मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के थाना डोगरगांव अंतर्गत ग्राम डंगहा में खेत पर रह रहे दंपति पर हुए जानलेवा हमले और पति की हत्या के मामले का पुलिस ने मात्र 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। 19 जुलाई 2026 की रात लगभग 11:30 बजे अज्ञात हमलावरों ने लोहे की रॉड, फावड़ा और डंडों से हमला कर पति की मौके पर ही हत्या कर दी थी, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घायल महिला से सोने के एक जोड़ी टॉप्स, मंगलसूत्र और चांदी की पायल लूटकर फरार हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(8), 103(1), 109(1) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीकृत किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना, अति. पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया और एसडीओपी गाडरवारा ललित डागुर के मार्गदर्शन व नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र के आधार पर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान खुलासा हुआ कि खेत की मेड़ को लेकर मृतक का पुरानी रंजिश के चलते विवाद चल रहा था। संदेही पुष्पराज कौरव से सघन और मनोवैज्ञानिक पूछताछ में पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने मौसेरे भाई अनिकेत कौरव के साथ मिलकर योजना बनाई थी। वारदात की रात दोनों आरोपियों ने पहले मकान की बिजली बंद कर अंधेरा किया और फिर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय पुष्पराज कौरव और 21 वर्षीय अनिकेत कौरव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए गहने, एक स्कूटी तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, फावड़ा व डंडा जप्त कर लिया है। इस अंधे हत्याकांड के सफल खुलासे में निरीक्षक अनिल अजमेरिया, डोगरगांव थाना प्रभारी बबीता पहाड़े और ठेमी थाना प्रभारी प्रकाश पाठक सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के थाना डोगरगांव अंतर्गत ग्राम डंगहा में खेत पर रह रहे दंपति पर हुए जानलेवा हमले और पति की हत्या के मामले का पुलिस ने मात्र 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। 19 जुलाई 2026 की रात लगभग 11:30 बजे अज्ञात हमलावरों ने लोहे की रॉड, फावड़ा और डंडों से हमला कर पति की मौके पर ही हत्या कर दी थी, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घायल महिला से सोने के एक जोड़ी टॉप्स, मंगलसूत्र और चांदी की पायल लूटकर फरार हो गए थे। घटना की सूचना
मिलते ही पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 331(8), 103(1), 109(1) एवं 3(5) के तहत अपराध पंजीकृत किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना, अति. पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया और एसडीओपी गाडरवारा ललित डागुर के मार्गदर्शन व नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र के आधार पर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान खुलासा हुआ कि खेत की मेड़ को लेकर मृतक का पुरानी रंजिश के चलते विवाद चल रहा था। संदेही पुष्पराज कौरव से सघन और मनोवैज्ञानिक पूछताछ में पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने मौसेरे भाई अनिकेत कौरव
के साथ मिलकर योजना बनाई थी। वारदात की रात दोनों आरोपियों ने पहले मकान की बिजली बंद कर अंधेरा किया और फिर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय पुष्पराज कौरव और 21 वर्षीय अनिकेत कौरव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए गहने, एक स्कूटी तथा घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, फावड़ा व डंडा जप्त कर लिया है। इस अंधे हत्याकांड के सफल खुलासे में निरीक्षक अनिल अजमेरिया, डोगरगांव थाना प्रभारी बबीता पहाड़े और ठेमी थाना प्रभारी प्रकाश पाठक सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
- दमोह के रैपुरा थाने से एक शराबी पुलिस की गाड़ी लेकर भाग गया और इसके बाद उसने बाजार में जमकर तांडव मचाया। बेकाबू वाहन की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए हैं, जबकि तीन बाइकें पूरी तरह चकनाचूर हो गई हैं।1
- पखांजूर में माइंस की गाड़ियों के परिवहन से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसे लेकर कल कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन करेगी।1
- नरसिंहपुर जिले के बीज और कीटनाशक व्यापारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर झूठे प्रचार और ब्लैकमेलिंग के मामलों में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि उनके खिलाफ भ्रामक प्रचार कर उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। इस संबंध में ज्ञापन सौंपने के साथ ही व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे अपनी दुकानें बंद कर प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे।1
- नरसिंहपुर जिले के करेली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सगौरिया स्थित प्राचीन जैन मंदिर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और भगवान की अष्टधातु की 18 प्रतिमाएं चुराकर ले गए। घटना का पता चलने के बाद पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।2
- मध्य प्रदेश के तेंदूखेड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आवारा कुत्तों के खौफ से जान बचाकर सरपट भाग रहा एक नर चीतल सीधे डॉक्टर के चैंबर में जा घुसा। समीपवर्ती पहाड़ी क्षेत्र से भटककर खेतों की तरफ आए इस चीतल को कुत्तों ने घेर लिया था, जिससे बचने के लिए वह बेताहाशा नगर की ओर भागा। कुत्तों के हमलों से खुद को बचाते हुए उसने अस्पताल के पिछले हिस्से से डॉक्टर के कमरे में पनाह ली, जिससे मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच अचानक कौतूहल और अफ़रा-तफ़री फैल गई। अस्पताल के कर्मचारियों ने बिना घबराए गजब की सूझबूझ दिखाई और फुर्ती से कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके तुरंत वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कुत्तों के हमले से चीतल के मुंह में हल्की चोटें आई थीं, जिसका अस्पताल परिसर में ही प्राथमिक उपचार कराया गया। उपचार के बाद वन विभाग की टीम ने चीतल को पूरी तरह सुरक्षित उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में वापस छोड़ दिया।2
- नरसिंहपुर में सीवर लाइन कंपनी की घोर लापरवाही सामने आई है। सड़कों पर खुदाई का कार्य करने के बाद कंपनी द्वारा सही ढंग से भराव या मरम्मत न किए जाने से सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। खुदाई के बाद सड़कों की इस तरह बदहाल स्थिति छोड़ दिए जाने से कंपनी की कार्यशैली पर गंभीर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।1
- पखांजुर में देवनाथ एजेंसी पर लगे आरोपों के बीच एक किसान का सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। एजेंसी पर लग रहे आरोपों के इस पूरे मामले में किसान द्वारा किया गया यह खुलासा बेहद चर्चा में है।1
- तिल्दा में कांग्रेस कमेटी ने पुतला दहन कर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपना कड़ा विरोध प्रकट किया।1
- जबलपुर के मदन महल थाना क्षेत्र स्थित रानीताल चौक के 2 नंबर गेट के पास पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के युवकों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों ओर से चाकूबाजी हुई, जिसमें दोनों पक्षों के युवक घायल हो गए और एक गंभीर रूप से घायल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद में शामिल सभी युवक छात्र हैं, जिनमें से कुछ बालिग और कुछ नाबालिग हैं। मदन महल थाने के एसआई प्रमोद पांडे के अनुसार, दोनों पक्षों में पहले से ही विवाद चला आ रहा था। घटना के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेजा गया, जहां से एक घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। हालांकि, वह मेडिकल कॉलेज जाने के बजाय एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों का चिकित्सीय परीक्षण कराया है और मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की बात कही है।2