logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नरसिंहपुर में एक अंधे हत्याकांड के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ ऋषिकेश मीणा ने बड़ा खुलासा किया है।

3 hrs ago
user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
पंकज गुप्ता "पत्रकार"
Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

नरसिंहपुर में एक अंधे हत्याकांड के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ ऋषिकेश मीणा ने बड़ा खुलासा किया है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • नरसिंहपुर में एक अंधे हत्याकांड के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ ऋषिकेश मीणा ने बड़ा खुलासा किया है।
    1
    नरसिंहपुर में एक अंधे हत्याकांड के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ ऋषिकेश मीणा ने बड़ा खुलासा किया है।
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के थाना डोगरगांव अंतर्गत ग्राम डंगहा में खेत पर रह रहे दंपति पर हुए जानलेवा हमले और पति की हत्या के मामले का पुलिस ने मात्र 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। 19 जुलाई 2026 की रात लगभग 11:30 बजे अज्ञात हमलावरों ने लोहे की रॉड, फावड़ा और डंडों से हमला कर पति की मौके पर ही हत्या कर दी थी, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घायल महिला से सोने के एक जोड़ी टॉप्स, मंगलसूत्र और चांदी की पायल लूटकर फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(8), 103(1), 109(1) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीकृत किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना, अति. पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया और एसडीओपी गाडरवारा ललित डागुर के मार्गदर्शन व नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र के आधार पर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान खुलासा हुआ कि खेत की मेड़ को लेकर मृतक का पुरानी रंजिश के चलते विवाद चल रहा था। संदेही पुष्पराज कौरव से सघन और मनोवैज्ञानिक पूछताछ में पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने मौसेरे भाई अनिकेत कौरव के साथ मिलकर योजना बनाई थी। वारदात की रात दोनों आरोपियों ने पहले मकान की बिजली बंद कर अंधेरा किया और फिर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय पुष्पराज कौरव और 21 वर्षीय अनिकेत कौरव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए गहने, एक स्कूटी तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, फावड़ा व डंडा जप्त कर लिया है। इस अंधे हत्याकांड के सफल खुलासे में निरीक्षक अनिल अजमेरिया, डोगरगांव थाना प्रभारी बबीता पहाड़े और ठेमी थाना प्रभारी प्रकाश पाठक सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
    3
    मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के थाना डोगरगांव अंतर्गत ग्राम डंगहा में खेत पर रह रहे दंपति पर हुए जानलेवा हमले और पति की हत्या के मामले का पुलिस ने मात्र 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। 19 जुलाई 2026 की रात लगभग 11:30 बजे अज्ञात हमलावरों ने लोहे की रॉड, फावड़ा और डंडों से हमला कर पति की मौके पर ही हत्या कर दी थी, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घायल महिला से सोने के एक जोड़ी टॉप्स, मंगलसूत्र और चांदी की पायल लूटकर फरार हो गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(8), 103(1), 109(1) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीकृत किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना, अति. पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया और एसडीओपी गाडरवारा ललित डागुर के मार्गदर्शन व नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र के आधार पर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान खुलासा हुआ कि खेत की मेड़ को लेकर मृतक का पुरानी रंजिश के चलते विवाद चल रहा था।

