*अम्बेडकर भवन डेवडर में अम्बेडकर जयंती की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न, कमिटी का हुआ गठन* *अम्बेडकर भवन डेवडर में अम्बेडकर जयंती की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न, कमिटी का हुआ गठन* * अरविंद कुमार रवि अध्यक्ष व रिंकू सिंह बने उपाध्यक्ष संवाददाता ऊंटारी रोड़। भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती को भव्य और गरिमामय तरीके से मनाने को लेकर अम्बेडकर भवन, डेवडर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अप्रैल को प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जो पूरे प्रखंड का भ्रमण करेगी। इस दौरान बाबा साहेब के विचारों, संविधान, समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए एक कमिटी का गठन भी किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से अरविंद कुमार रवि को अध्यक्ष, रिंकू सिंह को उपाध्यक्ष तथा कमलेश कुमार, विकास मेहरा और अजय कुमार को सचिव चुना। बैठक में यह भी तय किया गया कि अम्बेडकर जयंती के अवसर पर सामाजिक एकता, शिक्षा जागरूकता और संविधान के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने वाले कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने और समाज में भाईचारा एवं समानता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य रूप से कॉंग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रिंकू सिंह, कॉंग्रेस यूथ जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार रवि, अहमद अंसारी, विकास कुमार मेहरा, छोटे लाल कुमार, कमलेश कुमार, विजय कुमार, अजय कुमार, अलकेश कुमार, अंकित कुमार, मानदेव साव, बलराम कुमार, बसंत कुमार और बिंदु राम सहित कई लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, शिक्षा और अधिकारों की प्रेरणा हैं। उनकी जयंती को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
*अम्बेडकर भवन डेवडर में अम्बेडकर जयंती की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न, कमिटी का हुआ गठन* *अम्बेडकर भवन डेवडर में अम्बेडकर जयंती की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न, कमिटी का हुआ गठन* * अरविंद कुमार रवि अध्यक्ष व रिंकू सिंह बने उपाध्यक्ष संवाददाता ऊंटारी रोड़। भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती को भव्य और गरिमामय तरीके से मनाने को लेकर अम्बेडकर भवन, डेवडर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अप्रैल को प्रभात फेरी निकाली जाएगी, जो पूरे प्रखंड का भ्रमण करेगी। इस दौरान बाबा साहेब के विचारों, संविधान, समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए एक कमिटी का गठन भी किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों
ने सर्वसम्मति से अरविंद कुमार रवि को अध्यक्ष, रिंकू सिंह को उपाध्यक्ष तथा कमलेश कुमार, विकास मेहरा और अजय कुमार को सचिव चुना। बैठक में यह भी तय किया गया कि अम्बेडकर जयंती के अवसर पर सामाजिक एकता, शिक्षा जागरूकता और संविधान के प्रति सम्मान को बढ़ावा देने वाले कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने और समाज में भाईचारा एवं समानता का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। बैठक में मुख्य रूप से कॉंग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रिंकू सिंह, कॉंग्रेस यूथ जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार रवि, अहमद अंसारी, विकास कुमार मेहरा, छोटे लाल कुमार, कमलेश कुमार, विजय कुमार, अजय कुमार, अलकेश कुमार, अंकित कुमार, मानदेव साव, बलराम कुमार, बसंत कुमार और बिंदु राम सहित कई लोग मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन, शिक्षा और अधिकारों की प्रेरणा हैं। उनकी जयंती को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
- विश्रामपुर नगर परिषद के पूर्व वार्ड पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन वार्ड नंबर 16 पूर्व पार्षद पूनम देवी के आवास पर हुआ। जिसमें क्षेत्र जनता के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का सामूहिक निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी विजय कुमार रवि व संचालन पूर्व पार्षद नजमुद्दीन नूरी ने किया। बैठक में उपस्थित पूर्व पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि चुनाव हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा है,लेकिन इससे उनके हौसले में कोई कमी नहीं आई है।1
- पाण्डु/पलामू: पाण्डु प्रखंड अंतर्गत मुसीखाप गाँव में विकास के दावों की पोल अब सड़कों पर बहते गंदे पानी ने खोल दी है। गांव की जिस सड़क से ग्रामीणों को राहत और सुगम आवागमन की उम्मीद थी, वही सड़क अब नाली का रूप ले चुकी है। जगह-जगह गंदा पानी जमा रहने और नाली का पानी सड़क पर बहने से लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लंबे समय से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। बरसात और घरेलू पानी के बहाव से सड़क की हालत और खराब हो गई है। इससे न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही है, बल्कि आसपास के लोगों के बीच बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी समस्या को देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नाली निर्माण और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। इस संबंध में पंचायत समिति सदस्य प्रवेश साव ने कहा कि फंड उपलब्ध होते ही नाली निर्माण की पहल की जाएगी। वहीं उपमुखिया सतबीर सिंह ने कहा कि जो लोग सड़क पर पानी बहा रहे हैं, वे इसे तुरंत बंद करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नाली निर्माण की दिशा में कदम उठाए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को इस समस्या से राहत मिल सके1
- Like and comment follow kijiye aur sports kijiye ♥️💯♥️♥️♥️☺️💯1
- गढ़वा जिला कांडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम घोड़दाग में यह महिला 11 बजे के करीब आंगनवाड़ी के पास दिखी, घर पूछने पर बताई की पलामू मुरमा घर बाकी जानकारी वीडियो में देखिए कैसे गाना गा कर अपना कहानी बता रही हैं1
- गढ़वा पुलिस की पहल से चोरो का पलता लगा कर, गिरफ़्तार कर लिया गया l और आगे की जच परकिरिया जारी है कि किसी बड़े लोगो की तो, इसघाटना को करने में सहयोग तो नहीं है l जच के बाद खुलासा किया जाएगा l1
- मां ऐसी भी होती है क्या, मां त्याग, प्रेम और सुरक्षा की मिसाल है फिर इस मां ने बेटी की बलि कैसे दे दी1
- रमना हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।1
- मुजफ्फरपुर के एक लड़का ने एक लड़की से सदी की जिद लेकर मोबाइल फोन टोवर के ऊपर चाद कर कुद कर मरने की बात करने लगा, तो पुलिस की आते ही लोग, उसको उतारें l police station से पुलिस आकर लड़की के पिता से बात कर सादी करण की बात कहगया l पुलिस वाले हम सभी तेरा बारात जायेंगे l यहां भी कहा गया l1