logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क बनी नाली, गंदे पानी से जूझ रहे ग्रामीण मुसीखाप गाँव में जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई पाण्डु/पलामू: पाण्डु प्रखंड अंतर्गत मुसीखाप गाँव में विकास के दावों की पोल अब सड़कों पर बहते गंदे पानी ने खोल दी है। गांव की जिस सड़क से ग्रामीणों को राहत और सुगम आवागमन की उम्मीद थी, वही सड़क अब नाली का रूप ले चुकी है। जगह-जगह गंदा पानी जमा रहने और नाली का पानी सड़क पर बहने से लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लंबे समय से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। बरसात और घरेलू पानी के बहाव से सड़क की हालत और खराब हो गई है। इससे न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही है, बल्कि आसपास के लोगों के बीच बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी समस्या को देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नाली निर्माण और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। इस संबंध में पंचायत समिति सदस्य प्रवेश साव ने कहा कि फंड उपलब्ध होते ही नाली निर्माण की पहल की जाएगी। वहीं उपमुखिया सतबीर सिंह ने कहा कि जो लोग सड़क पर पानी बहा रहे हैं, वे इसे तुरंत बंद करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नाली निर्माण की दिशा में कदम उठाए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को इस समस्या से राहत मिल सके

2 hrs ago
user_Mohammad Safi
Mohammad Safi
संवाददाता पांडु, पलामू, झारखंड•
2 hrs ago

सड़क बनी नाली, गंदे पानी से जूझ रहे ग्रामीण मुसीखाप गाँव में जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई पाण्डु/पलामू: पाण्डु प्रखंड अंतर्गत मुसीखाप गाँव में विकास के दावों की पोल अब सड़कों पर बहते गंदे पानी ने खोल दी है। गांव की जिस सड़क से ग्रामीणों को राहत और सुगम आवागमन की उम्मीद थी, वही सड़क अब नाली का रूप ले चुकी है। जगह-जगह गंदा पानी जमा रहने और नाली का पानी सड़क पर बहने से लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लंबे समय से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। बरसात और घरेलू पानी के बहाव से सड़क की हालत और खराब हो गई है। इससे न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही है, बल्कि आसपास के लोगों के बीच बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी समस्या को देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नाली निर्माण और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। इस संबंध में पंचायत समिति सदस्य प्रवेश साव ने कहा कि फंड उपलब्ध होते ही नाली निर्माण की पहल की जाएगी। वहीं उपमुखिया सतबीर सिंह ने कहा कि जो लोग सड़क पर पानी बहा रहे हैं, वे इसे तुरंत बंद करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही नाली निर्माण की दिशा में कदम उठाए जाएंगे, ताकि ग्रामीणों को इस समस्या से राहत मिल सके

More news from झारखंड and nearby areas
  • Like and comment follow kijiye aur sports kijiye ♥️💯♥️♥️♥️☺️💯
    1
    Like and comment follow kijiye aur sports kijiye ♥️💯♥️♥️♥️☺️💯
    user_Pappu kumar Ahiran Ahiran pappu kumar
    Pappu kumar Ahiran Ahiran pappu kumar
    Artist कांडी, गढ़वा, झारखंड•
    21 hrs ago
  • गढ़वा में मजार से चोरी करने वाले 4 चोर गिरफ्तार #garhwa #garhwanews #garhwanewstoday #garhwabreakingnews #todaygarhwanews
    1
    गढ़वा में मजार से चोरी करने वाले 4 चोर गिरफ्तार
#garhwa #garhwanews #garhwanewstoday #garhwabreakingnews #todaygarhwanews
    user_Anit tiwary
    Anit tiwary
    Local Politician गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    22 hrs ago
  • गढ़वा जिला कांडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम घोड़दाग में यह महिला 11 बजे के करीब आंगनवाड़ी के पास दिखी, घर पूछने पर बताई की पलामू मुरमा घर बाकी जानकारी वीडियो में देखिए कैसे गाना गा कर अपना कहानी बता रही हैं
    1
    गढ़वा जिला कांडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम घोड़दाग में यह महिला 11 बजे के करीब आंगनवाड़ी के पास दिखी, घर पूछने पर बताई की पलामू मुरमा घर बाकी जानकारी वीडियो में देखिए कैसे गाना गा कर अपना कहानी बता रही हैं
    user_झारखंड सिर्फ सच न्यूज
    झारखंड सिर्फ सच न्यूज
    झारखंड मीडिया कांडी, गढ़वा, झारखंड•