संदेही पुष्पराज कौरव से सघन और मनोवैज्ञानिक पूछताछ में पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने मौसेरे भाई अनिकेत कौरव के साथ मिलकर योजना बनाई थी। वारदात की रात दोनों आरोपियों ने पहले मकान की बिजली बंद कर अंधेरा किया और फिर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय पुष्पराज कौरव और 21 वर्षीय अनिकेत कौरव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए गहने, एक स्कूटी तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, फावड़ा व डंडा जप्त कर लिया है। इस अंधे हत्याकांड के सफल खुलासे में निरीक्षक अनिल अजमेरिया, डोगरगांव थाना प्रभारी बबीता पहाड़े और ठेमी थाना प्रभारी प्रकाश पाठक सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
    user_News Chandra Shekher Sonu
    News Chandra Shekher Sonu
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नरसिंहपुर में लगातार हो रही समस्याओं, मानसिक प्रताड़ना, सोशल मीडिया पर झूठे प्रचार और धमकियों के खिलाफ नरसिंहपुर खाद बीज कीटनाशक विक्रेता वेलफेयर संघ ने गोहगांव अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से जिला कलेक्टर महोदया को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा इस मामले पर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो जिले के समस्त व्यापारियों को अपनी दुकानें बंद करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता और कोषाध्यक्ष राकेश पटेल सहित अन्य पदाधिकारी और व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संघ ने ज्ञापन में अपनी समस्याएं रखते हुए स्पष्ट किया कि जलवायु परिवर्तन, अत्यधिक तापमान, उमस, कम या ज्यादा बारिश और लेटलतीफी की वजह से मक्का, सोयाबीन और धान जैसी फसलों के बीजों का अंकुरण प्रभावित होता है। बिना किसी तकनीकी प्रमाण के इसे "नकली बीज" बताकर प्रचारित करना पूरी तरह आपत्तिजनक है। ज्ञापन में बताया गया कि बहुराष्ट्रीय कंपनी बायर का '9126' मक्का बीज पिछले 6 वर्षों से किसानों का पसंदीदा रहा है, जिसे लेकर बेवजह भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि वे अधिकृत संस्थाओं और पूरी लाइसेंसी प्रक्रिया के तहत सरकार द्वारा अनुशंसित उत्पाद ही बेचते हैं। बीज अधिनियम के तहत अंकुरण की शिकायत 7 दिनों के भीतर करना अनिवार्य है, लेकिन नियमों को दरकिनार कर सोशल मीडिया पर व्यापारियों को चोर व लुटेरा कहकर प्रताड़ित किया जा रहा है। व्यापारियों ने यह भी मुद्दा उठाया कि खाद की कमी और ई-टॉक्सिन व्यवस्था से किसानों को होने वाली असुविधा का गुस्सा भी व्यापारियों को झेलना पड़ता है। इसके अलावा कई शिकायतें पुरानी उधारी और आपसी लेन-देन के विवाद के कारण प्रायोजित रूप से की जा रही हैं। संघ का कहना है कि व्यापारी पिछले 40-50 वर्षों से पूरी ईमानदारी से कृषि विकास में सहयोग कर रहे हैं। यदि माहौल खराब करने वाले तथाकथित लोगों पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो जिले के तमाम व्यापारी सामूहिक रूप से दुकानें बंद करने पर मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
    1
    नरसिंहपुर में लगातार हो रही समस्याओं, मानसिक प्रताड़ना, सोशल मीडिया पर झूठे प्रचार और धमकियों के खिलाफ नरसिंहपुर खाद बीज कीटनाशक विक्रेता वेलफेयर संघ ने गोहगांव अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से जिला कलेक्टर महोदया को ज्ञापन सौंपा है। संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन द्वारा इस मामले पर जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो जिले के समस्त व्यापारियों को अपनी दुकानें बंद करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता और कोषाध्यक्ष राकेश पटेल सहित अन्य पदाधिकारी और व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

संघ ने ज्ञापन में अपनी समस्याएं रखते हुए स्पष्ट किया कि जलवायु परिवर्तन, अत्यधिक तापमान, उमस, कम या ज्यादा बारिश और लेटलतीफी की वजह से मक्का, सोयाबीन और धान जैसी फसलों के बीजों का अंकुरण प्रभावित होता है। बिना किसी तकनीकी प्रमाण के इसे "नकली बीज" बताकर प्रचारित करना पूरी तरह आपत्तिजनक है। ज्ञापन में बताया गया कि बहुराष्ट्रीय कंपनी बायर का '9126' मक्का बीज पिछले 6 वर्षों से किसानों का पसंदीदा रहा है, जिसे लेकर बेवजह भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि वे अधिकृत संस्थाओं और पूरी लाइसेंसी प्रक्रिया के तहत सरकार द्वारा अनुशंसित उत्पाद ही बेचते हैं। बीज अधिनियम के तहत अंकुरण की शिकायत 7 दिनों के भीतर करना अनिवार्य है, लेकिन नियमों को दरकिनार कर सोशल मीडिया पर व्यापारियों को चोर व लुटेरा कहकर प्रताड़ित किया जा रहा है।

