Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरसिंहपुर में एक जमीनी विवाद के चलते पति की हत्या कर दी गई, जबकि उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया गया है। घटना के संबंध में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पत्रकार आशीष कुमार दुबे
नरसिंहपुर में एक जमीनी विवाद के चलते पति की हत्या कर दी गई, जबकि उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया गया है। घटना के संबंध में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान जोरदार नारेबाजी देखने को मिली। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने 'वोट चोर, चंदा चोर, गद्दी छोड़' के नारे लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।1
- विश्व बाघ दिवस के अवसर पर उमरिया में कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।1
- EXPRESS MP CG NEWS1
- मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में गाडरवारा स्थित मां रेवा वेयरहाउस मूंग खरीदी केंद्र पर किसानों के साथ कथित धोखाधड़ी और वसूली का मामला सामने आया है। केंद्र पर गुणवत्ता जांच के नाम पर वसूली कर रहे दो युवकों को किसानों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान रायसेन निवासी ब्रजराज राजपूत और छिंदवाड़ा निवासी हर्षल उईके के रूप में हुई है। किसानों का आरोप है कि दोनों खुद को NCML का सर्वेयर बताकर अवैध वसूली कर रहे थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। मामले पर NCML के स्थानीय अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि कंपनी द्वारा इन दोनों युवकों की किसी भी खरीदी केंद्र पर नियुक्ति नहीं की गई है। वहीं कृषि विभाग के उपसंचालक आर.पी. झरिया ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- नरसिंहपुर में एक अंधे हत्याकांड के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ ऋषिकेश मीणा ने बड़ा खुलासा किया है।1
- मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव के सियासी रण में पुलिस प्रशासन भी राजनीतिक बयानबाज़ी के केंद्र में आ गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चुनावी सभा के दौरान पुलिस प्रशासन और एसपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मंच से चेतावनी भरे अंदाज़ में कहा कि यदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ किसी भी प्रकार की अनुचित कार्रवाई की गई, तो चुनाव बाद में होगा पहले आप लोगों से हिसाब लूंगा, मेरा नाम जीतू पटवारी है। जीतू पटवारी के इस बयान के बाद दतिया का राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है और सियासी गलियारों में चर्चा तेज़ हो गई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी इसे लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बनाने की कोशिश बता सकती है। उपचुनाव के बीच इस तरह के तीखे राजनीतिक तेवरों ने मुकाबले को और अधिक दिलचस्प बना दिया है और अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस बयान पर प्रशासन और राजनीतिक दलों की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।1
- मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में NEET पेपर लीक और दिल्ली के जंतर मंतर पर युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। गोटेगांव में शुक्रवार को फुआरा चौक से पैदल मार्च निकालते हुए कांग्रेस नेता सड़क पर उतरे। नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंडित लक्ष्मी नारायण तिवारी की अगुवाई में आयोजित इस प्रदर्शन में राष्ट्रपति के नाम एसडीएम श्रीमती संघमित्रा गौतम को ज्ञापन सौंपकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस लाठीचार्ज और राहुल गांधी जी के साथ हुई बदसलूकी की कड़े शब्दों में निंदा की। एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कांग्रेस ने 6 प्रमुख मांगें रखी हैं, जिनमें NEET पेपर लीक का विरोध, बेरोजगार युवाओं को रोजगार देना, प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी तरीके से कराना और संसद मार्च के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की न्यायिक जांच की मांग शामिल है। विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कांग्रेस ने चेतावनी दी कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- नरसिंहपुर में मामूली विवाद और पुरानी रंजिश के चलते मौसेरे भाइयों ने हत्या की साजिश रचकर एक दंपत्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने बिजली बंद करके लोहे की रॉड, पावड़ा और डंडों से दंपत्ति पर हमला किया। इस जानलेवा हमले में पति की मृत्यु हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला से सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र और चांदी की पायल लेकर फरार हो गए थे। मामले में घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।1