    22 hrs ago
  • *प्रेस विज्ञप्ति* ====================== *पलामू पुलिस* *दिनांक: 31.03.2026* ====================== *मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 216 किलोग्राम डोडा बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार* पलामू पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 31.03.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक महिन्द्रा एक्सयूवी-500 वाहन में मादक पदार्थ डोडा ले जाया जा रहा है।प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक श्री राजीव रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। उक्त दल द्वारा मनातू थाना गेट के समीप मुख्य सड़क पर रात्रि करीब 00:30 बजे सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक ग्रे रंग की महिन्द्रा एक्सयूवी-500 (रजिस्ट्रेशन संख्या-UP 32JV 7373) को रोका गया। तलाशी लेने पर उक्त वाहन से कुल 216 किलोग्राम डोडा बरामद किया गया। वाहन में सवार दो व्यक्तियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त (1) संजीव शर्मा, उम्र करीब 36 वर्ष, पिता हरचरण शर्मा, निवासी ग्राम फरीदपुर, मुहल्ला फर्राखपुर, थाना फरीदपुर, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) एवं (2) निजामुद्दीन राईन, उम्र करीब 44 वर्ष, पिता स्व० रौफ राईन, निवासी थाना कांडी, जिला गढ़वा के रूप में हुई है। पूछताछ के क्रम में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे लावालौंग, प्रतापपुर, कुन्दा एवं चतरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से डोडा खरीदकर उत्तर प्रदेश में बिक्री करते हैं। इस संबंध में मनातू थाना कांड संख्या-15/2026, दिनांक-31.03.2026, धारा 15(c)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। *गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:* 1. संजीव शर्मा, उम्र 36 वर्ष, निवासी फरीदपुर, बरेली (उ.प्र.) 2. निजामुद्दीन राईन, उम्र 44 वर्ष, निवासी कांडी, गढ़वा *अपराधिक इतिहास* (निजामुद्दीन राईन): तरहसी थाना कांड संख्या-100/2020, धारा 15/25/27(A) एनडीपीएस एक्ट पांकी थाना कांड संख्या-51/2025, धारा 309(4) बीएनएस *बरामदगी:* 1. डोडा – 216 किलोग्राम 2. महिन्द्रा एक्सयूवी-500 (UP 32JV 7373) 3. दो मोबाइल फोन *छापामारी दल:* 1. पुलिस उपाधीक्षक श्री राजीव रंजन, पलामू 2. पु०अ०नि० विक्की कुमार, थाना प्रभारी, मनातू 3. पु०अ०नि० अशोक टोप्पो, मनातू थाना 4. स०अ०नि० सत्येन्द्र कुमार 5. स०अ०नि० मथुरा महतो 6. मनातू थाना रिजर्व गार्ड ====================== *पुलिस अधीक्षक* *पलामू*
    1
    *प्रेस विज्ञप्ति*
======================
*पलामू पुलिस*
*दिनांक: 31.03.2026*
======================
*मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 216 किलोग्राम डोडा बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार*
पलामू पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 31.03.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक महिन्द्रा एक्सयूवी-500 वाहन में मादक पदार्थ डोडा ले जाया जा रहा है।प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक श्री राजीव रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। उक्त दल द्वारा मनातू थाना गेट के समीप मुख्य सड़क पर रात्रि करीब 00:30 बजे सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक ग्रे रंग की महिन्द्रा एक्सयूवी-500 (रजिस्ट्रेशन संख्या-UP 32JV 7373) को रोका गया। तलाशी लेने पर उक्त वाहन से कुल 216 किलोग्राम डोडा बरामद किया गया। वाहन में सवार दो व्यक्तियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त (1) संजीव शर्मा, उम्र करीब 36 वर्ष, पिता हरचरण शर्मा, निवासी ग्राम फरीदपुर, मुहल्ला फर्राखपुर, थाना फरीदपुर, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) एवं (2) निजामुद्दीन राईन, उम्र करीब 44 वर्ष, पिता स्व० रौफ राईन, निवासी थाना कांडी, जिला गढ़वा के रूप में हुई है। पूछताछ के क्रम में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे लावालौंग, प्रतापपुर, कुन्दा एवं चतरा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से डोडा खरीदकर उत्तर प्रदेश में बिक्री करते हैं। इस संबंध में मनातू थाना कांड संख्या-15/2026, दिनांक-31.03.2026, धारा 15(c)/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:*
1. संजीव शर्मा, उम्र 36 वर्ष, निवासी फरीदपुर, बरेली (उ.प्र.)
