रामपुरा डाबला में आहूत ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर में आमजन की समस्याओं का मौके पर ही हुआ त्वरित निस्तारण.. पीसांगन उपखंड क्षेत्र के रामपुरा डाबला में शिविर प्रभारी एवं एसडीएम राजीव बड़गूजर के निर्देशानुसार तहसीलदार अमित जिंदोलिया,विकास अधिकारी महेंद्र कुमार मालाकार,अतिरिक्त विकास अधिकारी चन्द्रनारायन चौधरी की मौजूदगी व प्रशासक सीमा चौधरी की अध्यक्षता में जन कल्याण शिविर के अंतर्गत ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर संपन्न हुआ। शिविर में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया। तहसीलदार अमित जिंदोलिया के मुताबिक शिविर में राजस्व,पंचायत राज,राजीविका,पीएचईडी,शिक्षा विभाग,समाज कल्याण विभाग,आयोजना विभाग,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,खाद्य विभाग के प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण करने के साथ ही शिविर में चिकित्सा विभाग के द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गई। पशुपालन विभाग के द्वारा पशुपालकों को लाभान्वित किया गया। शिविर में आयुर्वेद एंव भारतीय चिकित्सा पद्धति,यूनानी चिकित्सा पद्धति से ग्रामीणों का उपचार किया गया। तहसीलदार अमित जिंदोलिया ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप शिविर में आमजन को विकसित भारत जीरामजी योजना की जानकारी देने के अलावा महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में पंचायती राज,राजस्व,ग्रामीण विकास,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य,महिला एवं बाल विकास,ऊर्जा और आयुर्वेद विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
रामपुरा डाबला में आहूत ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर में आमजन की समस्याओं का मौके पर ही हुआ त्वरित निस्तारण.. पीसांगन उपखंड क्षेत्र के रामपुरा डाबला में शिविर प्रभारी एवं एसडीएम राजीव बड़गूजर के निर्देशानुसार तहसीलदार अमित जिंदोलिया,विकास अधिकारी महेंद्र कुमार मालाकार,अतिरिक्त विकास अधिकारी चन्द्रनारायन चौधरी की मौजूदगी व प्रशासक सीमा चौधरी की अध्यक्षता में जन कल्याण शिविर के अंतर्गत ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर संपन्न हुआ। शिविर में विभागीय अधिकारियों व
कर्मचारियों ने आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया। तहसीलदार अमित जिंदोलिया के मुताबिक शिविर में राजस्व,पंचायत राज,राजीविका,पीएचईडी,शिक्षा विभाग,समाज कल्याण विभाग,आयोजना विभाग,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,खाद्य विभाग के प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण करने के साथ ही शिविर में चिकित्सा विभाग के द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गई। पशुपालन विभाग के द्वारा पशुपालकों को लाभान्वित किया गया। शिविर में आयुर्वेद एंव भारतीय चिकित्सा पद्धति,यूनानी चिकित्सा पद्धति
से ग्रामीणों का उपचार किया गया। तहसीलदार अमित जिंदोलिया ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप शिविर में आमजन को विकसित भारत जीरामजी योजना की जानकारी देने के अलावा महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में पंचायती राज,राजस्व,ग्रामीण विकास,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य,महिला एवं बाल विकास,ऊर्जा और आयुर्वेद विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
- सिंधी लेडिज क्लब की 91 सदस्यों ने 11 प्रकार की साड़ीयो अलग-अलग ग्रुप ने बनाएं सिंधी लेडिज क्लब की 91 सदस्यों ने 11 प्रकार की साड़ीयो अलग-अलग ग्रुप ने बनाएं1