व्यापारियों ने यह भी मुद्दा उठाया कि खाद की कमी और ई-टॉक्सिन व्यवस्था से किसानों को होने वाली असुविधा का गुस्सा भी व्यापारियों को झेलना पड़ता है। इसके अलावा कई शिकायतें पुरानी उधारी और आपसी लेन-देन के विवाद के कारण प्रायोजित रूप से की जा रही हैं। संघ का कहना है कि व्यापारी पिछले 40-50 वर्षों से पूरी ईमानदारी से कृषि विकास में सहयोग कर रहे हैं। यदि माहौल खराब करने वाले तथाकथित लोगों पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो जिले के तमाम व्यापारी सामूहिक रूप से दुकानें बंद करने पर मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • भानुप्रतापपुर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेसियों ने सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया।
    1
    भानुप्रतापपुर में नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेसियों ने सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया।
    user_NP Ashish Dubey Journalist
    NP Ashish Dubey Journalist
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नरसिंहपुर में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशों के पालन में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। खनिज विभाग के अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान हीरापुर बंदरोहा अमोदा कुरैला मार्ग पर अलग-अलग 4 ढेरों में अवैध रूप से भंडारित रेत पाई गई। मौके पर पाई गई रेत की मात्रा 100 डंपर से ज्यादा यानी लगभग 2000 घनमीटर रही। खनिज विभाग ने इस अवैध रेत भंडारण को नियमानुसार जब्त कर ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में दे दिया है। इसके साथ ही मामले में अवैध भंडारण का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    नरसिंहपुर में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशों के पालन में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। खनिज विभाग के अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान हीरापुर बंदरोहा अमोदा कुरैला मार्ग पर अलग-अलग 4 ढेरों में अवैध रूप से भंडारित रेत पाई गई।

मौके पर पाई गई रेत की मात्रा 100 डंपर से ज्यादा यानी लगभग 2000 घनमीटर रही। खनिज विभाग ने इस अवैध रेत भंडारण को नियमानुसार जब्त कर ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में दे दिया है। इसके साथ ही मामले में अवैध भंडारण का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    19 hrs ago
  • नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में 4 वार्डों के उपभोक्ताओं का फिंगर लगाने के बावजूद उन्हें बीते 5 माह से राशन नहीं दिया गया है। राशन न मिलने से परेशान महिलाओं ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई और राशन दिए जाने की मांग की। महिलाओं की इस शिकायत पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कराकर जल्द से जल्द राशन उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया है।
    2
    नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में 4 वार्डों के उपभोक्ताओं का फिंगर लगाने के बावजूद उन्हें बीते 5 माह से राशन नहीं दिया गया है। राशन न मिलने से परेशान महिलाओं ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई और राशन दिए जाने की मांग की।

महिलाओं की इस शिकायत पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कराकर जल्द से जल्द राशन उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया है।
    user_DEEPAK SAHU
    DEEPAK SAHU
    रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • नरसिंहपुर के रेवानगर में खबर का त्वरित असर देखने को मिला है। क्षेत्र में सीवर लाइन कंपनी ने गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया है।
    1
    नरसिंहपुर के रेवानगर में खबर का त्वरित असर देखने को मिला है। क्षेत्र में सीवर लाइन कंपनी ने गड्ढे भरने का काम शुरू कर दिया है।
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • गाडरवारा क्षेत्र के डोगरगांव थाना अंतर्गत दोहरे हत्याकांड का खौफनाक खुलासा हुआ है। खेत की मेड़ पर जंग के चलते मौसेरे भाइयों ने ही दंपती की हत्या कर दी। पारिवारिक रिश्ते को तार-तार करने वाली इस घटना में मेड़ विवाद के कारण मौसेरे भाइयों ने इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया।
    1
    गाडरवारा क्षेत्र के डोगरगांव थाना अंतर्गत दोहरे हत्याकांड का खौफनाक खुलासा हुआ है। खेत की मेड़ पर जंग के चलते मौसेरे भाइयों ने ही दंपती की हत्या कर दी। पारिवारिक रिश्ते को तार-तार करने वाली इस घटना में मेड़ विवाद के कारण मौसेरे भाइयों ने इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया।
    user_कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.