Shuru
Apke Nagar Ki App…
नरसिंहपुर शहर की अक्षरधाम कॉलोनी में मंगलवार को तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों और श्रद्धालुओं द्वारा एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी शामिल हुए।
NP Ashish Dubey Journalist
नरसिंहपुर शहर की अक्षरधाम कॉलोनी में मंगलवार को तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों और श्रद्धालुओं द्वारा एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी शामिल हुए।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने 72 ग्राम स्मैक के साथ 2 मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹7.20 लाख बताई गई है। इसके अलावा पुलिस ने तस्करों के पास से घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे “OPERATION EAGLE CLAW” और "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा श्री ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में 18 जुलाई 2026 और 21 जुलाई 2026 को प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में 35 वर्षीय नरेश रजक (पिता मुन्नालाल रजक, निवासी ग्राम धनौरा, थाना साईखेड़ा) और 39 वर्षीय पुरुषोत्तम राजपूत (पिता गनेश सिंह राजपूत, निवासी ग्राम खमरिया, थाना साईखेड़ा) शामिल हैं। गाडरवारा थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह चौहान के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक रामगोपाल सिंह राजपूत, वरिष्ठ आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, महेन्द्र बावरिया, विश्वजीत ठाकुर, आरक्षक दिनेश पटेल, अक्षय श्रीवास्तव, सृजल भार्गव, यश मेहरा, आदर्श पाठक, देवेन्द्र सोनवंशी तथा महिला आरक्षक कुमुद पाठक की इस कार्रवाई में सराहनीय भूमिका रही। नरसिंहपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी या सेवन से जुड़ी जानकारी नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 7701052700 पर दें, सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।4
- नरसिंहपुर शहर की अक्षरधाम कॉलोनी में मंगलवार को तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों और श्रद्धालुओं द्वारा एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी शामिल हुए।1
- नरसिंहपुर जिले के करेली में नेमा समाज के एक युवक के साथ मारपीट और लूट की वारदात सामने आई है। इस घटना को लेकर समाज के लोगों में आक्रोश है, जिसके बाद सामाजिक लोगों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- नरसिंहपुर जिले के करेली में नगरपालिका द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। नगरपालिका लाउडस्पीकर का उपयोग करके नागरिकों तक जागरूकता संदेश पहुँचा रही है और उन्हें सचेत कर रही है।1
- नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सगौरिया स्थित प्राचीन जैन मंदिर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और भगवान की अष्टधातु की 18 प्रतिमाएं चुराकर ले गए। घटना का पता चलने के बाद पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।2
- मध्य प्रदेश के तेंदूखेड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आवारा कुत्तों के खौफ से जान बचाकर सरपट भाग रहा एक नर चीतल सीधे डॉक्टर के चैंबर में जा घुसा। समीपवर्ती पहाड़ी क्षेत्र से भटककर खेतों की तरफ आए इस चीतल को कुत्तों ने घेर लिया था, जिससे बचने के लिए वह बेताहाशा नगर की ओर भागा। कुत्तों के हमलों से खुद को बचाते हुए उसने अस्पताल के पिछले हिस्से से डॉक्टर के कमरे में पनाह ली, जिससे मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच अचानक कौतूहल और अफ़रा-तफ़री फैल गई। अस्पताल के कर्मचारियों ने बिना घबराए गजब की सूझबूझ दिखाई और फुर्ती से कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके तुरंत वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कुत्तों के हमले से चीतल के मुंह में हल्की चोटें आई थीं, जिसका अस्पताल परिसर में ही प्राथमिक उपचार कराया गया। उपचार के बाद वन विभाग की टीम ने चीतल को पूरी तरह सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में वापस छोड़ दिया।2
- तिल्दा में कांग्रेस कमेटी ने पुतला दहन कर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपना कड़ा विरोध प्रकट किया।1
- मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना अचानक खेल मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों के बीच उपस्थित हुए और उनसे आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं से खेल को अपनी पहचान बनाने तथा नशे से हमेशा दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी अपने क्षेत्र का रोल मॉडल होता है और उसका सकारात्मक व्यवहार अनेक युवाओं को सही दिशा दे सकता है। इस दौरान उनके साथ डॉ. स्वाति मीना भी मौजूद रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, समर्पण और स्वस्थ जीवन का माध्यम है। उन्होंने जोर दिया कि जीवन में सफलता का वास्तविक मार्ग मेहनत, अनुशासन और खेल भावना से होकर गुजरता है, न कि नशे से। जो युवा खेलों से जुड़ते हैं, वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं। नरसिंहपुर पुलिस ने इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया है। पुलिस ने अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी या सेवन की जानकारी मिले तो तत्काल नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 7701052700 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।2
- नरसिंहपुर में एक सर्राफा व्यापारी पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।1