- प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैही के दरबार में असम की पंडित विद्या देवी ज़ियारत दर्शन करने पहुंची। अजमेर..विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैही के दरबार में असम की पंडित विद्या देवी ज़ियारत दर्शन करने पहुंची। जहां उन्होंने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में आस्था की चादर और फूल पेश कर अक़ीदत का नजराना पेश किया। इस मौके पर उन्होंने सूफियाना कव्वालियों का भी आनंद लिया और आमजन व श्रद्धालुओं में लंगर भी वितरण किया। विद्या देवी और उनके साथियों को दरगाह में जियारत सैयद अहमद अली नियाजी ने कराई और सैयद आसिफ अली चिश्ती ने डेलिगेशन के समस्त सदस्यों को दरबार की दस्तार बंदी कर प्रसाद भेंट किया। पंडित विद्या देवी ने दरगाह हाजिरी के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले दिनों दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए छात्र आंदोलन सही, मगर प्रधानमंत्री को बुरा भला कहा जाना ठीक नहीं था, छात्र देश का भविष्य है और उन्हें प्रधानमंत्री जैसे पद की गरिमा व सम्मान करना चाहिए। दरगाह में जियारत कर पंडित विद्या देवी ने देश में सुख शांति और समृद्धि की दुआ मांगी। उन्होंने बताया कि जब कभी उन्हें कुछ नया करना होता है तो सबसे पहले ख्वाजा साहब की दरगाह में हाजिरी देती है और दुखी परेशान हाल जनता को आध्यात्मिक सहयोग से लाभ पहुंचती है। दरगाह के खादिम सैयद अहमद अली नियाजी के अनुसार विद्या देवी कई वर्षों से अजमेर दरगाह से जुड़ी हुई है और हमेशा दरगाह आकर हाजिरी देती है और अपने करीबियों के हक में ख्वाजा साहब की रही है1
- likes comments shares follow comments subscribe to my channel1
- ye gna su no hoti drama bhai logon Maine suna hai na to bhej do meri ruh sabhi bhai log is gane ko Suno aur gane ka Arth batao ki yah kaun sa gana hai case kitne sal mein banaa hua Hai kaun sa sal mein banaa hua Hai1
- संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 'समरसता संकल्प अभियान' के तहत वाराणसी से पधारी समरसता रथ एवं कलश यात्रा का राजस्थान आगमन पर आज ऊँचा नगला, भरतपुर में स्वागत किया। इस सुअवसर पर मातृशक्ति द्वारा आयोजित कलश यात्रा में सहभागिता कर रविदास जी महाराज का कोटि-कोटि वंदन किया। पूजनीय संत गुरु रविदास जी महाराज ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समता, मानवता, प्रेम, सद्भाव और सामाजिक न्याय का जो अमूल्य संदेश दिया, वह आज भी संपूर्ण समाज को एक सूत्र में जोड़ने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श सामाजिक समरसता, समानता और लोककल्याण के मार्ग को सदैव आलोकित करते रहेंगे। कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री Dr. Prem Chand Bairwa जी, राज्य मंत्री श्री Jawahar Singh Bedam जी, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री Bhupendra Saini जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री Mukesh Dadheech जी व श्री बिहारी लाल बिश्नोई जी, प्रदेश मंत्री श्री सीताराम पोसवाल जी, विधायक श्री शैलेश सिंह जी, जिला अध्यक्ष श्रीमती शिवानी दायमा जी, पूर्व सांसद श्रीमती रंजीता कोली जी, पूर्व विधायक श्रीमती राजकुमारी जाटव जी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।1
- दौराई से निकला आशिकाने इमाम हुसैन का पैदल काफिला लाइक कर सब्सक्राइब करें धन्यवाद दौराई से निकला आशिकाने इमाम हुसैन का पैदल काफिला1
- भारतीय रेडकास सोसायटी एवं सेंटजोन एम्बुलेंस एसोसियशन जिला शाखा अजमेर वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम किया गया1
- गुजरात के जामनगर से हैरान करने वाला हत्या का मामला आया गुजरात के जामनगर में पुलिस ने दो साल पुराने हत्या के मामले का खुलासा किया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को फैक्ट्री परिसर में दफना दिया। पुलिस जांच के दौरान मिले सबूतों और पूछताछ के बाद मामला सामने आया। खुदाई में मानव अवशेष मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1