Shuru
Apke Nagar Ki App…
Amroha
India News
Amroha
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Amroha1
- अमरोहा के नौगावां थाना क्षेत्र में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मारकर लहूलुहान कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। जानकारी के अनुसार, ग्राम सलामतपुर निवासी हरिओम पुत्र हीरा को सुबह करीब 8 बजे गोली लगी, जिसकी सूचना डायल 112 को दी गई। पुलिस ने घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया है। मौके पर पहुँची फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जाँच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।1
- पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन में कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ श्रद्धालु शिवभक्तों की सेवा एवं सुरक्षा हेतु विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में ग्राम मदारीपुर के सामने प्रभारी थाना रहरा अतवीर सिंह द्वारा शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांवड़ श्रद्धालुओं को फल वितरित किए गए तथा उनका कुशलक्षेम लिया गया। शिवभक्तों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक किया गया तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता लेने हेतु प्रेरित किया गया। अमरोहा पुलिस कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं समुचित सहयोग हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।1
- आस्था की अनोखी मिसाल बुरखा पहन कांवड़ यात्रा पर निकली युवती जोया संवाददाता। संभल जनपद के थाना असमोली क्षेत्र के गांव बदनपुर बसेई निवासी अमन त्यागी से विवाह के बाद तमन्ना मलिक एक बार फिर चर्चा में हैं। जानकारी के अनुसार तीन वर्ष पूर्व तमन्ना मलिक ने अमन त्यागी से शादी की थी। विवाह के बाद परिवार में सुख-समृद्धि और दो बच्चों के जन्म को अपनी मुराद पूरी होना मानते हुए उन्होंने कांवड़ लाने का संकल्प लिया था। बताया जा रहा है कि तमन्ना मलिक 10 फरवरी को अपने गांव से हरिद्वार के लिए रवाना हुईं और 11 फरवरी की सुबह करीब 4 बजे हरिद्वार से गंगाजल भरकर कांवड़ यात्रा शुरू की। खास बात यह रही कि तमन्ना मलिक पूरे समय बुरखा पहनकर कांवड़ यात्रा करती नजर आईं, जिससे रास्ते भर लोगों में उत्सुकता बनी रही। शनिवार को जब वह अमरोहा जनपद के थाना डिडौली कोतवाली क्षेत्र में पहुंचीं तो उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोशल मीडिया पर उनके कांवड़ यात्रा से जुड़े वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जगह-जगह लोग उन्हें रोककर सेल्फी लेने की कोशिश करते दिखाई दिए। कई स्थानों पर युवाओं में सेल्फी लेने की होड़ सी मच गई। स्थिति को देखते हुए डिडौली पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से तमन्ना मलिक को अपने संरक्षण में क्षेत्र से सकुशल निकलवाया। पुलिस की मौजूदगी में यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ाया गया। तमन्ना मलिक की यह कांवड़ यात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां कुछ लोग इसे आस्था और संकल्प की मिसाल बता रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर इसको लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल उनकी यात्रा शांतिपूर्वक आगे बढ़ रही है और स्थानीय प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।4
- Post by Husain Husain1
- Village karankhal post hasanpur district Amroha UP1
- डिलारी ।महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर थाना डिलारी पुलिस प्रशासन द्वारा शिवभक्त कांवड़ियों के लिए विशेष जलपान एवं विश्राम की व्यवस्था की गई। इस सराहनीय पहल का उद्देश्य दूर-दराज से पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को सुविधा और सुरक्षा प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के दौरान मुरादाबाद पुलिस के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुमर आकाशपाल जी एवं क्षेत्र अधिकारी ठाकुरद्वारा आशीष प्रताप सिंह सहित थाना डिलारी की पूरी पुलिस टीम सक्रिय रूप से मौजूद रही। अधिकारियों ने स्वयं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कांवड़ियों से संवाद कर उनका हालचाल जाना। पुलिस द्वारा लगाए गए शिविर में स्वच्छ पेयजल, शरबत, फल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई। साथ ही सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल लगातार तैनात रहा, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। श्रद्धालुओं ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए धन्यवाद किया।1
- अमरोहा जिले के गजरौला में यातायात पुलिस चौकी में एक धमकी भरा लेटर पहुंचने से हड़कंप मच गया।लेटर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह के नाम भेजा गया था, जिसे पढ़ते ही उनके होश उड़ गए। लेटर में 30,000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई है। साथ ही पैसे न देने पर एंटी करप्शन टीम से पकड़वाने और नौकरी खत्म कराने की धमकी दी गई है।लेटर में यह भी लिखा गया कि 10 मिनट के अंदर पैसे पहुंचाए जाएं, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक चौकी में लेटर डालते हुए दिखाई दे रहा है। लेटर और सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिससे पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, यह मामला गजरौला की यातायात पुलिस चौकी का बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और जल्द खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।1