2. निजामुद्दीन राईन, उम्र 44 वर्ष, निवासी कांडी, गढ़वा
*अपराधिक इतिहास* (निजामुद्दीन राईन): तरहसी थाना कांड संख्या-100/2020, धारा 15/25/27(A) एनडीपीएस एक्ट
पांकी थाना कांड संख्या-51/2025, धारा 309(4) बीएनएस
*बरामदगी:*
1. डोडा – 216 किलोग्राम
2. महिन्द्रा एक्सयूवी-500 (UP 32JV 7373)
3. दो मोबाइल फोन
*छापामारी दल:*
1. पुलिस उपाधीक्षक श्री राजीव रंजन, पलामू
2. पु०अ०नि० विक्की कुमार, थाना प्रभारी, मनातू
3. पु०अ०नि० अशोक टोप्पो, मनातू थाना
4. स०अ०नि० सत्येन्द्र कुमार
5. स०अ०नि० मथुरा महतो
6. मनातू थाना रिजर्व गार्ड
======================
*पुलिस अधीक्षक*
*पलामू*
    user_Jaimatadi Jaimahakal
    Jaimatadi Jaimahakal
    Consultant मेदिनीनगर (डाल्टनगंज), पलामू, झारखंड•
    1 hr ago
  • Post by Sunil singh
    1
    Post by Sunil singh
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • चिनीयां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियां प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के चिनीयां-गढ़वा मुख्य सड़क पर जंगली घाटी स्थित शिव स्थान के पास लगभग एक वर्ष से बंद पड़े चापाकल को लेकर आखिरकार ग्रामीणों ने खुद ही पहल कर दी। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे चिनीयां और तसरार गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से मिस्त्री बुलवाकर चापाकल खुलवाया। जांच के दौरान पता चला कि चापाकल के पाइप समेत कई जरूरी पुर्जे पूरी तरह खराब हो चुके हैं, जिन्हें बदलने में हजारों रुपये खर्च आने का अनुमान है। इसके बावजूद ग्रामीणों ने हार नहीं मानी और मरम्मत कराने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क काफी व्यस्त है, जहां हर दिन हजारों लोग पैदल, साइकिल और अन्य साधनों से आवागमन करते हैं। भीषण गर्मी में इस सुनसान जंगल के बीच यही चापाकल यात्रियों के लिए जीवनरेखा था। इसके बंद होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। स्थानीय लोगों—चरितर पासवान, अभिषेक सिंह, वकील ठाकुर, विजय सिंह, विजय ठाकुर और शाहिद—ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एक साल से चापाकल खराब पड़ा था, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने इसकी सुध नहीं ली। मजबूर होकर अब ग्रामीण खुद ही आगे आए हैं।
    1
    चिनीयां से हेमंत कुमार की रिपोर्ट 
चिनियां प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के चिनीयां-गढ़वा मुख्य सड़क पर जंगली घाटी स्थित शिव स्थान के पास लगभग एक वर्ष से बंद पड़े चापाकल को लेकर आखिरकार ग्रामीणों ने खुद ही पहल कर दी। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे चिनीयां और तसरार गांव के लोगों ने आपसी सहयोग से मिस्त्री बुलवाकर चापाकल खुलवाया।
जांच के दौरान पता चला कि चापाकल के पाइप समेत कई जरूरी पुर्जे पूरी तरह खराब हो चुके हैं, जिन्हें बदलने में हजारों रुपये खर्च आने का अनुमान है। इसके बावजूद ग्रामीणों ने हार नहीं मानी और मरम्मत कराने का संकल्प लिया।
ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क काफी व्यस्त है, जहां हर दिन हजारों लोग पैदल, साइकिल और अन्य साधनों से आवागमन करते हैं। भीषण गर्मी में इस सुनसान जंगल के बीच यही चापाकल यात्रियों के लिए जीवनरेखा था। इसके बंद होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
स्थानीय लोगों—चरितर पासवान, अभिषेक सिंह, वकील ठाकुर, विजय सिंह, विजय ठाकुर और शाहिद—ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एक साल से चापाकल खराब पड़ा था, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने इसकी सुध नहीं ली। मजबूर होकर अब ग्रामीण खुद ही आगे आए हैं।
    user_Hemant Kumar
    Hemant Kumar
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • रमना के रामगड मोर के पास घटित घाटना में पंकज कुमार जो अपनी लूना से रोज की तरह आज भी दुकान लगाने जा रहा था l अचानक एक तेज रफ्तार से आई चरपहिया वहांन ने इतना जोरदार तकर मारा कि पंकज कुमार का मौत हो गया l
    1
    रमना के रामगड मोर के पास घटित घाटना में पंकज कुमार जो अपनी लूना से रोज की तरह आज भी दुकान लगाने जा रहा था l अचानक एक तेज रफ्तार से आई चरपहिया वहांन ने इतना जोरदार तकर मारा कि पंकज कुमार का मौत हो गया l
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Voice of people गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • Post by Sunil singh
    1
    Post by Sunil singh
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    15 hrs ago
  • रमना गढ़वा हाईवे सड़क हादसे पर आक्रोशित ग्रामीणों ने #trending #viral #viralvideos #trendingshorts
    1
    रमना गढ़वा हाईवे सड़क हादसे पर आक्रोशित ग्रामीणों ने #trending #viral #viralvideos #trendingshorts
    user_Men of jharkhand
    Men of jharkhand
    Court reporter धुरकी, गढ़वा, झारखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.