Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरसिंहपुर में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशों के पालन में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। खनिज विभाग के अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान हीरापुर बंदरोहा अमोदा कुरैला मार्ग पर अलग-अलग 4 ढेरों में अवैध रूप से भंडारित रेत पाई गई। मौके पर पाई गई रेत की मात्रा 100 डंपर से ज्यादा यानी लगभग 2000 घनमीटर रही। खनिज विभाग ने इस अवैध रेत भंडारण को नियमानुसार जब्त कर ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में दे दिया है। इसके साथ ही मामले में अवैध भंडारण का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
SATISH DUBEY
नरसिंहपुर में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशों के पालन में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। खनिज विभाग के अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान हीरापुर बंदरोहा अमोदा कुरैला मार्ग पर अलग-अलग 4 ढेरों में अवैध रूप से भंडारित रेत पाई गई। मौके पर पाई गई रेत की मात्रा 100 डंपर से ज्यादा यानी लगभग 2000 घनमीटर रही। खनिज विभाग ने इस अवैध रेत भंडारण को नियमानुसार जब्त कर ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में दे दिया है। इसके साथ ही मामले में अवैध भंडारण का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नरसिंहपुर शहर की अक्षरधाम कॉलोनी में मंगलवार को तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों और श्रद्धालुओं द्वारा एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी शामिल हुए।1
- EXPRESS MP CG NEWS1
- नरसिंहपुर में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशों के पालन में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। खनिज विभाग के अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान हीरापुर बंदरोहा अमोदा कुरैला मार्ग पर अलग-अलग 4 ढेरों में अवैध रूप से भंडारित रेत पाई गई। मौके पर पाई गई रेत की मात्रा 100 डंपर से ज्यादा यानी लगभग 2000 घनमीटर रही। खनिज विभाग ने इस अवैध रेत भंडारण को नियमानुसार जब्त कर ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में दे दिया है। इसके साथ ही मामले में अवैध भंडारण का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- बुधवार को मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में सुभाष पार्क के पास बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एकत्र हुए और दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे आंदोलनकारी छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निंदा की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता मुकुल तिवारी ने कहा कि 20 जुलाई को दिल्ली में आंदोलनरत छात्रों के साथ हुई बर्बरता और लाठीचार्ज की घटना से छात्र समुदाय में भारी आक्रोश है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल, धर्म या जाति विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि पूरी तरह से शिक्षा और छात्र हितों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ-साथ नीट (NEET) परीक्षा से जुड़े मामलों में प्रभावित छात्रों और उनके परिवारों को न्याय व उचित मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आंदोलनकारी छात्र केवल न्याय की मांग कर रहे हैं और इस मुद्दे का किसी भी प्रकार का राजनीतिकरण या ध्रुवीकरण नहीं किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और केंद्र सरकार से छात्र हितों में उचित कार्रवाई करने की मांग की।3
- राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने रात के समय कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट परिसर के सामने एकत्र होकर राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।1
- साईंखेड़ा के प्राचीन श्री देव लक्ष्मीनारायण मंदिर में पहली ही बारिश के बाद बदहाली की गंभीर तस्वीर सामने आई है। मंगलवार सुबह मंदिर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें गर्भगृह के अंदर बारिश का पानी नालियों के गंदे पानी के साथ भरा हुआ दिखाई दे रहा है। सोमवार को हुई अल्प वर्षा के बाद ही मंदिर परिसर की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जिससे गंदा पानी सीधे भगवान के चरणों तक पहुंच गया। इस पवित्र स्थल पर बने ऐसे हालात देखकर श्रद्धालुओं में गहरी नाराजगी और पीड़ा व्याप्त है। मंदिर की इस बदहाली पर इसलिए भी सवाल उठ रहे हैं क्योंकि हाल ही में श्री देव लक्ष्मीनारायण मंदिर की लगभग 14.910 हेक्टेयर कृषि भूमि की नीलामी कृषि वर्ष 2026-27 के लिए की जा चुकी है। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर की आय और पर्याप्त संसाधन होने के बावजूद गर्भगृह में नालियों का पानी जमा होना प्रबंधन की घोर लापरवाही और चिंताजनक स्थिति को उजागर करता है। घटना से आक्रोशित स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। लोगों ने मांग उठाई है कि मंदिर के गर्भगृह की तत्काल साफ-सफाई कराई जाए, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त की जाए और भविष्य में ऐसी स्थिति रोकने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए। श्रद्धालुओं का कहना है कि इस प्रमुख धार्मिक केंद्र की गरिमा और पवित्रता बनाए रखना प्रशासन और संबंधित प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।1
- NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। करेली में इस मामले के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए छात्रों ने महेन्द्र वार्ड से निरंजन चौक तक विशाल पैदल मार्च निकाला।1
- एक्सप्रेस एमपी सीजी न्यूज।1