पीरनगर में धुएं का जहर: टायर जलाने की फैक्ट्री से ग्रामीणों को दम घुटने जैसी समस्या का करना पड़ रहा सामना जनपद के ग्राम पंचायत पीरनगर में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां खसरा नंबर 66 की लगभग 2.740 हेक्टेयर भूमि पर कथित रूप से टायर जलाने और टायर से तेल निकालने की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री संचालकों द्वारा फैक्ट्री स्थापना के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया, जैसे धारा 80 की कार्यवाही, पूरी की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, फैक्ट्री से निकलने वाला काला धुआं पूरे क्षेत्र में फैल रहा है। सुबह के समय सैनी बस्ती सहित आसपास के इलाकों में घना धुआं छा जाता है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं होने लगी हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर इसका सबसे अधिक असर पड़ रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि फैक्ट्री स्थल से मात्र लगभग 100 मीटर की दूरी पर दो बड़े मंदिर भी स्थित हैं, जहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। धार्मिक स्थल के समीप इस प्रकार की प्रदूषणकारी गतिविधि से लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि ग्रामवासियों के स्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उक्त फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए। उनका कहना है कि यह केवल एक गांव की नहीं, बल्कि आसपास के कई गांवों की समस्या बन चुकी है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग और प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी संवेदनशीलता से लेते हैं और कब तक ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं। फिलहाल, पीरनगर के लोग स्वच्छ हवा और सुरक्षित जीवन की मांग को लेकर प्रशासन की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं।
पीरनगर में धुएं का जहर: टायर जलाने की फैक्ट्री से ग्रामीणों को दम घुटने जैसी समस्या का करना पड़ रहा सामना जनपद के ग्राम पंचायत पीरनगर में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां खसरा नंबर 66 की लगभग 2.740 हेक्टेयर भूमि पर कथित रूप से टायर जलाने और टायर से तेल निकालने की फैक्ट्री संचालित की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री संचालकों द्वारा फैक्ट्री स्थापना के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया, जैसे धारा 80 की कार्यवाही, पूरी की गई है। ग्रामीणों के अनुसार, फैक्ट्री से निकलने वाला काला धुआं पूरे क्षेत्र में फैल रहा है। सुबह के समय सैनी बस्ती सहित आसपास के इलाकों में घना धुआं छा जाता है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं होने लगी हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर इसका सबसे अधिक
असर पड़ रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि फैक्ट्री स्थल से मात्र लगभग 100 मीटर की दूरी पर दो बड़े मंदिर भी स्थित हैं, जहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। धार्मिक स्थल के समीप इस प्रकार की प्रदूषणकारी गतिविधि से लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि ग्रामवासियों के स्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उक्त फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए। उनका कहना है कि यह केवल एक गांव की नहीं, बल्कि आसपास के कई गांवों की समस्या बन चुकी है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग और प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी संवेदनशीलता से लेते हैं और कब तक ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं। फिलहाल, पीरनगर के लोग स्वच्छ हवा और सुरक्षित जीवन की मांग को लेकर प्रशासन की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं।
- Village karankhal post hasanpur district Amroha UP1
- HAPUR DESK:- वेलेंटाइन डे पर पति ने पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा, बीच सड़क पर की मारपीट, लवर को बचाती रही महिला, वीडियो वायरल....1
- Post by Husain Husain2
- ५००० वर्ष पहले कुआं नहीं खोद पाए 🤣1
- Amroha1
- अमरोहा के नौगावां थाना क्षेत्र में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मारकर लहूलुहान कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। जानकारी के अनुसार, ग्राम सलामतपुर निवासी हरिओम पुत्र हीरा को सुबह करीब 8 बजे गोली लगी, जिसकी सूचना डायल 112 को दी गई। पुलिस ने घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया है। मौके पर पहुँची फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जाँच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।1
- पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ श्रद्धालु शिवभक्तों की सेवा एवं सुरक्षा हेतु विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में ग्राम मदारीपुर के सामने प्रभारी थाना रहरा अतवीर सिंह द्वारा शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांवड़ श्रद्धालुओं को फल वितरित किए गए तथा उनका कुशलक्षेम लिया गया। शिवभक्तों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक किया गया तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने हेतु प्रेरित किया गया। अमरोहा पुलिस कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं समुचित सहयोग हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।1
- अमरोहा जिले के गजरौला में यातायात पुलिस चौकी में एक धमकी भरा लेटर पहुंचने से हड़कंप मच गया।लेटर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह के नाम भेजा गया था, जिसे पढ़ते ही उनके होश उड़ गए। लेटर में 30,000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई है। साथ ही पैसे न देने पर एंटी करप्शन टीम से पकड़वाने और नौकरी खत्म कराने की धमकी दी गई है।लेटर में यह भी लिखा गया कि 10 मिनट के अंदर पैसे पहुंचाए जाएं, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक चौकी में लेटर डालते हुए दिखाई दे रहा है। लेटर और सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, यह मामला गजरौला की यातायात पुलिस चौकी का बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और जल्द खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।1