्मिक परंपराओं के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं। विद्यालय में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि छात्राओं की प्रतिभा को मंच मिल सके। इस अवसर पर अध्यापिका राखी गुप्ता, उर्वशी, अनामिका, गुड़िया, नीलू यादव, सुमनलता, कमलेश बाबू जी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ।
    1
    कोंच,धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव, छात्राओं ने मटकी फोड़कर मनाया कान्हा का जन्मोत्सव
जालौन के कोंच नगर के कमला नेहरू बालिका विद्यालय में गुरुवार सुबह 11 बजे जन्माष्टमी महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता अपनी पत्नी मोंटी गुप्ता के साथ मौजूद रहे। विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और जन्माष्टमी पर्व से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं की प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षिकाओं और अन्य विद्यार्थियों का मन मोह लिया।
जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर में मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। छात्राओं ने उत्साह के साथ मटकी फोड़कर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और उनकी लीलाओं को जीवंत किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और छात्राओं ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि जन्माष्टमी जैसे पर्व बच्चों में भारतीय संस्कृति, संस्कार और धार्मिक परंपराओं के प्रति जागरूकता पैदा करते हैं। विद्यालय में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि छात्राओं की प्रतिभा को मंच मिल सके।
इस अवसर पर अध्यापिका राखी गुप्ता, उर्वशी, अनामिका, गुड़िया, नीलू यादव, सुमनलता, कमलेश बाबू जी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    16 hrs ago
  • घायल युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और लोहे की रॉड रिपोर्ट विजय शर्मा बुंदेली मंच ब्यूरो चीफ जालौन मो 9662116534 जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पहलवान बाड़ा में मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान लाठी-डंडों के साथ लोहे की रॉड से हमला किए जाने के आरोप भी सामने आए हैं। मारपीट में महिलाओं के भी शामिल होने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि घर के बाहर बैठे एक युवक पर अचानक हमला किए जाने का आरोप है। घायल युवक ने आरोप लगाया कि उसके साथ लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट की गई। युवक ने सभासद समेत कई लोगों पर हमला और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मारपीट की इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आने की बात सामने आई है। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और लाठी-डंडे चलते दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। घायल युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि विवाद की असली वजह क्या थी और मारपीट में किसकी भूमिका रही। 📍 स्थान: मोहल्ला पहलवान बाड़ा, जालौन कोतवाली क्षेत्र
    1
    घायल युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन
मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और लोहे की रॉड
रिपोर्ट विजय शर्मा 
बुंदेली मंच ब्यूरो चीफ जालौन 
मो 9662116534
जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पहलवान बाड़ा में मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान लाठी-डंडों के साथ लोहे की रॉड से हमला किए जाने के आरोप भी सामने आए हैं। मारपीट में महिलाओं के भी शामिल होने का वीडियो सामने आया है।
बताया जा रहा है कि घर के बाहर बैठे एक युवक पर अचानक हमला किए जाने का आरोप है। घायल युवक ने आरोप लगाया कि उसके साथ लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट की गई। युवक ने सभासद समेत कई लोगों पर हमला और मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
मारपीट की इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोटें आने की बात सामने आई है। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और लाठी-डंडे चलते दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
घायल युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।
फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि विवाद की असली वजह क्या थी और मारपीट में किसकी भूमिका रही।
📍 स्थान: मोहल्ला पहलवान बाड़ा, जालौन कोतवाली क्षेत्र
    user_विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    विजय राज शर्मा भद्रावती टाइम्स
    Newspaper publisher जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.